खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर History class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे के प्रयोग की शुरूआत 3000 वर्ष पूर्व से हुई इनके कारण कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई|
- उत्तर भारत में प्रधान व्यक्ति ग्राम - भोजक जो कि सबसे बड़ा भूस्वामी होता था| ये पद वंशानुगत था| ये कर वसूली न्यायाधीश व पुलिस का काम भी करता था|
- छोटे किसान गृहपति कहलाते थे जो कि स्वंतंत्र थे| कुछ भूमिहीन कृषक भी थे|
- आहत सिक्के 500 साल पहले से अतिरिक्त में आये|
- मथुरा प्रमुख नगर था दो मुख्य मार्ग पर अवस्थित एक उत्तर पश्चिम से पूर्व की और, दूसरा उत्तर से दक्षिण की और जाने वाला मार्ग नगर में बहुत मंदिर थे उइस्में बौद्ध विहार व जैन मंदिर भी शामिल थे|
- उत्तर में वाराणसी व दक्षिण में मदुरै कपड़ों के उत्पादन के लिए प्रमुख|
- शिल्पकारों व व्यापारियों ने संघ का निर्माण किया जो कि श्रेणी कहलाती थी|
- लगभग 2200 - 1900 वर्ष पहले अरिकमेडु एक बन्दरगाह| यहाँ भूमध्यसागरीय क्षेत्र के अम्फोरा जैसे पात्र इसमें शराब व तरल पदार्था थे| यहाँ से रोमन लैंप, शीशे के बर्तन व लैंप की भी प्राप्ति हुई हैं|
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: आओं याद करें
1. खाली जगहों को भरो:
(क) तमिल के बड़े भूस्वामी को __________ कहते थे|
(ख) ग्राम - भोजकों की पर प्राय: ___________ द्वारा खेती की जाती थी|
(ग) तमिल में हलावहे को ___________ कहते थे|
(घ) अधिकांश गृहपति __________ भूस्वामी होते थे|
उत्तर:
(क) वेल्लला
(ख) दास और मजदूरों
(ग) उणवार
(घ) स्वतंत्र
प्रश्न: ग्राम - भोजनाकों के काम बताओ| वे शक्तिशाली क्यों थे?
उत्तर: ग्राम - भोजनाकों के पद पर आमतौर पर गाँव का सबसे बड़ा भू - स्वामी होता था|साधारणतया इनकी जमीन पर इनके दास और मजूदर काम करते थे| इसके अतिरिक्त प्रभावशाली होने के कारण प्राय: राजा भी कर वसूलने का काम इन्हें ही सौंप देते थे| ये न्यायाधीश का और कभी - कभी पुलिस का काम भी करते थे|
प्रश्न: गाँवों तथा शहरों दोनों में रहने वाले शिल्पकारों की सूची बनाओं|
उत्तर: बढ़ई, बुनकर, कुम्हार, सुनार, मूर्तिकार जैसे शिल्पकार गाँव व शहर सोनों जगह रहते थे|
प्रश्न: सही जवाब ढूँढों:
(क) वलायकूप का उपयोग
1. नहाने के लिए
2. कपडे धोने के लिए
3. सिंचाई के लिए
4. जल निकास के लिए जाता था
उत्तर: 4. जल निकास के लिए जाता था|
(ख) आहात सिक्के
1. चाँदी
2. सोना
3. टिन
4. हाथी दांत के बने होते थे
उत्तर: 1. चाँदी|
(ग) मथुरा महत्त्वपूर्ण
1. गाँव
2. पत्तन
3. धार्मिक केंद्र
4. जंगल क्षेत्र था
उत्तर: 3. धार्मिक केंद्र|
(घ) श्रेणी
1. शासकों
2. शिल्पकारों
3. कृषकों
4. पशुपालकों का संघ होता था
उत्तर: 2. शिल्पकारों|
प्रश्न: पृष्ठ 87 पर दिखाए गए लोहे के औजारों में कौन खेती के लिए महत्त्वपूर्ण होगें? अन्य औजार किस काम में आते होगे?
उत्तर: खेती के लिए महत्त्वपूर्ण औजार कुल्हाड़ी तथा हँसिया थे| किसी वस्तु को बिना छुए हुए पकड़ने के लि संडासी का प्रयोग किया होगा|
प्रश्न: अपने शहर की जल निकास व्यावस्था की तुलना तुम उन शहरों की व्यवस्था से करों, जिनके बारे में तुमने पढ़ा हैं| इनमें तुम्हें क्या - क्या समानताएँ और अंतर दिखाई दिए|
उत्तर: हमारे शहर में जल निकास व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया हैं| इसी तरह की जल निकास व्यवस्था को हमारे पढ़े गए शहरों में अपनाया गया था| ये दोनों व्यवस्थाएं अनेक प्रकार से सामान थी, लेकिन इन दोनों व्यवस्थाओं में केवल एक ही अंतर था कि हमारी व्यवस्था मजूबत चीजों से तैयार की गयी हैं तथा लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती हैं|
प्रश्न: अगर तुमने किसी शिल्पकार को काम कारते हुए देखा हैं तो कुछ वाक्यों में उसका वर्णन करो|
उत्तर: मैंने बढाई शिल्पकार को काम करते देखा हैं| वह लकड़ी के रूप में कच्चा टिंबर मार्किट से खरीदता हैं| टिंबर मार्किट में लकड़ी वनों से काटकर लायी जाती हैं| वह कई प्रकार के औजार: जैसे - लकड़ी घिसने वाला रंदा, लकड़ी घिसने वाला रंग, लकड़ी काटने वाली आरी, छेड़ करने वाला हथौरी का प्रयोग करता हैं| तैयार माल के रूप में मेज, कुर्सी, पलंग, दीवान इत्यादि होते हैं|
प्रश्न: अपने शहर या गाँव के लोगों के कार्या की सूची बनाओ| मथुरा में किए जाने वाले कार्या से ये कितने समान और कितने भिन्न हैं?
उत्तर: मैं शहरों के परिवारों में स्त्री और पुरूष दोनों को काम कारते हुए देखता हूँ| स्त्रियाँ और पुरूष दोनों दफ्तरों और अन्य स्थानों पर काम करते हैं| मथुरा यातायात और व्यापार के दो मुख्य रास्तों पर स्थित था तथा वह एक धर्मिक केंद्र भी था| मथुरा बेहतरीन मूर्तियाँ बनाने का भी केंद्र था|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: लोहे की ऐसी पाँच चीजों की सूची बनाओं जिनका प्रयोग तुम रोज करते हो|
उत्तर: प्रतिदिन प्रयोग होने वाली की चीज़े -
1. कुर्सी
2. पेंचकस
3. हथौड़ा
4. तवा
5. चिमटा
प्रश्न: इस कहानी में आए व्यक्तियों के व्यवसायों की सूची बनाओ| प्रत्येक के लिए यह तय करो कि वे
(क) शहर में,
(ख) गाँव में, या फिर
(ग) शहर तथा गाँव
दोनों में रहते थे|
उत्तर:
कहानी में आए व्यक्तियों शहर में गाँव में शहर तथा गाँवों दोनों में
(i) होटल व्यवसायी सिर्फ शहर में - -
(ii) माली - - शहर तथा गाँवों दोनों में
(iii) कुम्हार - सिर्फ गाँवों में -
(iv) घास काटने - - शहर तथा गाँवों दोनों में
(v) व्यापारी सिर्फ शहर में - -
(vi) घोड़े का व्यापारी - - शहर तथा गाँवों दोनों में
प्रश्न: घोड़े का व्यापारी शहर में क्यों आया होगा?
उतर: घोड़े का व्यापारी शहर में घोड़े बेचने के लिए आया होगा|
प्रश्न: क्या महिलाएं कहानी में बताए व्यवसायों को अपना सकती थी? उत्तर के कारण बताओ|
उत्तर: महिलाएं कहानी में बताए व्यवसायों को नहीं अपना सकती थी क्योंकि वे घरेलू कार्या में व्यस्त रहती थी तथा घर से बाहर कम ही निकलती थी|
प्रश्न: साँची की मूर्तिकला यः मध्य प्रदेश स्थित साँची के स्तूप की मूर्तिकला का नमूना हैं| इसमें शहर के जीवन का एक दृश्य है| तुम अध्याय 12 साँची के बारे में पढोगे| इन दीवारों को देखों| क्या वे ईट की बनी हैं या फिर लकड़ी या पत्थर से?
उत्तर: ये दीवारों तराशे हुए पत्थरों से बनी हैं|
प्रश्न: क्या इसकी रेलिंग लकड़ी की बनी हैं| इन इमारतों की छतों को बनाने के लिए पक्की ईटो का प्रयोग किया गया हैं|
उत्तर: हाँ, इसकी रेलिंग लकड़ी की बनी हैं| इन इमारतों की छतों को बनाने के लिए पक्की ईटों का प्रयोग किया गया हैं|
प्रश्न: बेरिगाज़ा से आयत और निर्यात होने वाली चीजों की सूची बनाओ|
उत्तर: बेरिगाज़ा में आयात होने वाली चीजें - बेरिगाजा में शराब, ताँबा, टिन, सीसा, मूंगा, पुखराज, कपडे, सोने और चाँदी के सिक्कों का आयात होता था| बेरिगाजा से निर्यात होने वाली चीज़े - हिमायल की जड़ी - बूटियाँ, हाथी - दांत गोमेद, कर्नीलियन, सूती कपड़ों, रेशम तथा बेरिंगाजा से निर्यात किए जाते थे|
प्रश्न: दो ऐसी चीजें बताओ, जिनका उपयोग हड़प्पा युग में नहीं होता था|
उत्तर: हड़प्पा युग में घोड़े तथा रागी (एक प्रकार का अनाज) का प्रयोग नहीं किया जाता था|
प्रश्न: व्यापारी किस चीज़ से इसका विनिमय करते हैं?
उत्तर: व्यापारी रेतीले रास्ते पर गाड़ियों से यात्रा कर रहे हैं|
प्रश्न: मथुरा के लोगों के व्यवसायों की एक सूची बनाओ| एक ऐसे व्यवसाय का नाम बताओ जो हड़प्पा में नहीं था|
उत्तर: मथुरा के लोग मूर्तिकार बनकर लोहार टोकरी बनाने वाले माला बनाने वाले, इत्र बनाने वाले जैसे व्यवसाय में संलग्र थे| इत्र बनाने का व्यवसाय हड़प्पा युग में नहीं था|
प्रश्न: उन महिलाओं की सूची बनाओ जिन्हें निरीक्षण नियुक्त कर सकता था|
उत्तर: जिन महिलाओं को निरीक्षण नियुक्त किया ज सकता था वे इस सकता था|
1. विधवाएँ
2. सक्षम - अक्षम महिलाएँ
3. भिक्खुिणयों
4. वृद्ध वेश्याओं
5. अवकाश प्राप्त दास और दासियाँ
6. अवकाश प्राप्त देवदासियाँ
प्रश्न: क्या काम करने के दौरान महिलाओं को मुशिकालें झेलनी पड़ती थी?
उत्तर: काम करने के दौरान महिलाओं को बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ती थी अगर औरत ने अपना काम समय से पूरा नहीं किया, तो उसे जुर्माना देना पड़ता था| जुर्माने के रूप में अगूंठा तक भी काटा जा सकता था|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
क्या, कब, कहाँ और कैसे
आरंभिक मानव की खोज में
भोजन : संग्रह से उत्पादन तक
आरंभिक नगर
क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
नए प्रश्न नए विचार
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
नए साम्राज्य और राज्य
इमारतें, चित्र तथा किताबें
sponser's ads