NCERT Solutions for Class 10 – Complete Chapter-wise Study Material

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय is one of the most important chapters in the Class 10 History Hindi NCERT Solutions curriculum. This chapter plays a significant role in helping students build a strong conceptual foundation while preparing for school examinations, class tests, unit tests, half-yearly examinations, annual examinations, and CBSE board assessments. The chapter has been carefully designed according to the latest NCERT syllabus, making it an essential part of every student's study plan.

The Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय - Class 10 History Hindi NCERT Solutions available on ATP Education explain every question in a simple, accurate, and step-by-step manner. Each answer is prepared according to the latest CBSE guidelines so that students can understand the concepts clearly without confusion. Whether you are completing your homework, revising before examinations, or strengthening your understanding of the subject, these solutions provide reliable academic support throughout your learning journey.

One of the biggest advantages of studying Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय is that it helps students understand important concepts, definitions, examples, and textbook exercises in an organized way. Instead of memorizing answers, students learn how to develop logical thinking, improve analytical skills, and write well-structured answers in examinations. This chapter also helps improve problem-solving ability and encourages conceptual learning, which is essential for scoring higher marks in school and competitive examinations.

Our Class 10 History NCERT Solutions cover all textbook questions, important exercise questions, and chapter-wise explanations in Hindi Medium. Every solution is written in easy-to-understand language, allowing students to revise the chapter quickly before examinations. Regular practice of these solutions improves confidence, strengthens subject knowledge, and reduces examination stress.

Students preparing for school assessments should carefully study Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय because questions from this chapter are frequently asked in objective questions, short answer questions, long answer questions, competency-based questions, and case-study questions. Understanding the concepts explained in this chapter also helps students connect related topics from other chapters, making overall learning more effective and meaningful.

At ATP Education, we continuously update our Class 10 History Hindi NCERT Solutions according to the latest NCERT textbooks and CBSE curriculum. Students can confidently use these chapter-wise solutions for daily study, homework assistance, quick revision, examination preparation, and self-learning. By studying Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय thoroughly and practising every question regularly, students can strengthen their concepts, improve writing skills, and achieve better academic performance in both school and board examinations.

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय - Class 10 History Hindi NCERT Solutions

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

अतिरिक्त प्रश्न (परीक्षा-उपयोगी)

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न - निरंकुशवाद को परिभाषित कीजिए ।

उत्तर - ऐसी शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता ये अत्यंत केन्द्रीकृत , सैन्य बल पर आधारित और दमनकारी सरकारें होती हैं ।

प्रश्न - कल्पनादर्श से क्या तात्पर्य हैं?

उत्तर - एक ऐसे समाज की कल्पना जो इतना आदर्श है। कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता हैं ।

प्रश्न - 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के पश्चात् फ्रांस में आए दो बदलावों का वर्णन करो ।

उत्तर - 

1. प्रभुत्ता राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के हाथ में आ गई ।

2. लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन और वे ही इसकी नीतियाँ तय करेंगे |

प्रश्न - आघौगिकीकरण के फलसवरूप यूरोप में कौन से नए सामाजिक समूह अस्तित्व में आए।

उत्तर - श्रमिक वर्ग के लोग और मध्य वर्ग जो उद्योगपति इत्यादि ।

प्रश्न - उदारवाद का अर्थ बताइए ।

उत्तर - उदारवाद यानि (libration) मध्य वर्गो के लिए उदारवाद का मतलब था व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष बराबरी ।

प्रश्न - 19वीं शताब्दी में उदारवाद की आर्थिक क्षेत्र में प्रमुख मांग क्या थी?

उत्तर - उदारवाद , बाजारों की मुक्ति और चीजों तथा पूँजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रण को खत्म करने के पक्ष में था ।

प्रश्न - शुल्क संघ का मुख्य कार्य लिखो ।

उत्तर - शुल्क संघ के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:

1. इस संघ ने शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया ।
2. मुद्राओं की संख्या तीस से घटाकर दो कर दी गई ।

प्रश्न - रूढ़िवादी किन प्रांरपारिक संस्थाओ को बनाए रखने के पक्ष में थे?

उत्तर - रूढ़िवादी राजतंत्र , चर्च , सामाजिक ऊँच-नीच , संपत्ति और परिवार को बनाए रखने के पक्ष में थे | 

प्रश्न - कुलीन वर्ग यूरोप महाद्वीप का सबसे प्रभुत्वशाली वर्ग क्यों था?

उत्तर - कुलीन वर्ग यूरोप महाद्वीप का सबसे प्रभुत्वशाली वर्ग था जिसके कारण निम्नलिखिज हैं:

1. इस वर्ग के सदस्य साँझा जीवन शैली से बँधे हुए थे जो क्षेत्रीय विभाजनों के आधार पर व्याप्त थी | 
2. वे ग्रमीण क्षेत्रों में जायदाद और शहरी हवेलियों के मालिक थे ।

प्रश्न - ज्युसेपी मेत्सिनी ने किन दो भुमिगत संगठनों की स्थापना की?

उत्तर - ज्युसेपी मेत्सिनी ने निम्नलिखित दो भूमिगत संगठनों की स्थापना की:

1. मार्सेई में यंग इटली

2. बर्न में यंग यूरोप 

प्रश्न - कब और किस संधि के द्वारा यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली?

उत्तर - 1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र कर मान्यता दी ।

प्रश्न - ‘ रूमनीवाद ’ किस विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रहा था?

उत्तर - ‘ रूमनीवाद ’ एक साँझा सामूहिक विरासत की अनुूभूति और एक सांस्कृतिक अतीत को राष्ट्र का आधार बनाया गया था ।

प्रश्न - ‘कैराल कुर्पिस्की ’ का पौलेंड के राष्ट्रीय संघर्ष में योगदान बताइए ।

उत्तर - ‘कैरोल कुर्पिंस्की’ ने राष्ट्रीय संघर्ष का अपने ओपेरा और संगीत के माध्यम से गुणगान किया और पोलोनेज़ तथा माज़ुरका जैसे लोकनृत्यों को राष्ट्रीय प्रतीकों में बदल दिया।

प्रश्न - ब्रितानी राष्ट्र मे रहने वाले प्रमुख नृजातीय समूह कौन से थे?
उत्तर - ब्रितानी राष्ट्र मे रहने वाले प्रमुख नृजातीय समूह अंग्रेज , वेल्श , स्काॅट या आयरिश थे ।
प्रश्न - उदारवादी आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका के दो बिंदु लिखो ।

उत्तर - उदारवादी आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका निम्न हैं:

1. महिलाओं ने अपने राजनीतिक संगठन स्थापित किये | 
2. उन्होंने अखबार शुरू किए और राजनीतिक बैठकों और प्रदर्शनों में शिरकत की ।

प्रश्न - फ्रांसीसी क्रांति के रूपक चिन्ह् कौन थे ? 
उत्तर - फ्रांसीसी क्रांति के रूपक चिन्ह मैरिएन, लाल टोपी, तिरंगा और कलगी थे।

प्रश्न - जर्मेनिया का अर्थ बताइए ।

उत्तर - जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक (अलिगरी) है। चाक्षुष चित्रों में उसे बलूत (ओक) के पत्तों का मुकुट पहनाया गया है, क्योंकि जर्मन बलूत वीरता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

प्रश्न - बाल्कन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखो ।

उत्तर - बाल्कन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख राज्य आधुनिक रोमानिया, बुल्गारिया, यूनान इत्यादि थे | 

प्रश्न - जनमत संग्रह का क्या तात्पर्य हैं ?

उत्तर - एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार कराया जाता हैं ।

3 अंक वाले प्रश्न:

प्रश्न - राष्ट्र राज्य की तीन विशेषताँए बताइए ।

उत्तर - राष्ट्र राज्य की तीन विशेषताँए निम्नलिखित हैं:

1. इसमें जनता को अपने शासक को चुनने कर अधिकार होता हैं ।
2. सभी नागरिकों के समान कानून बनाए जाते हैं ।
3. लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होता हैं और वे ही इसकी नीतियाँ तय करते हैं |

प्रश्न - फ्रांसीसी सेना का शुरूआती उत्साह शीघ्र ही लोगों में विरोध का कारण क्यों बन गया?

उत्तर - फ्रांसीसी सेना का शुरूआती उत्साह शीघ्र ही लोगों में विरोध का कारण बन गया क्योंकि जब यह साफ होने लगा कि नयी प्रशासनिक व्यवस्थाँए राजनीतिक स्वतंत्रता के अनुरूप नहीं थी । बढ़े हुए कर , सेसरशिप और बाकी यूरोप को जीतने के लिए फ्रेंच सेना में जबरन भर्ती इत्यादि प्रमुख कारण थे ।

प्रश्न - 19वीं शताब्दी में उदारवादी विचारधारा के राजनैतिक उद्देश्यों की समीक्षा कीजिए ।

उत्तर - 19वीं शताब्दी में उदारवादी विचारधारा राजनीतिक रूप से ऐसी सरकार पर जोर देती थी जो जनता की सहमति से बनी हो। फ्रांसीसी क्रांति के बाद उदारवाद निरंकुश शासकों और पादरी वर्ग के विशेषाधिकारों की समाप्ति, संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का पक्षधर था। 19वीं शताब्दी के उदारवादी निजी संपत्ति के स्वामित्व की अनिवार्यता पर भी बल देते थे।

प्रश्न - 1830 के फ्रांसीसी विरोध के तीन परिणामों की व्याख्या करो ।

उत्तर - 1830 के फ्रांसीसी विरोध के तीन परिणाम निम्नलिखित हैं:

  • लुई फिलिप का शासन स्थापित हुआ – 1830 की क्रांति के बाद फ्रांस के निरंकुश राजा चार्ल्स दसवें (Charles X) को सत्ता छोड़नी पड़ी और उसकी जगह लुई फिलिप को संवैधानिक राजा बनाया गया।

  • उदारवादी शासन की स्थापना – फ्रांस में एक संवैधानिक राजतंत्र स्थापित हुआ, जिसमें जनता के प्रतिनिधियों की भूमिका बढ़ी और निरंकुश शासन समाप्त हुआ।

  • यूरोप में राष्ट्रवादी आंदोलनों को प्रेरणा मिली – फ्रांस की इस क्रांति से यूरोप के कई देशों में राष्ट्रवादी और उदारवादी आंदोलन शुरू हुए, जैसे बेल्जियम ने भी नीदरलैंड से स्वतंत्रता प्राप्त की।

प्रश्न - जर्मन दार्शनिक योहान गाॅटफ्रीड के विचारों की तीन बिन्दुओं में विवेचना कीजिए |
उत्तर -
1. जर्मन दार्शनिक योहान गाॅटफ्रीड ने दावा किया कि सच्ची जर्मन संस्कृति उसके आमलोगों में निहित थी |
2. राष्ट्र की सच्ची आत्मा लोकगीतों , जनकाव्य और लोकनृत्यों से प्रकट होती थी ।
3. स्थानीय बोलियों पर बल और स्थानीय लोक साहित्य को एकत्र करने का उदेश्य केवल प्राचीन भावना को  वापिस लाना नहीं था बल्कि आधुनिक राष्ट्रीय संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुँचाना था जिनमें से अधिकांश निरक्षर थे ।

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

दीर्घ-उत्तरीय प्रश्नोत्तर

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

4 अंक वाले प्रश्न:

प्रश्न - ‘पौलेंड’ में राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में भाषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उदाहरण देकर समझाइए ।

उत्तर - ‘

पोलैंड में राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में भाषा की भूमिका (बिंदुओं में):

  1. रूसी कब्जे के बाद पोलिश भाषा पर प्रतिबंध लगाया गया – स्कूलों से पोलिश भाषा को हटाकर रूसी भाषा को जबरन लागू किया गया।

  2. 1831 में रूस के विरुद्ध विद्रोह हुआ – पोलैंड के लोगों ने रूसी शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया, लेकिन उसे दबा दिया गया।

  3. भाषा को राष्ट्रवादी संघर्ष का हथियार बनाया गया – विद्रोह के बाद पोलिश लोगों ने अपनी भाषा को राष्ट्रीय विरोध का माध्यम बनाया।

  4. चर्च में पोलिश भाषा का उपयोग जारी रहा – चर्च के आयोजनों और धार्मिक शिक्षा में पोलिश भाषा का प्रयोग होता रहा।

  5. रूसी सरकार का दमन – इसके कारण कई पादरियों और बिशपों को जेल में डाल दिया गया।

  6. पोलिश भाषा राष्ट्रीय प्रतीक बनी – धीरे-धीरे पोलिश भाषा रूसी प्रभुत्व के खिलाफ संघर्ष और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बन गई।

प्रश्न - फ्रैंकफर्ट संसद के जर्मन राष्ट्र निर्माण में योगदान का उल्लेख कीजिए ।

उत्तर -

फ्रैंकफर्ट संसद का जर्मन राष्ट्र निर्माण में योगदान (बिंदुओं में):

  1. जर्मन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की बैठक – जर्मन इलाकों के प्रतिनिधि फ्रैंकफर्ट शहर में एकत्र हुए और एक सर्व-जर्मन सभा (All German Assembly) बनाने का निर्णय लिया।

  2. फ्रैंकफर्ट संसद की स्थापना (18 मई 1848) – 18 मई 1848 को 831 निर्वाचित प्रतिनिधि एक सजे-धजे जुलूस में फ्रैंकफर्ट संसद पहुँचे और अपना स्थान ग्रहण किया।

  3. सेंट पॉल चर्च में सभा आयोजित हुई – यह संसद सेंट पॉल चर्च में आयोजित की गई, जहाँ जर्मनी के भविष्य पर चर्चा हुई।

  4. संविधान का प्रारूप तैयार किया – प्रतिनिधियों ने एकीकृत जर्मन राष्ट्र के लिए संविधान का मसौदा तैयार किया।

  5. राष्ट्रीय एकीकरण की माँग को मजबूत किया – उन्होंने संविधानवाद और राष्ट्रीय एकीकरण की माँग को एक साथ जोड़ा।

  6. राष्ट्र-राज्य की स्थापना का प्रयास – इस संसद ने जर्मनी में एक राष्ट्र-राज्य बनाने की माँग को आगे बढ़ाया और राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत किया।

प्रश्न - 1871 के बाद बाल्कन क्षेत्र यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का कारण बन गया, कथन के संदर्भ में तीन तर्क दीजिए ।

उत्तर -

उत्तर (बिंदुओं में):

  1. यूरोपीय शक्तियों की प्रतिस्पर्धा – बाल्कन क्षेत्र में यूरोप के कई देश अपना प्रभुत्व बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने वहाँ की समस्याओं को और अधिक जटिल बना दिया।

  2. ऑटोमन साम्राज्य का कमजोर होना – बाल्कन क्षेत्र पहले ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था। उसके कमजोर होने पर वहाँ की विभिन्न राष्ट्रीयताएँ स्वतंत्रता की माँग करने लगीं।

  3. राष्ट्रीयता की भावना का विकास – बाल्कन के लोगों ने स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकारों की माँग को राष्ट्रीयता के आधार पर प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने इतिहास का उपयोग यह सिद्ध करने के लिए किया कि वे पहले स्वतंत्र थे, लेकिन विदेशी शक्तियों ने उन्हें अपने अधीन कर लिया।

प्रश्न - एकीकृत इतावली गणराज्य के निर्माण में काउंट कैमिलों दे काबूर की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर -

कैवूर का इटली के एकीकरण में योगदान (बिंदुओं में):

  1. कैवूर का नेतृत्व – एकीकृत इतालवी राष्ट्र के निर्माण का प्रमुख श्रेय काउंट कैमिलो डी कैवूर को दिया जाता है।

  2. प्रधानमंत्री बने (1852) – 1852 में कैवूर सार्डिनिया-पिडमोंट (Sardinia-Piedmont) का प्रधानमंत्री बना और इटली के एकीकरण के लिए कार्य करने लगा।

  3. कूटनीतिक नीति अपनाई – उसने अपनी कूटनीति और राजनीतिक चालों के माध्यम से इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

  4. युद्धों के माध्यम से विस्तार – कैवूर ने विभिन्न युद्धों और समझौतों के माध्यम से इटली के अलग-अलग राज्यों को सार्डिनिया के साथ मिलाने का प्रयास किया।

  5. कई राज्यों का विलयलोम्बार्डी, मोडेना, पार्मा और टस्कनी जैसे राज्य धीरे-धीरे विदेशी सत्ता से मुक्त होकर सार्डिनिया में शामिल हो गए।

  6. ‘इटली का बिस्मार्क’ – अपनी सफल कूटनीति और नेतृत्व के कारण इतिहासकार कैवूर को ‘इटली का बिस्मार्क’ कहते हैं

प्रश्न - फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने सामाजिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए कौन से चार कदम उठाए ।

उत्तर - फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने सामाजिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए निम्नलिखित चार कदम उठाए:

1. क्रांतिकारियों ने घोषणा की कि यूरोप के लोगों को निरंकुश शासकों से मुक्ति दिलाई जाए।

2. नया फ्रांसीसी तिरंगा झंडा अपनाया गया, जिसने पुराने राजध्वज की जगह ले ली।

3. सक्रिय नागरिकों द्वारा चुनी गई नेशनल असेंबली का गठन किया गया।

4. राष्ट्र के सम्मान में नई स्तुतियाँ रची गईं, शपथें ली गईं और शहीदों का गुणगान किया गया।

प्रश्न - 1804 की नागरिक संहिता के चार प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |

उत्तर - 1804 की नागरिक संहिता (नेपोलियन कोड) की चार प्रमुख विशेषताएँ:

  1. इस संहिता ने जन्म पर आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया।

  2. इसने कानून के समक्ष समानता और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।

  3. इसने सामंती व्यवस्था और प्रशासनिक विभाजनों को समाप्त किया तथा किसानों को भू-दासत्व और जमींदारों के नियंत्रण से मुक्ति दिलाई।

  4. शहरों में कारीगरों के श्रेणी संघों के नियंत्रण हटाए गए और यातायात व संचार व्यवस्थाओं में सुधार किया गया, जिससे किसानों, कारीगरों, मजदूरों और नए उद्योगपतियों को नई स्वतंत्रता मिली।

प्रश्न - वियना संधि 1815 के चार प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करों |

उत्तर -

वियना संधि (1815) की चार प्रमुख विशेषताएँ:

  1. 1815 की वियना संधि ने नेपोलियन युद्धों के दौरान हुए अनेक राजनीतिक बदलावों को समाप्त कर दिया।

  2. फ्रांस में बुर्बो वंश के राजा को पुनः सत्ता में स्थापित किया गया।

  3. फ्रांस की सीमा के चारों ओर कई मजबूत राज्य स्थापित किए गए, ताकि भविष्य में फ्रांस का विस्तार रोका जा सके।

  4. प्रशा को पश्चिमी सीमाओं पर नए क्षेत्र दिए गए, जबकि ऑस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियंत्रण सौंपा गया।

प्रश्न - ‘‘ यूरोप में 1830 का दशक भारी कठिनाइयाँ लेकर आया’’ । चार कारण बताइए ।

उत्तर -  यूरोप में 1830 के दशक की कठिनाइयों के चार कारण:

  1. यूरोप में जनसंख्या में तेज़ वृद्धि हुई, जिससे संसाधनों पर दबाव बढ़ गया।

  2. अधिकांश देशों में रोजगार की तुलना में नौकरी खोजने वालों की संख्या अधिक थी।

  3. नगरों के लघु उत्पादकों को इंग्लैंड से आयातित मशीन से बने सस्ते कपड़ों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

  4. यूरोप के कई क्षेत्रों में कुलीन वर्ग अब भी सत्ता में था, जिससे आम लोगों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

प्रश्न – जर्मन एकीकरण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: (संक्षेप में बिंदुओं में):

  1. जर्मनी में राष्ट्रवादी भावनाएँ मध्य वर्ग के लोगों में काफी समय से मौजूद थीं। उन्होंने 1848 में जर्मन महासंघ के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद द्वारा शासित राष्ट्र-राज्य बनाने का प्रयास किया।

  2. यह उदारवादी प्रयास असफल हो गया, क्योंकि राजशाही और सेना ने मिलकर इसे दबा दिया। प्रशा के बड़े भू-स्वामियों (जंकर्स) ने भी इसका समर्थन किया।

  3. इसके बाद प्रशा के प्रधानमंत्री ओटो वॉन बिस्मार्क ने प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद से जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

  4. सात वर्षों में प्रशा ने डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और फ्रांस को युद्ध में हराया। अंततः 1871 में राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया और जर्मन एकीकरण पूरा हुआ।

प्रश्न – एक्ट ऑफ यूनियन 1707 ने किस प्रकार इंग्लैंड को स्कॉटलैंड पर व्यवहारिक रूप में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में सहायता की? चार बिंदुओं में लिखिए।

उत्तर: (संक्षेप में):

  1. एक्ट ऑफ यूनियन 1707 के द्वारा इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की संसदों को मिलाकर ग्रेट ब्रिटेन की संसद का गठन किया गया।

  2. स्कॉटलैंड की संसद को समाप्त कर दिया गया और राजनीतिक शक्ति इंग्लैंड के हाथों में आ गई।

  3. स्कॉटलैंड में अंग्रेजी कानून, संस्थाएँ और प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दी गई।

  4. इस प्रकार इंग्लैंड ने राजनीतिक और आर्थिक रूप से स्कॉटलैंड पर अपना प्रभाव और प्रभुत्व स्थापित कर लिया।

उत्तर: (Not available) 

प्रश्न - इटली के एकीकृत होने से पूर्व की चार परिस्थितियों का वर्णन करो ।

उत्तर -

1. इटली कई वंशानुगत राज्यों और बहुराष्ट्रीय हैब्सबर्ग साम्राज्य में बँटा हुआ था।

2. 19वीं शताब्दी के मध्य में इटली सात राज्यों में विभाजित था, जिनमें से केवल सार्डिनिया-पिडमोंट में इतालवी शासक का शासन था।

3. इटली का उत्तरी भाग ऑस्ट्रियाई हैब्सबर्ग साम्राज्य के अधीन, मध्य क्षेत्र पोप के नियंत्रण में और दक्षिणी क्षेत्र स्पेन के बुर्बो राजाओं के अधीन था।

4. उस समय इतालवी भाषा का एकीकृत रूप विकसित नहीं हुआ था और विभिन्न क्षेत्रों में उसके कई स्थानीय और क्षेत्रीय रूप प्रचलित थे।

प्रश्न – ‘रूपक’ से क्या तात्पर्य है? फ्रांस एवं जर्मनी के संदर्भ में इसकी व्याख्या कीजिए।

उत्तर:

जब किसी अमूर्त विचार (जैसे स्वतंत्रता, न्याय, राष्ट्र आदि) को किसी व्यक्ति या वस्तु के माध्यम से व्यक्त किया जाता है, तो उसे रूपक (Allegory) कहते हैं। रूपकात्मक कथन के दो अर्थ होते हैं—एक शाब्दिक अर्थ और दूसरा प्रतीकात्मक अर्थ

फ्रांस के संदर्भ में:
फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकारों ने स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए विभिन्न प्रतीकों का प्रयोग किया। स्वतंत्रता को लाल टोपी (Red Cap) और टूटी हुई जंजीर के प्रतीक से दिखाया गया। न्याय को आमतौर पर एक महिला के रूप में दर्शाया गया, जिसकी आँखों पर पट्टी बँधी होती है और हाथ में तराजू होता है। फ्रांस में मैरिएन (Marianne) राष्ट्र का रूपक बन गई। उसकी प्रतिमाएँ सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गईं और उसकी छवि सिक्कों तथा डाक टिकटों पर भी अंकित की गई।

जर्मनी के संदर्भ में:
जर्मनी में जर्मेनिया (Germania) जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। उसे अक्सर बलूत (ओक) के पत्तों का मुकुट पहने हुए दिखाया जाता था, जो वीरता और शक्ति का प्रतीक था। इस प्रकार रूपकों के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को लोगों के बीच प्रकट किया गया।

प्रश्न – आयरलैंड के संबंध में अंग्रेजों की नीति की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: (संक्षेप में)

  1. अंग्रेजों ने आयरलैंड में प्रोटेस्टेंट धर्म मानने वाले अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यक कैथोलिक लोगों पर प्रभुत्व स्थापित करने में सहायता दी।

  2. वोल्फ टोन (Wolfe Tone) और उसकी संस्था यूनाइटेड आयरिशमेन के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह हुआ, जिसे अंग्रेजों ने दबा दिया।

  3. इसके बाद 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंगडम में शामिल कर लिया गया।

  4. एक नए ब्रिटिश राष्ट्र का निर्माण किया गया, जिसमें अंग्रेजी संस्कृति और परंपराओं को प्रमुखता दी गई।

प्रश्न. राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति का क्या योगदान था?

उत्तर:

  1. राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

  2. लोकगीत, लोककथाएँ और लोकनृत्य लोगों में राष्ट्रीय भावना जगाने के साधन बने।

  3. कलाकारों और कवियों ने राष्ट्रवाद से प्रेरित साहित्य और चित्रकला के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।

  4. कई देशों में भाषा राष्ट्रीय पहचान का प्रमुख आधार बनी।

  5. इस प्रकार संस्कृति ने राष्ट्रवाद के विकास और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


प्रश्न. 1848 की उदारवादी क्रांति की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

उत्तर:

  1. 1848 की क्रांतियों का नेतृत्व उदारवादी और राष्ट्रवादी नेताओं ने किया।

  2. उन्होंने संविधान, प्रतिनिधि सरकार और नागरिक अधिकारों की माँग की।

  3. इन क्रांतियों में मध्य वर्ग, मजदूर और छात्रों ने भाग लिया।

  4. कई देशों में निरंकुश शासन के विरुद्ध आंदोलन हुए।

  5. हालांकि अधिकांश क्रांतियाँ असफल रहीं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रवाद और लोकतंत्र के विचारों को मजबूत किया।


प्रश्न. बाल्कन क्षेत्र को “यूरोप का बारूद का ढेर” क्यों कहा जाता था?

उत्तर:

  1. बाल्कन क्षेत्र में कई अलग-अलग राष्ट्रीयताएँ रहती थीं।

  2. यहाँ ऑटोमन साम्राज्य का शासन कमजोर हो रहा था, जिससे विद्रोह बढ़ने लगे।

  3. विभिन्न राष्ट्र स्वतंत्रता और राष्ट्र-राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे थे।

  4. यूरोप की बड़ी शक्तियाँ भी बाल्कन क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती थीं।

  5. इसलिए यह क्षेत्र लगातार संघर्ष और तनाव का केंद्र बन गया, जिसे “यूरोप का बारूद का ढेर” कहा गया।

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

अभ्यास प्रश्नोत्तर

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

अभ्यास प्रश्नोत्तर:-


1. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए ?

(क) ज्युसेपे मेत्सिनी 

(ख) काउंट कैमिलो दे कावूर 

(ग) यूनानी स्वतंत्रता युद्ध 

(घ) फ्रैंकफ़र्ट ससंद 

(ड) राष्ट्रवादी संघर्षो में महिलाओ की भूमिका 

उत्तर :- (क) ज्युसेपे मेत्सिनी :- ज्युसेपे मेत्सिनी इटली का क्रांतिकारी था जिसने पहले कर्बोनारी नामक गुप्त संगठन की सदस्यता ली| इन्होने अपने उदारवाद और राष्ट्रवाद के विचारों का प्रसार किया| इनका विचार था कि राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक ईकाई हैं और इटली छोटे राज्यों और और प्रदेशों के पैबन्दो की तरह नहीं रह सकता| इटली के एकीकरण में उसकी देन विद्रोह की नहीं थी बल्कि उसके द्वारा संगठित इटली के निर्माण के विचार थे| उनके आदर्शवादी विचारो ने लोगो में उत्साह भर दिया| ऑस्ट्रिया का चांसलर मेटरनिख, मेत्सिनी को ' समाजिक व्यवस्था का खतरनाक दुश्मन ' बताता था|

(ख) काउंट कैमिलो दे कावूर :-  काउंट कैमिलो दे कावूर विक्टर इमेनुएल द्वितीय का प्रमुख मंत्री था| यह न तो क्रांतिकारी था और न ही जनतंत्र में विश्वास करता था| इसने इटली के प्रदेशो को एकीकृत करने वाले आन्दोलन का नेतृत्व किया| कावूर की चतुर कूटनीति के फलस्वरूप उत्तरी राज्यों पर अधिकार कर के पीडमाउन्ट का विस्तार हो गया| कावूर की सबसे बड़ी देन विक्टर इमेनुएल द्वितीय को भेजकर गैरीबौल्डी को रोकना था ताकि वह रोम में फ़्रांसीसी सैनिकों पर हमला न करे अन्यथा फ्रांसीसी पीडमाउन्ट पर हमला कर देते| उसने विक्टर इमेनुएल द्वितीय को गैरीबौल्डी के पास भेजा| गैरीबौल्डी ने आशा के विपरीत, जो राज्य जीते थे उनको सम्राट को सौप दिए| इस प्रकार कावूर ने अपनी कूटनीति से इटली का एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया|

(ग) यूनानी स्वतंत्रता युद्ध :-  पंद्रहवी शताब्दी में यूनान ऑटोमन साम्राज्य का भाग था| क्रांतिकारी राष्ट्रवाद के उदय के पश्चात् 1821 में यूनान में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष प्रारंभ हुआ| इस संघर्ष को पश्चिमी यूरोप के लोगों, कवियों और कलाकरों का समर्थन मिला क्योंकि यह सभी प्राचीन संस्कृति के प्रति सहानुभूति रखते हैं| कवियों और कलाकरों ने यूनान को यूरोपीय सभ्यता का पालन बता कर प्रशंसा की और एक मुस्लिम साम्राज्य के विरुद्ध यूनान के संघर्ष के लिए जनमत जुटाया|

(घ) फ्रैंकफ़र्ट ससंद :-  अभी जर्मनी, इटली, पोलैंड आदि स्वतंत्र राष्ट्र राज्यों का निर्माण नहीं हुआ था अतः वहां पर मध्यवर्ग ने बढ़ते असंतोष का लाभ उठाया| उन्होंने संविधान वाद की म्कांग को राष्ट्रीय एकीकरण की मांग से जोड़ दिया और एक राष्ट्र-राज्य के निर्माण की मांग को आगे बढ़ाया| इसीलिए जर्मन क्षेत्र के कई राजनीतिक संगठनों ने फ्रैंकफर्ट शहर में एक सर्व-जर्मन नेशनल एसेंबली की स्थापना का प्रयत्न किया| फ्रैंकफर्ट संसद को केवल नैतिक शक्ति प्राप्त थी| संसद द्वारा जर्मनी को एकता व संविधान प्रदान करने का प्रयत्न किया गया| यह निर्णय लिया गया कि वंशानुगत साम्राज्य हो तथा प्रशा का राज इसका मुखिया हो| संसद पर मध्यम वर्गों का प्रभुत्व था और वे मजदूरों और कारीगरों की मांगो के विरुद्ध थे| इस प्रकार संसद ने उनका समर्थन भी खो दिया| तत्पश्चात सैनिक शक्ति का प्रयोग किया गया| तथा फ्रैंकफर्ट संसद भंग कर दी गई | 

(ड) राष्ट्रवादी संघर्षो में महिलाओ की भूमिका :-  राष्ट्रवादी संघर्षो के समय महिलाओ को राजनैतिक अधिकार प्रदान करने का प्रश्न विवादास्पद था| परन्तु इसके बावजूद महिलाओ ने राष्ट्रवादी संघर्षों में सक्र्री रूपों से भाग लिया| महिलाओं ने अपने संगठन स्थापित किये| के महिलाओं ने अपने अखबार निकलने प्रारंभ किए तथा अपने लिए राजनीतिक अधिकारों की मांग की| महिलाओं ने राजनीतिक बैठकों और प्रदर्शनियों में भाग लिया फिर भी उन्हें मताधिकार से वंचित रखा गया| यहाँ तक की सेंट पॉल चर्च में फ्रैंकफर्ट संसद की सभा में भी महिलाओ को केवल प्रेक्षकों के रूप में दर्शक-दीर्घा में खड़ा होने दिया|

2. फ़्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ़्रांसीसी क्रांतिकारियो ने क्या कदम उठाए ?

उत्तर :-  फ़्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए:-

(i) फ़्रांस का नया तिरंगा झंडा चुना गया जिसने पहले के राजध्वज की जगह ले ली| और इस्टेट जनरल का नाम नेशनल एसेंबली रखा गया| 
(ii) राष्ट्र के नाम पर नई शपथें ली गई और शहीदों का गुणगान किया गया| 

(iii) एक केन्द्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई|

(iv) सभी नागरिकों के लिए समान काननों बनाए गए |

(v) आंतरिक आयत-निर्यात शुल्क समाप्त कर दिया गया| 

(vi) भार नापने के लिए एक समान प्रणाली लागू की गई|

3. मारीआन और जर्मेनिया कौन थे ? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उनका क्या महत्व था ?

उत्तर :-  मारीआन :-  उस समय राष्ट्र को नारी भेष में प्रस्तुत किया जाता था|  यह राष्ट्र को व्यक्ति का जामा पहनते हुए राष्ट्र के अमूर्त विचार को ठोस रूप प्रदान करने का प्रयास था अर्थात् नारी की छवि राष्ट्र की रूपक बन गई| फ़्रांस में इसे मारीआन और जर्मनी में इसे जर्मनिया का नाम दिया| 

अठारहवी और उन्नीसवी शताब्दी में कलाकारों ने राष्ट्र का मानवीकरण करके एक देश का चित्रण इस प्रकार किया जैसे वह कोई व्यक्ति हो| इनका निम्नलिखित महत्त्व था:-

(i) फ़्रांस में मारीआन की प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौकों पर लगे गयी ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे और लोग उससे तादात्मय स्थापित कर सके| 

(ii) मारीआन की छवि सिक्को और डाक टिकटों पर अंकित की गई हैं|

(iii) इसी प्रकार जर्मनिया जर्मन राष्ट्र का स्वरूप बन गई|

4. जर्मन एकीकरण कि प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाइए ?

उत्तर :- (i)1848 के पश्चात यूरोप में राष्ट्रवाद का जनतंत्र और अलगाव होने लगा| राष्ट्रवादी भावनाए मध्यमवर्गीय जर्मन लोगो में काफी व्याप्त थी| 

(ii) फ्रैंकफर्ट ससाद को दबाने में प्रशा के बड़े भूस्वामियों ने भी समर्थन किया|

(iii) बिस्मार्क ने ' रक्त और लौह ' की नीति के अंतर्गत डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और फ्रांस के साथ तीन युद्ध किये| उसके अनुसार महत्वपूर्ण प्रश्नों को संसद या संसदीय साधनों द्वारा नहीं सुलझाया जा सकता| 

(iv) उसने 1864 में डेनमार्क और 1866 में ऑस्ट्रिया को पराजित किया| इसके परिणामस्वरुप ऑस्ट्रिया को जर्मन क्षेत्रों से निकाल दिया गया| तीसरा युद्ध फ़्रांस के साथ 1870 में हुआ जिसमे फ़्रांस की पराजय हुई| 

(v) इस प्रकार जर्मनी का एकीकरण हुआ|  

5. अपने शासन वाले क्षेत्रो में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए ?

उत्तर :- नेपोलियन द्वारा निम्नलिखित बदलाव:-

(i) 1804 की ' नेपोलियन की संहिता ' द्वारा जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए| अब कानून के समक्ष सभी बराबर थे तथा उनके संपत्ति के अधिकार को भी सुरक्षित किया गया| 

(ii) डच गणतंत्र, स्विट्ज़रलैंड, इटली और जर्मनी में प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाया गया|

(iii) सामंती व्यवस्था को समाप्त किया गया उर किसानों को भू-दासत्व और जागीदारी शुल्को से मुक्ति दिलाई गई| 

(iv) शहरों में कारीगरों की श्रेणीं-संघो के नियंत्रण को हटा दिया गया| 

(v) यातायात और संचार व्यवस्थाओ में सुधार किया गया| 

चर्चा करे: 

1. उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?

उत्तर:  उदारवादियों की 1848 की क्रांति का अर्थ :-  फ़्रांस में फ़रवरी 1848 की घटनाओ से राजा की गद्दी छोडनी पड़ी और एक गणतंत्र की घोषणा की गई जो सभी पुरुषों के सार्वभौमिक मताधिकार पर आधारित था| 

उदारवादियों ने निम्नलिखित विचारों को बढ़ावा दिया:- 

(i) राजनीतिक विचार :- उदारवादी सहमती से बनी सरकार पर बल देते हैं| उदारवादी प्रेस की स्वतंत्रता और संगठन बनाने की आज़ादी जैसे सिद्धांतो पर आधारित राष्ट्र राज्य क्र पक्ष में थे| महिलाओ को राजनैतिक काधिकार देने का प्रश्न विवादास्पद था|

(ii) सामाजिक विचार:- उदारवादी समाज़ में विशेषाधिकारों के विरुद्ध थे| 

(iii)आर्थिक विचार :- उदारवादी बाज़ारों की मुक्ति और चीज़ों तथा पूँजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणों को समाप्त करने के पक्ष में थे|

 

2. यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति के योगदान को दर्शाने के लिए तीन उदाहरण दें।

उत्तर:  यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति के योगदान निम्नलिखित रहा:- 

(i) लोकगीत व लोकनृत्य की भूमिका:- रूमानी कलाकारों और कवियों ने एक साझा-सम्मोहिक विरासत की अनुभूति और एक साझा सांस्कृतिक अतीत को राष्ट्र का आधार बनाने का पक्ष लिया| साधारणतया रूमानी कलाकारों और कवियों ने तर्क-वितर्क और विज्ञान के महिमामंडल की आलोचना की और उसके स्थान पर भावनाओ, अंतर्दृष्टि और रहस्यवादी भावनाओ पर जोर दिया| 

(ii) संगीत और भाषा का योगदान :-  पोलैंड में जिसका रूस, प्रशिया, और ऑस्ट्रिया द्वारा विभाजन किया गया था, संगीत और भाषा के द्वारा राष्ट्रीय भावना को विकसित रखा गया |

(iii) भाषा:-  राष्ट्रीय भावना के विकास में भाषा का भी योगदान रहा, जैसे कि पोलैंड पर रूसी कब्जे के पश्चात पोलिश भाषा के स्थान पर रूसी भाषा को स्व्हूलो में लगाने पर 1831 में विद्रोह हुआ, यद्यपि विद्रोह असफल रहा, परन्तु भाषा राष्ट्रवादी विरोध का आधार बन गई|
3. किन्हीं दो देशों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बताएँ कि उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र किस प्रकार विकसित हुए। 

उत्तर: उन्नीसवीं सदी में दो प्रमुख राष्ट्रों जर्मनी और इटली का विकास निम्नलिखित रूप से हुआ:-

(i) जैसे-जैसे रूढ़िवादियों ने अपनी शक्ति को सुदृढ़ किया, इटली, जर्मनी, तथा अन्य क्षेत्रो में उदारवाद और राष्ट्रवाद की क्रांति से जोड़ा गया क्योंकि के क्रांतियों का नेतृत्व उदारवादी-राष्ट्रवादी द्वारा किया गया था और इसमें शिक्षित मध्यवर्गीय विशिष्ट लोग सम्मिलित थे|

(ii) इस दौरान राष्ट्रवादी भावनाओ के विकास में संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

(iii) जर्मन क्षेत्र फ्रैंकफर्ट में संसद का आयोजन करके जर्मन राष्ट्र के लिए एक संविधान तैयार किया गया परन्तु यह प्रयत्न असफल रहा| 

(iv) इस प्रकार जर्मनी में राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में प्रशा राज्य की शक्ति का प्रभुत्व रहा और बाकि जर्मनी के लिए उसकी व्यवस्थाएं एक मॉडल बनी| इसी प्रकार इटली की राष्ट्र राज्य निर्माण की प्रक्रिया में कावूर, गैरीबौल्डी, मेत्सिनी का योगदान रहा| इटली का एकीकरण सार्डीनिया-पीडमाउन्ट के नेतृत्व में हुआ , इससे यह प्रमाणित होता हैं कि सैनिक शक्ति के सहयोग से राष्ट्र निर्माण हो सकता हैं|  
4. ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था?

उत्तर: (i) ब्रिटेन में राष्ट्र-राज्य का निर्माण अचानक हुई किसी उथल-पुथल या क्रांति क परिणाम नहीं था| यह एक लंबी प्रक्रिया का नतीजा था|

(ii) अठाहरवी सदी से पूर्व ब्रितानी राष्ट्र नहीं था| 

(iii) समय के साथ जैसे जैसे आंग्ल राष्ट्र की धन-दौलत, अहमियत और सत्ता में वृद्धि हुई वह द्वीपसमूह के अन्य राष्ट्रीय पर अपना प्रभुत्व बढाने में सफल हुए| 

(iv) एक नए ब्रितानी रास्त का निर्माण हुआ जिसके अपने प्रतीक चिन्ह, ब्रितानी झंडा और राष्ट्र गान थे| इस प्रकार ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष पूरे यूरोप से भिन्न था|
5. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?

उत्तर: बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव पनपने के निम्नलिखित कारण थे:-

(i) बाल्कन क्षेत्र के लोगो को साधारणतया 'स्लाव' पुकारा जाता था|

(ii) बाल्कन क्षेत्र का एक बड़ा भाग ओटोमन साम्राज्य के नियंत्रण में था|

(iii) बाल्कन क्षेत्र में रूमानी राष्ट्रवाद के विचारो के फैलने और ओटोमन साम्राज्य के विघटन से स्थिति काफी विस्फोटक हो गई|

(iv) बाल्कन राज्य में भारी ईर्ष्या थी और हर राज्य अपने साथ अधिक से अधिक भूमि पर अधिकार करना चाहता था|

📘

History

Class 10 (Hindi Medium)

NCERT History Textbook

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

Hindi Medium

Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Solutions

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 2. इंडो-चाइना Solutions

Chapter 2. इंडो-चाइना Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद Solutions

Chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना Solutions

Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 4. औद्योगीकरण का युग Solutions

Chapter 4. औद्योगीकरण का युग Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 6. काम, आराम और आधुनिक जीवन : समकालीन विश्व में शहर Solutions

Chapter 6. काम, आराम और आधुनिक जीवन : समकालीन विश्व में शहर Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Solutions

Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Open Chapters

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Chapter Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास Solutions

Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास Open Chapters

Explore Now →

Class 10 NCERT Book Solutions

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

ENGLISH MEDIUM

Class 10 Science Solutions

NCERT Solutions Class 10 Science

Class 10 Science Book Solutions

Science Open Book

Explore Now →
Class 10 Mathematics Solutions

NCERT Solutions Class 10 Mathematics

Class 10 Mathematics Book Solutions

Mathematics Open Book

Explore Now →
Class 10 English First Flight Solutions

NCERT Solutions Class 10 English First Flight

Class 10 English First Flight Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 Footprints Without Feet Solutions

NCERT Solutions Class 10 Footprints Without Feet

Class 10 Footprints Without Feet Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Class 10 History Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 English Solutions

NCERT Solutions Class 10 English

Class 10 English Book Solutions

First Flight Open Book

Explore Now →

Benefits of Studying NCERT Solutions

Studying from NCERT Solutions helps students build strong conceptual understanding and improve problem-solving skills. These solutions are especially useful for revision because every answer is written according to the marking scheme followed by CBSE.

  • Improve conceptual understanding.
  • Learn correct answer-writing techniques.
  • Prepare effectively for school examinations.
  • Complete syllabus revision in less time.
  • Practice important textbook questions.
  • Build confidence before examinations.

Prepared According to the Latest CBSE Syllabus

All NCERT Book Solutions for Class 10 available on ATP Education are updated according to the latest CBSE curriculum. Whenever NCERT introduces changes in textbooks or syllabus, our study materials are revised accordingly so that students always receive accurate and updated content.

Helpful for Competitive Examinations

NCERT textbooks form the foundation of many competitive examinations. Students preparing for Olympiads, NTSE, CUET, UPSC Foundation, SSC and several entrance examinations can strengthen their basics through these chapter-wise solutions. Understanding NCERT concepts also improves analytical thinking and logical reasoning.

Simple and Student-Friendly Explanations

Our experts prepare every answer in a simple, clear and student-friendly format. Difficult concepts are explained step by step with proper reasoning so that students of every learning level can understand them easily. This approach helps students remember concepts for a longer period and perform confidently during examinations.

Start Learning with ATP Education

Explore the complete collection of NCERT Solutions for Class 10 and begin your preparation with confidence. Every chapter is available online for free and can be accessed anytime. Whether you want to complete homework, revise important chapters or prepare for examinations, ATP Education provides reliable and high-quality study resources to help you achieve academic success.