12. विद्युत् एवं परिपथ Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
12. विद्युत् एवं परिपथ Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय समीक्षा:
-
विधुत - सेल के एक और धातु की टोपी तथा दूसरी और धातु के डिस्क (चक्रिका) होती है | - विधुत - सेल में धातु कई टोपी (+) धनात्मक सिरा धातु की डिस्क (-) ॠणात्मक सिरा कहलाता हैं |
- विधुत सेलो में दो सिरे होते हैं -
(1) धनात्मक (टर्मिनल) (2) ॠणात्मक(टर्मिनल)
- प्रकाश उत्सर्जित करने वाले पतले तार को बल्ब का तंतु कहते हैं |
- कुछ पदार्थ, अपने अन्दर से विधुत - धारा का प्रवाह होने देते है| जो पदार्थ विधुत - धारा का प्रवाह होने देते हैं वे विधुत - चालक कहलाते हैं |
- मानव शरीर विधुत का बहुत अच्छा चालाक होता है |
- विधुत - सेल विधुत का एक स्त्रोत हैं |
- विधुत बल्ब में एक फिलामेंट होता हैं जो इसके टर्मिनलों से जुडा होता हैं |
- स्विच एक सरल युक्ति हैं जों विधुत - धारा के प्रवाह को रोकाने या प्रारंभ करने के लिए परिपथ को तोड़ता अथवा पूरा करता हैं |
- जिस पदार्था से होकर विधुत - धारा प्रवाहित नहीं हो सकती हैं, वे विधुत - रोधक कहलाता हैं |
अभ्यास
अभ्यास 12 ( विधुत तथा परिपथ )
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, .......... कहलाती हैं|
(ख) एक विधुत सेल में ........ टर्मिनल होते है|
उत्तर: (क) स्विच,
(ख) दो|
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर 'सही' या 'गलत' का चिह्न लगाइए|
(क) विधुत धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
(ख) विधुत परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जुट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है|
(ग) विधुत धारा थर्माकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
उत्तर: (क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
प्रश्न 3. व्याख्या कीजिए कि निम्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
उत्तर: बल्ब दीप्तिमान नहीं होता है क्योंकि बीच में एक विधुत रिधक की उपस्थिति के कारण विधुत परिपथ पूरा नहीं होता|
प्रश्न 4. नीचे दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतंत्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
उत्तर:
प्रश्न 5. विधुत स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन हैं? कुछ विधुत - साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अंदर ही निर्मित होते हैं?
उत्तर: स्विच एक तरल युक्ति हैं जो विधुत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारंभ करने के लिए परिपथ को तोड़ता अथवा पूरा करता हैं|
कुछ विधुत साधित्र जिनके स्विच उनके अदंर ही निर्मित होते हैं: माइक्रोवेव, फ्रिज, चावल, कुकर, स्वचालित लौह इस्तरी, टोस्टर, पैटी मेकर|
प्रश्न 6. प्रश्न 4 के चीते में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दन तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा|
उत्तर: नहीं|
प्रश्न 7. क्या नीचे दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर: नहीं|
प्रश्न 8. किसी वास्तु के साथ "चालक परिक्षित्र" का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता हैं| क्या इस वास्तु का पदार्थ विधुत चालक हैं या विधुत रोधक? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: इस वस्तु का पदार्थ विधुत चालाक हैं क्योंकि विधुत केवल विधुत चालक से होकर ही प्रवाहित हो सकती हैं, विधुत रोधक से होकर नहीं| यदि पदार्थ विधुत चालाक नहीं होगा तो बल्ब नहीं जलेगा|
प्रश्न 9. आपके घर में स्विच की मरमम्त करने समय विधुत - मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता हैं? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: रबड़ के दस्ताने विधुत रोधक होते हैं| ये विधुत मिस्तरी को विधुत के झटके से बचाते हैं| यही करान हैं कि विधुत स्विच की मरम्मत के समय विधुत मिस्तरी रबड़ के दस्तानों का प्रयोग करता हैं|
प्रश्न 10. विधुत मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औज़ार, जैसे - पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्राय: प्लास्टिक या रबड़ के कारण के आवरण चढ़ें होते है? क्या आप इसका कारण समझा सकते है?
उत्तर: प्लास्टिक और रबड़ दोनों ही विधुत के कुचालक होते हैं| अत: ये विधुत के झटकों से बचाते हैं|
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
12. विद्युत एवं परिपथ
अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: विद्युत-चालक या सुचालक किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन पदार्थो से होकर विद्युत्-धरा प्रवाहित हो सकती है, वे विद्युत्-चालक या सुचालक कहलाते हैं।
प्रश्न: तीन विद्युत-चालकों का नाम बताइए।
उत्तर: लोहा, ताँबा, एलुमीनियम।
प्रश्न: तीन विद्युत-रोध्यिों का नाम बताइए।
उत्तर: लकडी, प्लास्टिक, और रबड़ आदि ।
प्रश्न: विद्युत-रोध्क या कुचालक किसे कहते हैं ?
उत्तर: जिन पदार्थो से होकर विद्युत्-धरा प्रवाहित नहीं हो सकती, वे विद्युत्-रोध्क या कुचालक कहलाते हैं।
प्रश्न: विद्युत के एक स्रोत का नाम लिखों ।
उत्तर: विद्युत सेल।
प्रश्न: विद्युत सेल के कितने टर्मीनल होते हैं ? और कौन सा ?
उत्तर: विद्युत सेल के दो टर्मीनल होते हैं एक धन टर्मीनल (+Ve) और ऋण टर्मीनल (-Ve) |
प्रश्न: विद्युत सेल कैसे विद्युत उत्पन्न करता है ?
उत्तर: विद्युत्-सेल में संचित रासायनिक पदार्थों से सेल विद्युत् उत्पन्न करता है।
प्रश्न: पाँच ऐसे उपकरणों का नाम लिखिए जिसमें विद्युत सेल का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर: विद्युत्-सेल का उपयोग विद्युत्-स्रोत के रूप में अलार्म घड़ी, कलाई घड़ी, रेडियो, कैमरा तथा अन्य युक्तियों में किया जाता है।
प्रश्न: बल्ब का तंतु किसे कहते हैं ?
उत्तर: प्रकाश उत्सर्जित करने वाले पतले तार को बल्ब का तंतु कहते हैं।
प्रश्न: क्या होता है जब विद्युत सेल के दो सिरों को एक साथ जोड़ दिया जाय ?
उत्तर: सेल के अंदर के रासायन तेजी से खपत होने लगेगा और सेल कार्य करना बंद कर देगा।
प्रश्न: आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत्-मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर: रबर ग्लोब्स विद्युत के कुचालक होते हैं जो विद्युत धरा को अपने से गुजरने नहीं देते हैं । इसलिए बिजली के झटके से बचाने के लिए घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत्-मिस्तरी रबड़ के दस्ताने पहनता है।
प्रश्न: विद्युत स्विच का क्या उपयोग है ?
उत्तर: घरों में स्विच का उपयोग बल्ब को दीप्तिमान करने तथा अन्य युक्तियों को चलाने वेफ लिए करते हैं। यद्यपि घरों में प्रयोग होने वाले स्विच इसी सिद्धांत पर कार्य करते हैं पर उनके डिजाइन जटिल होते हैं।
प्रश्न: स्विच क्या है ?
उत्तर: स्विच एक सरल युक्ति है जो परिपथ को जोड़ या तोड़ सकती है।
प्रश्न: विद्युत परिपथ किसे कहते है ?
उत्तर: विद्युत धरा के बंद तथा वक्र पथ को विद्युत परिपथ कहते है ।
प्रश्न: एक पूर्ण विद्युत परिपथ से बल्ब न जलने के कारण दीजिए।
उत्तर:
(1) बल्ब फ्रयुज हो सकता है।
(2) बैटरी डिस्चार्ज हो सकता है।
(3) परिपथ कुचालक का बना हो सकता है।
(4) स्विच बंद हो सकता है।
प्रश्न: बल्ब के फ्यूज होने के क्या कारण है?
उत्तर: बल्ब का फिलामेंट (तंतुद्) टुटने से बल्ब फ्यूज हो जाता है।
प्रश्न: विद्युत्-साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अंदर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर: टार्च , रेडि़यों, टेलीविजन, और टेबल पंखा आदि ।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads