15. प्रकाश Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
15. प्रकाश Science class 7 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- कोई भी पॉलिश किया हुआ अथवा चमकदार पृष्ठ दर्पण कि भाँति कार्य करती है|
- प्रकाश सरल रेखा के अनुदिश गमन करता हैं|
- अवतल लेंस सदैव लैंस सदैव सीधा, आभासी तथा साइज़ में बिंब से छोटा प्रतिबिंब बनता हैं|
- श्वेत प्रकाश सात वर्णा का मिश्रण हैं|
- उत्तल लेंस वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिंब बना सकता हैं| जब बिंब लेंस के अत्यंत निकट रेखा जाता हैं, तो बनने वाला प्रतिबिंब आभासी, सीधा तथा आवर्धित होता हैं| जब उत्तल लेंस को, वस्तुओं को आवर्धित करके देखने के लिए उपयोग किया जाता हैं, तो उसे आवर्धक लेंस कहते हैं|
- उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब सीधा, आभासी तथा साइज़ में बिंब से छोटा होता हैं|
- दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब में, बिंब क वाम भाग प्रतिबिंब के दक्षिण भाग कि भाँति दिखाई देता हैं तथा बिंब का दक्षिण भाग प्रतिबिंब के वाम भाग कि भाँति दिखाई देता हैं|
- समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब सीधा होता हैं यह आभासी होता हैं, तथा बिंब के सामान साइज़ का होता हैं| प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतन ही दूरी पर बनता हैं, जीतनी कि दर्पण के समाने बिंब कि दूरी होता हैं|
- अवतल दर्पण वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिंब बना सकता हैं| जब बिंब को दर्पण के अत्यंत निकट रखते हैं, तो प्रतिबिंब आभासी, सीधा तथा आवर्धित होता हैं|
- जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं|
- जो प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वास्तविक प्रतिबिंब कहलाता हैं|
- प्रकाश सरक रेखा के अनुदिश गमन करता हैं|
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह _______ कहलाता हैं|
(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज़ में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ________ द्वारा बना होगा|
(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज़ का बने, तो दर्पण ________ होगा|
(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह _________ प्रतिबिंब कहलाता हैं|
(ड) अवतल ________ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता|
उत्तर:
(क) आभासी|
(ख) दर्पण|
(ग) समतल|
(घ) वास्तविक|
(ड) लेंस|
प्रश्न2: निम्नलिखित वक्तव्य 'सत्य' हैं अथवा 'असत्य'-
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित अता सीधा प्रतिबिंब प्राप्त करे सकते हैं|
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं|
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं|
(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता|
(ड) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनता हैं|
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) सत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(ड) असत्य
प्रश्न3: कॉलम A में दी गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए|
कॉलम A कॉलम B
(क) समतल दर्पण (i) आवर्धक लेंस की भाँती उपयोग होता हैं|
(ख) उत्तल दर्पण (ii) अधिक क्षेत्र के द्श्य का प्रतिबिंब बना सकता हैं|
(ग) उत्तल लेंस (iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं|
(घ) अवतल लेंस (iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकते हैं|
(ड) अवतल लेंस (v) प्रतिबिंब सीधा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता हैं|
(vi) सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनता हैं|
उत्तर:
कॉलम A कॉलम B
(क) समतल दर्पण (v) प्रतिबिंब सीधा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता हैं|
(ख) उत्तल दर्पण (ii) अधिक क्षेत्र के द्श्य का प्रतिबिंब बना सकता हैं|
(ग) उत्तल लेंस (i) आवर्धक लेंस की भाँती उपयोग होता हैं|
(घ) अवतल लेंस (iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के
लिए उपयोग करते हैं
(ड) अवतल लेंस (vi) सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनता हैं|
प्रश्न4: समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए|
उत्तर: एक समतल दर्पण द्वारा निर्मित छवि के अभिलक्षण लिखिए:
- आभासी और सीधा|
- दर्पण के पीछे|
- छवि का आकर वस्तु के आकर के बराबर हैं|
- पार्श्व उलटी छवि|
- दर्पण के पीछे, दर्पण से छवि की दूरी दर्पण के सामने, दर्पण से वास्तु कि दूरी के बराबर हैं|
प्रश्न5: अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसको आपको ज्ञान हैं, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनाके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सद्द्श्य लगते हैं| अपने परिणामों की विवेचना कीजिए|
उत्तर: अंग्रेजी भाषा में A, H, I, M, O, T, U, V, W और X वे अक्षर हैं जो अक्षर के सामान छवि बनाते हैं| अत: ये अक्षर पार्श्व सममित हैं|
प्रश्न6: आभासी प्रतिबिंब क्या होता हैं| कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो|
उत्तर: प्रतिबिंब, जिसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता हैं, आभासी प्रतिबिंब कहलाते हैं| समतल दर्पण द्वारा निर्मिंत प्रतिबिंब, उत्ताल दर्पण और अवतल लेंस आभासी लेंस आभासी होते हैं|
प्रश्न7: उत्तल तथा अवतल लेसों में दो अंतर लिखिए|
उत्तर:
- उत्तल लेंस द्वारा बनाए गए प्रतिबिंब वास्तु से बड़े, छोटे अथवा वास्तु के आकार के बराबर हो सकते हैं| जबकि अवतल लेंस हमेशा छोटे प्रतिबिंब बना सकता हैं|
- एक उत्तल लेस वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब दोनों बनाता हैं जबकि एक अवतल लेंस हमेशा एक आभासी प्रतिबिंब ही बनता हैं|
प्रश्न8: अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक - एक उपयोग लिखिए|
उत्तर:
- अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सक, सौर भट्टी, टॉर्च के प्रतिक्षेपक आदि के रूप में किया जाता हैं|
- उत्तल दर्पण का उपयोग पश्व - द्रश्य दर्पण में किया जाता हैं| इनमें चालाक अपने पीछे के वाहनों को देखाकर सुरक्षित वाहन चला सकता हैं|
प्रश्न9: किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता हैं?
उत्तर: अवतल दर्पण|
प्रश्न10: किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनता हैं?
उत्तर: अवतल लेंस|
प्रश्न11: बिंब से बड़े साइज़ का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता हैं?
(i) अवतल लेंस
(ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iii) उत्ताल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा
उत्तर: (ii) अवतल दर्पण द्वारा|
प्रश्न12: डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा हैं| दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4m हैं| यदि वह दर्पण की और 1m चलता हैं, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी|
(i) 3m
(ii) 5m
(iii) 6m
(iv) 8m
उत्तर: (iii) 6m|
प्रश्न13: एक कार का पश्व द्दश्य दर्पण समतल दर्पण हैं| ड्राइवर अपनी कार को 2m/s की चाल से बैंक करते समय पश्व द्दश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता हैं| ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी और आता प्रतीत होगा, वह हैं|
(i) 1m/s
(ii) 2m/s
(iii) 4m/s
(iv) 8m/s
उत्तर: (ii) 2m/s|
जैसे की कार 2 मीटर पीछे जाती हैं, दर्पण भी 2 मीटर पीछे जाता हैं, इसलिए प्रतिबिंब भी 2 आगे जाता हैं|
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं|
उत्तर: दर्पण अपने उपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को बदल देता हैं| दर्पण द्वारा प्रकाश कि दिशा का यह परिवर्तन प्रक्राश का परावर्तन कहलाता हैं|
प्रश्न: अवतल दर्पण किसे कहते हैं|
उत्तर: यदि किसी गोलीय दर्पण का परावर्तन पृष्ठ अवतल हैं, तो इसे अवतल दर्पण कहते हैं|
प्रश्न: उत्तल दर्पण किसे कहते हैं|
उत्तर: यदि परावर्तक पृष्ठ उत्तल हैं, तो इसे उत्तल दर्पण कहते हैं|
प्रश्न: वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं|
उत्तर: यह प्रतिबिंब पर्दे पर बन रहा हैं| पर्दे पर बनने वाले प्रतिबिंब को वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं|
प्रश्न: आभासी प्रतिबिंब किसे कहते हैं|
उत्तर: प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता तो इस प्रकार के प्रतिबिंब को आभासी प्रतिबिंब कहते हैं|
प्रश्न: न्यूटन की डिस्क किसे कहते हैं|
उत्तर: आप इन खण्डों पर विभिन्न वर्णा के कागज़ भी चिपका सकते है| डिस्क के केंद्र पर छोटा केंद्र बनाइए| डिस्क को एक बॉल पेन के रिफ़िल की नोक पर ढीले से लगाइए| सुनिशिचित कीजिए कि डिस्क स्वतंत्रापूर्वक घूर्णन कर सके| डिस्क को दिन के प्रकाश में घुमाइए| जब डिस्क तेज़ी से घूमती हैं, तो वर्ण आपस में मिल जाते हैं तथा डिस्क श्वेत से प्रतीत होती हैं|इस डिस्क को सामान्यत: न्यूटन की डिस्क कहते हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Science Chapter List
1. पौधों में पोषण
2. जंतुओं में पोषण
3. तन्तु से वस्त्र तक
4. ऊष्मा
5. अम्ल, क्षार एवं लवण
6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन
7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन्
8. पवन, तूफान और चक्रवात
9. मृदा
10. जीवों में श्वसन
11. जंतुओं और पादपों में परिवहन
12. पादपों में जनन
13. गति और समय
14. विद्युत् धारा एवं इसका प्रभाव
15. प्रकाश
16. जल : एक बहुमूल्य संसाधन
17. वन : हमारी जीवन रेखा
18. अपशिष्ट जल की कहानी
sponser's ads