भोजन : संग्रह से उत्पादन तक History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- भिन्न - भिन्न फसलों को उगाने के लिए भिन्न - भिन्न जलवायु आवश्यकता पड़ती हैं|
- दुनिया की जलवायु बदलती रही हैं|
- पौधों की देखभाल करनी शुरू कर दी होगी| चिड़ियों और जानवरों से पौधों की सुरक्षा की होगी, ताकि वे ठीक से बढ़ सकें और उनके बीज पक सकें| इस प्रकार धीरे - धीरे वे कृषक बन गए होंगे|
- सबसे पहले जंगली जानवर को पालतू बनाया गया वह कुत्ते का जंगली पूर्वज था| धीरे - धीरे लोग भेद, बकरी, गाय और सूअर जैसे जानवरों क पाने घरों क नजदीक आने को उत्साहित करने लगे|
- लोगों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देखभाल करने को बसने की प्रक्रिया कहते हैं|
- बसने की प्रक्रिया पूरी दुनिया में धीरे - धीरे चलती रही| यह करीब 2,000 साल पहले शुरू हुई|
- कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसलों में गेहूँ तथा जौ आते हैं|
- बुर्जहोम (वर्तमान कश्मीर में) के लोग गड्डे के नीचे घर बनाते थे जिन्हें गर्तवास कहा जाता हैं|
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: खेती करने वाले एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यों रहते थे?
उत्तर: खेती कारने वाले एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहते थे, क्योंकि भूमि को कृषि योग्य बनाने, बीजों को बोने, फसल की देखभाल तथा फसल के पकने के लिए एक लंबे समय की आवश्यकता होती थी| इसलिए खेती करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहना पड़ता था|
प्रश्न: पृष्ठ 25 की तालिका को देखों| नेइनुओ अगर चावल खाना चाहती हैं, तोउसे किन स्थानों पर जाना चाहिए|
उत्तर: नेइनुओ को चावल खाने के लिए कोल्डिहवा (आधुनिक उत्तर प्रदेश) या महागढ़ (आधुनिक उत्तर प्रदेश) जाना चाहिए|
प्रश्न: पुरातत्त्वविद ऐसा क्यों मानते हैं कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारिठे, और बाद में उनके लिए पशुपालन ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो गया|
उत्तर: पुरातत्त्वविद द्वारा मेहरगढ़ की खुदाई में सबसे नीचे के स्तरों से जिन जानवरों की हड्डियाँ मिली हैं, उनमें हिरण| तथा जंगली सूअर प्रमुख हैं, जिससे पत्ता चलता हैं कि इस अवस्था में मानव केवल शिकार पर निर्भर था, इसके ऊपर के स्तरों में भेद तथा बकरियों की हड्डियाँ ज्यादा मिली हैं, इससे पत्ता चलता हैं कि इस काल में लोगों ने पशुपालन करना आरंभ कर दिया था|
प्रश्न: सही या गलत बताओ:
(क) हल्लूर में ज्वार - बाजरा मिला हैं|
(ख) बुर्जहोम में लोग आयताकार घरों में रहते थे|
(ग) चिरौद कश्मीर का एक पुरास्थल हैं|
(घ) जेडाइट, जो दाओजली हेडिंग में मिला हैं, चीन से लाया गया होगा|
उत्तर:
(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) सही
प्रश्न: कृषकों - पशुपालकों का जीवन शिकारी - खाघ संग्राहकों के जीवन से कितना भिन्न था, तीन अंतर बताओं|
उत्तर:
अंतर:
1. कृषकों - पशुपालकों का जीवन स्थायी था, जबकि शिकारी - खाघ संग्राहक का जीवन अस्थायी था, क्योंकि वे भोजन की तलाश में इधर - उधर घूमते रहते थे|
2. कृषकों - पशुपालकों को भोजन कृषि उत्पादों तथा पालतू पशुओं पर आधारित होता था, जबकि शिकारी - खाघ संग्राहकों का जीवन जंगली जानवरों व अन्य उत्पादों पर आधारित होता था|
3. कृषकों - पशुपालकों ने अपने रहने के लिए आवासों का निर्माण करना आरंभ क्र दिया था, जबकि शिकारी - खाघ संग्राहक प्राय: गुफाओं और कंदराओं में रहते थे|
प्रश्न: पृष्ठ 25 की तालिका में दिए गए जानवरों की एक सूची बनाओं और यह भी बताओं कि इनका उपयोग किस रूप में किया जाता था|
उत्तर:
जानवरों का नाम उपयोग
(i) भेड़ दूध, ऊन व मांस के लिए
(ii) बकरी दूध और मांस के लिए
(iii) कुत्ता देखभाल के लिए
(iv) भैंस मांस और दूध के लिए
(v) मवेशी दूध के लिए
(vi) बैल खेत जोतने, गाडी खींचने के लिए
(vii) सुअर मांस के लिए
प्रश्न: तुम जिन अनाजों को खाते हो उनकी एक सूची बनाओं|
उत्तर: हम निम्नलिखित अनाजों को खाते हैं -
1. गेंहू
2. चावल
3. बाजारा
4. मक्का
5. ज्वार
6. जौ
प्रश्न: प्रश्न 7 के उत्तर में लिखे अनाजों को क्या तुम स्वंय उगाते हो? अग्र हाँ, तो एक तालिका बनाकर उसकी खेती की विभिन्न अवस्थाओं को दिखाओं| अगर नहीं, तो एक तालिका बनाकर दिखाओं कि ये अनाज किसान से लेकर तुम्हारे पास तक कैसे पहुंचे|
उत्तर:
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: क्या तुम बता सकते हो कि सबसे पहले कुत्तों को ही पालतू क्यों बनाया गया?
उत्तर: मनुष्य पहले शिकार करके अपना भेट भरता था| कुत्तों की पूँघने की क्षमता अधिक होती हैं, इसलिए कुत्ता आने वाले खतरे को भाँपकर पहले ही चौकन्न कर देता हैं, इसलिए कुत्ते को सबसे पहले पालतू बनाया गया|
प्रश्न: क्या तुम्हें लगता हैं कि शिकारी या भोजन - संग्रह करने वाले वर्तन बनाते और उनका प्रयोग करते होंगे? अपने जवाब का कारण बताओ|
उत्तर: शिकारी या भोजन - संग्रह करने वाले बर्तन नहीं बनाते होंगे, क्योंकि वे भोजन की तलाश में सादा एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे तथा वे इतना अधिक भोजन - संग्रहन नहीं करते थे कि भोजन के संग्रहन के लिए बर्तनों की आवश्यकता पड़े|
प्रश्न: भोजन के अतिरिक्त जानवरों से और क्या - क्या मिल सकता हैं?
उत्तर: भोजन के अतिरिक्त जानवरों से हमें निम्नलिखित वस्तुएं मिलाती हैं -
1. जानवरों की खाल से चमड़ा मिलाता हैं|
2. जानवरों की हड्डियों से औजार बनाए जाते हैं|
3. जानवरों से सामान ढोने व गाडी खींचने का काम होता हैं|
प्रश्न: आज जानवरों का उपयोग किस लिए होता हैं?
उत्तर: आज जानवरों तथा माल ढोने के लिए किया जाता हैं -
1. गाडी खींचने तथा माल ढोने के लिए किया जाता हैं|
2. जानवरों की खाल से चमड़ा बनया जाता हैं|
3. जानवरों से दूध प्राप्त किया जाता हैं|
प्रश्न: पुरूषों द्वारा किए जाने वाले कामों की एक सूची बनाओं| महिलाएँ क्या - क्या काम करती हैं?
उत्तर: पुरूषों द्वारा किए जाने वाले काम - जानवरों को झुंड में चराना, मछली पकड़ना, शिकार करना पुरूषों का काम था |
महिलाओं द्वारा किए जाने वाले काम - खेतों में काम जैसे - ज़मीन तैयार करना, बीज बोना, पौधों की देखभाल करना, फसल काटना, अनाज कूटना, पीटना जैसे काम करती थी|
प्रश्न: कौन - से ऐसे काम हैं, जो स्त्री - पुरूष दोनों करते हैं?
उत्तर: झोपड़ियाँ बनाना, औजार बनाना, टोकरियाँ बनाना, जानवरों की देखभाल करना, दूध निकलना, बर्तन बनाना आदि|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads