1. भोजन : यह कहाँ से आता है Science class 6 exercise Assignment
1. भोजन : यह कहाँ से आता है Science class 6 exercise Assignment ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
खाद्य संघटक और स्रोत
संघटक : भोजन बनाने के लिए हमें कई चीजों की आवश्यकता होती है | जैसे- कच्ची सब्जियाँ, नमक, मसाला, तेल और पानी आदि | इन्हें ही संघटक कहते हैं |
खाद्य पदार्थों के स्रोत : जिन-जिन चीजों से हम अपना भोजन प्राप्त करते हैं उन्हें ही खाद्य पदार्थों का स्रोत कहते है |
हम खाद्य पदार्थ दो स्रोतों से प्राप्त करते हैं |
(i) पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ : गेंहूँ, दाल, चावल, मक्का, सब्जी और वनस्पति तेल इत्यादि |
(ii) जन्तुओ से प्राप्त खाद्य पदार्थ : उदाहरण - अंडा, मांस, दूध, दही, मछली और पनीर इत्यादि |
कच्ची सामग्री : खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए जिन संघटकों का हम प्रयोग करते है, उन्हें कच्ची सामग्री कहते है | जैसे - नमक, दाल, सब्जी, पानी और मसाला इत्यादि |
पौधों के खाने योग्य भाग : कुछ पौधों के दो या दो से अधिक भागों को खाया जाता है, इन्हें ही खाने योग्य भाग (edible part) कहा जाता है | जैसे - जड़, तना, फल, फुल, पत्ता इत्यादि ये सब खाने योग्य भाग होते हैं |
पौधे के भाग :
जैसे-
(i) आलु का तना खाया जाता है |
(ii) मुली का जड़ और पत्ता दोनों खाया जाता है |
(iii) लौकी का फल खाया जाता है |
(iv) पालक का पत्ता खाया जाता है |
अंकुरण : बीज से शिशु पौधे का उगना अंकुरण कहलाता है |
(i) मुंग का अंकुरण
(ii) चने का अंकुरण
अंकुर (sprout) : अंकुरित बीजों से एक सफ़ेद रंग की धागे जैसी संरचना निकलती है जिसे अंकुर कहते हैं |
मकरंद (नेक्टर) : मधुमख्खियों द्वारा इक्कठा की गयी फूलों के मीठे रस को मकरंद (नेक्टर) कहते है जो बाद में शहद बन जाता है |
मधुमक्खियाँ मकरंद (नेक्टर) का भण्डारण करती है क्योंकि :
फुल और उनका मकरंद, वर्ष के केवल कुछ समय में ही उपलब्ध् होते हैं। अतः
मधुमक्खियाँ इस मकरंद का भंडारण कर लेती हैं ताकि पूरे वर्ष इसका उपयोग किया जा सके।
भंडारित शहद को मधुमक्खियाँ भोजन के रूप में प्रयोग करती हैं |
खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं के प्रकार:
1. शाकाहारी
2. मांसाहारी
3. सर्वाहारी
शाकाहारी : वे जंतु जो केवल पादप या पादप-उत्पाद खाते हैं वे शाकाहारी कहलाते हैं | जैसे - गाय, हिरण, भैस और खरगोस आदि |
मांसाहारी : वे जंतु जो केवल जंतु या जंतु-उत्पादों को ही खाते है उन्हें मांसाहारी कहते है | जैसे शेर, बाघ आदि |
सर्वाहारी : वे जंतु जो पादप और जंतु दोनों को खाते है वे सर्वाहारी कहलाते हैं | जैसे मनुष्य, कौवा आदि |
Assignment
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads