NCERT Solutions for Class 9 – Complete Chapter-wise Study Material
3. परमाणु एवं अणु is one of the most important chapters in the Class 9 Science Hindi NCERT Solutions curriculum. This chapter plays a significant role in helping students build a strong conceptual foundation while preparing for school examinations, class tests, unit tests, half-yearly examinations, annual examinations, and CBSE board assessments. The chapter has been carefully designed according to the latest NCERT syllabus, making it an essential part of every student's study plan.
The 3. परमाणु एवं अणु - Class 9 Science Hindi NCERT Solutions available on ATP Education explain every question in a simple, accurate, and step-by-step manner. Each answer is prepared according to the latest CBSE guidelines so that students can understand the concepts clearly without confusion. Whether you are completing your homework, revising before examinations, or strengthening your understanding of the subject, these solutions provide reliable academic support throughout your learning journey.
One of the biggest advantages of studying 3. परमाणु एवं अणु is that it helps students understand important concepts, definitions, examples, and textbook exercises in an organized way. Instead of memorizing answers, students learn how to develop logical thinking, improve analytical skills, and write well-structured answers in examinations. This chapter also helps improve problem-solving ability and encourages conceptual learning, which is essential for scoring higher marks in school and competitive examinations.
Our Class 9 Science NCERT Solutions cover all textbook questions, important exercise questions, and chapter-wise explanations in Hindi Medium. Every solution is written in easy-to-understand language, allowing students to revise the chapter quickly before examinations. Regular practice of these solutions improves confidence, strengthens subject knowledge, and reduces examination stress.
Students preparing for school assessments should carefully study 3. परमाणु एवं अणु because questions from this chapter are frequently asked in objective questions, short answer questions, long answer questions, competency-based questions, and case-study questions. Understanding the concepts explained in this chapter also helps students connect related topics from other chapters, making overall learning more effective and meaningful.
At ATP Education, we continuously update our Class 9 Science Hindi NCERT Solutions according to the latest NCERT textbooks and CBSE curriculum. Students can confidently use these chapter-wise solutions for daily study, homework assistance, quick revision, examination preparation, and self-learning. By studying 3. परमाणु एवं अणु thoroughly and practising every question regularly, students can strengthen their concepts, improve writing skills, and achieve better academic performance in both school and board examinations.
3. परमाणु एवं अणु - Class 9 Science Hindi NCERT Solutions
3. परमाणु एवं अणु
अध्याय 3. परमाणु एवं अणु
अध्याय-समीक्षा
- किसी पदार्थ का वह मुल पदार्थ जिसे सरलीकृत नहीं किया जा सके तत्व कहलाता है | जैसे- हाइड्रोजन, कार्बन, ऑक्सीजन, आयरन, चाँदी और सोना आदि |
- पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जिसे और आगे विभाजित नहीं किया जा सके वह परमाणु कहलाता है |
- एक ही तत्व या भिन्न-भिन्न के दो या दो से अधिक परमाणुओं के समूह जो रासायनिक से एक दुसरे से बंधे होते है अणु कहलाते हैं | उदाहरण: O2, H2, N2, H2O, CO2, MgCl2 इत्यादि |
- अणु जो एक से अधिक तत्वों से मिलकर बना है यौगिक कहलाता है | उदाहरण: H2O, CO2, NH3, BrCl2, CH4 इत्यादि |
- किसी तत्व के सबसे छोटे कण परमाणु होते हैं | जैसे - हाइड्रोजन के परमाणु (H), ऑक्सीजन के परमाणु (O), कार्बन के परमाणु (C), मैग्नीशियम के परमाणु (Mg) इत्यादि |
- द्रव्यमान संरक्षण का नियम: द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का नहीं तो सृजन होता है और नहीं विनाश होता है |
- निश्चित अनुपात का नियम: किसी भी यौगिक में तत्व सदैव एक निश्चित द्रव्यमान के अनुपात में विद्यमान होते हैं |
- दिए गए तत्व के सभी परमाणुओं का द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
- भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते हैं।
- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत में परमाणु द्रव्यमान सबसे विशिष्ट संकल्पना थी और उनके अनुसार प्रत्येक तत्व का एक अभिलाक्षणिक परमाणु द्रव्यमान होता है |
- परमाणु द्रव्यमान इकाई : किसी तत्व के सापेक्षिक परमाणु द्रव्यमान को उसके परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का कार्बन-12 परमाणु के द्रव्यमान के 1/12वें भाग के अनुपात को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते है |
- किसी तत्व या यौगिक का अणु उस तत्व या यौगिक के सभी गुण धर्म को प्रदर्शित करते हैं
- एक ही तत्व के परमाणु अथवा भिन्न-भिन्न तत्वों के' परमाणु परस्पर संयोग करके अणु निर्मित करते हैं।
- आर्गन (Ar) हीलियम (He) इत्यादि जैसे अनेक उत्कृष्ट (गैसों) तत्वों के अणु उसी तत्व के केवल एक परमाणु द्वारा निर्मित होते हैं। अत: ये एक परमाणुक होते हैं क्योंकि उत्कृष्ट गैसें किसी भी तत्व से यहाँ तक की खुद से भी संयोजन नहीं करती है |
- किसी अणु संरचना में प्रयुक्त होने वाले परमाणुओं की संख्या को उस अणु की परमाणुकता कहते है | जैसे - ऑक्सीजन के अणु (O2) की परमाणुकता 2 है |, फोस्फोरस के अणु (P4) की परमाणुकता 4 है |
- कुछ तत्व जैसे ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और क्लोरीन आदि अपने दो परमाणुओं से अणु बनाते हैं | ऐसे तत्व को द्वि-परमाणुक अणु कहते हैं उदाहरण: (a) हाइड्रोजन (H2) (b) ऑक्सीजन (O2) |
- वह अणु जो तीन परमाणुओं से मिलकर बना होता है त्रि-परमाणुक अणु कहलाता है | जैसे - ओजोन (O3) |
- किसी तत्व के वें अणु जिसमें चार परमाणु होते हैं चतुर्परमाणुक अणु कहलाता है | जैसे - फोस्फोरस (P4) |
- किसी तत्व के वें अणु जिसमें परमाणुओं की संख्या चार से अधिक हो बहुपरमाणुक अणु कहलाता है | जैसे - (a) सल्फर (S8) |
- किसी परमाणु में प्रोट्रॉन तथा इलेक्ट्रान बराबर संख्या में होते हैं |
- अक्रिय गैस को छोड़कर सभी परमाणुओं का इलेक्ट्रोनिक रचनाएँ अस्थायी होते हैं |
- परमाणु स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं |
- परमाणु अस्तित्व में बने रहने के लिए इलेक्ट्रॉन्स की साझेदारी करते हैं |
- आयन विद्युत आवेशित कण होते हैं |
- आयनों का इलेक्ट्रोनिक रचनाएँ स्थायी होते हैं |
- आयन स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में रह सकते हैं |
- आयनिक यौगिकों में पहला तत्व धातु (metal) होता है जो धनायन (cation) बनाता है और दूसरा तत्व अधातु (non-metal) होता है जो ऋणायन (anion) बनाता है |
- मोल एक प्रकार से बहुत सारे परमाणुओं का ढेर (heap) है | जिसमें' किसी भी तत्व के परमाणुओं, अणुओं अथवा आयनों की संख्या 6.022 x 1023 होता है |
- मोल पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें कणों की संख्या (परमाणु, आयन, अणु या सूत्र इकाई इत्यादि) कार्बन-12 के ठीक 12 g में विद्यमान परमाणुओं के बराबर होती है।
- किसी पदार्थ के एक मोल में कणों (परमाणु, अणु अथवा आयन) की संख्या निश्चित होती है | जिसका मान 6.022 x 1023 होता है | इसी संख्या को आवोगाद्रो स्थिरांक या आवोगाद्रो संख्या कहते हैं |
- किसी तत्व के परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान को मोलर द्रव्यमान कहते है | परमाणुओं के मोलर द्रव्यमान को ग्राम परमाणु द्रव्यमान भी कहते हैं |
3. परमाणु एवं अणु
अध्याय 3. परमाणु एवं अणु
पाठगत प्रश्न
पेज 36:
Q1. एक अभिक्रिया में 5.3 ग्राम सोडियम कार्बोनेट तथा 6.0 ग्राम एथेनोइक अम्ल
अभिकृत होता है | 2.2 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड 8.2 g सोडियम एथेनोएट एवं 0.9 g जल उत्पादन के रूप में प्राप्त होता है| इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए की यह परिक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है |
सोडियम कार्बोनेट + एथेनोइक अम्ल -> सोडियम एथेनाएट + कार्बन डाइऑक्साइड +जल
उत्तर- अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एथेनोइक अम्ल (विलयन)
का द्रव्यमान =5.3 ग्राम +6.ग्राम=11.3 ग्राम
उत्पादों का द्रव्यमान =सोडियम एथेनोइक का द्रव्यमान = CO2 का दर्व्यमान =जल का द्रव्यमान =8.2 ग्राम +2.2 ग्राम +0.9 ग्राम =11.3 ग्राम
Q2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1.8 के अनुपाद में संयोग करके जल निर्मित करते है | 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी ?
