9. मृदा Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
9. मृदा Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय-समीक्षा
- पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है।
- मृद्दा का निर्माण दो बातों पर निर्भर करता है (i) किसी मृदा की प्रकृति उन शैलों पर निर्भर करती है, जिनसे इसका निर्माण हुआ है।(ii) यह उन वनस्पतियों की किस्मों पर भी निर्भर करती है, जो इसमें उगते हैं।
- मृदा में उपस्थित सडे गले पदार्थ ह्युमस कहलाते है।
- पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है । यह प्रक्रम अपक्षय कहलाता है।
- प्रत्येक परत स्पर्श (गठन) रंग , गहराई , और रासायनिक संगठन में भिन्न होती है। से परतें संस्तर-स्थितियाँ कहलाती है।
- ह्यूमस मृदा का सबसे उपजाऊ भाग होता है |
- यह परत सामान्यतः मृदु सरंध्र और अधिक जल को धारण करने वाली होती है । इसे शीर्ष मृदा कहते है।
- मृदा परिच्छेदिका के उस परत को आधार शैल कहते है जो कठोर और खोदने में कठिन होता है ।
- मृदा का अपरदन मरुस्थल अथवा बंजर भूमि जैसे स्थानों पर अधिक होता है जहाँ कि सतह पर बहुत कम अथवा कोई वनस्पति नहीं होती है।
- बलुई मृदा हल्की, सुवातित और शुष्क होती है। ये आसानी से एक-दूसरे से जुड़ नहीं पाते। अतः इनके बीच में काफी रिक्त स्थान होते हैं।
- मृत्तिका (चिकनी मिट्टी) का उपयोग बर्तनों, खिलौनों और मूर्तियों को बनाने के लिए किया जाता है।
- गेहूँ जैसी फसलें महीन मृण्मय मृदा में उगाई जाती हैं, क्योंकि वह ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है।
- धन के लिए, जैव पदार्थ से समृद्ध तथा अच्छी जल धरण क्षमता वाली मृदा आदर्श होती हैं। जैसे - मृत्तिका एवं दुमटी मृदा।
- जल, पवन अथवा बर्फ के द्वारा मृदा की ऊपरी सतह का हटना मृदा अपरदन कहलाता है।
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास NCERT Book
प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिन्हित करें।
Q1. शैल कणों के अतिरिक्त, मृदा में होते हैं
(क) वायु और जल
(ख) जल और पादप
(ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(घ) जल, वायु और पादप
उत्तर: (ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
Q2. जल धरण क्षमता सबसे अधिक होती है
(क) बलुई मृदा में
(ख) मृण्मय मृदा में
(ग) दुमटी मृदा में
(घ) बालू और दुमट के मिश्रण में
उत्तर : (ख) मृण्मय मृदा में
Q3. कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए-
कॉलम A | कॉलम B |
(क) जीवों को आवास देने वाली | (i) बड़े कण |
(ख) मृदा की ऊपरी परत | (ii) सभी प्रकार की मृदा |
(ग) बलुई मृदा | (iii) गहरे रंग की |
(घ) मृदा की मध्य परत | (iv) सघन छोटे कण |
(च) मृण्मय मृदा | (v) ह्यूमस की कम मात्रा |
उत्तर:
Q4. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर: पवन, जल और जलवायु की क्रिया से चट्टानों के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है। इस प्रक्रिया को अपक्षय कहा जाता है और पृथ्वी की सतह पर कार्बनिक पदार्थों के अपघटन द्वारा ह्यूमस का निर्केमाण होता है जो मृदा को उपजाऊ बनाते हैं।
Q5. मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर: मृण्मय मृदा में जल धारण करने कि क्षमता अच्छी होती है, इसलिए यह मृदा गेंहूँ एवं चने जैसी फसलों कि खेती के लिए उपयोगी होती है |
Q6. मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर बताइए।
उत्तर:
Q7. मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
उत्तर: मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र
Q8. रजिया ने खेत में अंतःस्रवण की दर से संबंधित एक प्रयोग किया। उसने देखा कि
उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 mL जल को अंतःस्रवण करने में
40 मिनट लगे। अंतःस्रवण दर परिकलित कीजिए।
उत्तर:
Q9. समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है।
उत्तर:
मृदा प्रदूषण रोकने के उपाय:
(i) मृदा में प्रदूषक जैसे प्लास्टिक की वस्तुएँ न मिलने दे ।
(ii) मृदा में जहरीलें पदार्थ मिलने से रोके।
मृदा अपरदन रोकने के उपाय:
(i) अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाना चाहिए।
(ii) वनों की कटाई को रोकना चाहिए।
(iii) हरित क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए।
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न - मृदा का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर - पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों ;चट्टानोंद्ध वेफ टूटने पर मृदा का निर्माण होता है।
प्रश्न - मृदा की प्रकृति किन दो बातों पर निर्भर करती है ?
उत्तर -
(i) किसी मृदा की प्रकृति उन शैलों पर निर्भर करती है, जिनसे इसका निर्माण हुआ है।
(ii) यह उन वनस्पतियों की किस्मों पर भी निर्भर करती है, जो इसमें उगते हैं।
प्रश्न - ह्युमस किसे कहते है ?
उत्तर - मृदा में उपस्थित सडे गले पदार्थ ह्युमस कहलाते है।
प्रश्न - अपक्षय किसे कहते है ?
उत्तर - पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों ;चट्टानोंद्ध वेफ टूटने पर मृदा का निर्माण होता है । यह प्रक्रम अपक्षय कहलाता है।
प्रश्न - संस्तर-स्थितियाँ किसे कहते है ?
उत्तर - प्रत्येक परत स्पर्श गठनद्ध रंग, गहराई , और रासायनिक संगठन में भिन्न होती है। से परतें संस्तर-स्थितियाँ कहलाती है।
प्रश्न - सबसे उपर वाली संस्तर-स्थिति सामान्यतः गहरे रंग की होती है । क्यों ?
उत्तर - क्योंकि यह ह्युमस और खनिजों से समृ( होती है।
प्रश्न - मृदा के उस परत का नाम बताओं जो मृदा को ऊपजाऊ बनाता है।
उत्तर - ह्युमस।
प्रश्न - शीर्षमृदा किसे कहते है ?
उत्तर - यह परत सामान्यतः मृदु सरंध् और अधिक जल को धरण करने वाली होती है । इसे शीर्ष मृदा कहते है।
प्रश्न - शीर्षमृदा के तीन गुण लिखिए।
उत्तर -
(i) यह ह्यूमस और खनिजों से समृद होती है।
(ii) यह पादपों को पोषण प्रदान करता है।
(iii) यह परत सामान्यतः मृदु, सरंध्र और अध्कि जल को धरण करने वाली होती है।
प्रश्न - मृदा परिच्छेदिका को कितने भागों में बॉटा गया है।
उत्तर -
1. शीर्ष मृदा या संस्तर स्थिति
2. संस्तर स्थिति
3.संस्तर स्थिति
4. आधार शैल
प्रश्न - मृदा परिच्छेदिका के उस परत को क्या कहते है जो कठोर और खोदने में कठिन होता है ?
उत्तर - आधार शैल ।
प्रश्न - मृदा किसे कहते है ?
उत्तर - शैल और ह्यूमस के मिश्रण को मृदा कहते है।
प्रश्न - किस प्रकार के स्थानों पर मृदा का अपरदन अध्कि होता है ?
उत्तर - मृदा का अपरदन मरुस्थल अथवा बंजर भूमि जैसे स्थानों पर अध्कि होता है जहाँ कि
सतह पर बहुत कम अथवा कोई वनस्पति नहीं होती है।
प्रश्न - मृदा कों कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर - मृदा के प्रकार
(i) बलुई मृदा
(ii) दुमटी मृदा
(iii) मृण्मय मृदा
प्रश्न - बलुई मिट्टी के तीन गुण लिखिए।
उत्तर -
(i) बलुई मृदा हल्की, सुवातित और शुष्क होती है।
(ii) ये आसानी से एक-दूसरे से जुड़ नहीं पाते।
(iii) अतः इनके बीच में काफी रिक्त स्थान होते हैं।
प्रश्न - दुमटी मृदा के तीन गुण लिखिए ।
उत्तर -
(i) इसमें बालू, चिकनी मिट्टी और गाद नामक आदि मृदा कणों का मिश्रण होती है।
(ii) दुमटी मृदा में भी ह्यूमस होती है।
(iii) इस प्रकार की मृदा में पादपों की विद्धि के लिए उचित मात्रा में जल-धरण क्षमता होती है।
प्रश्न - बर्तनों, खिलौनों और मूर्तियों को बनाने वेफ लिए किस मृदा का उपयोग किया जाता है?
उत्तर - मृत्तिका ;चिकनी मिट्टी का उपयोग बर्तनों, खिलौनों और मूर्तियों को बनाने वेफ लिए किया जाता है।
प्रश्न - गेहूँ किस मृदा में उगाई जाती है ?
उत्तर - गेहूँ जैसी फसलें महीन मृण्मय मृदा में उगाई जाती हैं, क्योंकि वह ह्यूमस से समृद और अत्यध्कि उर्वरक होती है।
प्रश्न - कपास के लिए किस प्रकार की मृदा उपयुक्त होती है ?
उत्तर - कपास के लिए, बलुई-दुमट अथवा दुमट मृदा अध्कि उपयुक्त होती है।
प्रश्न - धन फसल के लिए कौन सी मृदा उपयोगी है ?
उत्तर - धन के लिए, जैव पदार्थ से समृद तथा अच्छी जल धरण क्षमता वाली मृदा आदर्श होती हैं। जैसे - मृत्तिका एवं दुमटी मृदा ।
प्रश्न - दलहन की फसलों के लिए कौन सी मृदा उपयुक्त है ?
उत्तर - दुमटी मृदा ।
प्रश्न - कुछ जलवायु कारकों का नाम लिखिए जो मृदा परिच्छेदिका तथा मृदा संरचना को प्रभावित करते है।
उत्तर - मृदा वायु वारिश तापमान प्रकाश और नमी के द्वारा प्रभावित होता है।
प्रश्न - अंतःस्रवण किसे कहते है?
उत्तर - मृदा के द्वारा जल अवशोषण अंतःस्रवण कहलाता है।
प्रश्न - मृदा अपरदन किसे कहते है ?
उत्तर - जल, पवन अथवा बर्फ के द्वारा मृदा की ऊपरी सतह का हटना मृदा अपरदन कहलाता है।
प्रश्न - समझाइए कि मृदा कैसे बनती है ?
उत्तर - पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों चट्टनों के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. पौधों में पोषण
2. जंतुओं में पोषण
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. ऊष्मा
5. अम्ल, क्षार एवं लवण
6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन
7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन्
8. पवन, तूफान और चक्रवात
9. मृदा
10. जीवों में श्वसन
11. जंतुओं और पादपों में परिवहन
12. पादपों में जनन
13. गति और समय
14. विद्युत् धारा एवं इसका प्रभाव
15. प्रकाश
16. जल : एक बहुमूल्य संसाधन
17. वन : हमारी जीवन रेखा
18. अपशिष्ट जल की कहानी
sponser's ads