Chapter 3. सरकार क्या है Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 3. सरकार क्या है Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: आप 'सरकार' शब्द से क्या समझती हैं? एक सूचोई बनाइए कि इस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती हैं|
उत्तर: सरकार कुछ लोगों का ऐसा समूह हैं लोगों के लिए व्यवस्था करती हैं, नियम बनाती हैं और निर्णय लेती हैं| इन नियमों को अपने देश में रहने वाले लोगों पर लागू करती हैं| सर्कार निम्नलिखित प्रकार से हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं :
1. देश की सीमाओं की रक्षा करना तथा दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना|
2. देश के लोगों को जन - सुविधाएँ: जैसे - परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार आदि उपलब्ध कराना|
3. देश में लोक कल्याणकारी योजनाएँ लागू करना|
4. विपदाओं के समय पीड़ित लोगों को सहायत पहुँचना|
5. देश में शांति तथा कानून व्यवस्था लागू करना|
प्रश्न: सरकार को कानून के ररूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत हैं?
उत्तर: सरकार को कानून के रूप में सबसे लिए नियम बनाने को जरूरत इसलिए हैं, क्योंकि देश में सभी लोग इकट्ठे रहते हैं और काम करते हैं तो इस सबके लिए एक व्यवस्था की आवश्यकता होती हैं जिससे आवश्यक निर्णय लिए जा सकें| देश के संसाधनों पर नियंत्रण रखने के लिए भी सरकार को कुछ नियम बनाने पड़ते हैं ताकि सभी लोग इन संसाधनों का उपयोग कर सकें| देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कुछ कानून बनाने पड़ते हैं ताकि देश का शासन सुचारू रूप से चल सके|
प्रश्न: लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या हैं?
उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार के लक्षण -
1. लोकतांत्रिक सरकार का चुनाव दश के सभी वयस्क नागरिकों द्वारा किया जाता हैं|
2. लोकतांत्रिक सरकार को अपने निर्णयों एवं उठाए गए कदमों का आधार बताना होता हैं और सफाई देनी होती हैं|
प्रश्न: महिला मताधिकार आंदोलन क्या हैं? उसकी उपलब्धि क्या थी?
उत्तर: महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए आंदोलन चलाया गया था| इस आंदोलन को महिला अधिकार आंदोलन कहा जाता हैं| पूरे यूरोप और अमरीका में महिलाओं को सरकार के कार्या में भागीदारी का अधिकार नहीं था| महिलाओं को सरकार के कार्या में भागीदारी के लिए संघर्ष करना पड़ा| प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं का यह आंदोलन और अधिक मजबूत हुआ, क्योंकि इस दौरान महिलाओं ने पुरूषों द्वारा किए जाने वाले कार्या को किया तथा उन्होंने महिलाओं को उनकी क्षमताओं के बारे में फैली गलत रूढ़िबद्ध धारणाओं को दूर किया और यह साबित किया कि महिलाएं केवल काम ही नहीं कर सकती बल्कि निर्णय लेने भी योग्य हैं| इसके बाद अमरीका में औरतों को वोट देने का अधिकार 1920 में तथा इंग्लैण्ड में यह अधिकार 1928 में दिया गया|
प्रश्न: गांधीजी का ढृढ़ विशवास था कि भारत में हरएक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलाना चाहिए| लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं| बहुत लोगों को लगता हैं कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलाना चाहिए| आपका क्या विचार हैं? क्या आपकों लगता हैं कि यह भेदभाव का एक रूप होगा?
उत्तर: हमारे विचार से भारत में सभी वयस्कों को वोट देने का अधिकार मिलाना चाहिए| इन वयस्कों में अशिक्षित और गरीब लोग भी अहामिल हैं, क्योंकि वोट देने के अधिकार का अर्थ हैं - शासन में भागीदारी| यदि हम अशिक्षित और गरीब लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित रखते हैं तो हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के अन्य मूल्य समानता का पालन भी नहीं करते हैं| दूसरे हम उनके शासन में भागीदारी के अधिकार को छिनते हैं| जिससे वह निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सकता हैं तथा अपने और देश के हित में निर्णय लि सकता हैं|
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: क्या आप सरकार के ऐसे कुछ और कामों के उदाहरण दे सकती हैं जिनकी चर्चा ऊपर नहीं की गई हैं?
उत्तर: सरकार के कार्य -
1. नए उघोगों की स्थापना कराती हैं|
2. दूसरे देशों से व्यापार करती हैं|
3. खेलों के विकास के लिए काम करती हैं|
प्रश्न: किसी दूसरे कानून को लेकर यह विचार कीजिए कि लोगों के लिए उसे मानना क्यों जरूरी हैं?
उत्तर: कानून के अनुसार मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक हैं| यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाते हुए पकड़ा जाता हैं तो उसे जेल की सजा काटनी पड़ती हैं|
प्रश्न: लोकत्रंत्र में लोगों की भागीदारी उन निर्णयों को लेने में महत्त्वपूर्ण हैं जो उनकों प्रभावित करते हैं| क्या आप इससे सहमत हैं? अपने जवाब के दो कारण लिखिए|
उत्तर: लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी उन निर्णय को लेने में महत्त्वपूर्ण हैं जो उनको प्रभावित करते हैं, क्योंकि-
1. लोग अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं|
2. लोग अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं के अनुसार ही निर्णय लेंगे|
प्रश्न: आपके यहाँ जिस प्रकार की शासन व्यवस्था हैं, उसके स्थान पर आप कैसी शासन व्यवस्था चाहेगी? और क्यों?
उत्तर: हमारे देश में लोकतंत्रीय शासन प्रणाली हैं और हम इसी प्रकार की शासन व्यवस्था चाहेंगे, क्योंकि भारत एक विशाल देश हैं और यहाँ विभिन्न जातियों, धर्मं, भाषाओं के लोग रहते हैं| अत: सभी लोगों की शासन में भागीदारी के लिए लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था ही अच्छी हैं|
प्रश्न: नीचे दिए गए कथनों में जो गलतियाँ हैं, उन्हें सुधार कर लिखिए|
1. राजतन्त्र में देश नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट होती हैं|
2. लोकतंत्र में राजा के पास पर शासन करने की संपूर्ण ताकत होती हैं|
3. राजतंत्र में राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न उठा सकते हैं|
उत्तर:
1. यह कथन ग्कालत हैं| राजतन्त्र में नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट नहीं होती हैं, बल्कि राजा के बाद उनका पुत्र शासन करता हैं|
2. यह कतःन गलत है| लोकतंत्र में जनता द्वारा सरकार चुनी जाती हैं तथा जनता ही सरकार को शक्ति प्रदान करती हैं|
3. यह कथन गलत हैं| राजतंत्र में लोग राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर प्रश्न नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि लोकतंत्र के समान राजतंत्र में राजा या रानी को अपने निर्णयों के आधार नहीं बताने पड़ते हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads