15. हमारे चारों ओर वायु Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
15. हमारे चारों ओर वायु Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय-समीक्षा
-
वायु में जलवाष्प विद्यमान होती है। जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इसमें उपस्थित जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूँदें ठंडे पृष्ठ पर दिखाई देती हैं। - वायु प्रत्येक स्थान पर मिलती है। हम वायु को देख नहीं सकते परंतु इसे अनुभव कर सकते हैं।
- गतिशील वायु को पवन कहते हैं।
- वायु का द्रव्यमान होता है और वायु जगह घेरती है।
- जल तथा मिट्टी में वायु उपस्थित होती है।
- वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा कुछ अन्य गैसों, का मिश्रण है। इसमें कुछ धूल-कण भी हो सकते हैं।
- ऑक्सीजन ज्वलन में सहायक तथा श्वसन के लिए आवश्यक है।
- वायु की वह परत, जो पृथ्वी को घेरे हुए हैं, उसे वायुमंडल कहते हैं।
- पृथ्वी पर जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।
- जलीय-प्राणी श्वसन के लिए जल में घुली वायु का उपयोग करते हैं।
- वायु से ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड के विनिमय के लिए पौधे तथा जंतु एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।
- पवन चक्की पवन से चलने वाली युक्ति है जो डायनेमों की सहायता से विद्युत उत्पन्न करता है |
- जल में वायु की उपस्थिति के कारण बुलबुले उठते है |
- वायु का कोई रंग नहीं होता। हम इसके आर-पार देख सकते हैं। यह पारदर्शी होती है।
- पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई के समय ऑक्सीजन सिलिंडर अपने साथ इसलिए ले जाते है क्योंकि अत्यधिक ऊंचाई पर वायु में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है |
- प्रकृति में जलचक्र के लिए वायु में जलवाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है।
- जलने की क्रिया केवल ऑक्सीजन की उपस्थिति में ही संभव है।
- वायु का लगभग 4/5 वाँ भाग नाइट्रोजन होता है |
- पादप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं।
- कार्बोन-डाइऑक्साइड गैस की उपस्थिति में घुटन महसूस होती है |
- कोई भी पदार्थ जब जलता है तो कार्बन-डाइऑक्साइड गैस निकलती है |
- ईंधन तथा पदार्थों के जलने से धुँआ भी उत्पन्न होता है। धुंएँ में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं।
- कंपनियों में लगी चिमनियाँ धुएँ में उपस्थित हानिकारक पदार्थों को हमारी नाम से दूर ले जाता है |
- हमारी नाक में छोटे-छोटे बाल तथा श्लेष्मा उपस्थित होते हैं जो धूल के कणों को श्वसन-तंत्र में जाने से रोकते हैं |
- नाइट्रोजन और ऑक्सीजन जैसी गैसें मिलकर वायु का 99% भाग बनाती हैं। शेष 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण होते हैं |
अभ्यास
अभ्यास-प्रश्नावली
Q1. वायु के संघटक क्या हैं?
उत्तर : नाइट्रोजन 76% और ऑक्सीजन 23% गैसें है जो मिलकर वायु का 99% भाग बनाती हैं। शेष 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण होते हैं |
Q2. वायुमंडल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर : ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है |
Q3. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।
उत्तर : जब हम जलती हुई मोमबत्ती को किसी बड़े काँच के गिलास से ढक देते हैं तो मोमबत्ती तुरंत बंद बुझ जाती है ऐसा जलती हुई मोमबत्ती के वायु से संपर्क टूट जाने के कारण होता है | वायु का एक घटक ऑक्सीजन किसी भी पदार्थ के जलने में सहायक है | अत: हम कह सकते हैं कि वायु ज्वलन में सहायक है |
Q4. आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है?
उत्तर : जब किसी पात्र में जल उबाला जाता हैं इसके भीतर छोटे - छोटे बुलबुले दिखाई देते हैं| ये बुलबुले पानी उबलने से पहले दिखाई देते हैं| ये निश्चित ही वायु के बुलबुले होते हैं इससे प्रकट होता हैं कि जल में वायु घुली होती हैं|
Q5. रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर: रूई का ढेर जल में सिकुड़ जाता हैं क्योंकि जल में इसकी साड़ी हवा निकल जाती हैं| इसकी परतें आपस में चिपक जाती हैं, इसलिए ढेर सिकुड़ जाता हैं|
Q6. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत -------------- कहलाती है।
उत्तर: वायुमंडल|
Q7. हरे पौधें को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव -------------- की आवश्यकता होती है।
उत्तर: कार्बन - डाईऑक्साइड|
Q8. पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है।
उत्तर: (i) निष्पावन
(ii) बादल की सरंचना
(iii) श्वसन
(iv) प्रकाश सश्लेष्ण
(v) वाष्पोत्सर्जन
(vi) पक्षियों का तोड़ना
Q9. वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधें कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं| जन्तु ऑक्सीजन को श्वसन के रूप में ग्रहण करते हैं और कार्बन डाईऑक्साइड को छोड़ने हैं जो पुन: भोजन के निर्माण के लिए पैधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण के लिए इस्तेमाल की जाती हैं|
इस प्रकार वायुमंडल में पौधें और जंतु, गैसों के आदान - प्रदान एक - दुसरे की सहायता करते हैं|
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
पाठ-15. हमारे चारों ओर वायु
प्रश्न: वायुमंडल किसे कहते है ?
उत्तर: हमारी पृथ्वी वायु की एक पतली परत से घिरी हुई है | इस परत का विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है इसे वायुमंडल कहते हैं |
प्रश्न: वायु क्या है ?
उत्तर: वायु अनेक गैसों का एक मिश्रण है |
प्रश्न: पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलिंडर अपने साथ क्यों ले जाते हैं ?
उत्तर: अधिक ऊँचाई पर वायु दाब अधिक होने से ऑक्सीजन की मात्रा कम पाई जाती है इसलिए पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलिंडर अपने साथ ले जाते हैं |
प्रश्न: क्या कारण है कि जब वायु ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आता है तो पृष्ठ पर जल की बुँदे दिखाई देने लगती है ?
उत्तर: जब वायु ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आता है तो वायु में उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर जल की बुँदे बन जाती है |
प्रश्न: कौन-सा गैस जलने में सहायक है ?
उत्तर: ऑक्सीजन |
प्रश्न: कौन-सा गैस जलने में सहायक नहीं है ?
उत्तर: नाइट्रोजन |
प्रश्न: किस गैस की उपस्थिति में घुटन महसूस होती है ?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
प्रश्न: किसी वस्तु को वायु में जलाने पर कौन-सा गैस निकलता है ?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
प्रश्न: पादप एवं जंतु श्वसन क्रिया में कौन-सा गैस उपयोग करते है ?
उत्तर: ऑक्सीजन |
प्रश्न: कारखानों में लंबी चिमनियाँ क्यों लगाई जाती है ?
उत्तर: धुंएँ में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धुल कण होते हैं जो प्राय: हानिकारक होते हैं | इस कारण आप कारखानों में लंबी चिमनियाँ देखते हैं | ये चिमनियाँ हानिकारक धुएँ तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाकर छोड़ती हैं |
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads