आरंभिक नगर History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
आरंभिक नगर History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- लगभग 150 साल पहले जब रेलवे लाइन बिछाई जा रही थी तो वहाँ से हड़प्पा पुरास्थल मिला, परन्तु उस समय इसे खंडहर सांझा गया व लोग यहाँ से इटें उखांड कर लि गए थे|
- यहाँ के नगर दो भागों में विभाजित एक ऊँचाई वाला भाग था जो दुर्ग कहलाता था जहाँ शासक वर्ग रहा करते थे दूसरा निचला नगर था यहाँ आम लोग रहते थे|
- महान स्न्नागार: इसके दोनों और सीढिया बनी थी और चारों तरफ कामरे बने हुए थे|
- हड़प्पा, मोहनजोदड़ों व लोथल से भंडार ग्रहों के अवशेष मिले हैं|
- यहाँ नगर नियोजन पद्धति थी घर, नाली व सदके योजनाबद्ध तरीके से तैयार थे|
- यहाँ पत्थर, शंख, तांबे, काँसे, सोने, चाँदी से निर्मित वस्तुओं की प्राप्ति हुई हैं| यहाँ के मनके, बाट व मोहर विश्व प्रसिद्ध हैं|
- 7000 साल पहले मोहनजोदड़ो से कपास की खेती के प्रमाण मिले हैं|
- ताम्बे का आयात राजस्थान व ओमन से, तीन का आयात ईरान व अफगानिस्तान से, सोने का आयात आधुनिक कर्नाटक व पत्थरों का आयत गुजरात, ईरान व अफगानिस्तान से|
- लोग गेहूँ, जौ, मटर, धान, टिल, व सरसों उपजाते थे|
- धौलावीरा से बड़े पत्थरों की प्राप्ति जिस पर हड़प्पा लिपि लिखी हुई हैं|
- लोथल नगर में पत्थरों, शंखों व धातुओं से बनी चीज़ का महत्त्वपूर्ण केंद्र था|
- पतन के कारण: लेखन, मुद्रण व बाटो का प्रयोग बंद हुआ, व्यापार में हानि हुई, नदियाँ सूख गई, जंगलों का विकास हुआ, बाढ़ आने लगे व शासकों का नियंत्रण कम हो जाना|
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: पुरातत्त्वविद को कैसे ज्ञान हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपडे का उपयोग होता था?
उत्तर: निम्नलिखित तथ्यों से कपड़ों के उपयोग के विषय में पत्ता चलता हैं -
1. मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष, चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा अन्य कुछ वस्तुओं से चिपके मिले हैं|
2. पकी मिट्टी तथा फेर्यान्स से बनी तकलियाँ सूतकताई का संकेत देती हैं|
3. मोहनजोदड़ो से एक कढाईदार वस्त्र पहने व्यक्ति की मूर्ति मिली हैं|
प्रश्न: निम्नलिखित का सुमेल करो:
ताबाँ गुजरात
सोना अफ़गानिस्तान
टिन राजस्थान
बहुमूल्य पत्थर कर्नाटक
उत्तर:
ताबाँ - राजस्थान
सोना - कर्नाटक
टिन - अफ़गानिस्तान
बहुमूल्य पत्थर - गुजरात
प्रश्न: हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे?
उत्तर: धातुएँ - पुरातत्त्वविदों को धातु की बनी हुई बहुत - सी वस्तुएँ मिली हैं, तांबे और काँसे से औजार हथियार, गहने और वर्तन बनाए जाते थे| सोने और चाँदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे| लेखन - लेखन का कार्य लिपिक करते थे| वे मुहारों पर तो लिखते ही थे और शायद अन्य चीजों पर भी लिखते होंगे जो बच नहीं पाई हैं| पहिया - सामान को ढोने तथा यातायात के रूप में पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था| हल -हल का प्रयोग खेतों को जोतने और बीजों की बुवाई किए लिए किया जाता था|
प्रश्न: इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों को सूची बनाओं| इनमें से कौन - से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होगें?
उत्तर: पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने खिलौनों की सूची -
1. खिलौना गाडी
2. गुड़िया
3. विभिन्न पशुओं की आकृति के खिलौने: जैसे - याक, बैल, सूअर, भैंस, आलू आदि
4. चिड़िया के आकर की सीटियाँ
5. खिलौना हल
शायद बच्चों को इन खिलौने में से खिलौना गाडी, पशुओं की आकृति वाले खिलौने तथा चिड़िया के आकर की सिटी अधिक पसंद आई होगी
प्रश्न: हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ| आज इनमें से तुम क्या - क्या कहते हो? निशान लगाकर बताओं |
उत्तर:
हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री आज भी खाए जाने वाली भोजन सामग्री
(i) गेहूँ हाँ
(ii) जौ हाँ
(iii) चावल हाँ
(iv) दालें हाँ
(v) मटर हाँ
(vi) तिल हाँ
(vii) सरसों हाँ
(viii) फल हाँ
(ix) मछली हाँ
(x) हिरण नहीं
प्रश्न: हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा हैं? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ|
उत्तर:
अंतर:
1. हड़प्पा के किसान और पशुपालक पूर्ववर्ती किसानों और पशुपालकों की तुलना में अधिक प्रकार की फसलों का उत्पादन करते थे|
2. हड़प्पा के किसान पूर्ववर्ती किसानों की तुलना में विभिन्न उपकरणों जैसे हल आदि का भी उपयोग कारते थे|
3. हड़प्पा के किसान कृषि उत्पादों को गाड़ियों के द्वारा नगरों में भी भेजते थे, जबकि पूर्ववर्ती किसान ऐसा नहीं करते थे|
प्रश्न: अपने शहर या गाँव की तीन महत्त्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो| क्या वे बस्ती के महत्त्वपूर्ण इलाके में बनी हैं| इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता हैं?
उत्तर:
प्रश्न: तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत हैं? यह पत्ता करो कि वह कितनी पुरानी हैं और उनकी देखभाल कौन करता हैं|
उत्तर:
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: हड़प्पा के नगरो की क्या विशेषताएँ है ?
उत्तर: हड़प्पा के नगरो की निम्न विशेषताएँ है :
1. इन नगरों में से कई को दो या उससे ज्यादा हिस्सों में विभाजित किया गया था।
2. प्रायः पश्चिमी भाग छोटा था लेकिन ऊँचाई पर बना था और पूर्वी हिस्सा बड़ा था लेकिन यह निचले इलाके में था।
3. ऊँचाई वाले भाग को पुरातत्त्वविदों ने नगर-दुर्ग कहा है और निचले हिस्से को निचला-नगर कहा है।
4. दोनों हिस्सों की चारदीवारियाँ पकी ईंटों की बनाई जाती थीं। इसकी ईंटें इतनी अच्छी थीं कि हजारो सालों बाद आज तक उनकी दीवारें खड़ी रहीं।
5. दीवार बनाने के लिए ईंटों की चिनाई इस तरह करते थे जिससे कि दीवारें खूब मजबूत रहें।
प्रश्न: प्राय: पुरानी इमारतों को तोड़कर उनकी जगह नए भवन बनाए जाते हैं| क्या तुम्हें लगता हैं कि पुरानी इमारतों को सुरक्षित रखना चाहिए?
उत्तर: यदि पुरानी इमारतों का कोई ऐतिहासिक महत्त्व हैं तो उन्हें अवश्य सुरक्षित रखना चाहिए, परन्तु जिन इमारतों का कोई ऐतिहासिक महत्त्व नहीं हैं और वे जीर्ण - शीर्ण व जर्जर हो चुकी हैं तो उन्हें तोड़कर नई इमारते बनाई जानी चाहिए|
प्रश्न: नगर में रहने वाले लोगो की एक सूची बनाओ| क्या इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं, जो मेहरगढ़ जैसे गाँवों में रहने थे?
उत्तर: हड़प्पा सभ्यता के नगर में निम्नलिखित लोग रहते थे -
1. शिल्पकार
2. शासक
3. लिपिक
4. व्यपारी इनमें से कोई भी मेहरगढ़ जैसे गानों में नहीं रहते थे|
प्रश्न: आज भी मुहर का प्रयोग होता हैं| पत्ता लगाओ कि मुहरों का उपयोग किसलिए किया जाता हैं|
उत्तर: किसी भी महत्तवपूर्ण दस्तावेज तथा किसी वस्तु को छेडछाड मुक्त करने के लिए मुहर का प्रयोग के लिए किया जाता हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads