4. वस्तुओं के समूह बनाना Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
4. वस्तुओं के समूह बनाना Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय समीक्षा
- हमारे चारों ओर की वस्तुएँ अनेक प्रकार के पदार्थों से बनी हैं।
- किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं के निर्माण में किया जा सकता है।
- किसी वस्तु को केवल एक ही पदार्थ से भी बनाना संभव हो सकता है अथवा उसे विभिन्न प्रकार के पदार्थों से भी बनाया जा सकता है।
- विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
- कुछ पदार्थ दिखावट में चमकदार होते हैं, जबकि अन्य नहीं होते। कुछ खुरदरे होते हैं तो कुछ चिकने (मसूढ़)। इसी प्रकार, वुफछ पदार्थ स्पर्श करने पर कठोर लगते हैं, तो कुछ अन्य कोमल लगते हेैं।
- कुछ पदार्थ जल में विलेय होते हैं, जबकि कुछ अन्य अविलेय होते हैं।
- कुछ पदार्थ जैसे काँच पारदर्शी होते हैं, तथा कुछ अन्य जैसे लकड़ी एवं धातुएँ अपारदर्शी होते हैं। कुछ पदार्थ पारभासी होते हैं।
- पदार्थों को उनके गुणों में समानताओं तथा विभिन्नताओं के आधार पर समूहों में बाँटा जाता है। इसे ही समूहीकरण कहते हैं |
- वस्तुओं को सुविधा तथा उनके गुणों के अध्ययन के लिए एक साथ समूहित किया जाता है।
अभ्यास
अभ्यास :
Q1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर : कुर्सी, मेज, खिड़की, दरवाजा और अलमारी इत्यादि |
Q2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए:
काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज
उत्तर : चमकदार पदार्थ : काँच की प्याली और स्टील का चम्मच |
Q3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।
वस्तुएँ | पदार्थ |
पुस्तक | काँच |
गिलास | लकड़ी |
कुर्सी | कागज |
खिलौना | चमड़ा |
जूतें | प्लास्टिक |
उत्तर :
वस्तुएँ | पदार्थ |
पुस्तक | कागज |
गिलास | काँच |
कुर्सी | लकड़ी |
खिलौना | प्लास्टिक |
जूतें | चमड़ा |
Q4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेशर) में नहीं होती।
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(घ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।
उत्तर :
क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(घ) असत्य
(च) असत्य
(छ) सत्य
(ज) सत्य
Q5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं:
जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिटटी का घड़ा इनको इस प्रकार, समूहित कीजिएः
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य
उत्तर :
(क) गोल आकृति : बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब. सेब
अन्य आकृतियाँ : जल, चीनी और मिटटी का घड़ा
(ख) खाध्य पदार्थ : जल, संतरा, चीनी और सेब
अखाद्य पदार्थ : बास्केट बॉल, ग्लोब तथा मिटटी का घड़ा
Q6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिटटी के तेल पर तैरती हैं।
उत्तर: जल में तैरने वाली वस्तुएँ : नाव, सुखी लकड़ी |
Q7. निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट
उत्तर :
(क) बच्चा
(ख) नाव
(ग) रेत
(घ) रेत
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: कोमल पदार्थ किसे कहते है ?
उत्तर - वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया अथवा खरोंचा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं । उदाहरण के लिए रुई अथवा स्पंज कोमल हैं,
प्रश्न - कठोर पदार्थ किसे कहते है ?
उत्तर - जबकि अन्य पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है, कठोर पदार्थ कहलाते हैं।
उदाहरण के लिए लकड़ी कठोर है।
प्रश्न - विलेय पदार्थ किसे कहते है ?
उत्तर - वे पदार्थ जो जल में पूर्णतः घूल जाते है या लुप्त हो जाते है जल में विलेय पदार्थ कहलाते है। जैसे नमक, चीनी, आदि।
प्रश्न - अविलेय पदार्थ किसे कहते है ?
उत्तर - वे पदार्थ जो जल में पूर्णतः नहीं घूलते या गिलास में विलोडि़त करने पर भी जल में लुप्त नहीं होतें अविलेय पदार्थ कहलाते है। जैसे रेत, काँच आदि।
प्रश्न - पारदर्शी किसे कहते है ?
उत्तर - वह पदार्थ जिससे जिसके अंदर से आर पार देखा जा सके पारदर्शी कहलाता हैं।
जैसे - काँच ।
प्रश्न - अपारदर्शी किसे कहते है ?
उत्तर - वह पदार्थ जिससे जिसके अंदर से आर पार नहीं देखा जा सके अपारदर्शी कहलाता हैं। जैसे लकड़ी, प्लास्टिक आदि।
प्रश्न - पारभासी किसे कहते है ?
उत्तर - ऐसे पदार्थों, जिनसे होकर वस्तुओं को देख तो सकते हैं, परंतु बहुत स्पष्ट नहीं देखा जा सकता, उन्हें पारभासी कहते हैं।
जैसे - पोलीथीन, तेल लगा कागज आदि।
प्रश्न - हम वस्तुओं को समुहों में क्यों बाँटते है ?
उत्तर - वस्तुओं को सुविधा तथा उनके गुणों के अध्ययन के लिए एक साथ समूहों में बाँटा जाता है।
प्रश्न - निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट
उत्तर -
(क) बच्चा
(ख) नाव
(ख) रेत
(ख) रेत
प्रश्न - समूहन के कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर -
(i) पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं।
(ii) समूहन व्यवस्था द्वारा हम आसानी से उनका पता लगा सकते हैं।
(iii) पदार्थों को इस प्रकार समूहों में बाँटकर उनके गुणों का अध्ययन किया जाता है।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads