राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- लगभग 3000 साल पहले कुछ लोग अश्वमेघ यज्ञ करवाकर राजा बने थे| आम जनता इस अनुष्ठान में राजा के लिए उपहार लाते थे| शूद्रों को इन अनुष्ठानों शामिल होने की अनुमति नहीं थी|
- जनपदों में लोग झोपड़ियों में रहते थे मवेशीपालते व फसल उपजाते थे| 2500 वर्ष पहले महाजनपद बनने लगे थे जिसकी राजधानियां किलेबंद होती थी| अब राजा स्थाई सेना| रखने लगे थे करों कि भी शुरूआत हुई| व्यापारियों, आखेटकों व पशुपालकों पर कर लगे|
- हल के फाल लोहे के बनने लगे थे|
- मगध: यहाँ जंगल व लोह अयस्क की खदाने थी दो शक्तिशाली शासक बिम्बिसार व अजातशत्रु महापह्र्नंद बाद में पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया गया|
- 2300 साल पहले सिकंदर मिस्त्र व पश्चिम एशिया को जीतता हुआ व्यास नदी के किनारे पहुंचा व मगध की और भी बढ़ना चाहता था परन्तु उसके सिपाहियों ने माना कर दिया|
- वज्जि (राजधानी - वैशाली) यहाँ गण शासन व्यवस्था - कई शासक एक साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते स्त्री व दासों को इन सभाओं में शामिल होने की इजाज़त नहीं थी| बुद्ध व महावीर गणों से संबंधित थे|
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: सही या गलत बताओ|
(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुजरने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था|
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था|
(ग) पुरातत्त्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं|
(घ) चित्रित - धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था|
(ड) महाजनपदों में बहुत से नगर किलाबंद थे|
उत्तर:
(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) गलत
(ड) सही
प्रश्न: नीचे दिए गए खानों में निम्नलिखित शब्द भरो|
शिकारी - संग्राहक, कृषक, व्यापारी, शिल्पकार, पशुपालक
उत्तर:
प्रश्न: समाज के वे कौन - से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं लि सकते थे?
उत्तर: स्त्रियाँ, दास तथा कम्माकार गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं लि सकते थे|
प्रश्न: महाजनपद के राजाओं ने किले क्यों बनवाए?
उत्तर: महाजनपद के राजाओं द्वारा किलों के निर्माण करने के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे -
1. कुछ राजा बाहरी राजाओं के आक्रमण के भय से अपनी सुरक्षा के लिए किलों का निर्माण करते थे|
2. कुछ राजा अपनी शक्ति तथा समृद्धि का प्रदर्शन करने के लिए किलों का निर्माण करते थे|
प्रश्न: आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी?
उत्तर: आज शासकों का चुनाव आम जनता द्वारा मतदान के माध्यम से किया जाता हैं, परन्तु जनपदों में कुछ लोग बड़े - बड़े यज्ञों को आयोजित कर राजा बन जाते थे|
प्रश्न: तुम्हारी पुस्तक के अंत में दिए गए राजनीतिक में अपना राज्य ढूँढों| क्या वहाँ प्राचीन जनपद थे? अग्र हैं, तो उनके नाम लिखों| अगर नहीं, तो अपने राज्य के सबसे नजदीक पड़ने वाले जनपदों के नाम बताओं|
उत्तर:
प्रश्न: प्रश्न 2 के उत्तर में बताए गए समूहों में से कौन - से समूह आज भी कर देते हैं|
उत्तर: आज भी (i) व्यापारी (ii) शिल्पाकर (iii) पशुपालक कर देते हैं|
प्रश्न: प्रश्न 3 के उत्तर में बताए गए समूहों में किन - किन को आज मतदान का अधिकार प्राप्त हैं?
उत्तर:
1. स्त्रियाँ
2. दास
3. कम्माकार
आज इन तीनों समूहों को मतदान का अधिकार प्राप्त हैं|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: लोगों ने वर्ण - व्यवस्था का विरोध क्यों किया?
उत्तर: वर्ण - व्यवस्था के विरोध के निम्नलिखित कारण थे -
1. कुछ लोग जन्म के आधार पर वर्ण - निर्धारण सही नहीं मानते थे|
2. कुछ राजा खुद को पुरोहित से श्रेष्ठ मानते थे|
3. कुछ लोग व्यवसास के आधार पर वर्ण - निर्धारण ठीक नहीं मानते थे|
4. कुछ लोगों का मानना था कि अनुष्ठान संपन्न करने का अधिकार सबका ही|
प्रश्न: महाजनपदों के राजा ॠग्वेद में उल्लेखित राजाओं से किस प्रकार भिन्न थे? दो अंतर बनाओ|
उत्तर: महाजनपदों के राजा तथा ॠग्वेद के राजाओं में निम्नलिखित दो अंतर हैं -
महाजनपदों के राजा-
(i) राजा महल में रहते थे और उनकी बड़ी - बड़ी राजधानियाँ होती थी|
(ii) राजा के पास अपनी विशाल सेना होती थी|
ॠग्वेद के राजा-
(i) राजा महल में नहीं रहते थे और न ही किसी बड़ी - बड़ी राजधानियाँ होती थी|
(ii) राजा के पास अपनी कोई सेना नहीं होती थी|
प्रश्न: शिकारी व खाघ संग्राहक राजाओं को क्या देते होंगे?
उत्तर: शिकारी तथा खाघ - संग्राहक, राजाओं को जड़ी - बूटियाँ, हिरण, बाघ जैसे जानवरों की खालें, हाथी दांत आदि देते होंगे|
प्रश्न: वज्जि संघ अन्य महाजनपदों से कैसे भिन्न था? कम से कम तीन अन्तर बताओं|
उत्तर: वज्जि संघ तथा महाजनपदों में अंतर निम्न प्रकार हैं-
वज्जि - संघ -
(i) आपसी मेल - जोल द्वारा कार्य किए जाते थे|
(ii) पारंपरिक नियमों का उल्लंघन किया जात था|
(iii) पूर्ण व नियमित सभाएँ की जाती थी|
अन्य महाजनपद -
(i) राजा स्वेच्छा से कार्य कर सकता था|
(ii) पारंपरिक नियमों का उल्लंघन किया जाता था|
(iii) राजा सलाह तो लेते थे, परंतु फैसला स्वेच्छा से देते थे|
प्रश्न: क्या एथेन्स में वास्तव में जनतंत्र था?
उत्तर: एथेन्स में जनतंत्र नहीं था, क्योंकि -
1. औरतों को नागारिक का दर्जा प्राप्त नहीं था|
2. खदानों, खेतों, घरों और कार्यशालाओं में काम करे रहे दासों को नागारिक अधिकार नहीं मिले थे|
प्रश्न: वैशाली के उस सभागार में तुम अंदर झाँक रहे हो जहाँ मगध के राजाओं द्वारा आक्रमण क सामना करने के विषयों पर चर्चा की जा रही हैं| तुमने क्या सुना?
उत्तर: वैशाली के सभागार में राजा मगध की विशाल सेना के विषय में चर्चा कर रहे थे कि मगध के पास पैदल, रथ और हथियारों की बहुत बड़ी सेना हैं और उसका मुकाबला किस किया जाए| सभी राजा घबराए हुए थे|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads