3. तन्तु से वस्त्र तक Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
3. तन्तु से वस्त्र तक Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय समीक्षा
- तागे में दिखाई देने वाली पतली लडि़याँ और अधिक पतली लडि़यों से मिलकर बनी होती हैं, जिन्हें तंतु (fibre) कहते हैं।
- कुछ वस्त्रों, जैसे सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तंतु पादपों तथा जंतुओं से प्राप्त होते हैं। इन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं।
- रुई तथा जूट (पटसन) पादपों से प्राप्त होने वाले तंतुओं के उदाहरण हैं।
- ऊन तथा रेशम जंतुओं से प्राप्त होते हैं। ऊन, भेड़ अथवा बकरी की कर्तित ऊन से प्राप्त होती है। इसे खरगोश, याक तथा ऊँटों के बालों से भी प्राप्त किया जाता है।
- रेशमी तंतु रेशम-कीट कोकून से खींचा जाता है।
- रासायनिक पदार्थों से बने तंतुओं को संश्लेषित तंतु कहते हैं |
- पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रिलिक, संश्लिष्ट तंतुओं के कुछ उदाहरण हैं।
- हमें रुई कपास से प्राप्त होती है | साधारणत: कपास के पौधे वहाँ उगाए जाते हैं जहाँ की मृदा काली और जलवायु उष्ण होती है |
- साधारणतया इन कपास बॉलों से कपास को हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
- आजकल कपास ओटने के लिए मशीनों का उपयोग भी किया जाता है।
- पटसन तंतु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है। भारत में इसकी खेती
वर्षा-ऋतू में की जाती है। - भारत में पटसन को प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है। सामान्यतः पटसन पादप (फसल) को पुष्पन अवस्था में काटते हैं।
- फसल कटाई के पश्चात पादपों के तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबाकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उन्हें पटसन-तंतुओं से हाथों द्वारा पृथक कर दिया जाता है।
- रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है।
- कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं।
- हाथ से प्रचालित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है |
- वृहत् पैमाने पर तागों की कताई का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जाता है।
- तागे से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ हैं। इनमें दो प्रमुख विधियाँ बुनाई तथा बंधाई हैं।
- तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
- वस्त्रों की बुनाई करघों पर की जाती है। करघे या तो हस्तप्रचालित होते हैं अथवा विद्युतप्रचालित।
- बुनाई तथा बंधाई का उपयोग विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के निर्माण में किया जाता है। इन वस्त्रों का उपयोग पहनने की विविध वस्तुओं को बनाने में होता है।
अभ्यास
पाठ-3 अभ्यास
Q1. निम्नलिखित तंतुओ को प्राकृतिक तथा संश्लेषित में वर्गाकृत कीजिये |
नायलोन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन|
उत्तर : नायलोन - सश्लेषित
ऊन - प्राकृतिक
रुई - प्राकृतिक
रेशम - प्राकृतिक
पोलिएस्टर - संश्लेषित
पटसन - प्राकृतिक
Q2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए:
(क) तंतुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।
उत्तर :
(क) सत्य
(ख) सत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
(च) असत्य
(छ) असत्य
Q3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) ------------------ और ------------------ से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ------------------ और ------------------ जांतव तंतु हैं।
उत्तर :
(क) कपास, पटसन
(ख) ऊन, रेशम
Q4. रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई कपास के पौधे के फल से प्राप्त होता है जबकि जूट पादप के तने से प्राप्त होता है |
Q5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
1. नारियल की रस्सी
2. नारिलय का पैदान ।
Q6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं। हाथ से प्रचालित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है | वृहत् पैमाने पर तागों की कताई का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जाता है।
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: रेशे कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर : रेशे दो प्रकार के होते है ।
(i) प्राकृतिक रेशा
(ii) संश्लेषित रेशा ।
प्रश्न 2: प्राकृतिक रेशों के तीन उदाहरण दीजिए ।
उत्तर : उन, कपास और रेशम।
प्रश्न 3: संश्लेषित रेशों का चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर : रेयॉन, पॉलिएस्टर, टेरीकॉट तथा नायलॉन आदि।
प्रश्न 4: प्राकृतिक तंतु किसे कहते है ?
उत्तर : कुछ वस्त्रों, जैसे सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तंतु पादपों तथा जंतुओं से प्राप्त होते हैं।इन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं। जैसे - कपास, उन और रेशम आदि।
प्रश्न 5: संश्लेषित तंतु किसे कहते है ?
उत्तर : कुछ तंतु रासायनिक पदार्थों से निर्मित किये जाते है जिन्हें संश्लेषित तंतु कहते है। जैसे - पोलिएस्टर, नॉयलॉन और एक्रिलीक आदि।
प्रश्न 6: कपास ओटना किसे कहते है ?
उत्तर : कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
प्रश्न 7: कताई किसे कहते है ?
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
प्रश्न 8: तकली किसे कहते है ?
उत्तर : कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है
जिसे तकली कहते हैं।
प्रश्न 9: हाथ से उपयोग होने वाली कताई युक्ति का नाम बताइए।
उत्तर : चरखा।
प्रश्न 10: बुनाई किसे कहते है ?
उत्तर : तागों वेफ दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं|
प्रश्न 11: फ्रलैक्स क्या है ?
उत्तर : फ्रलैक्स भी एक पादप है जिससे प्राकृतिक तंतु प्राप्त होता है।
प्रश्न 12: वस्त्र कैसे बनता है ?
उत्तर : तागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनता है।
प्रश्न 13: निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए।
नायलॉन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन।
प्रश्न 14: रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई पादप के फल से प्राप्त होता है जबकि जूट (पटसन) पादप के तना को पानी में सड़ा कर प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 15: नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
1. नारियल की रस्सी
2. नारिलय का पैदान ।
प्रश्न 16: तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। जिसके लिए तकली या चरखा का उपयोग किया जाता है।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads