14. जल Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
14. जल Science class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय समीक्षा
अध्याय. 14 जल
अध्याय-समीक्षा:
- जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को वाष्पीकरण कहते हैं |
- वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल वायु में चला जाता है, बादल बनते हैं और वर्षा, ओले तथा हिम के रूप में जल पुन: धरती पर वापस आता है |
- जलवाष्प जब संघनित होकर जल की छोटी-छोटी बूंदों में परिवर्तित होकर नीचे की ओर गिरने लगता है, इसे ही वर्षा कहते है |
- भूमि में संचित जल को भौम-जल कहते है |
- भौम-जल को प्राप्त करने के लिए हमें हैण्डपम्प या नलकूप की आवश्यकता होती है |
- भौम-जल के अधिक उपयोग से भौम-जल के स्तर में बहुत अधिक गिरावट आई है, यह चिंता का विषय है |
- हमें भौम-जल को संरक्षित करके रखना चाहिए |
- पृथ्वी के जल का एक बहुत बड़ा भाग हिम के रूप में है |
- जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को संघनन कहते हैं |
- पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा हुआ है |
- जल का अधिकांश भाग समुद्रों और महासागरों में है |
- पर्वतों पर हिम पिघलकर जल बन जाती है। यह जल पहाड़ों से झरनों तथा नदियों के रूप में नीचे गिरता है
- वायु में जल, वाष्पन तथा संघनन के प्रक्रमों द्वारा प्रवेश करता है।
- पौधे उपयोग से अधिक जल को वाष्पोत्सर्जन की क्रिया द्वारा जल को जलवाष्प के रूप में वायु में मुक्त कर देते हैं |
- पौधों की पत्तियों पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें रंध्र कहा जाता है वाष्पोत्सर्जन की क्रिया इन्ही रंध्रों के द्वारा होता है |
- पौधों की पत्तियों से जल का जलवाष्प के रूप में बाहर निकलना वाष्पोत्सर्जन कहलाता है |
- जल चक्र में जल अपने तीनों अवस्थाओं ठोस, द्रव और गैस के रूप में पाया जाता है |
- पर्याप्त ऊँचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूँदों में परिवर्तित हो जाती है जिन्हें जलकणिका कहते हैं |
- जल पृथ्वी के ऊपरी पृष्ठ से जलवाष्प के रूप में वायु में जाता है, वर्षा, ओलों तथा हिम के रूप में वापस लौटता है और अंत में वापस महासागरों में लौट जाता है। जल के इस प्रकार चक्रण करने को जलचक्र कहते हैं |
- समुद्र तथा भूमि के बीच यह जलचक्र एक निरंतर प्रक्रम है। यह भूमि पर जल की आपूर्ति बनाए रखता है।
- हमारे देश में अधिकांश वर्षा मानसून के मौसम में होती है। विशेषतः गर्मी के गर्म दिनों के बाद वर्षा हमें राहत प्रदान करती है।
- भारी वर्षा बाढ़ का कारण बनता है |
- इस उपाय द्वारा वर्षा का जल एकत्र करने को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं।
- जल संग्रहण नदी, तालाब, झील और भूमि में कर सकते हैं |
अभ्यास
अध्याय 14. जल
अभ्यास:
Q1. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ____________ कहते हैं |
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ____________ कहते हैं |
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ________ लाता है |
(घ) अत्यधिक वर्षा से ______________ आती है |
उत्तर:
(क) वाष्पीकरण
(ख) संघनन
(ग) सुखा
(घ) बाढ़
Q2. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है |
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना |
(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना |
(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना |
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सुख जाता है |
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना |
उत्तर:
(क) संघनन
(ख) वाष्पीकरण
(ग) संघनन
(घ) वाष्पीकरण
(ङ) वाष्पीकरण
Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं| ( )
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता | ( ) (ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है | ( )
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है |( )
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है |( )
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(ङ) सत्य
Q4. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं | क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फ़ैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी ? यदि हाँ, तो कैसे ?
उत्तर : हाँ, तापमान बढ़ने से वाष्पन की दर बढ़ जाती है | जब हम अँगीठी या हीटर के पास कपडे फैलायेंगे तो इसमें जल के कणों का वाष्पीकरण तेज हो जाएगी | जिससे कपडे जल्द सुख जायेंगे |
Q5. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रीजिरेटर से निकालिए और इसे मेज पर राखिये | कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की गड्ड-मड्ड बुँदे देखेंगे | क्यों ?
उत्तर : वायु में उपस्थित जलवाष्प, जल की ठंठी बोतल के संपर्क में आने से संघनित हो जाता है और जल की बूंदों की रूप में बोतल की सतह पर जाता है | ये जल की बुँदे ठंठी बोतल की नहीं बल्कि ये जल वायु में जलवाष्प के रूप में मौजूद रहता है | वही हमें संघनित होकर बोतल की सतह पर दिखाई देता है |
Q6. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं | लेंस क्यों भींग जाते हैं ? समझाइए |
उत्तर : जब हम लेंस पर फूंक मारते है तो हमारे मुँह से गर्म हवा निकलती है जिसमें जलवाष्प की भी मात्रा होती है, यह जलवाष्प लेंस पर जब पड़ता है तो चूँकि लेंस ठंठा होता है | वह अपने पर पड़ने वाले जलवाष्प को संघनित कर देता है जिससे भींग जाता है |
Q7. बादल कैसे बनते हैं ?
उत्तर : जैसे-जैसे हम पृथ्वी के पृष्ठ ऊपर जाते हैं ताप कम हो जाता है। जैसे-जैसे वायु ऊपर उठती जाती है, ठंडी होती जाती है। पर्याप्त ऊँचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूँदों में परिवर्तित हो जाता है, जिन्हें जलकणिका कहते हैं । ये ही छोटी जलकणिकाएँ, जो वायु में तैरती रहती हैं, हमें बादलों के रूप में दिखाई देती है | इस प्रकार बादलों का निर्माण होता है |
Q8. सूखा कब पड़ता है ?
उत्तर : मृदा से वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन द्वारा लगातार जल की क्षति होती रहती है , और जब बहुत लम्बे समय से वर्षा न तो जाती है | जिससे मृदा की नमी में कमी आ जाती है | चूँकि वर्षा न होने से मृदा में जल वापस नहीं आ पाता है इसलिए मृदा सुख जाता है | उस क्षेत्र के तालाबों और कुँओं में जल का स्तर गिर जाता है और उनमें से कुछ सूख भी जाते हैं। भौम-जल की भी कमी हो जाती है।
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अध्याय 14. जल
1 अंक के प्रश्न:
प्रश्न 1: समुद्री जल वाष्पन के दौरान उसका कौन सा भाग जलवाष्प अपने साथ वहन नहीं करता है ?
उत्तर: जलवाष्प अपने साथ लवणों को वहन नहीं करता है |
प्रश्न 2: वाष्पन के लिए आवश्यक तत्व क्या है ?
उत्तर: ऊष्मा |
प्रश्न 3: समुद्री जल के वाष्पन के लिए ऊष्मा कहाँ से प्राप्त होता है ?
उत्तर: सूर्य से |
प्रश्न 4: जलवाष्प क्या है ?
उत्तर: वाष्पीकृत जल को जलवाष्प कहते हैं |
प्रश्न 5: जल वाष्प वायु में कैसे प्रवेश करता है ?
उत्तर: जल वाष्प वायु में वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन के प्रक्रमों द्वारा प्रवेश करता है |
प्रश्न 6: वाष्पन क्या है ?
उत्तर: वह प्रक्रिया जिसमें जल वाष्पीकृत होता है वाष्पन कहलाता है |
प्रश्न 7: वाष्पोत्सर्जन क्या है ?
उत्तर: पौधों की पत्तियों या सतहों से जल की हानि होने की प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं |
प्रश्न 8: जल के स्रोतों का नाम लिखों |
उत्तर: तालाब, नदियाँ, झील, कुएँ और हैण्डपंप इत्यादि |
प्रश्न 9: पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है ?
उत्तर: पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा है |
2 अंक के प्रश्न:
प्रश्न 10: हम पानी का उपयोग किन-किन कार्यों के लिए करते हैं ?
उत्तर: हम पानी का उपयोग का उपयोग खाना पकाना, पीना, कपडे धोना, बर्तन साफ करना, सिंचाई और नहाना आदि कार्यों के लिए करते हैं |
प्रश्न 11: पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा है फिर भी पीने के लिए पानी की कमी है | कारण बताइये |
उत्तर: पृथ्वी के दो तिहाई जल में से अधिकांश भाग जल समुद्र एवं महासागर में पाया जाता है जो खरा होने के कारण पीने लायक नहीं होता है |
प्रश्न 12: जलचक्र क्या है ?
उत्तर: महासागरों तथा स्थलीय जल स्रोतों के बीच जल के चक्रण को जलचक्र कहते हैं |
3 अंक के प्रश्न:
प्रश्न 13: जलचक्र का वर्णन करों |
उत्तर: महासागरों का जल सूर्य के ऊष्मा से वाष्पित होकर ऊपर उठती है और अधिक ऊंचाई पर जाकर ये जलवाष्प ठंडी हो जाती है और संघनित होकर जल की छोटी-छोटी बुँदे बनकर वर्षा के रूप में बरसती है | फिर ये जल छोटे-छोटे जल स्रोतों में इक्कठा हो जाता है और अधिकांश भाग नदियों से होकर फिर महासागर और समुद्रों में मिल जाता है | स्थलीय स्रोतों से भी जल जलवाष्प बनकर ऊपर उठता है और वर्षा के रूप में बरसता है इससे एक चक्र का निर्माण होता है जिसे जलचक्र कहते है |
प्रश्न 14: पौधे जल का उपयोग कैसे करते हैं ?
उत्तर: सभी पौधों को वृद्धि के लिए जल की आवश्यकता होती है | पौधे इस जल की कुछ मात्रा का उपयोग अपना भोजन बनाने में करते हैं तथा कुछ मात्रा को अपने विभिन्न भागों में सुरक्षित रखते हैं | पौधे इस जल का शेष भाग वाष्पोत्सर्जन प्रक्रम द्वारा जलवाष्प के रूप में वायु में मुक्त कर देते हैं |
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. भोजन : यह कहाँ से आता है
2. भोजन के घटक
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. वस्तुओं के समूह बनाना
5. पदार्थों का पृथक्करण
6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन
7. पौधों को जानिए
8. शरीर में गति
9. सजीव एवं उनका परिवेश
10. गति एवं दूरियों के मापन
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
12. विद्युत् एवं परिपथ
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
14. जल
15. हमारे चारों ओर वायु
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
sponser's ads