Chapter 7. नगर प्रशासन Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 7. नगर प्रशासन Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: बच्चे यास्मौन खाला के घर पर क्यों गए?
उत्तर: बच्चों के क्रिकेट खेलते समय गेंद से गली की ट्यूबलाइट टूट गई थी| बच्चे जानना चाहते थे कि ट्यूबलाइट को बदलवाने के लिए पैसे किसको देने होगे| यास्मीन खाला पहले नगर निगम में नौकरों करती थी इसलिए बच्चों को लगता था कि उन्हें इस बात की जानकारी होगी|
प्रश्न: नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकें के बारे में लिखिए|
उत्तर: नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित करते हैं -
1. नगर निगम शहर में दवाखाने तथा अस्पताल चलाने का कार्य करता हैं जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होती हैं|
2. नगर निगम शहर में स्कूल खोलता हैं तथा उन्हें चलाने का काम करता हैं जिससे बच्चों को पढ़ाई की सुविधा प्राप्त होती हैं|
3. नगर निगम सडकों तथा बाजारों की सफाई का काम करता हैं जिससे शहर में बीमारी नहीं फैलाती|
4. नगर निगम पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराता हैं| इससे शहर के लोगों की पानी की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं|
प्रश्न: नगर निगम पार्षद कौन होता हैं?
उत्तर: शहर या नगर को कई वार्ड़ेँ में बाँटा जाता हैं प्रत्येक वार्ड से जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि को पार्षद कहा जाता हैं|
प्रश्न: गंगाबाई ने क्या किया क्यों क्यों?
उत्तर: गंगाबाई ने महिलाओं के समूह के साथ मिलाकर मोहल्ले की सफाई नियमित रूप से न होने क विरोध किया| इसके लिए पहले वे मिह्ल्ले के पार्षद के पास गए| पार्षद ने सफाई अभियता को साथ लेकर आयुक्त से मिलने की सलाह दी| आयुकत ने पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाया तो गंगाबाई ने तपाक से प्रश्न किया कि आपके पास अमीर लोगों के मोहल्लों से कचरा उठाने के लिए तो पर्याप्त ट्रक हैं| गंगाबाई ने चेतावनीदी कि अग्र दो दिन दो दिन मोहल्लों से कचरा उठने के लिए तो पर्याप्त तर्क हैं| गंगाबाई ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर काम नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में महिलाएं नगर निगम के सामने धरने पर बैठ जाएंगी|
प्रश्न: चर्चा कीजिए:
नीचे दिए गए चित्रों में कूड़ा इकठ्ठा करने एवं उसकों ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखे|
(क) आपके विचार से कौन - सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित हैं?
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकठ्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया हैं उसमें क्या - क्या जोखिम हैं?
(ग) आप क्या सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?
उत्तर:
(क) फोटो 2 की विधि कूंडे का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित हैं|
(ख) पहले चित्र में कूड़ा करने का जो तरीका दिखाया गया हैं उसमें बहुत जोखिम हैं: जैसे
1. कूड़ा इकठ्ठा करने वाले व्यक्ति के पास अपनी सुरक्षा के साधन नहीं हैं इसलिए ये लोग बेमार हो सकते हैं या घायल हो सकते हैं|
2. कूदन खुले रूप से पड़ा रहता हैं जिससे गन्दगी फैलाती हैं बीमारियाँ फ़ैलाने का खतरा रहता हैं|
3. गाय इत्यादि जानवर भी कूदन खाते रहते हैं जिससे वे भी बीमार हो सकते हैं|
(ग) नगर निगमों में काम करने वालों के पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ नहीं हैं| क्योंकि नगर निगमों में भ्रष्टाचार हैं जिस कारण से नगर निगमों में कूड़े निपटारण के लिए आधुनिक विकसित नहीं हो पाती हैं|
प्रश्न: नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता हैं?
उत्तर: नगर निगम की आय मुख्य स्त्रोत निम्नलिखित हैं :
1. जल कर, संपत्ति कर तथा अन्य सुविधाओं से प्राप्त कर से होने आय से प्राप्त धन|
2. होटलों और दुकानों से कर के रूप में प्राप्त धन|
3. सिनेमा से प्राप्त मनोरंजन कर के रूप में मिलाने वाला धन|
प्रश्न: शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरफ काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ़ रखते हैं| उसी तरफ बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ़ - सुथरा रखते हैं| इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गन्दगी होती हैं| इसका कारण यह हैं कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती हैं| नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती हैं कि जिस ज़मीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने वाले बहुत कम कर देते हैं| पाठ में भी आपने पढ़ा हैं कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25 - 30 प्रतिशत ही आय होती हैं|
क्या आपकों लगता हैं कि निगम को बस्तियों की सफ़ाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? और यह क्यों जरूरी हैं कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता हैं वाही गरीबों को भी मिलें?
उत्तर: नगर निगम को उन बस्तियों की सफाई पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिन बस्तियों उनके सफाई कर्मचारी रहते हैं इन बस्तियों में रहने वाले सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करते हैं| इन बस्तियों में जगह - जगह कूंडा और पानी फैला रहता हैं| इनके पास धन और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी होती हैं, इसलिए इन बस्तियों में बीमारियों के फ़ैलाने की संभावना बनी रहती हैं| इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी मध्य वर्ग की बस्तियों में रहने वाले लोगों की तरह समान अधिकार मिलने चाहिए क्योंकि संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता हैं|
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: क्या आप नगर पालिका के कार्या की सूची बनाने में शंकर की मदद कर सकती हैं:
उत्तर: नगर निगम निम्नलिखित काम करती हैं -
1. स्कूल स्थापित करना|
2. शहर में दवाखाना और अस्पताल चलाना|
3. बाग़ - बगीचों की देखभाल करना|
4. सडकों व बाजारों की सफाई का काम करना|
प्रश्न: निम्नलिखित वाक्यों के खाली स्थान भरिए:
1. पंचायत के चुने हुए सदस्यों को ___________ कहते हैं|
2. शहर विभिन्न ____________ में बंटा हुआ होता हैं|
3. नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को __________ कहते हैं|
4. पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो _____________ को प्रभावित करते हैं|
5. पंचायत और नगर पालिका के चुनाव प्रत्येक ____________ वर्ष में होते हैं|
6. पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों _________
उत्तर:
1. पाँच
2. वाङौँ
3. पार्षद
4. सारे शहर
5. पाँच
6. को लागू करते हैं|
प्रश्न: नगर निगम को कैसा कहाँ से मिलता हैं?
उत्तर: नगर निगम को अपने कार्य के लिए पैसा लोगों द्वारा दिए गए कर (टैक्सों) में मिलता हैं: जैसे - संपत्ति कर पानी व अन्य सुविधाओं पर कर, मनोरंजन कर इत्यादि|
प्रश्न: खाला के सेवानिवृत्त होने के बाद से क्या - क्या बदला हैं?
उत्तर: कई नगर निगमों ने कचरा उठाने और उसे ठिकाने लगाने का काम निजी ठेकेदारों को सौंप दिया हैं|
प्रश्न: गंगाबाई किस बात का विरोध कर रही थी?
उत्तर: गंगाबाई इसलिए विरोध कर रही थी, क्योंकि हर गली में कूड़ा - कचरा फैला हुआ था| कूड़े को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी| कूड़े पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती थी और कुत्तों तथा चूहों का जमावड़ा लगा रहता था जिसके कारण बदबू आती थी और बीमारी फ़ैलाने का दर था| इसी कारन माँ - बाप भी बच्चो को गली में नहीं खेलने देते थे|
प्रश्न: आपके हिसाब से गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात क्यों सोची?
उत्तर: गंगाबाई इसलिए विरोध कर रही थी, क्योंकि हर गली में कूड़ा - कचरा फैला हुआ था| कूड़े को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी| कूड़े पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती थी और कुत्तों तथा चूहों का जमावः लगा रहता था जिसके कारण बदबू आती थी और बीमारी फ़ैलाने का डर था| इसी कारण माँ - बाप भी बच्चों को गली में नहीं खेलने देते थे|
प्रश्न: जब आयुक्त ने यहा कहा कि शहर में तर्कों की संख्या पर्याप्त नहीं हैं तो गंगाबाई ने क्या कहा?
उत्तर: जब आयुक्त ने कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं हैं तो गंगाबाई ने कहा कि "लगता हैं आपके पास अमीर इलाकों में कचरा उठाने के लिए पूरे ट्रक हैं"|
प्रश्न: क्या आप जानती हैं कि आपके मोहल्ले के कब और कितनी बार कूड़ा उठाया जाता हैं? क्या आपको लगता हैं कि सभी मोहल्लों में उतनी ही बार कूडा उठाया जाता हैं? यादी नहीं, तो क्यों? चर्चा करे|
उत्तर: हमारे मोहल्लों में सुबह, दिन में एक बार कूड़ा उठाया जाता हैं| मुझे लगता हैं कि सभी मोहल्लों में व्यवस्था नहीं हैं, क्योंकि कुछ मोहल्लों में कूड़ा इधर - उधर फैला रहता हैं जिससे लगता हैं वहाँ प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठाया जाता हैं| कूड़ा प्रतिदिन न उठाने के दो करान हो सकते हैं -
1. सफाई कर्मचारियों तथा कूड़ा उठाने वाले वाहनों का पर्याप्त संख्या में उपलब्ध न होना|
2. सफाई कर्मचारियों की लापरवाही तथा काम न करना|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads