8. शरीर में गति Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
8. शरीर में गति Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
-
अध्याय-समीक्षा
- हमारे शरीर में स्वतः ही अनेक गतियाँ निरंतर होती रहती हैं।
- चलना, टहलना, दौड़ना, उड़ना, छलाँग मारना, रेंगना एवं तैरना इत्यादि जंतुओं के एक स्थान से दूसरे स्थान
तक जाने के कुछ ढंग हैं। - हम शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा घुमा पाते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हों -
उदाहरण के लिए कोहनी, कंधा अथवा गर्दन। - हम शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा घुमा पाते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हों इन स्थानों को संधि कहते है।
- कंदुक-खल्लिका संधि सभी दिशाओं में गति करता है |
- घुटना हिंज संधि का एक उदाहरण है |
- हमारे सिर की कुछ संधियों में अस्थि हिलती नहीं सकती ऐसी संधियों को अचल संधि कहते है।
- हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ ठीक इसी प्रकार शरीर को एक सुंदर आकृति प्रदान करने के लिए एक ढाँचे का निर्माण करती हैं। इस ढाँचे को कंकाल कहते हैं।
- पसलियाँ वक्ष की अस्थि एवं मेरुदंड से जुड़कर एक बक्से की रचना करती हैं। इस शंकुरूपी बक्से को पसली-पिंजर कहते हैं।
- अस्थियाँ एवं उपस्थियाँ संयुक्त रूप से शरीर का कंकाल का निर्माण करते हैं |
- गति करते समय पेशियों के संकुचन से अस्थियाँ खींचती हैं |
- ऐसी संधि जो केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति करती है उसे हिंज़ संधि कहते हैं |
- घोंघा पेशीय पाद की सहायता से गति करता हैं |
- केंचुए में गति शरीर की पेशियों के बारी-बारी से विस्तरण एवं संकुचन से होती है।
- पेशियों के जोड़े के एकांतर क्रम में सिकुड़ने एवं फैलने से अस्थियाँ गति करती हैं।
- मछली के शरीर पर पंख होते हैं जो तैरते समय जल में संतुलन बनाए रखने एवं दिशा निर्धारण में सहायता करते हैं।
अभ्यास
अभ्यास
Q1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को ------------------ में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ------------------ बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ ------------------ संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय ------------------ के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
उत्तर:
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को --गति-- में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का --कंकाल-- बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ --हिंज-- संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय --मांसपेशियों-- के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
Q2. निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।
(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। ( )
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। ( )
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। ( )
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। ( )
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। ( )
उत्तर :
(क) False
(ख) False
(ग) False
(घ) True
(ङ) True
Q3. कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबंध् कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडि़ए:
उत्तर:
कॉलम 1 कॉलम 2
उपरी जबड़ा म
Q4. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर: कंदुक-खल्लिका संधि एक गतिशील संधि है। इसमें एक अस्थि के सिरे पर बॉल और दुसरे अस्थि के सिरे पर एक सॉकेट होता है। जो एक दुसरे से जुड़कर संधि को सभी दिशाओं में घूमने की अनुमति देता है। उदाहरण: कंधे की संधि।
(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर: कपाल की अस्थियों में केवल निचला जबड़ा गति करता है।
(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर: कोहनी में हिंज संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है इसलिए कोहिनी पीछे की ओर मुड़ नहीं सकती है।
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न - संधि किसे कहते है ?
उत्तर - हम शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा घुमा पाते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हों इन स्थानों को संधि कहते है।
प्रश्न - उस संधि का नाम बताइए जो सभी दिशाओं में गति करता है ।
उत्तर - कंदुक-खल्लिका संधि ।
प्रश्न - हिंज संधि का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर - घुटना ।
प्रश्न - अचल संधि किसे कहते है ?
उत्तर - हमारे सिर की कुछ संधियों में अस्थि हिलती नहीं सकती ऐसी संधियों को अचल संधि कहते है।
प्रश्न - कंकाल किसे कहते है ?
उत्तर - हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ ठीक इसी प्रकार शरीर को एक सुंदर आकृति प्रदान करने के लिए एक ढाँचे का निर्माण करती हैं। इस ढाँचे को कंकाल कहते हैं।
प्रश्न - पसली-पिंजर क्या है ?
उत्तर - पसलियाँ वक्ष की अस्थि एवं मेरुदंड से जुड़कर एक बक्से की रचना करती हैं। इस शंकुरूपी बक्से को पसली-पिंजर कहते हैं|
प्रश्न - कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर - नीचला जबडा।
प्रश्न - हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर - कोहनी में हिंज संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है इसलिए कोहिनी पीछे की ओर मुड़ नहीं सकती है।
प्रश्न - घोंघा किसकी सहायता से चलता है ?
उत्तर - घोंघा पेशीय पाद की सहायता से चलता है।
प्रश्न - केंचुआ किस प्रकार गति करता है ?
उत्तर - केंचुए में गति शरीर की पेशियों के बारी-बारी से विस्तरण एवं संकुचन से होती है।
प्रश्न - अस्थियाँ गति कैसे करती है ?
उत्तर - पेशियों के जोड़े के एकांतर क्रम में सिकुड़ ने एवं फैलने से अस्थियाँ गति करती हैं।
प्रश्न - मछलियों के पंख क्यों होते है ?
उत्तर - मछली के शरीर पर पंख होते हैं जो तैरते समय जल में संतुलन बनाए रखने एवं दिशा निर्धारण में सहायता करते हैं।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads