Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व Civics class 6 exercise Additional Questions
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व Civics class 6 exercise Additional Questions ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
NCERT Exercise
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?
उत्तर: आज दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश हैं और सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाता हैं, इसलिए आज माया का जीवन सुखमय होगा सुखमय होगा तथा उसे वे सभी अधिकार मिले होंगे जो श्वेतों को प्राप्त हैं|
प्रश्न: किन विभिन्न तरीकें से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर: लोग सरकार की प्रक्रियाओं में निम्नलिखित तरीकों से भाग लेते हैं -
- लोग वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं| ये प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं| इस प्रकार वोट देकर लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं|
- लोग सरकार के कार्या में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके भी अपनी भागीदारी निभाते हैं|
- लोग सरकार के प्रति अपनी राय को धरने, जुलूस, हड़ताल आदि तरीकों से व्यक्त करते हैं ताकि सरकार की जो बातें गलत हैं और न्यायसंगत नहीं हैं उन्हें सामने लाया जा सके|
- लोग समाचर - पत्र, पत्रिकाओं, टेलीविजन आदि के माध्यम से भी अपने विचार सरकार के सामने रख सकते हैं और सरकार उनके विचारों के अनुसार अपने कानून बना सकती हैं||
- लोग आंदोलन करके सरकार और उसके काम करने के तौर - तरीके को चुनौती दे सकते हैं|
प्रश्न: विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलाझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती हैं?
उत्तर: विवाद तब उभरता हैं जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मा, क्षेत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमियों के लोग एक - दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते| ऐसा तब भी होता हैं जब कुछ लोगों को लगता हैं कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा हैं| लोग अपने विवादों को खत्म करने के लिए हिंसात्मक तरीके भी अपनाते हैं जिससे अन्य लोगों में भय और सुरक्षाकी भावना फैलानी हैं| सरकार की यह जिम्मेदारी होती हैं कि वह विवादों का समाधान करे|
प्रश्न: सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती हैं?
उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार न्याय और समानता के प्रति वचनबद्ध होती हैं|न्याय और समानता को एक - दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता| न्याय तभी प्राप्त हो सकता हैं जब सब लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो| सरकार उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान करती हैं जो समाज में आज का व्यवहार हो| सरकार उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान कराती हैं जो समाज में आज भी बराबर नहीं माने जा रहे जैसे अस्पृश्यता यानी छुआछूत की प्रथा पर अब कानून द्वारा रोक लगा दी गई हैं|
प्रश्न: पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए| उदाहरण के लिए, सभी लोग बराबर हैं|
उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व -
- किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं|
- आम सुविधाएँ का प्रयोग करने का सबसे अधिकार|
- सभी लोगों को मतदान का अधिकार|
- सभी लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति तथा धर्म का पालन करने तथा विकास करने का अधिकार|
- न्याया और समानता के प्रति वचनबद्धता
Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: अश्वेत लोग किस - किस तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे, इसकी सूची बनाइए|
उत्तर: अश्वेत लोग निम्नलिखित प्रकार के भेदभाव का सामना कर रहे थे -
1. अश्वेत लोगों को वोट डालने का अधिकार नहीं था|
2. अश्वेत लोगों के लिए रेल एवं बसे अलग होती थी|
3. अस्पताल और अस्पताल की गाड़ियाँ भी अलग होती थी|
4. अश्वेत लोगों को खेती के लिए सबसे घटिया जमीन मिली हुई थी जबकि अच्छी जमीन श्वेत लोगों के पास थी|
5. अश्वेत लोगों के लिए बस स्टैंड भी अलग थी|
प्रश्न: हेक्टर और उसके साथी किस बात के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे?
उत्तर: स्कूल में हेक्टर और अन्य विघार्थियों पर अफ्रीकान्स भाषा सीखने के लिए दबाव डाला जा रहा था| अफ्रीकान्स भाषा वहाँ पर श्वेत लोगों द्वारा बोली जाती थी| हेक्टर और उसके सहपाठियों ने मिलकर अफ्रीकान्स भाषा सिखाने का विरोश किया, क्योंकि वे अपनी भाषा 'जूलू' सीखना चाहते थे|
प्रश्न: क्या सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी हैं क्यों?
उत्तर: सभी लोग जन्म से सामान हैं| उन्हें जीवन, स्वतंत्रता व संपत्ति का अधिकार हैं| यदि त्वचा के रंग, जाती, धर्म आदि के आधार पर उनके अधिकारों को छिना जाता हैं तो यह भेदभाव कहलाता हैं| भेदभाव के कारण कोई भी मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास नहीं कर सकता हैं और यह मानवता के प्रति अपराध भी हैं और अन्याय भी हैं|
प्रश्न: कुछ अखबार देखिए और उनमें दी गई चुनाव की खबरों पर चर्चा कीजिए| एक निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने की क्या जरूरत हैं?
उत्तर: सभी सरकारों का चुनाव एक निश्चित समय के लिए किया जाता हैं| भरता में यह समय पाँच वर्ष हैं| यदि सरकार का चुनाव निश्चित समय के लिए न करके हमेशा के लिए कर दिया जाए तो सरकारें अपनी मनमानी करने लगे, क्योंकि सरकार को बदल जाने का डर नहीं रहेगा| निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता हैं|
प्रश्न: यहाँ किस पर सहमति या असमति प्रकट की जा रही हैं?
उत्तर:
- सहमति : बाढ़ पीड़ितों की मुआवजा देना|
- असहमति : दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर, बाघों के शिकार पर|
प्रश्न: माया की कहानी को दोबारा पढ़िए| क्या आपकों लगता हैं कि पुलिस द्वारा की गई हेक्टर ही हत्या को रोका जा सकता था? कैसे?
उत्तर: हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था अगर सरकार और विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग आपस में मिलाकर समस्या पर विचारा - विमर्श करते|
प्रश्न: माया की कहानी में सरकार ने क्या इस विचार पर समर्थन किया था कि सभी लोग बराबर हैं? डॉ. अंबेडकर की कहानी में क्या अस्पृश्यता के व्यवहार से समानता के विचार को ठेस पहुँची?
उत्तर: माया की कहानी में सरकार ने समानता के विचार का समर्थन नहीं किया| डॉ. अंबेडकर की कहानी में अस्पृश्यता के व्यवहार से समानता के विचार के विचार को ठेस पहुँची|
प्रश्न: आपके अनुसार फ़ीस घटा देने से लड़कियों को स्कूल जाने में कैसे मदद मिलेगी?
उत्तर: अधिकतर अभिभावक लड़कियों की पढ़ाई पर अधिक पैसा खर्च करना नहीं चाहते हैं, इसलिए वे लड़कियों को स्कूल नहीं भेजते हैं| यदि फ़ीस कम कर दि जाएगी तो संभव हैं कि अभिभावक लड़कियों को भेजने को तैयार हो जाएं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. विविधिता की समझ
Chapter 2. विविधता एवं भेदभाव
Chapter 3. सरकार क्या है
Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter 5. पंचायती राज
Chapter 6. गाँव का प्रशासन
Chapter 7. नगर प्रशासन
Chapter 8. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter 9. शहरी क्षेत्र में आजीविका
sponser's ads