उत्तर: 2H2 + O2 → 2H2O
जल में हाइड्रोजन के अणुओं का द्रव्यमान = 1 x 4 = 4 g
अब जल में ऑक्सीजन के अणुओं का द्रव्यमान = 16 x 2 = 32 g
अत: अनुपात = 4g/32g
= 1:8
1g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की जरुरत = 8g
3g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभीक्रिया के लिए आवश्यक ऑक्सीजन = 3 x 8 = 24 g
Q3 डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है ?
उत्तर:
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का दूसरा अभिगृहीत द्रव्यमान संरक्षण के नियम को बताता है-
दुसरे अभिगृहीत के अनुसार - "परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है।"
Q4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है ?
उत्तर: डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का 6वाँ अभिगृहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है | 6 वें अभिगृहीत के अनुसार - "किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष
संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।"
पेज संख्या 40
Q1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर : किसी तत्व के सापेक्षिक परमाणु द्रव्यमान को उसके परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का कार्बन-12 परमाणु के द्रव्यमान के 1/12वें भाग के अनुपात को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते है |
Q2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?
उत्तर : परमाणु इतने छोटे होते हैं कि इनकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं | परमाणु के आकार को उसकी त्रिज्या द्वारा दर्शाया जाता है जिसे परमाणु त्रिज्या कहते है। परमाणु त्रिज्या नैनोमीटर में मापी जाती है। नैनोमीटर का प्रतीक nm है।
1 nm = 10-9 m होता है |
जैसे हाइड्रोजन का परमाणु त्रिज्या 10-10 m है | कई बार हम इन्हें इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप से भी नहीं देख पाते है | यही कारण है कि परमाणु को आँखों से देखना संभव नहीं है |
पेज संख्या 44
Q1. निम्न के सूत्र लिखिएः
(i) सोडियम ऑक्साइड
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम सल्पफाइड
(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
Q2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए :
(i) Al2(SO4)3
(ii) CaCl2
(iii) K2SO4
(iv) KNO3
(v) CaCO3
उत्तर:
(i) Al2(SO4)3 = ऐलुमिनियम सल्फेट
(ii) CaCl2 = कैलिशियम क्लोराइड
(iii) K2SO4 = पोटैशियम सल्फेट
(iv) KNO3 = पोटैशियम नाइट्रेट
(v) CaCO3 = कैलिशियम कार्बोनेट
Q3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता हैं | जैसे- कार्बन डाईऑक्साइड का रासायनिक सूत्र CO2 हैं| रासायनिक सूत्र को "अणु सूत्र" भी कहते हैं|
Q4. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं ?
(i) H2S अणु एवं
(ii) PO4-3 आयन ?
उत्तर: (i) H2S के अणु में 2 हाइड्रोजन परमाणु तथा 1 सल्फर का परमाणु विद्यमान हैं | अतः इसमें परमाणुओ की कुल संख्या 3 हैं |
(ii) PO4-3 आयन में फास्फोरस का 1 परमाणु तथा ऑक्सीजन के 4 परमाणु विद्यमान हैं | अतः इसमें परमाणुओं की कुल संख्या 5 हैं|
पेज संख्या 46
प्रश्न 1. यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, एवं CH3OH
उत्तर:
H2 का आण्विक द्रव्यमान = 2u
O2 का आण्विक द्रव्यमान = 32u
Cl2 का आण्विक द्रव्यमान = 71u
CO2 का आण्विक द्रव्यमान = 44u
CH4 का आण्विक द्रव्यमान = 16u
C2H6 का आण्विक द्रव्यमान = 30u
C2H4 का आण्विक द्रव्यमान = 28u
NH3 का आण्विक द्रव्यमान = 17u
CH3OH का आण्विक द्रव्यमान = 32u
प्रश्न 2. यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
ZnO, Na2O एवं K2Co3
दिया गया हैः Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u, Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u, C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।
उत्तर:
(i) ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान = Zn का परमाणु द्रव्यमान + O का परमाणु द्रव्यमान
= 65 u + 16 u = 81u
(ii) Na2O का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x Na का परमाणु द्रव्यमान + O का परमाणु द्रव्यमान
= 2 x 23 u + 16 u = (46 u + 16 u ) = 62 u
(iii) K2Co3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x K का परमाणु द्रव्यमान + C का परमाणु द्रव्यमान + 3 x O का परमाणु द्रव्यमान = 2 x 39 u + 12 u + 3 x 16 u = 138 u
पेज संख्या 48
प्रश्न 1. कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
उत्तर: कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान = 12 g
1 मोल कार्बन परमाणु = 6.022 x 1023 परमाणु
अतः 1 मोल कार्बन परमाणु = 6.022 x 1023 परमाणु = 12 g
6.022 x 1023 कार्बन परमाणुओं का द्रव्यमान = 12 g हैं|
1 कार्बन परमाणु का द्रव्यमान = 12/ 6.022 x 1023 = 1.99 10-23 g
प्रश्न 2. किस में अधिक परमाणु होंगे : 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा(Fe) ? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)
उत्तर:
(a) सोडियम का द्रव्यमान (m) = 100 g
सोडियम का मोलर द्रव्यमान = 23g
अव्गाद्रो की संख्या (N 0 ) = 6.022 x 1023

3. परमाणु एवं अणु
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न:
अभ्यास:
Q1. 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोराॅन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोराॅन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
हल:
ऑक्सीजन एवं बोराॅन युक्त यौगिक के नमूने का द्रव्यमान (m)= 0.24 g
नमूने में का बोरान द्रव्यमान = 0.096 g

Q2. 3.0 g कार्बन 8.00 g आॅक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइआॅक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g आॅक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइआॅक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
उत्तर: जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g आॅक्सीजन में जलाएँगे तो कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण करने के लिए 8.00 g ऑक्सीजन ही प्रयुक्त करेगा | चाहे उसे कितनी भी मात्रा के ऑक्सीजन में क्यों न जलाया जाये | यह रासायनिक संयोजन के निश्चित अनुपात के नियम पर आधारित है | तत्व यौगिक के द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में विद्यमान रहते हैं |
Q3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदारहरण दीजिए।
उत्तर: परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं।
उदाहरण: N3- + H44+ = NH4+
Q4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड
(b) कैल्सियम क्लोराइड
(c) काॅपर नाइट्रेट
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(e) कैल्सियम कार्बोनेट
उत्तर:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र : MgCl2
(b) कैल्सियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र: CaCl2
(c) काॅपर नाइट्रेट

रासायनिक सूत्र: Cu(NO3)2
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र: AlCl3
(e) कैल्सियम कार्बोनेट

रासायनिक सूत्र: CaCO3
Q5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिएः
(a) बुझा हुआ चूना
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)
(d) पोटैशियम सल्फेट
उत्तर:
(a) बुझा हुआ चूना (CaO) में विद्यमान तत्व कैल्शियम और ऑक्सीजन है |
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड (HBr) में विद्यमान तत्व हाइड्रोजन और ब्रोमिन है |
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) (NaHCO3) में विद्यमान तत्व सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन और ऑक्सीजन हैं |
(d) पोटैशियम सल्फेट (K2SO4) में विद्यमान तत्व पोटैशियम, सल्फर और ऑक्सीजन हैं |
Q6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
(a) एथाइन C2H2
(b) सल्फर अणु, S8
(c) फोस्फोरस अणु P4 (फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
उत्तर:
(a) एथाइन C2H2
मोलर द्रव्यमान = 2 (कार्बन का परमाणु द्रव्यमान) + 2 (हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान)
= 2 × 12 + 2 × 1
= 24 + 2
= 26 g
(b) सल्फर अणु, S8
मोलर द्रव्यमान = 8(सल्फर का परमाणु द्रव्यमान)
= 8 × 32 = 256 g
(c) फोस्फोरस अणु P4 (फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
मोलर द्रव्यमान = 4(फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान)
= 4 × 31 = 124 g
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
मोलर द्रव्यमान = हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + क्लोरीन का परमाणु द्रव्यमान
= 1 + 35.5 = 36.5 g
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
मोलर द्रव्यमान = हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + 3(ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान)
= 1 + 14 + 3 × 16
= 63 g
Q7. निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)?
(c)10 मोल सोडियम सल्फाईट (Na2SO3)?
उत्तर:
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान = N = 14u = 14 g
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु का द्रव्यमान = 4 × 27 = 108 g
(c) 10 मोल सोडियम सल्फाईट का द्रव्यमान = 10(2 × 23 + 32 + 3 × 16 )
= 10 (46 + 32 + 48)
= 10 × 126
= 1260 g
Q8. मोल में परिवर्तित कीजिएः
(a) 12 g आॅक्सीजन गैस
(b) 20 g जल
(c) 22 g कार्बन डाइआॅक्साइड
उत्तर:
(a) ऑक्सीजन अणु O2 का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 16 = 32 g
32 g ऑक्सीजन गैस में 1 मोल
∴ 1 g ऑक्सीजन गैस में 1/32 मोल
∴ 12 g ऑक्सीजन गैस में 12/32 = 0.375 मोल
(b) जल H2O का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 1 + 16 = 18 g
अत: 18 g जल में जल का 1 मोल होता है |
∴ 1 g जल में 1 / 18 मोल
∴ 20 g जल में 20 / 18 = 1.11 मोल
(c) कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का आण्विक द्रव्यमान = 12 + 2 × 16 = 44 g
अत: 44 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड में 1 मोल होता है |
∴ 1 g कार्बन डाइऑक्साइड में 1 / 44 मोल
∴ 22 g कार्बन डाइऑक्साइड में 22/44 = 0.5 मोल
Q9. निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः
(a) 0.2 मोल आॅक्सीजन परमाणु?
(b) 0.5 मोल जल अणु?
उत्तर:
(a) 1 मोल ऑक्सीजन परमाणु = 16 g
∴ 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु = 0.2 × 16g = 3.2 g
(b) 1 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 18 g
∴ 0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 0.5 × 18g = 9.0 g
Q10.16 g ठोस में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।
हल:
सल्फर (S8) का आण्विक द्रव्यमान = 8 × 32 = 256 g
256 g सल्फर में अणुओं की संख्या = 6.022 × 1023
Q11. 0.051 g ऐलुमिनियम आॅक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या
का परिकलन कीजिए।
उत्तर:
(संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना हीे होता है जितना कि उसी तत्व
के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u है।)
3. परमाणु एवं अणु
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न:
Q1. अमोनिया में हाइड्रोजन के कितने परमाणु होते है?
ऊतर: 4
Q2. डाल्टन ने अपनी जीविका किस रूप में शुरू की ?
उत्तर: शिक्षक के रूप में
Q3. परमाणुओं का वह पुंज जो आयन की तरह व्यवहार करता है क्या कहलाता है ?
उत्तर: बहुपरमाणुक आयन |
Q4. एक अधातु का नाम जिसकी संयोजकता 1 होती है ?
उत्तर: हाइड्रोजन , क्लोरीन |
Q5. एक नैनो मीटर कितने मीटर के बराबर होता है ?
उत्तर: 10-9m
Q6. कार्बन के किस समस्थानिक को परमाणु द्रव्यमान ईकाई का मात्रक बनाया गया है |
उत्तर: कार्बन-12
Q7. हाइड्रोजन के अणु की परमाणुकता क्या है?
उत्तर: द्वि-परमाणुक |
Q8. कार्बन का एक परमाणु अभिक्रिया के दौरान क्लोरीन के कितने परमाणुओं से बंध (अणु) बनयेगा |
उत्तर: 4
Q9. 18 ग्राम जल में कितना मोल होगा ?
ऊतर: 1 मोल|
Q10. एक अधातु जिसका एटॉमिक न० 7 है |
उत्तर: नाइट्रोजन |
Q11. Anion (ऋणायन) जो 2- इलेक्ट्रान होल्ड करता है |
उत्तर: ऑक्साइड (O2-)
Q12. स्थिर अनुपात का नियम देने वाले वैज्ञानिक का नाम –
उत्तर: जे. एल. प्राउस्ट |
Q13. AMU का पूरा नाम –
उत्तर: एटॉमिक मास यूनिट (atomic mass unit)
Q14. हाइड्रोजन को अपना अष्टक पूरा करने के लिए कुल कितने इलेक्ट्रान होने चाहिए ?
उत्तर: 2
Q15. उस वैज्ञानिक का नाम जिन्होंने परमाणु सिद्धांत दिया |
उत्तर: डाल्टन |
Q16. IUPAC क्या काम करता है ?
उत्तर: तत्वों के नाम एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान करता है |
Q17. परमाणु त्रिज्या मापने की इकाई को क्या कहते है ?
उत्तर: नैनोमीटर (nm) |
Q18. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: सभी द्रव्य चाहे तत्व, यौगिक या मिश्रण हो सूक्ष्म कणों से बने होते है जिन्हे परमाणु कहते है।
Q 19. मोल क्या है ?
3. परमाणु एवं अणु
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1. आयन क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर: अणु या परमाणु के आवेशित कण को आयन कहते है।
यह दो प्रकार का होता है।
(i) धनायन (ii) ऋणायन
प्रश्न 2. आणविक द्रव्यमान से आप क्या समझते है ?
उत्तर - किसी पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं के द्रव्यमान का योग होता है। इस प्रकार यह अणु का वह सापेक्ष द्रव्यमान है जिसे परमाणु द्रव्यमान इकाई द्वारा व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न 3. परमाणु व आयन मे क्या अंतर है ?NCERT Book Solutions
Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.
HINDI MEDIUM
NCERT Solutions Class 9
Chapter 1. हमारे आस-पास के पदार्थ Solutions
1. हमारे आस-पास के पदार्थ Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Solutions
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 3. परमाणु एवं अणु Solutions
3. परमाणु एवं अणु Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 4. परमाणु की संरचना Solutions
4. परमाणु की संरचना Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 5. जीवन की मौलिक इकाई Solutions
5. जीवन की मौलिक इकाई Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 7. जीवों में विविधता Solutions
7. जीवों में विविधता Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 9. बल और गति का नियम Solutions
9. बल और गति का नियम Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 10. गुरुत्वाकर्षण Solutions
10. गुरुत्वाकर्षण Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 11. कार्य और उर्जा Solutions
11. कार्य और उर्जा Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 13. हम बीमार क्यों होते है Solutions
13. हम बीमार क्यों होते है Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 14. प्राकृतिक संसाधन Solutions
14. प्राकृतिक संसाधन Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9
Chapter 15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार Solutions
15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार Open Chapters
Explore Now →NCERT Book Solutions
Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.
ENGLISH MEDIUM
NCERT Solutions Class 9 Mathematics
Class 9 Mathematics Book Solutions
Mathematics Open Book
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9 Beehive (English)
Class 9 Beehive (English) Book Solutions
Open Book
Explore Now →
NCERT Solutions Class 9 Mathematics Ganita Manjari
Class 9 Mathematics Ganita Manjari Book Solutions
GANITA MANJARI Open Book
Explore Now →Benefits of Studying NCERT Solutions
Studying from NCERT Solutions helps students build strong conceptual understanding and improve problem-solving skills. These solutions are especially useful for revision because every answer is written according to the marking scheme followed by CBSE.
- Improve conceptual understanding.
- Learn correct answer-writing techniques.
- Prepare effectively for school examinations.
- Complete syllabus revision in less time.
- Practice important textbook questions.
- Build confidence before examinations.
Prepared According to the Latest CBSE Syllabus
All NCERT Book Solutions for Class 9 available on ATP Education are updated according to the latest CBSE curriculum. Whenever NCERT introduces changes in textbooks or syllabus, our study materials are revised accordingly so that students always receive accurate and updated content.
Helpful for Competitive Examinations
NCERT textbooks form the foundation of many competitive examinations. Students preparing for Olympiads, NTSE, CUET, UPSC Foundation, SSC and several entrance examinations can strengthen their basics through these chapter-wise solutions. Understanding NCERT concepts also improves analytical thinking and logical reasoning.
Simple and Student-Friendly Explanations
Our experts prepare every answer in a simple, clear and student-friendly format. Difficult concepts are explained step by step with proper reasoning so that students of every learning level can understand them easily. This approach helps students remember concepts for a longer period and perform confidently during examinations.
Start Learning with ATP Education
Explore the complete collection of NCERT Solutions for Class 9 and begin your preparation with confidence. Every chapter is available online for free and can be accessed anytime. Whether you want to complete homework, revise important chapters or prepare for examinations, ATP Education provides reliable and high-quality study resources to help you achieve academic success.