अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- पैसों पर छपे शेरोन वाले स्तंभ जो कि सारनाथ में स्थापित हैं मौर्य सम्राट अशोक के आदेश पर बनवाये गए थे|
- मौर्य साम्राज्यकी स्थापना 2300 साल पहले इस साम्राज्य के मुख्य नगर पाटलिपुत्र, उज्जैन व तक्षशिला हैं|
- मध्य भारत का ज्यादातर इलाका जंगलों से भरा हुआ था|
- पाटलिपुत्र व इसके आस - पास के क्षेत्र पर सम्राट का सीधा नियंत्रण था| यहाँ कर जमा करने के लिए अधिकारी थे और इनकी देख्लेख के लिए जासूसों की नियुक्ति की गई थी|
- कही कही सम्राट केवल मार्गे व नदियों पर ही नियंत्रण करना चाहते थे|
- उत्तर पश्चिम कम्बल व दक्षिण भारत सोने व कीमती पत्थरों के लिए प्रसिद्ध|
- अशोक अभिलेखों के द्वारा अपने संदेश जनता तक पहुंचता था| कलिंग युद्ध के बाद शान्ति की निति अपनाई|
- धम्म प्रचार के लिए धम्ममहामात्य की नियुक्ति की अशोक ने सीरिया, मिस्त्र, ग्रीक व श्रीलंका में भी अपने दूत भेजे|
- अशोक ने सड़के बनवाई, कुँए खुदवाये, विश्राम गृह बनवाये एवं मनुष्य जानवरों के लिए चिकित्सा की भी व्यवस्था की|
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे हुए लोगों को सूची बनाओं|
उत्तर: मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे लोग -
1. सरकारी अधिकारी
2. कृषक
3. पशुपालक
4. शिल्पकार
5. संदेशवाहक
6. जासूस
7. फल - फूल संग्राहक
8. शिकारी|
प्रश्न: रिक्त स्थानों को भरे:
(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी _________ वसूलते थे|
(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ___________ के रूप में भेजा जाता था|
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण __________ और __________ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे|
(घ) प्रदेशों में रहने वाले मौर्य अधिकारियों को ___________ दिया करते थे|
उत्तर:
(क) कर
(ख) गवर्नर (राज्यपाल)
(ग) मार्गें, नदियों
(घ) नजराना
प्रश्न: बताओं कि निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत
(क) उज्जैन उत्तर - पश्चिम की तरफ आवागमन के मार्ग पर था|
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे|
(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं|
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था|
(ड) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्री लिपि में हैं|
उत्तर:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) गलत
(ड) सही
प्रश्न: उन समस्याओं की सूची बनाओं बनाओं जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था|
उत्तर: धम्म द्वारा दूर की जाने वाली समस्याएँ -
1. अलग - अलग धर्म को मानने वाले लोगों के बीच आपसी टकराव|
2. जानवरों की बलि|
3. दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार|
4. परिवार और पड़ोसियों के बीच के पकडे|
प्रश्न: धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?
उत्तर: अशोक के धम्म प्रचार के साधन -
1. धम्म महामात्त की नियुक्ति की|
2. विदेशों में धम्म प्रचारक और प्रतिनिधियों को भेजा|
3. अशोक ने अपने संदेश को कई स्थानों में शिलाओं खुदवाए|
4. कुछ अधिकारियों को नियुक्त किया जो राजा के संदेशों को उन लोगों को पढ़कर सुनाते थे, जो खुद|
प्रश्न: तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता हैं कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति मं सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ?
उत्तर: दासों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था, क्योंकि वे प्राय: युद्धबंदी या ख़रीदे हुए स्त्री - पुरूष होते थे | इनका स्थान वर्ण - व्यवस्था में सबसे नीचे होता था| इनकी समस्याओं के निराकरण हेतु कोई भी समाजिक तथा राजनितिक संगठन नहीं होता था|
सम्राट अशोक के आदेशों से दासों की स्थिति में अवश्य सुधार आया होगा, क्योंकि धम्म के द्वारा दासों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया था|
प्रश्न: रोशनी को यह बताते हुए कि हमारे रूपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो| कम से कम एक और चीज़ का नाम लो किस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं|
उत्तर: हमारे रूपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है| सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया| यह चित्र हम रूपयों - सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर परभी देखते हैं|
प्रश्न: अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन - सी चार राजज्ञाएं देते?
उत्तर: निम्नलिखित चार राजाज्ञाएं देते -
1. किसी विशेष वर्ण के प्रति भेदभाव नहीं किया जाएगा|
2. सभी धर्माका सम्मान किया जाएगा|
3. सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा|
4. स्त्रियों को पुरूषों के बराबर का अधिकार प्राप्त होंगे|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: उन देशों के नाम बताओं जहाँ अशोक के अभिलेख मिले हैं| भारत के कौन - से राज्य मौर्य साम्राज्य से बाहर थे?
उत्तर:
(क) जिन देशों में अशोक के अभिलेख मिले हैं|
1. भारत
2. अफ़गानिस्तान
3. पाकिस्तान
(ख) भारत के निम्नलिखित राज्य मौर्य साम्राज्य से बाहर थे|
1. सिक्किम
2. नागालैंड
3. मेघालय
4. असम
5. त्रिपुरा
प्रश्न: राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को क्यों चखते थे?
उत्तर: राजा को हमेशा इस बात का डर रहता था कि कहीं कोई उनकी हत्या करने की कोशिश न करें| इसलिए राजा के खाना खाने के पहले ख़ास नौकर उस खाने को चखता था|
प्रश्न: पाटलिपुत्र मोहनजोदड़ों से किस तरह भिन्नों था?
उत्तर: पाटलिपुत्र और मोहनजोदड़ों में अंतर -
पाटलिपुत्र -
(i) पाटलिपुत्र में घर लकड़ी या कच्ची ईटों से बने होते थे|
(ii) पाटलिपुत्र में घर दो या तीन मजिंल वाले वाले जाते हैं|
(iii) पाटलिपुत्र नगर एक विशाल दीवार से घिरा था जिससे 570 बुर्ज और 64 द्वार थे|
मोहनजोदड़ों -
(i) मोहनजोदड़ों में घरी पक्की ईटों के बने होते थे|
(ii) मोहनजोदड़ों में घर एक दो मंजिल होते थे|
(iii) मोहनजोदड़ों नगर दो हिस्सें में बाँटा हुआ था और दोनों के हिस्से अलग - अलग दीवारों से घिरे हुए थे|
प्रश्न: कलिंग की लड़ाई से युद्ध को लेकर अशोक के विचारों में कैसे परिवर्तन हुआ ?
उत्तर: कलिंग की लड़ाई में करीब 1 लाख से भी ज्यादा लोग मारे गए| लगभग डेढ़ लाख लोग बंदी बना लिए गए| जिनके सगे - संबंधी उनकी मौत पर विलाप कर रहे थे| इससे अशोक का ह्रदय दुःख से भार गया| उन्होंने सोचा कि एक देश को जितने के लिए इतने लोगों का वध करना पड़ता हैं और जनता अपने मित्रों, सगे - संबंधियों को हमेशा - हमेशा के लिए खो देती हैं| अशोक ने पश्चताप के बाद कभी युद्ध न करने का निर्णय लिया और बौद्ध धर्म अपनाकर उसका प्रचार - प्रसार किया|
प्रश्न: पडोशी देशों के प्रति शोक का रवैया चीनी सम्राटों के रवैते से कैसे भिन्न था|
उत्तर: कलिंग के युद्ध के बाद पडोसी देशों के प्रति अशोक का व्यवहार मित्रतापूर्ण था और सभी के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाएं थे जबकि चीनी सम्राटों का पडोसी देशों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार था और वे पडोसी देशों के साथ युद्ध करते रहते थे इसलिए उनकी सीमाएँ बदलती रहती थी|
प्रश्न: चीन के सम्राटों का 'चीन की दीवार' बनाने का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: चीन की दीवार बनाने का उद्देश्य चीन की उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था?
प्रश्न: "चीन की दीवार" की विशेषताएँ बताइए|
उत्तर: यह दीवार 6400 किलोमीटर लंबी हैं तथा पत्थर व ईट से बनी हैं| इसकी उपरी सतह सडक जैसी चौड़ी हैं| इस दीवार को बनाने में हजारों लोगों ने 2000वर्षा तक काम किया था| हर 100 - 200 मीटर की दूरी पर निगरानी के लिए बुर्ज बनाए गए हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads