Chapter 6. गाँव का प्रशासन Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 6. गाँव का प्रशासन Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: पुलिस का क्या काम होता हैं?
उत्तर: पुलिस का उत्तरदायित्व हैं कि वह अपने क्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट और झगड़े आदि की शिकायत लिखे तथा लोगों से घटना के विषय में पूछताछ करे, जाँच - पड़ताल करें और मामलों पर कार्यवाही करे|
प्रश्न: पटवारी के कोई दो काम बताइए?
उत्तर: पटवारी का कार्य -
1. जमीन को नापना और जमीन का रिकॉर्ड रखना|
2. किसानों से भूमि कर इकठ्ठा करता हैं और सरकार को अपने क्षेत्र में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता हैं|
प्रश्न: तहसीलदार का क्या काम होता हैं?
उत्तर:
तहसीलदार का काम -
1. तहसीलदार जमीन से संबंधित विवादों को सुनाता हैं|
2. तहसीलदार पटवारी के काम का निरीक्षण करता हैं और यह सुनिश्चित करता हैं कि रिकॉर्ड सही ढंग से रखे जाएँ|
3. तहसीलदार यह सुनिश्चित करता हैं कि किसान को अपने रिकॉर्ड की नकल आसानी से मिल जाए|
4. तहसीलदार विघार्थियों को जाति प्रमाण - पत्र आदि प्रदान करती हैं|
प्रश्न: 'एक बिटिया की चाह' कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई हैं? क्या आपकों यह मुद्दा महत्त्वपूर्ण लगता हैं? क्यों?
उत्तर: इस कविता में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई हैं कि पत्नी और बेटी को भी अपने पति तथा पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए अर्थात स्त्री को भी संपत्ति में पुरूषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए| यह एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा हैं, क्योंकि यह समानाता के अधिकार से जुदा हुआ हैं| भारतीय संविधान में किसी भी आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित किया, लेकिन यह लिंग के आधार पर भेदभाव हैं|
प्रश्न: पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा| पंचायत का काम एक - दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ हैं?
उत्तर: पंचायत गाँवों के विकास के लिए योजनाएँ बनाती हैं तथा उन्हें लागू करती हैं| पटवारी गाँवों के किसानों के खेतों की जानकारी रखता हैं| पंचायत गाँवों की समस्याओं को दूर करने का कार्य करती हैं| ये समस्याएँ किसानों के खेतों से जुडी हुई भी हो सकती हैं| इस प्रकार पंचायत और पटवारी दोनों ही एक स्तर पर रहकर काम करते हैं|
प्रश्न: किसी पुलिस थाने जाइए और पत्ता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या कराती हैं, खासकर त्यौहार या सार्वजानिक समारोहों के दौरान|
उत्तर: यातयात नितंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने रखने के लिए पुलिस अनेक प्रकार के काम कराती हैं: जैसे - पुलिस थाने में अपराधियों के फोटों के साथ रिकॉर्ड रखना, दिन - रात गश्त लगाना, इत्यादि| यातायात नियंत्रण के लिए चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती हैं, जगह - जगह पर यातायात पुलिस वाहनों की गाति की जाँच करती रहती हैं| वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की जानकरी देने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती हैं| सार्वजानिक समारोहों के अवसर पर पुलिस जवानों की संख्या बाधा दि जाती हैं, साथ ही पुलिस विशेष निगरानी भी करती हैं|
प्रश्न: एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता हैं? पत्ता करें|
उत्तर: एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया उपयुक्त होती हैं|
प्रश्न: चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा|
उत्तर: नए कानून हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार बेटों, बेटियों और उनकी माँ, को जमीन में बराबर का हिस्सा मिलेगा| यह कानून सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू हैं| इस कानून से बड़ी संख्या में औरतों को फायदा होगा| पति या पिता का मृत्यु होने पर वे अपना जीवन निश्चितता से जी सकेंगी|
प्रश्न: आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत हैं जिसके नाम जमीन - जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?
उत्तर:
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: अगर आपके घर में चोरी हो जाती हैं तो आप किस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँगी?
उत्तर: अगर हमारे घर में चोरी हो जाती हैं तो हम अपनी शिकायत अपने क्षेत्र के थाने में लिखवाएँगे|
प्रश्न: मोहन और रघु के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ था?
उत्तर: मोहन के खेत से लगा हुआ ही रघु को खेत हैं| दोनों के खेत एक छोटी सी मेड से अलग होते हैं| रघु ने मेड को थोड़ा आगे बढ़ा लिया था| ऐसा करके उसने मोहन की कुछ जमीन अपने खेत में मिला ली और अपने खेत का आकार बढ़ा लिया| इसी बात को लेकर मोहन और रघु के बीच विवाद हो गया|
प्रश्न: मोहन को रघु से झगड़ा करने में डर क्यों लग रहा था?
उत्तर: मोहन को रघु से झगड़ा करने में दर लग रहा था, क्योंकि रघु का ताऊ गाँव का सरपंच था तथा उसके पास बहुत अधिक जमीन भी थी|
प्रश्न: कुछ लोगों ने कहा कि मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाना चाहिए जबकि कुछ ने ऐसा करने से माना किया| लोगों ने अपनी राय के लिए क्या तर्क दिए?
उत्तर: मोहन के दोस्त ने सुझाव दिया कि उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जकार अपनी शिकायत लिखवानी चाहिए, जबकि कुछ लोग पुलिस थाने में शिकायत लिखवाने के विरूद्ध थे| उनका मानना था कि बहुत पैसा बर्बाद हो जाएगा और नतीजा कुछ नहीं निकलेगा| कुछ लोगों का मानना था कि रघु के परिवार वाले पहले ही पुलिस ठाणे पहुँच चुके होंगे| काफी विचार - विमर्श के बाद यह निश्चित हुआ कि जिन पड़ोसियों की आँखों के सामने यह घटना हुई थी, मोहन उनको लेकर पुलिस थाने जाएगा|
प्रश्न: पुलिस थाने में जो भी हुआ उसे एक नाटक के रूप में दिखाइए| फिर यह बताइए कि मोहन, थानेदार या पड़ोसियों की भूमिका निभाते हुए आपको कैसा लगा? क्या थानेदार इस स्थिति को किसी अन्य तरीके से संभाल सकता था?
उत्तर: छात्र अपने विषय अध्यापक की सहायता से कक्षा में अंदर नाटक का मंचन करे|
प्रश्न: बेटी ने अपने घर की इच्छा क्यों की कारण बताइए?
उत्तर: पुरूषों को घर अपने पिता से विरासत में मिल जाता हैं, लेकिन महिलाओं को न तो पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलाता हैं और न ही पति की संपत्ति में हिस्सा मिलाता हैं, इसलिए बेटी ने घर की इच्छा के रूप में पुरूषों के बराबर अधिकार की मांग की हैं|
प्रश्न: बेटी क्या चीज़ लेने से मना करती हैं?
उत्तर: बरती दहेज़ में सोना - चान्दी और रेशम लेने से माना कर रही हैं और अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads