क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- ऋग्वेद में 1000 से ज्यादा प्राथनाएं हैं| इसनें विभिन्न डेवी देवताओं की स्तुति हैं (अग्रि, इंद्र, सोम)| इंद्र युद्ध के देवता हैं|
- इनकी रचना ऋषियों ने की वेदों की भाषा प्राक संस्कृत| इसमें मवेशियों, बच्चों व घोड़े की प्राप्ति के लिए प्रार्थनाये हैं|
- युद्ध में जीते हुए धन का कुछ भाग सरदार, कुछ पुहोरित को मिलाता बाकी आम जनता में बांट दिया जाता|
- ऋग्वेद में दो समूहों का वर्णन पुरोहित व राजा| राजा महलों में नहीं रहते थे न ही उनके पास सेन थी और न ही ये पड़ वंशानुगत था|
- जनता के लिए जन व विष शब्द का प्रयोग होता था|
- आर्य लोग अपने विरोधियों को दस्यु कहते थे क्योंकि ये लोग यज्ञ नहीं करते थे और दूसरी भाषा बोलते थे|
- महापाषाण कब्रों की शुरूआत 3000 साल पहले ऐसे पत्थर दफ्फं करने की जगह पर रखे गए थे| इसके प्रमाण दक्कन, दक्षिण भारत, उत्तर पूर्वी भारत व कश्मीर में मिले हैं|
- मृत्तकों को काले लाल मिट्टी के बर्तन के साथ के साथ दफनाया जाता था|
- सामाजिक असमानताएँ थी एक व्यक्ति के कब्र से 33 सोने के मनके व शंख वही दूसरे कंकालों के पास केवाक्ल मिट्टी के बर्तन ही मिले हैं|
- इनामगाँव: वयस्क लोगों को सीधा लिटा कर दफनाया जाता था सामान्यत घरों के अंदर शवों के पास मिट्टी के बर्तन मिले हैं| पुरातत्त्वविद को यहाँ स गेहूँ, जौ, चावल, दाल, मटर के अवशेषों के साथ कई जानवरों के हड्डियों के प्रमाण मिले हैं|
अध्याय-समीक्षा
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित को सुमेल करो -
सूक्त सजाए गए पत्थर
रथ अनुष्ठान
यज्ञ अच्छी तरह से बोला गया
दास युद्ध में प्रयोग किया जाता था
महापाषाण गुलाम
उत्तर:
सूक्त अच्छी तरह से बोला गया
रथ युद्ध में प्रयोग किया जाता था
यज्ञ अनुष्ठान
दास गुलाम
महापाषाण सजाए गए पत्थर
प्रश्न: वाक्यों को पूरा करो:
(क) ___________ के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था|
(ख) ___________ में महापाषाण पाए जाते हैं|
(ग) ज़मीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान ___________ का काम करते थे|
(घ) पीर्ट - होल का इस्तेमाल ____________ के लिए होता था|
(ड) इनामगाँव के लोग ____________ खाते थे|
उत्तर:
(क) मालिक की सेवा करने
(ख) दक्कन, दक्षिणी भारत, उत्तरपूर्वी भारत और कश्मीर
(ग) चिह्रों
(घ) पत्थरों से बने हुए कमरे में जाने
(ड) अनाज, फल और मांस
प्रश्न: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ॠग्वेद से कैसे भिन्न हैं?
उत्तर: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे लिखी और छापी गई हैं, जबकि ॠग्वेद का उच्चारण और श्रवण किया जाता था| ॠग्वेद की रचना के सदियों बाद इन्हें लिखा गया था| ॠग्वेद छपने का काम मुश्किल से दो सौ साल पहले हुआ|
प्रश्न: पुरातत्त्वविद कब्रों में दफ़नाए गए लोगों के बीच समाजिक अन्तर का पाता कैसे लगाते हैं?
उत्तर: पुरातत्त्वविद दफ़नाए गए लोगों की कब्रों से प्राप्त वस्तुओं के आधार पर सामाजिक अन्तर का पता लगाते हैं| जैसे - ब्रह्रागिरि में एक व्यकित की कब्र से 33 सोने के मनके और शंख पाए गए हैं, जबकि दूसरी कब्र के कंकाल के पास केवल मिट्टी के ही बर्तन मिले हैं| यह अन्तर दफ़नाए गए लोगों की सामाजिक स्थिति में भिन्नता को दर्शाता हैं|
प्रश्न: एक राजा जा जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था?
उत्तर: एक दास या दासी का कष्टपूर्ण जीवन राजा के ऐश्व्पूर्ण जीवन से पूर्णत: भिन्न होता था| दास या दासी वे स्त्री और पुरूष होते थे जिन्हें रजा द्वारा युद्ध में बंदी बनाया जाता था| उन्हें राजा की जायदाद माना जाता था | और उन्हें रजा की सभी आज्ञाओं का पालन करना पडता था|
प्रश्न: पत्ता करो कि तुम्हारे विघालय के पुस्तकालय में धर्म के विषय पर किताबें हैं या नहीं| उस संग्रह से किन्ही पाँच पुस्तकों के नाम बताओ|
उत्तर:
प्रश्न: एक याद की हुई कविता या गीत लिखों| तुमने उस कविता या गीत को सुनकर याद किया था या पढ़कर?
उत्तर:
प्रश्न: ॠग्वेद में लोगों का वर्गीकरण उनके कार्य या उनकी भाषा के आधार पर किया जाता हैं| नीचे की तालिका में तुम छ: परिचित लोगों के नाम हरो| इनमें तीन पुरूष और तीन महिला होने चाहिए| प्रत्येक का पेशा और भाषा लिखों| क्या तुम उस विवरण में कुछ और जोड़ना चाहिए?
उत्तर:
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: महापाषाणों के निर्माण के लिए लोगों को कई तरह के काम करने पड़ते थे| हमने जो कार्यां की सूची बनाई हैं उन्हें क्रमबद्ध करो| गड्डे खोदना, शिलाखंडों को ढोकर लाना, बड़े पत्थरों को तराशना और मरे हुए को दफ़नाना|
उत्तर: गड्डे खोदना, मरे हुए को दफ़नाना, शिलाखंडों को ढोकर लाना और बड़े पत्थरों को तराशना|
प्रश्न: क्या हड़प्पा के शहरों में लोहे का प्रयोग होता था?
उत्तर: नहीं, हड़प्पा के शहरों में लोहे का प्रयोग नहीं होता था|
प्रश्न: क्या तुम्हें लगता हैं कि यह किसी सरदार का शव था? अपने जवाब का कारण
बताओ|
उत्तर: हाँ, यह शव किसी सरदार का ही होगा, क्योंकि यह घर अन्य घरों की तुलना में बड़ा था तथा बस्ती के बीचों - बीच में बसा था तथा शव को दफनाने के लिए चार पैर वाले बड़े सन्दूक का प्रयोग किया गया था|
प्रश्न: तुम्हारे अनुसार शरीर के बारे में उन्होंने इतनी विस्तृत जानकरी कैसे इकठ्ठा की होगी?
उत्तर: शायद वैघ चरक ने किसी व्यकित के मृत शरीर की चीड - फास करके यह जानाकरी एकत्रित की होगी| एटलस में चीन को देखिए| लगभग 3500 साल पहले हम यहाँ की लेखन कला क सबसे पुराने उदाहरण पाते हैं|
यह जानवरों की हड्डियों पर लिखा गया था| इन्हें भविष्यवाणी करने वाली हड्डियाँ कहा जाता हैं, क्योंकि यह मान्यता थी कि ये भविष्य बताती हैं| रजा लोग लिपिकारों से इन हड्डियों पर सवाल लिखवाते थे - क्या वे युद्ध जीतेंगे? क्या फसलें अच्छी होगीं? क्या उन्हें पुत्र होंगे? फिर इन हड्डियों को आग में दाल दिया जाता था, जहाँ इनमें गर्मी से चटककर दरारें पड़ जाती थीं| भविष्यवक्ता इन दरारों को बड़े ध्यान से देखकर भविष्यवाणी करने की कोशिश करते थे| जैसा शायद तुम भी सोच रही होगी ये भविष्यवक्ता कभी - कभी गलती भी करते थे|
ये राजा शहरों में महल बनाकर रहते थे| उन्होंने बेशुमार दौलत इकट्ठी कर लि थी जिनमें बड़े - बड़े नक्काशी किए हुए कांसे के बर्तन शामिल थे, लेकिन वे लोहे का इस्तेमाल करना नहीं जानते थे|
प्रश्न: ॠग्वेद के राजा और इन राजाओं के बीच कोई एक फ़र्क बताइए|
उत्तर: ॠग्वेद के राजा बड़ी राजधानियों व महलों में नहीं करते थे, जबकि चीन के राजा शहरों में महल बनाकर रहते थे|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads