Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: आपने संभवत: इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कल्पट्टू गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं| उनमें पाँच कामों की सूची बनाइए|
उत्तर: कलपट्टू गाँव के लोगों के काम की सूची -
1. टोकरी, बर्तन, घड़े, ईट, बैलगाड़ी इत्यादि बनाना|
2. लोहारा, नर्स, शिक्षक, धोबी, बुनकर, नाई, साइकिलठीक करना इत्यादि के रूप में सेवाएँ देते हैं|
3. चाय, सब्जी कपडे, खाद व बीज की दुकाने हैं|
4. कुछ लोग शहर में जाकर मकान बनाना और लाॅरी चलाने का काम करते हैं|
5. कुछ लोग खान से पत्थर या नदी बालू ढोने का काम करते हैं|
प्रश्न: कलपट्टू में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं| उनकी एक सूची बनाइए| उनमें से सबसे गरीब कौन हैं और क्यों?
उत्तर: खेती पर निर्भर लोग -
1. रामलिंगम जैसे बड़े किसान अपने खेतों पार स्वंय काम नहीं करते हैं, बल्कि खेतिहर मजदूरों से काम कराते हैं|
2. शेखर जैसे छोटे किसान खेतों पर स्वयं काम करते हैं और कटाई के समय छोटे किसान आपस में एक - दूसरे के काम करके मदद करते हैं|
3. तुलसी जैसे भूमिहीन खेतिहर मजदूर बड़े किसानों के खेतों पर फसल बुवाई निराई तथा कटाई के समय बुलाने पर काम करते हैं|
इनमें से सबसे गरीब भूमिहीन खेतिहर मजदूर हैं, क्योंकि उन्हें वर्ष के कुछ महीनों में ही काम मिलता हैं| बाकी के समय वे खाली रहते हैं| इस कारण से उन्हें अपनी आजीविका चाल्ने में दिक्कत होती हैं|
प्रश्न: कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं| आपका परिवार यह चर्चा कर रहा हैं कि इजंन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें| आप क्या कहेगीं?
उत्तर: मैं मछली बेचने वाले परिवार का सदस्य होने के नाते सलाह देगा कि हमें बैंक से उधार लेकर इंजन खरीद लेना चाहिए, क्योंकि जब हमारे पास (मछुवारी की ख़ास तरह की इंजन की छोटी नाव) होगी तो हम समुद्र में दूर तक तेजी से मछली पकड़ने जा सकेगे, जिससे हमारी आमदनी बढ़ेगी और हमें मानसून के मौसम में चार महीने व्यापारी से उधार लेकर अपनी आजीविका नहीं चलानी पड़ेगी, जबकि बैंक के कर्ज पर ब्याज की दरें व्यापारी के मुकाबले कम होती हैं जिसे चुकाने में हमें दिक्कत नहीं होगी और हम अपनी मछली ऊँची कीमत पर बाजार में बीच सकेगे|
प्रश्न: तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्यसाधनों का अभाव होता हैं| आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा| तुलसी और रामलिंगम के बीच का अन्तर एक तरह की असमानता ही हैं| क्या यह एक उचित स्थिति हैं? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता हैं? कक्षा में चर्चा कीजिए?
उत्तर: यह एक उचित स्थिति नहीं हैं| इस स्थिति को सुधारने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा सकते हैं :
1. गरीब भूमिहीन मजदूरों के पास वर्ष के जिन महीनों में काम नहीं होता हैं सरकार उनके गाँव के आस - पास हो वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने की व्य्वास्था कर सकती हैं|
2. इस तरह के लोगों को सारकार आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार के अवसर लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं|
3. सराकार सस्ती दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं|
4. सरकार इस तरह के लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए कुटीर उघोग स्थापित कर सकती हैं|
प्रश्न: आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती हैं? चर्चा कीजिए?
उत्तर: शेखर जैसे छोटे किसानों को फसल बुवाई के लिए खाद, बीज खरीदने के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता हैं जिसके बदले में उन्हें अपनी फसल सस्ते में व्यापारी को बेचनी पड़ती हैं| इस तरह किसान को दो तरह से नुकसान होता हैं एक तो वह ऊँची ब्याज दर पर कर्ज लेता हैं और दूसरे उसे अपनी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता हैं इसी कारण किसान अधिक परिश्रम करने के बाद भी अपनी आजीविका अच्छी प्रकार से नहीं चला पाता हैं और व्यापारी के जाल में फँसता चला जाता हैं यदि सरकार छोटे किसानों को बुवाई के समय सस्ती दरों पर बीज, खाद उपलब्ध करा दो तो किसान को व्यापारी से ऊँची ब्याज दर पर उधार नहीं लेना पड़ेगा और न ही कम कीमत पर व्यापारी को अपनी फसल बेचनी पड़ेगी और वह आसानी से अपनी आजीविका चला सकेगा| इसके अलावा सरकार किसान फसल को उचित दर पर खरीदने की व्यवस्था भी कर दे तो किसान व्यापारी की छूट से भी बच जाँएगे जिससे उन्हें अपनी फसल का उचित मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी|
प्रश्न: नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए:
शेखर रामलिंगम
खेती की हुई जमीन
मजदूरों की जरूरत
उधार की जरूरत
फसल का बिकना
उनके द्वारा किया गया अन्य काम
उत्तर:
शेखर रामलिंगम
खेती की हुई जमीन दो एकड़ जमीन हैं| बीस एकड़ जमीन है|
मजदूरों की जरूरत स्वंय काम करता हैं| मजदूरों से काम करवाता हैं|
उधार की जरूरत खाद व बीज के लिए व्यापारी उधार नहीं लेना हैं|
से उधार लेता हैं -
फसल का बिकना फसल से व्यापारी का उधार चुकाने फसल कस्बों, गाँवों और
के बाद शेष फसल घर के लिए रख आस - पास के शाह्रों में बेचीं लेता हैं जाती हैं|
उनके द्वारा किया गया चावल मिल के काम करता हैं चावल मिल तथा खाद व
अन्य काम तथा गाय का दूध बेचता हैं बीज की दूकान का मालिक हैं|
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: खेती से जुड़े कामों को अलग कीजिए और जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं, उनकी एक सूची बनाइए?
उत्तर:
(क) खेती से जुड़े काम -
1. खेतों में काम करते किसान
2. फल व सब्जियाँ तोड़ते लोग
(ख) जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं -
1. रेहड़ी चलाना
2. दीवार बनाना
3. मछली पकड़ना|
प्रश्न: क्या तुलसी को साल भार कमाई के मौके मिलते हैं? ऊपर दिए गए चित्र के आधार पर बताइए?
उत्तर: तुलसी को साल भार कमाई के मौके मिलते हैं| तुलसी को वर्ष के कुछ महीने जून, अगस्त, सितम्बर तथा नवम्बर में ही मिलाता हैं साल के बाली महीनों में उसे काम नहीं मिलाता हैं|
प्रश्न: तुलसी के काम का विवरण दीजिए| यह रमन के काम से कैसे अलग हैं|
उत्तर: तुलसी का काम - तुलसी को नियमित रूप से काम नहीं मिलाता हैं| वर्ष के कुछ महीने ही काम नहीं मिल पाता हैं| तुलसी धान की रोपाई का काम करती हैं| धान की फसल थोड़ी बढ़ जाने पर निराई का काम करती हैं और फसल पाक जाने पर कटाई का काम करती हैं| जंगल से लकड़ी भी लाती हैं| एक किलोमीटर दूए से पानी भी लाती हैं| रमण का काम - रमन एक मजदूर हैं| वह क्ल्हेतों में दवाई छिडकने का काम करता हैं| जब खेतों पर कोई नहीं मिलाता हैं तो वह पास की कहाँ से पत्थर या नदी से बालू ढोने का काम करता है|
प्रश्न: तुलसी को अपने काम के लिए बहुत कम पैसा अमिलता हैं| आपकी समझ में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कम पैसों पर काम करना पड़ता हैं?
उत्तर: तुलसी के पास पूरे वर्ष नहीं महोता हैं और उसे काम की तलाश होती हैं, इसलिए वह कम मजदूरी पर भी काम करने को तैयार हो जाती हैं| तुलसी ही की तरह अन्य खेतिहर मजदूरों की भी यही स्थिति हैं|
प्रश्न: अगर तुलसी के पास की खेती जमीन होती तो उसकी कमाई यानी आजीविका के तरीके कैसे अलग होते?चर्चा कीजिए|
उत्तर: यदि तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो वह दूसरे के खेत पर कम मजदूरी पर काम नहीं कराती, बल्कि अपने खेती में काम करती| वह फसल की बुवाई, निराई तथ फसल कटाई के समय अपनी मदद के लिए अन्य मजदूरों को काम उपलब्ध कराती| तुलसी के पति को दूसरों के खेतों पर मजदूरी नहीं लगता?
प्रश्न: शेखर का परिवार क्या काम करता हैं? आपके विचार से शेखर दूसरों मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए क्यों नहीं लगता?
उत्तर: शेखर के पास दो कद जमीन हैं| वह अपने खेत का सारा काम खुद ही अपने परिवार के साथ मिलकर क्र लेता हैं| कई बार कटाई के समय दूसरे छोटे किसानों की मदद लि लेता हैं वह भी बदले में उनके खेतों में| कटाई के समय करावा देता हैं, इसलि शेखर अपने खेत पर काम करने के लिए मजदूर नहीं लगता हैं|
प्रश्न: शेखर शहर के बाजार में अपना धान क्यों नहीं बीच पाता?
उत्तर: शेखर बीज और खाद व्यापारी से उधार खरीदता हैं| इस उधार को चुकाने के लिए उसे अपना धान व्यापारी को कम दाम पर ही बेचना पड़ता हैं, इसलिए शेखर अपना धान बाजार में नहीं बेचता|
प्रश्न: शेखर और तुलसी के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या अंतर हैं? आपके उत्तर के निम्नलिखित| आधार हो सकते हैं - उनके पास कितनी जमीन हैं, उनको उधार क्यों ;लेना पड़ता हैं, उनकी कमाई के साधन क्या हैं और उन्हें दूसरों की जमीन पर काम करने की क्या जरूरत हैं|
उत्तर: शेखर और तुलसी का जीवन -
1. ज़मीन - शेखर के पास अपनी जमीन हैं ऑ वह अपने खेतों पर काम करता हैं, जबकि तुलसी के पास अपनी ज़मीन नहीं हैं, इसलिए वह रामलिंगम के खेतों में काम करती हैं|
2. उधार - शेखर को खाद व बीज के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता हैं और उधार चुकाने के लिए कम कीमत पर व्यापारी को धान बेचना पड़ता हैं, जबकि तुलसी को बेटी की बीमारी के लिए रामलिंगम से उधार लेना पड़ता था, जिसकों चुकाने के लिए उसे अपनी गाय बेचनी पड़ी|
3. कमाई के साधन - शेखर की कमाई का साधन उसकी खेतों में पैदा होने वाला धान हैं तथा उसकी गाय का दूध हैं और खाली समय में रामलिंगम की चावल मिल में काम करता हैं, जबकि तुलसी की कमाई की कमाई का एकमात्र साधन उसकी दूसरों के खेतों पर मजदूरी करना हैं|
4. दूसरों की जमीन पर काम करने की जरूरत - शेखर फसल कटाई के सामी दूसरे छोटे किसानों से मदद लेता हैं और बदले में वह उनके खेतों में कटाई करवा देता हैं, जबकि तुलसी मजदूरी करने के लिए दूसरों के खेतों पर काम करती हैं|
प्रश्न: रामलिंगम के पास कितनी जमीन हैं?
उत्तर: रामलिंगम के पास कलपट्टू में बीस एकड़ धान के खेत हैं|
प्रश्न: अपनी जमीन पर उगाने वाले धान का वह क्या करता हैं?
उत्तर: रामलिंगम के पास एक चावल की मिल हैं अपनी ज़मीन पर उगने वाला धान वह इसी मिल में भेज देता हैं और चावल आस - पास के शहरों में व्यापारियों को बेचा जाता हैं|
प्रश्न: खेती के अलावा उसकी कमाई के और क्या साधन हैं?
उत्तर: खेती के अलावा कमाई के साधन -
1. गरीबों को ब्याज पर पैसा उधार देता हैं|
2. एक चावल मिल की मालिक हैं|
3. बीज व खाद की दूकान भी हैं|
प्रश्न: क्या आपने सुनामी के बारे में सुना हैं? यह क्या होता हैं? इससे अरूणा जैसे परिवारों को क्या नुकसान हुआ होगा?
उत्तर: सुनामी समुद्र में आने वाले भूकंप के कारण उठने वाली विनाशकारी लहरें हैं जो अत्यधिक ऊँची तथा तेज होती हैं| सुनामी के कारण अरूणा जैसे मछुवारे को जानमाल का काफी नुकसान हुआ होगा| उनके घर पूरी तरह बर्बाद हो गए होगें तथा अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी उन्हें खोना पड़ा होगा|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads