16. जल : एक बहुमूल्य संसाधन Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
16. जल : एक बहुमूल्य संसाधन Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अध्याय -समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- जल सभी सजीव जीवों के लिए अनिवार्य हैं| इसके बिना जीवन संभव नहीं हैं
- जल तीन अवस्थाओं में पाया जाता हैं - ठोस, द्रव उर वाष्प|
- यघपि, जल चक्र के द्वारा जल की आपूर्ति बनी रहती हैं फिर भी विश्व के अनेक भागों में उपयोग योग्य जल की कमी हैं|
- उघोगों की तेज़ी से वृद्धि, बढाती जनसँख्या, सिंचाई की बढाती आवश्यकातएं और कुप्रबंधन जल की कमी के कुछ कारण हैं|
- विश्व के विभिन्न भागों में जल का वितरण असमान हैं| ऐसा बहुत कुछ मानव क्रियाकलापों के कारण भी हैं|
- हमें पाइपों फवारा जल आपूर्ति के समय, भवनों और स्थानों में रिसते नालों के कारण होने वाले जल की बर्बादी के प्रति जगारूक होना चाहिए| जल ने अनावश्यक उपयोग और अत्यधिक मात्र में भौमजल का उपयोग करने से बचाना चाहिए| भूमि में जल के पुन: पूर्ति को बढाया जाना चाहिए|
- समय की मांग हैं हर व्यक्ति जल का उपयोग मितव्ययता से करे|
- यदि पौधों को कुछ दिनों तक पानी न दिया जाए तो वह मुरझा जाते हैं| और अंततः सूख जाते हैं|
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न1: निम्नलिखित वक्तव्य 'सत्य' हैं अवथा 'असत्य' -
(क) भौमजल विश्वभर की नादियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कही अधिक हैं|
(ख) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं|
(ग) नदियों का जल खेतों में सिचाई का एकमात्र स्रोत हैं|
(घ) वर्षा जल का चरम स्रोत हैं|
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
प्रश्न2: समझाइए कि भौमजल की पुन: पूर्ति किस प्रकार होती हैं|
उत्तर: वर्षा का जल विभिन्न स्थानों पार भूमि में रिस कर भौमजल की पुन: पूर्ति करता हैं| इसके अतिरिक्त अन्य स्नोत्तों जैसे नहीं और तालाब के माध्यम से भी जल रिसकर खाली जगहों को और ज़मीन के के नीचे दरारों को भरा देता हैं| ज़मीन में पानी के रिसने की प्रक्रिया को अत: स्पंदन कहा जाता हैं| अंत: स्पंदन की प्रक्रिया से, भू जल की पुन: पूर्ति हो जाती हैं|
प्रश्न3: किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस कूप लगाए गए हैं| भौमजल स्तर पर इसका दीर्घवधि प्रभाव क्या होगा?
उत्तर: पचास घरों के लिए दस नल कूप बहुत अधिक स्नोत होने के कारण, लोग बूजल को अनावश्यक बर्बाद कर अकते हैं| लंबे समय में जहाँ भूजल की कमी हो सकती हैं|
प्रश्न4: मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की ज़िम्मेदारी दी जाती हैं| आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे|
उत्तर: ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर प्रणाली का उपयोग में पानी के उपयोग को काम करने के लिए किया जा सकता हैं| वाष्पीकरण द्वारा पानी के नुकसान को काम करने के लिए पौधें की जड़ों के पास देना चाहिए| वर्षा जल संग्रहन द्वारा जल को संग्रहित करके बाद में प्रयोग किया जा सकता हैं|
प्रश्न5: भौमजल स्तर के नीचे गिराने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए|
उत्तर: निमंलिखित कारक पानी की कमी के लिए उत्तरदायी हैं:
- बढती आबादी, जो विभिन्न मानवीय गतिविधियों के लिए पानी की मांग को बढ़ता हैं|
- वनों की कटाई ने वन आवरण के एक बड़े हिस्से को हटा दिया हैं| इसने भूजल को अंतः स्पंदन करने की प्राकृतिक प्रक्रिया को विचलित कर दिया हैं|
- पानी की मांग बढ़ी हैं और भू जल की पुन: पूर्ति काम हुई हैं| मांग और आपूर्ति के बीच बेमेल मुख्य रूप से पानी की कमी के लिए जिम्मेदार हैं|
प्रश्न6: रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए-
(क) भौमजल प्राप्त करने के लिए __________ तथा __________ का उपयोग होता हैं|
(ख) जल की तीन अवस्थाएँ ___________, ____________ और ____________ हैं|
(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत ___________ कहलाती हैं|
(घ) भूमि में जल के अवसरण के प्रक्रम को ___________ कहते हैं|
उत्तर:
(क) कुँओं, नलकूपों|
(ख) ठोस, द्रव और गेंस|
(ग) जल स्तर|
(घ) अंतःस्पंदन|
प्रश्न7: निम्नलिखित में से कौन सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं हैं?
(क) औद्योगिकरण में वृद्धि|
(ख) बढती जनसँख्या|
(ग) अत्यधिक वर्षा|
(घ) जल संसाधनों का कुप्रबंधन|
उत्तर: (ग) अत्यधिक वर्षा|
प्रश्न8: सही विकल्प का चयन कीजिए -
(क) विश्व की सभी झीलों और नदियों में जल की कुल मात्रा रहती हैं|
(ख) भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती हैं|
(ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत हैं|
(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत हैं|
उत्तर: (घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत हैं|
प्रश्न9: भौमजल और भौमजल स्तर को देखते हुए एक चित्र बनाइए| उसे चिन्हित कीजिए|
उत्तर:
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस कब मनाया जाता हैं
उत्तर: 22 मार्च |
प्रश्न: हमारी पृथ्वी का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ हैं|
उत्तर: 71%|
प्रश्न: ठोस, द्रव और गैसीय अवस्था में जल किस रूप में उपस्थित होता हैं|
उत्तर: ठोस: जल बर्फ़ और हिम के रूप में पृथ्वी के द्रवों पर, बर्फ़ से ढके पर्वतों और हिमनदों पर में पाया जाता हैं|
द्रव: जल महासागरों, झीलों, नदियों के अतिरिक्त भू - तल के नीचे भी पाया जाता हैं|
गैसीय: जल हमारे आस - पास की वायु में जलवाष्प के रूप में उपस्थित होती हैं|
प्रश्न: भौमजल स्तर किसे कहते हैं|
उत्तर: जहाँ मृदा के कणों के बीच के सारे के सारे रिक्त स्थान और चट्टनों के बीच के स्थान जल से भरे होते हैं| इस परत की ऊपरी सीमा भौमजल स्तर कहलाती हैं| भौमजल स्तर विभिन्न स्थानों पर भिन्न - भिन्न होता हैं| और यह किसी दिए गए स्थान पर परिवर्तित भी हो सकता हैं| भौमजल स्तर एक मीटर से भी काम गहराई मरण हो सकता हैं|
प्रश्न: भौमजल किसे कहते हैं|
उत्तर: भौमजल स्तर एक मीटर से भी काम गहराई पर अथवा भूमि में अनेक मीटर की गहराई में हो सकता हैं| भौमजल स्तर के नीचे पाया जाने वाला जल भौमजल कहलाता हैं|
प्रश्न: अंतः स्यंदन किसे कहते हैं|
उत्तर: वर्षाजल और अन्य स्त्रोतों, जैसे नदियों और तालाबों का जल मृदा से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों और दरारों को भर देता हैं| भूमि में जल का रिसाव अंतः स्यंदन कहलाता हैं|
प्रश्न: जलभर किसे कहते हैं|
उत्तर: भौमजल की पुनः परिपूर्ति हो जाती हैं लेकिन कुछ स्थानों पर भौमजल स्तर के नीचे स्थिर कठोर शैलों की परतों के बीच भौमजल संचित हो जाता हैं| इस प्रक्रार संचित भौमजल के भंडारों को जलभर कहते हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. पौधों में पोषण
2. जंतुओं में पोषण
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. ऊष्मा
5. अम्ल, क्षार एवं लवण
6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन
7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन्
8. पवन, तूफान और चक्रवात
9. मृदा
10. जीवों में श्वसन
11. जंतुओं और पादपों में परिवहन
12. पादपों में जनन
13. गति और समय
14. विद्युत् धारा एवं इसका प्रभाव
15. प्रकाश
16. जल : एक बहुमूल्य संसाधन
17. वन : हमारी जीवन रेखा
18. अपशिष्ट जल की कहानी
sponser's ads