Chapter 1. विविधिता की समझ Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 1. विविधिता की समझ Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - समीक्षा:
प्रश्न: अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए| इनमें से कौन - से त्यौहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं|
उत्तर: त्योहारों की सूची - लोहड़ी, बुद्ध पूर्णिमा, ओणम, गाँधी जयंती, गुरूनानक जयंती, गणतंत्र दिवस, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद, बकरीद. क्रिसमस इत्यादि|
प्रश्न: आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनती हैं|
उत्तर: भारत विविधताओं का देशा हैं| जहाँ विभिन्न जातियों, भाषाओं, धर्मं आदि के लोग रहते हैं| खान - पाना, रहन - सहान के ढंग और पहनावे में भी उनमें विभिन्नता देखी जा सकती हैं| इस प्रकार भारत की विविध विरासत हमारे जीवन को बेहतर बनाती हैं| हम जब विभिन्न लोगों के संपर्क में आते हैं, उनसे मित्रता करते हैं, उनके साथ पढ़ते हैं, काम करते हैं तो हम उनकी भाषा, उनका रहन - सहन उनके पहनावे के बारे में जानते हैं और उनसे कुछ नया सीखते हैं| इस तरह, भोजन संस्कृति का आदान - प्रदान होता हैं| और धीरे - धीरे एक मिश्रित संस्कृति यानी मिली - जुली संस्कृति उभरती हैं जिससे हमारा जीवन बेहतर बनता हैं|
प्रश्न: आपके अनुसार 'अनेकता में एकता' का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्य हैं? भोजन की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं|
उत्तर: भारत की विविधता या अनेकता को उसकी ताकत का स्रोत माना गया हैं| जब अंग्रेजों का भारत पर शासन था तो विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरूषों ने अंग्रेजों के खिलाफ मिलाकर लड़ाई लड़ी थी| भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलग - अलग परिवेशों के लोग शामिल थे| उन्होंने एकजुट होकर आन्दोलन किया, इकटठ जेल गए और अंग्रेजों को अलग - अलग तरीकों से विरोध किया| लोगों ने दिखा दिया कि वे एक - दूसरे से चाहे कितने ही भिन्न हो, अंग्रेजों के खुलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वे सब एक हैं|
जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब भारत की खोज में लिखा कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज़ हैं, बल्कि यह बहुत ही गहरी हैं जिसके अन्दर अलग - अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना हैं| इसमें विविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता हैं|
प्रश्न: जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती हैं|
उत्तर: दिन खून के हमारे .................... प्यारे बहा के जाना|
यह जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड के बाद अमृतसर में गाया गया था| गाने की निम्नलिखित पंक्तियाँ
हिन्द - मुस्लिम एकता को निश्चित रूप से झलकाती हैं
हिंदू औ मुस्लिमों की होती हैं आज होली|
बहते हैं एक रंग में दामन भिगो के जाना|
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: समीर एक और समीर दो में कोई तीन अंतर लिखिए|
उत्तर: समीर एक और समीर दो में अंतर:
1. समीर एक को अंग्रेजी ज्यादा अच्छी आती हैं, वहीं समीर दो हिंदी बोलता हैं|
2. समीर एक हिन्दू हैं, वहीं समीर दो मुसलमान हैं|
3. समीर एक ने स्कूल में पढ़ाई की थी जबकि समीर दो को स्कूल जाने का मौका मिला ही नहीं| वह अखबार बेचता था|
प्रश्न: क्या ये अंतर उन्हें दोस्त बन्ने से रोक पाए?
उत्तर: दोनों की भाषाएँ अलग थी फिर भी दोनों ने एक - दूसरे से बात की, क्योंकि उनके लिए बात करना महत्त्वपूर्ण था| दोनों की धार्मिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमियाँ भी अलग थीं, फिर भी दोनों ने दोस्ती की, क्योंकि दोनों दोस्ती करना चाहते थे| इस प्रकार ये अन्तर उन्हें दोस्त बनाने से रोक पाए|
प्रश्न: उन त्योहारों की सूची बनाइए जो हो सकता हैं कि समीर एक और समीर दो मानते हो:
उत्तर:
- समीर एक - होली, दीपावली, दुर्गापूजा, दशहरा, रक्षाबंधन इत्यादि|
- समीर दो - ईद, मुहर्रम, बकरीद, पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन इत्यादि|
प्रश्न: समीर दो स्कूल क्यों नहीं पाता था? आपकी राय में अगर वह स्कूल जाना चाहता तो क्या जा पाता? क्या यह सही हैं कि कुछ बच्चे सकूल जा पाते हैं और कुछ जा ही नहीं पाते? इस चर्चा करें|
उत्तर: समीर दो गरीब होने के कारण स्कूल नहीं जा पाया, इसलिए वह छोटी उम्र में ही अखबार बेचने का काम करने लगा| वह स्कूल जाना चाहता तो भी नहीं जा सकता था, क्योंकि उसके पास अवसर नहीं थे, संसाधन नहीं थे| हाँ, यह बात सही हैं कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं|
प्रश्न: सूची बनाइए कि आपने भारत के अलग - अलग प्रांतों के कौन - कौन से व्यंजन खाए हैं|
उत्तर: कढ़ी चावल, छोले भटूरे, इडली सांभर, डोसा, मक्का की रोटी सरसों का साग, ढोकला, खांडवी, बड़ा सांभर, चिकन, बिरयानी इत्यादि|
प्रश्न: क्या आप सोचती हैं कि आपको ऐसी जगह में मजा आएगा? उन पाँच चीजों को सूची बनाइए जिनकी कमी ऐसी जगह में सबसे ज्यादा खलेगी|
उत्तर: निम्नलिखित पाँच चीजों की कमी खलेगी -
1. रंगों की कमी|
2. खाने - पाने की विभिन्न प्रकार की चीजों की कमी|
3. पशु - पक्षियों के प्रकारों में विविधता की कमी|
4. खेलों में विविधता की कमी|
5. मनोरंजन के साधनों में विविधता की कमी|
प्रश्न: एटलस में भारत का नक्षा देखिए और उसमें ढूंढिए कि ये दोनों क्षेत्र - लद्दाख तथा केरल कहाँ पर हैं| इन दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियाँ वहाँ के भोजन, कपडे और व्यवसाय/पेशे को कैसे प्रभावित करती हैं? उनकी सूची बनी|
उत्तर:
लद्दाख -
भौगोलिक स्थिति - जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्से में पहाड़ियों में बसा एक ठंडा रेगिस्तानी इलाका हैं|
भोजन - लोग दूध से बने पदार्थ: जैसे - मक्खन, चीज़ (ख़ास तरह का छेना) एवं मांस खाते हैं|
कपडे - लद्दाख के लोग ऊनी किस्म की भेड़ पालते हैं जिससे पश्मीना ऊन मिलाती हैं, जिसे ये लोग इकट्ठा करके व्यापारियों को बेचते हैं|
केरल -
भौगोलिक स्थिति - भारत के दक्षिण - पश्चिमी कोने में बसा हुआ राज्य हैं| इसके तरफ समुद्र तथा दूसरी तरफ पहाड़ियाँ हैं|
भोजन - लोग मछली, सब्जी और चावल खाते हैं|
कपडे - लोग सूती कपडे पहनते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूमध्य रेखा के करीब हैं, इसलिए यहाँ गर्मीं अधिक होती हैं|
व्यवसाय - केरल के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती करना तथा मछली पकड़ना हैं|
प्रश्न: रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति हैं| राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता हैं, इसे अपने शब्दों में लिखिए|
उत्तर: हमारा राष्ट्रगान भारतीय एकता व प्रभुसत्ता की अभिव्यक्ति हैं| राष्ट्रगान को हमारे देश के विभिन्न भागों में पूरे सम्मान के साथ गाया जाता हैं| देश के किसी भाग में राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता हैं तो राष्ट्रगान को सम्मानपूर्वक गाया जाता हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads