NCERT Solutions for Class 10 – Complete Chapter-wise Study Material

Chapter 2. इंडो-चाइना is one of the most important chapters in the Class 10 History Hindi NCERT Solutions curriculum. This chapter plays a significant role in helping students build a strong conceptual foundation while preparing for school examinations, class tests, unit tests, half-yearly examinations, annual examinations, and CBSE board assessments. The chapter has been carefully designed according to the latest NCERT syllabus, making it an essential part of every student's study plan.

The Chapter 2. इंडो-चाइना - Class 10 History Hindi NCERT Solutions available on ATP Education explain every question in a simple, accurate, and step-by-step manner. Each answer is prepared according to the latest CBSE guidelines so that students can understand the concepts clearly without confusion. Whether you are completing your homework, revising before examinations, or strengthening your understanding of the subject, these solutions provide reliable academic support throughout your learning journey.

One of the biggest advantages of studying Chapter 2. इंडो-चाइना is that it helps students understand important concepts, definitions, examples, and textbook exercises in an organized way. Instead of memorizing answers, students learn how to develop logical thinking, improve analytical skills, and write well-structured answers in examinations. This chapter also helps improve problem-solving ability and encourages conceptual learning, which is essential for scoring higher marks in school and competitive examinations.

Our Class 10 History NCERT Solutions cover all textbook questions, important exercise questions, and chapter-wise explanations in Hindi Medium. Every solution is written in easy-to-understand language, allowing students to revise the chapter quickly before examinations. Regular practice of these solutions improves confidence, strengthens subject knowledge, and reduces examination stress.

Students preparing for school assessments should carefully study Chapter 2. इंडो-चाइना because questions from this chapter are frequently asked in objective questions, short answer questions, long answer questions, competency-based questions, and case-study questions. Understanding the concepts explained in this chapter also helps students connect related topics from other chapters, making overall learning more effective and meaningful.

At ATP Education, we continuously update our Class 10 History Hindi NCERT Solutions according to the latest NCERT textbooks and CBSE curriculum. Students can confidently use these chapter-wise solutions for daily study, homework assistance, quick revision, examination preparation, and self-learning. By studying Chapter 2. इंडो-चाइना thoroughly and practising every question regularly, students can strengthen their concepts, improve writing skills, and achieve better academic performance in both school and board examinations.

Chapter 2. इंडो-चाइना - Class 10 History Hindi NCERT Solutions

Chapter 2. इंडो-चाइना

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

1 अंक वाले प्रश्न: 

प्रश्न - इंडो चाइना में सम्मिलित देशों के नाम बताइए । 
उत्तर -  इंडो चाइना निम्नलिखित तीन देशों से मिलकर बना हैं: 
1.    वियतनाम 
2.    लाओस 
3.    कंबोडिया 

प्रश्न - इंडो चाइना मे रहने वाले लोग शुरू में किस शक्तिशाली सामा्रज्य के अधीन थे ? 

उत्तर - चीनी साम्राज्य । 

प्रश्न - व्यापार के माध्यम से वियतनाम किन गैर वियतनामी समुदाय से जुड़ा हुआ था ? 
उत्तर - खमेर और कंबोडियाई समुदाय । 

प्रश्न - कोलोन किसे कहा जाता है। 
उत्तर - वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को कोलोन कहते हैं । 

प्रश्न - फ्रांसीसी सेना वियतनाम में कब आई तथा फ्रैंच इंडो चाइना का गठन कब किया गया ? 

उत्तर - फ्रांसीसी सेना वियतनाम में 1858 में आई तथा फ्रैंच इंडोचाइना का गठन 1887 में किया गया । 

प्रश्न - ‘‘ टोकिन फ्री ’’ स्कूल की स्थापना कब की गई ? 
उत्तर - ‘‘ टोकिन फ्री ’’ स्कूल की स्थापना सन् 1907 में की गई । 

प्रश्न - फ्रांसीसी सरकार के विरोध में वियतनामी छात्र छात्राओं ने किस राजनैतिक पार्टी की स्थापना की ?

उत्तर - फ्रांसीसी सरकार के विरोध में वियतनामी छात्र छात्राओं ने यंग अन्नान नामक राजनैतिेक पार्टी की स्थापना की । 

प्रश्न - हनोई पर प्लेग का हमला कब और कैसे हुआ ? 
उत्तर - हनोई पर प्लेग का हमला 1903 में, गंदगी व कूड़ा कचरा बढ़ाने और चूहों के बढ़ने से हुई । 

प्रश्न - पेरिस शांति संधि कब हुई ? 
उत्तर - पेरिस शांति संधि 1974 में हुई ।

प्रश्न - एन. एल. एफ का शाब्दिक अर्थ बताइए तथा यह टुकड़ी साइगाॅन में कब दाखिल हुई ? 
उत्तर - National Libersation Front. 30 अप्रैल 1975 में | 

प्रश्न - फान बोई चाऊ ने किस पार्टी का गठन किया ? 

उत्तर - फान बोई चाऊ ने 1903 में रेवोल्यमशनरी नामक पार्टी का गठन किया । 

प्रश्न - वियतनामी साम्यवादी दल की स्थापना कब और किसने की ? 
उत्तर - वियतनामी साम्यवादी दल की स्थापना 1930 में हो ची मिन्ह ने की । 

प्रश्न - ‘नापाम’ शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए । 
उत्तर - अग्नि बमों के लिए गैसलीन की फुलाने में इस्तेमाल होने वाला एक आर्गेनिक कंपाउण्ड था  । 

प्रश्न - वियतनामी युद्ध को प्रथम टेलीवीजन युद्ध क्यों कहा गया है। 
उत्तर - वियतनम और अमेरिका के बीच होने वाले युद्ध की घटनाओं को पहली बार टेलीवीजन पर दिखाया गया  । इसलिए इसे टेलीवीजन युद्ध कहते हैं । 

प्रश्न - ‘‘ दो साम ’’ कौन थे ? 
उत्तर - दो साम वियतनामी तोपखाना रेजीमेंट में कर्नल थे । 

प्रश्न - वियतनाम का एकीकरण कब हुआ ? 
उत्तर - वियतनाम का एकीकरण 30 अप्रैल 1975 को हुआ था । 

प्रश्न - ‘सभ्यता मिशन ’’ का आशय स्पष्ट कीजिए । 
उत्तर - ‘सभ्यता मिशन ’’ का आशय हैं अधिक से अधिक शिक्षा व धर्म का प्रचार । 

प्रश्न - ‘‘ सिल्क रूट ’’ के महत्व को स्पष्ट कीजिए । 
उत्तर - सिल्क रूट के द्वारा वस्तुओं , लोगों और विचारों की आवाजाही थी । 

प्रश्न: कोलोन किसे कहा जाता था ?

उत्तर: वियतनाम में रहने वाले फ्रांसिसी नागरिकों को कोलोन कहा जाता था |

प्रश्न: न्घे अन और हा तिन्ह प्रान्तों को वियतनाम की ‘लपलपाती चिंगारी’ क्यों कहा जाता था ?

उत्तर: न्घे अन और हा तिन्ह  वियतनाम के दो ऐसे गरीब प्रान्त थे जहाँ रैडिकल आन्दोलनों की एक लम्बी परम्परा चली आ रही थी | जब भी संकट आता था तो सबसे पहले वहीँ असंतोष की ज्वाला भड़कती थी | इस लिए इन दो प्रान्तों को  वियतनाम की ‘लपलपाती चिंगारी’ कहा जाता था |

प्रश्न: फ्रांसीसियों ने बगावतों को कुचलने के लिए क्या सख्ती दिखाई ?

उत्तर: महामंदी के कारण रबड़ और चावल के दम गिर गए और कर्जा बढ़ने लगा और चारों ओर विद्रोह का बोलबाला बढ़ने लगा तो फ्रांसीसियों ने बगावतों को कुचलने के लिए सख्ती दिखाई | यहाँ तक की जुलूसों पर हवाई जहाजों से बमबारी की गई |

प्रश्न: किस देश ने 1940 में वियतनाम पर कब्ज़ा कर लिया ?

उत्तर: जापान ने |

प्रश्न: 1968 में जॉन वेन की फिल्म ‘ग्रीन बेरेट्स’ किस बात पर बनी थी ?

उत्तर: 1968 में जॉन वेन की फिल्म ‘ग्रीन बेरेट्स’ अमेरिका द्वारा वियतनाम में चलाये जा रहे युद्ध के समर्थन में बनाई गई थी |

प्रश्न: जॉन फोर्ड कपोल की फिल्म एपोकैलिप्स नाउ (1979) में क्या दर्शाया गया था ?

उत्तर: जॉन फोर्ड कपोल की फिल्म एपोकैलिप्स नाउ (1979) में इस बात को दर्शाया गया था कि अमेरिकी वियतनाम युद्ध से अमेरिका में कितना भ्रम पैदा हुआ था |

प्रश्न: अमेरिकी वियतनाम युद्ध शुरू होने के तत्कालिक कारण क्या थे ?

उत्तर: इस युद्ध के तत्कालिक कारण यह था कि अमेरिकी निति निर्माताओं को इस बात की चिंता थी कि अगर हो ची मिन्ह की सरकार अपनी योजनाओं में कामयाब हो गए तो आसपास के दुसरे देशों में भी कम्युनिस्ट सरकारें स्थापित हो जायेंगी |

प्रश्न: वियतनाम लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना कब की गई और इसका अध्यक्ष किसे चूना गया ?

उत्तर: सितम्बर 1945 में जापानियों से हनोई को आजाद करा लिया गया और इसके बाद वियतनाम लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना की गई | जिसका अध्यक्ष हो ची मिन्ह को चूना गया |

प्रश्न: फ्रांसिसी लोग वियतनामियों को पूरी फ्रांसिसी शिक्षा देने के विरोध क्यों कर रहे थे ? स्पष्ट कारण दीजिए |

उत्तर: फ्रांसिसियों के सामने यह समस्या थी कि वियतनामियों को किस हद तक शिक्षा दी जाए | लेकिन गुलामों को पढ़ाने लिखाने से समस्या भी पैदा हो सकती थी | शिक्षा प्राप्त करने के बाद वियतनामी लोग औपनिवेशिक शासन पर सवाल भी उठा सकते थे | अत: वे लोग वियतनामियों को पूरी फ्रांसिसी शिक्षा देने के विरोध कर रहे थे | 

प्रश्न - सरंचनागत परियोजना किसे कहते है?

उत्तर - ऐसी विशाल परियोजनाँए जिसमें अर्थव्यवस्था का ढाँचा तैयार होता हैं । उदाहरण:- बड़ी सड़क परियोजनाँए , रेल नेटवर्क या बिजली आदि इसी तरह की परियोजनाँए हैं  । 

प्रश्न - समन्यवाद का क्या अर्थ है?

उत्तर - ऐसा विश्वास जिसमें भिन्नताओं की बजाय समानताओं पर ध्यान देते हुए अलग अलग मान्यताओं और आचारों को एक दूसरे के साथ लेना का प्रयास किया जाता हैं । 

Chapter 2. इंडो-चाइना

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

3 अंक वाले प्रश्न:

प्रश्न - फ्रांसीसियों को उपनिवेशों की जरूरत क्यों पड़ी , अपने उतर के पक्ष में तीन तर्क दीजिए । 
उत्तर - फ्रांसीसियों को उपनिवेशों की जरूरत निम्न के लिए पड़ी:- 
1. प्राकृतिक संसाधन हासिल करने और जरूरी साजा समान जुटाने के लिए उपनिवेश जरूरी माना जाता था । 
2. इसके अलावा , दूसरे पश्चिमी राष्ट्रों की तरह फ्रांसीसियों को भी लगता था कि दुनिया के पिछड़े समाजों तक सभ्यता को रोशनी पहुँचाना विकसित यूरोपीय राष्ट्रों का जरूरी था । 
3. अपने विकास के लिए भी फ्रांसीसियों को उपनिवेशों की जरूरत पड़ी । 

प्रश्न - उपनिवेशों का विकास क्यों जरूरी है। तीन बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए । 

उत्तर - उपनिवेशों का विकास जरूरी हैं । उपनिवेशों की अर्थव्यवस्था का विकास बहुत जरूरी है। उपनिवेश मुनाफा कमाने के लिए ही बनाए जाते हैं । अगर किसी गुलाम देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और जीवनस्तर बेहतर होगा तो वे जयादा चीजें खरीदेगें जिससे बाजार फैलेगा और फ्रांसीसी व्यवसायों को फायदा होगा । 

प्रश्न - ‘‘एकतरफा अनुबंध’’ व्यवस्था का आशय स्पष्ट कीजिए । 

उत्तर - वियतनाम के बागानों में इस तरह की मजदूरी व्यवस्था काफी प्रचलित थी । इस व्यवस्था में मजदूर ऐसे अनुबंधो के तहत काम आते थे जिनमें मजदूरों को काई अधिकार नहीं दिए जाते थे जबकि मालिकों को बेहिसाब अधिकार मिलते थे । अगर मजदूर अनुबंध के शर्तो के हिसाब से अपना काम पूरा न कर पाँए तो मालिक उनके खिलाफ मुकदमे दायर कर देते थे । 
प्रश्न - फ्रांसीसी चीनी युद्ध का क्या परिणाम हुआ ? अपने उतर की पुष्टि तीन तथ्यों द्वारा प्रकट कीजिए । 

उत्तर - फ्रांसीसी चीनी युद्ध के निम्न परिणाम हुए:

1.    इस युद्ध के परिणाम स्वरूप वियतनाम ने टोंकिन और अनाम पर भी कब्जा कर लिया । 
2.    इस युद्ध के परिणामस्वरूप 1887 में फ्रैच इंडो चाइना का गठन किया गया । 
3.    फ्रांसीसी शासक वियतनाम पर अपना कबजा स्थापित करते गए । 

प्रश्न - वियतनाम की आर्थिक प्रगति को बाधित करने वाली तीन समस्याओं का वर्णन करो । 
उत्तर - वियतनाम की आर्थिक प्रगति को बाधित करने वाली तीन समस्याँए निम्न थी:-
1.    देश की आबादी ज्यादा थी । 
2.    खेती का उत्पादन स्तर कम था । 
3.    किसान भारी कर्जे में डूबे हुए थे । 

प्रश्न: 1902 में फ़्रांसीसी सरकार द्वारा चूहों को पकड़ने के लिए अपनाए गए किन्ही तीन उपायों का वर्णन कीजिए |

उत्तर:

(i) चूहों को पकड़ने के लिए वियतनामियों को काम पर रखा गया और उन्हें हर चूहे के बदले ईनाम दिया जाने लगा |

(ii) उन्हें पैसे लेने के लिए चूहों की कटी पूँछ दिखानी होती थी |

(iii) बाद में लोगों ने पैसे कमाने के लालच में घर में ही चूहे पालने लगे और चूहों की कटी पूँछ दिखा देते थे और चूहों को जिन्दा छोड़ देते थे |

प्रश्न: पाठशालायें राजनैतिक आखाड़ों में क्यों तब्दील होने लगी, इस कथन की पुष्टि कीजिए |  

उत्तर:

(i) 1920 के दशक तक छात्र और छात्राएं राजनितिक पार्टियाँ बनाने लगे थे |

(ii) शिक्षा पर नियंत्रण के माध्यम से फ्रांसिसी लोग वियतनाम पर कब्ज़ा को और मजबूत करना चाहते थे |

(iii) वे जनता की मूल्य-मान्यताओं, तौर-तरीकों और रवैयों को बदलने का प्रयास करने लगे |

(iv) वियतनामी बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाती थी कि उनकों सफेदपोश नौकरियों के लायक योग्यता न मिले | छात्र-छात्राओं में उनकी इस चाल का जमकर विरोध करने लगे |

(v)  फ्रांसिसी लोग वियतनामियों को पूरी शिक्षा देने का विरोध करते थे |

(vi) 1926 में साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल में एक बड़ा आन्दोलन खड़ा हो गया जिसके बाद लोग खुलेआम जुलुस निकालने लगे |

प्रश्न: होआ हाओ आन्दोलन क्या था ? अपने उत्तर की पुष्टि तीन तर्कों के द्वारा कीजिए |

उत्तर : होआ हाओ आन्दोलन 1939 में शुरू हुआ था | यह आन्दोलन उन्नीसवीं सदी के उपनिवेशवाद विरोधी आन्दोलन में उपजे विचारों से प्रेरित था | इस आन्दोलन के संस्थापक का नाम हुइन्ह फू सो था | वह क्जदु टोना और गरीबों की मदद किया करते थे | व्यर्थ खर्चे के खिलाफ जो वे उपदेश देते थे उसका लोगों पर काफी असर था | वह बालिका वधुओं की खरीद-फरोख्त, शराब व अफ़ीम के प्रखर विरोधी थे |

(i) फ्रांसिसियों ने हुइन्ह फू सो के विचारों पर आधारित आन्दोलन को कुचलने का कई तरह से प्रयास किया |

(ii) उन्होंने हुइन्ह फू सो को पागल घोषित कर दिया और सरकार ने उन्हें पागलखाने में डाल दिया |

(iii) फ्रांसिसी सरकार ने उन्हें वियतनाम से निष्कासित करके लाओस  भेज दिया और उनके बहुत से अनुयायियों को यातना शिविर में डाल दिया गया |

प्रश्न: वियतनाम गणराज्य के सामने मुख्य चुनौतियाँ क्या थी ? तीन का वर्णन करों |

उत्तर: वियतनाम गणराज्य के सामने निम्नलिखित मुख्य चुनौतियाँ थी |

(i) फ्रांसीसियों की पराजय के बाद वियतनाम में दो अलग-अलग देश बना दिए गए उतरी और दक्षिणी वियतनाम | इस बँटवारे से पूरा वियतनाम युद्ध के मोर्चे में तब्दील हो गया |

(ii) दक्षिणी वियतनाम में तख्तापलट हो गया जहाँ बाओ डाई को गद्दी से हटा दिया  गया और दीएम् की अगुआई में एक और दमनकारी व निरंकुश शासन की स्थापना हुई | जिससे वियतनाम के सामने वियतनाम की एकीकरण की चुनौती थी | 

(iii) वियतनाम में कम्युनिस्टों के शासन के डर से अमेरिका ने अपनी फ़ौज और गोला-बारूद वियतनाम में तैनात करना शुरू कर दिया |

प्रश्न: हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग की मुख्य तीन विशेषताएँ बताइए |

उत्तर:

(i) यह फुटपाथों और सडकों का एक विशाल नेटवर्क था जिसके जरिए देश के उत्तर से दक्षिण की ओर सैनिक व रसद भेजी जाती थी |

(ii) इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-छोटे सैनिक अड्डे और अस्पताल बने हुए थे | कुछ इलाकों में माल ढुलाई के लिए ट्रकों का इस्तेमाल होता था |

(iii) 1967 के बाद हर महीने लगभग 20,000 उतरी वियतनामी सैनिक इसी रास्ते से होते हुए दक्षिणी वियतनाम पहुँचते थे |   

प्रश्न: चीन के विरुद्ध में ट्रंग बहनों का क्या योगदान रहा ? वर्णन कीजिए |

उत्तर: इन ट्रंग बहनों ने वियतनामी राष्ट्र को चीनियों से मुक्त कराने के लिए देशभक्ति के भाव से कई कारनामें किये | उन्होंने चीनियों का दो साल तक मुकाबला किया और अंत में जब  उन्हें अपनी पराजय निश्चित दिखाई देने लगा तो शत्रु के सामने आत्मसमर्पण के बजाय उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली |

प्रश्न: वियतनामी समाज में औरतों की समाजिक स्थिति का वर्णन कीजिए |

उत्तर:

(i) औरतों की स्थिति पुरुषों के मुकाबले कमजोर थी |

(ii) वे अपने भविष्य के बारे में अहम् फैसले नहीं ले सकती थी |

(iii) सार्वजानिक जीवन में उनका कोई खास दखल नहीं होता था |

प्रश्न: त्रियु अयु कौन थी ? वियतनाम के इतिहास में इनका नाम महत्वपूर्ण और सम्मानित रहा है, क्यों?

उत्तर: त्रियु अयु तीसरी सदी की वियतनामी विद्रोहिणी थी | वह बचपन से यतीम  थी और माँ-बाप के मरने के बाद वह अपने भाई के साथ रहने लगी और बड़ी होने पर घर छोड़ कर जंगल में चली गई और और वही एक विशाल सेना का गठन किया और चीनियों के वर्चस्व को चुनौती दी | संघर्ष के बाद जब उनकी सेना हार गई तो उन्होंने पानी में डूबकर अपनी जान दे दी | वियतनामियों के लिए वह एक देवी बन गई थीं |

4 अंक के प्रश्न:

प्रश्न: वियतनाम में फ्रांसिसी शिक्षाविदों के बीच भाषा के माध्यम पर क्या मतभेद थे ? दो बिन्दुओं में विवरण दीजिए |

उत्तर: चूँकि वियतनाम में वहाँ के धनी और अभिजात्य तबके के लोग चीनी संस्कृति से गहरे तौर पर प्रभावित थे | चीनी भाषा को हटाकर लोगों को कौन सी भाषा पढाई जाये वियतनामी भाषा या फ्रांसिसी भाषा इस बात पर वहाँ के शिक्षाविदों में दो मत थे |

(i) पहला मत यह था कि फ्रांसिसी भाषा को ही शिक्षा का माध्यम बनाया जाये फ्रांसिसी भाषा सिखने से वियतनाम के लोग फ़्रांस की संस्कृति और सभ्यता से परिचित हो जाएँ, ताकि वियतनाम के शिक्षा प्राप्त लोग फ्रांसिसी भावनाओं का सम्मान करने लग जाएँ और फ्रांसिसियों के लिए लगन से काम करने लग जाएँ |

(ii) दूसरा मत  यह था कि छोटी कक्षाओं में वियतनामी भाषा और बड़ी कक्षाओं में फ्रांसिसी भाषा में शिक्षा दी जाएँ तो ज्यादा बेहतर होगा | वे चाहते थे कि यदि थोड़े से ही लोग फ्रांसिसी भाषा लिख ले और फ़्रांस की संस्कृति सिख ले तो उन्हें फ़्रांस की नागरिकता दे दी जाएगी |       

प्रश्न: शिक्षा के क्षेत्र में फ्रांसिसियों की मुख्य क्या समस्या थी ? उन्होंने इसका समाधान किस प्रकार किया ?

उत्तर:

(i) फ्रांसिसियों के सामने यह समस्या थी कि वियतनामियों को किस हद तक शिक्षा दी जाए | लेकिन गुलामों को पढ़ाने लिखाने से समस्या भी पैदा हो सकती थी | शिक्षा प्राप्त करने के बाद वियतनामी लोग औपनिवेशिक शासन पर सवाल भी उठा सकते थे | अत: वे लोग वियतनामियों को पूरी फ्रांसिसी शिक्षा देने के विरोध कर रहे थे |

(ii) वियतनाम में वहाँ के धनी और अभिजात्य तबके के लोग चीनी संस्कृति से गहरे तौर पर प्रभावित थे | उन्हें अपने सत्ता को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए इस प्रभाव को समाप्त करना जरुरी था | फलस्वरूप उन्होंने परम्परागत शिक्षा व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से तहस-नहस कर दिया और वियतनामियों के लिए फ्रांसिसी किस्म के स्कुल खोले |

प्रश्न: 1920 के दशक में फ्रांसिसी व्यापारी वियतनाम में सरकार पर संरचनात्मक परियोजनाओं को विकसित करने के लिए दवाव डाल रहे थे | चार बिंदु देकर स्पष्ट करो |

उत्तर:

(i) फ्रांसिसी व्यवसायी अपने कारोबार में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते थे जिससे वह इस क्षेत्र में विकास चाहते थे |

(ii) व्यापारिक वस्तुओं के आवागमन के लिए उन्होंने एक विशाल रेल नेटवर्क बनाया |

(iii) फौजी टुकड़ियों की आवाजाही के लिए |

(iv) वियतनाम के पुरे क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए |

प्रश्न: 1931 तक वियतनाम किस प्रकार विश्व में चावल का तीसरा बड़ा निर्यातक देश बन  गया ? स्पष्ट करो |

उत्तर: 1931 तक वियतनाम विश्व में चावल का तीसरा बड़ा निर्यातक देश बन गया क्योंकि –

(i) फ्रांसिसियों ने वियतनाम के मेकोंग डेल्टा इलाके में खेती बढ़ाने के लिए सबसे पहले वहाँ नहरें बनाई और जल निकासी का प्रबंध शुरू किया और सिंचाई की विशाल व्यवस्था बनाई गई |

(ii) बहुत सारी नहरें और भूमिगत जलधाराएँ बनाई गयी, ज्यादातर लोगों को जबदस्ती काम पर लगा कर सिंचाई की व्यवस्था बनाई गई जिससे अब चावल के उत्पादन में वृद्धि होने लगी |

(iii) 1873 में चावल की खेती केवल 2,74,000 हेक्टेअर इलाके में होती थी लेकिन मात्र 27 साल बाद ही इन व्यस्थाओं के कारण 22 लाख हेक्टेयर हो गया | वियतनाम का दो तिहाई चावल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाने लगा |  

प्रश्न: स्कूली किताबों में किस प्रकार फ्रांसिसी सभ्यता का गौरवगान किया गया तथा औपनिवेशिक शासन को उचित ठहराया गया ? स्पष्ट कीजिए |

उत्तर: स्कूली किताबों में फ्रांसिसियों का गुणगान किया जाता था और औपनिवेशिक शासन को सही ठहराया जाता था | वियतनामियों को आदिम और पिछड़ा दर्शाया जाता था जो शारीरिक श्रम को कर सकते हैं लेकिन बौद्धिक कामों के लायक नहीं हैं; वे खेतों में काम तो कर सकते हैं लेकिन अपना शासन खुद नहीं चला सकते; वे माहिर नकलची तो हैं पर उनमें रचनाशीलता नहीं है | बच्चों को यह पढाया जाता था कि वियतनाम में केवल फ्रांसिसी ही शांति कायम कर सकते हैं | जब से औपनिवेशिक शासन के कारण ही वियतनामी किसान डाकुओं के भय से मुक्त हुए है और चारों तरफ अमन और चैन है | 

Chapter 2. इंडो-चाइना

Class 10 History Hindi Updated : 06 March 2026

अभ्यास प्रश्नोत्तर :-


1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें -
(i) उपनिवेशकारों के ‘सभ्यता मिशन’ का क्या अर्थ था।
(ii) हुइन फू सो।

उत्तर: (i)  उपनिवेशकारों के ‘सभ्यता मिशन’ का अर्थ 

(a) सभ्यता मिशन से अभिप्राय पश्चिमी संस्कृति, विचार, शिक्षा, भाषा, विज्ञान आदि का उपनिवेशों में प्रचार करना था|

(b) उनके अनुसार साम्राज्यवाद का एक उच्च उद्देश्य हैं कि वह एशिया और अफ्रीका के पिछड़े लोगो को शिक्षित वा सभ्य बनाए | इसके लिए उन पर शासन करना उन्हें आवश्यक लगता था|

(c) फ्रांसीसियों ने सभ्य बनाने के उद्देश्य के लिए वियतनाम में पश्चिमी शिक्षा का विस्तार किया|

 (ii) हुइन फू सो

(a) हाओ आन्दोलन के संस्थापक थे| 

(b) वह जादू-टोना जानते थे और गरीबों की सहायता करते थे|

(c) वह बालिका वधुओ की खरीद - फ़रोख्त , शराब और अफीम के प्रबल विरोधी थे|   
2. निम्नलिखित की व्याख्या करें-
(i) वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सपफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।
(ii) फ़्रांसीसियों ने मेकाँग डेल्टा क्षेत्रा में नहरें बनवाना और शमीनों को सुखाना शुरू किया।
(iii) सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
(iv) हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहे बहुत थे।

उत्तर:- (i) स्कूल में प्रवेश केवल वियतनाम के धनी लोग ही ले पाते थे| यह देश की जनसँख्या का एक छोटा-सा भाग था| जो स्कूल में प्रवेश ले पाते थे उनमें से भी बहुत थोड़े विधार्थी ऐसे होते थे जो सफलतापूर्वक स्कूल की पढ़ाई पूरी कर पाते थे| वास्तव में बहुत सारे बच्चे को आखिरी साल की परीक्षा में जानबूझ कर फेल कर दिया जाता था| इसके पीछे फ्रांसीसी का उद्देश्य था कि वियतनामी अच्छी नौकरियों के लिए योग्यता न प्राप्त कर सके| इसीलिए दो-तिहाई लोगो को फेल कर दिया जाता था|

(ii) फ़्रांसीसियों ने मेकाँग डेल्टा क्षेत्रा में नहरें बनवाना और शमीनों को सुखाना शुरू किया ताकि वियतनाम के प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके लाभ उठाया जा सके| उनका उद्देश्य उस क्षेत्र में कृषि के उत्पादन में वृद्धि करना था| उन्होंने सिंचाई की व्यवस्था बनाई| भूमिगत जलधाराएँ बनाई गई| 

(iii) सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था| इस आदेश का संबंध साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल की उस घटना से था जब एक कक्षा में अगली सीट पर बैठी वियतनामी लड़की को उठाकर पिछली कतार में जाकर बैठने के लिए कह दिया गया क्योंकि अगली सीट पर एक स्थानीय फ्रांसीसी लड़की को बैठना था| वियतनामी लड़की के इंकार करने पर स्कूल के प्रिंसिपल, जो कि एक कोलोन था, ने उस लड़की को स्कूल से बाहर निकाल दिया|

(iv)  हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहे बहुत थे। फ्रांसीसियों ने एक आधुनिक वियतनाम की स्थापना करने का निर्णय लिया था कि वे हनोई का भी पुनर्निर्माण करेंगे | एक 'आधुनिक' शहर का निर्माण करने के लिए वास्तुकला के क्षेत्र के सामने आ रहे नवीनतम विचारो और आधुनिक इंजीनियरिंग निपुणता का प्रयोग किया गया| हनोई के फ्रांसीसी जनसख्याँ वाले भाग को एक खूबसूरत और साफ़-सुथरे शहर के रूप में बनाया गया था| 'देसी' बस्ती में आधुनिक सुविधाओ का आभाव था| शहर के आधुनिक भाग के विशाल सीवर में चूहों के पनपने के लिए आदर्श प्रमाणित हुए क्योंकि इनमें चूहे अआनी से घूम फिर सकते थे| इनमें चलते हुए चूहे पुरे शहर में बिना किसी रोकटोक के घुमते थे और इन्ही पाइपो के रास्ते चूहे फ्रांसीसियों के चाक-चौबंद में घुसने लगे|

3. टोंकिन फ़्री स्कूल की स्थापना के पीछे कौन से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज़ से यह उदाहरण कितना सटीक है?

उत्तर:- टोंकिन फ़्री स्कूल की स्थापना के पीछे निम्नलिखित विचार थे:

(i) पश्चिमी ढंग की शिक्षा प्रदान करना ताकि वियात्नामों को सभ्य बनाया जा सके|

(ii) इस शिक्षा में विज्ञान, स्वच्छता और फ्रांसीसी भाषा की कथाएँ भी सम्मिलित थी|

(iii) आधुनिक बनने के लिए वियतनामियों को पश्चिम के लोगो की तरह दिखना भी पड़ता था|

वियतनाम में औपनिवेशिक विचारो के लिहाज़ से यह उदाहरण सटीक हैं क्योंकि फ्रांसीसी उपनिवेशों में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने के साथ पश्चिमी सभ्यता का प्रसार करना चाहते थे| उनका सभ्यता का मिशन था कि वियतनामियों को 'सभ्य' बनाया जा सके| उनके अनुसार वियतनामी आदिम और पिछड़े हुए थे जो शारीरिक श्रम तो कर सकते हैं लेकिन बौद्धिक कार्यों के लिए योग्य नहीं हैं|
4. वियतनाम के बारे में फान-चू-त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?

उत्तर:- (क)  वियतनाम के बारे में फान-चू-त्रिन्ह का उद्देश्य- वह एक लोकतांत्रिक गणराज्य मकी स्थापना करना चाहते थे| वह वियतनाम में फ्रांसीसियों द्वारा वैधानिक और शैक्षणिक संस्थाओ की स्थापना करवाना चाहते थे तथा कृषि और उद्योगों का विकास करवाना चाहते थे|

(ख) फान बोई चाऊ और उनके विचारों में निम्नलिखित भिन्नता थी-

(i) फान-चू-त्रिन्ह आम अधिकारीयों के लिए राजशाही को समाप्त करना जरूरी मानते थे, जबकि फान बोई चाऊ पहले देश को विदेशी शत्रुओ के चंगुल से निकलना चाहते थे| उनके अनुसार स्वतंत्रता के पश्चात् हम अन्य अधिकारो को प्राप्त कर सकते थे|

(ii) फान-चू-त्रिन्ह अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए राजशाही का प्रयोग नहीं करना चाहते थे, जबकि फान बोई चाऊ राजशाही के प्रयोग के पक्ष में थे|

(iii) इस प्रकार उनका लक्ष्य तो एक था, परन्तु रास्ते अलग-अलग  थे| 

चर्चा करे:

1. इस अध्याय मे आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें।

उत्तर: वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभाव निम्नलिखित हैं:-

(i) वियतनाम के शासको द्वारा चीनी शासन व्यवस्था और चीनी संस्कृति को अपनाया गया|

(ii) वियतनाम के धनी और अभिजातीय वर्ग के लोगो पर चीनी संस्कृति का गहरा प्रभाव पड़ा| 

(iii) वियतनामियों के धार्मिक विश्वास बौद्ध धर्म और कन्फ्यूशियस्वाद पर आधारित थे| 
2. वियतनाम में उपनिवेशवाद-विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?

उत्तर:  वियतनाम में उपनिवेशवाद-विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण थी क्योंकि फ्रांसीसी मिशनरी वियतनाम में ईसाई धर्म का प्रचार करना कहते थे| परन्तु वियतनाम में के धार्मिक आन्दोलन हुए| यह आंदोलन निम्नलिखित थे:-

(i) होआ-हाओ आन्दोलन|

(ii) स्कॉलर्स रिवोल्ट ( विद्वानों का विद्रोह)|

3. वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें। अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर क्या असर पड़े?
उत्तर:  वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारण :-

(i) नेशनल लिबरेशन फ्रंट तथा हो ची मिन्ह के गठबंधन द्वारा वियतनाम के एकीकरण के पर्यटन से अमेरिका को पूरे वियतनाम पर कम्युनिस्टो के अधिकार पर भय हो गया|

(ii) अमेरिका को यह भी डर था की यदि हो ची मिन्ह की सरकार अपनी योजनाओ में कामयाब हो गई तो आस पास के दूसरो देशो में भी कम्युनिस्ट सरकारे स्थापित हो जाएंगी|

अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर निम्नलिखित असर पड़े:-

(i) अमेरिका के लिए यह युद्ध महंगा साबित हुआ | 

(ii) लोगो का विचार था कि सरकार ने देश की फौजों को एक ऐसे युद्ध में झोंक दिया हैं, जिसे किसी अवस्था में जीता नहीं जा सकता|

(iii) युवा को सेना में भारती किया गया, परन्तु विश्वविद्यालयी स्नातको को अनिवार्य सैनिक सेवा से मुक्त रखा गया| इस युद्ध के प्रति समर्थन और विरोध के स्वरों को बुलंद करने में अमरीकी  मीडिया और फिल्मो का भी योगदान रहा| 

NCERT Book Solutions

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

HINDI MEDIUM

Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Solutions

Chapter 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 2. इंडो-चाइना Solutions

Chapter 2. इंडो-चाइना Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद Solutions

Chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना Solutions

Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 4. औद्योगीकरण का युग Solutions

Chapter 4. औद्योगीकरण का युग Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 6. काम, आराम और आधुनिक जीवन : समकालीन विश्व में शहर Solutions

Chapter 6. काम, आराम और आधुनिक जीवन : समकालीन विश्व में शहर Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Solutions

Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास Solutions

Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास Open Chapters

Explore Now →

NCERT Book Solutions

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

ENGLISH MEDIUM

Class 10 Science Solutions

NCERT Solutions Class 10 Science

Class 10 Science Book Solutions

Science Open Book

Explore Now →
Class 10 Mathematics Solutions

NCERT Solutions Class 10 Mathematics

Class 10 Mathematics Book Solutions

Mathematics Open Book

Explore Now →
Class 10 English First Flight Solutions

NCERT Solutions Class 10 English First Flight

Class 10 English First Flight Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 Footprints Without Feet Solutions

NCERT Solutions Class 10 Footprints Without Feet

Class 10 Footprints Without Feet Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Class 10 History Book Solutions

Open Book

Explore Now →

Benefits of Studying NCERT Solutions

Studying from NCERT Solutions helps students build strong conceptual understanding and improve problem-solving skills. These solutions are especially useful for revision because every answer is written according to the marking scheme followed by CBSE.

  • Improve conceptual understanding.
  • Learn correct answer-writing techniques.
  • Prepare effectively for school examinations.
  • Complete syllabus revision in less time.
  • Practice important textbook questions.
  • Build confidence before examinations.

Prepared According to the Latest CBSE Syllabus

All NCERT Book Solutions for Class 10 available on ATP Education are updated according to the latest CBSE curriculum. Whenever NCERT introduces changes in textbooks or syllabus, our study materials are revised accordingly so that students always receive accurate and updated content.

Helpful for Competitive Examinations

NCERT textbooks form the foundation of many competitive examinations. Students preparing for Olympiads, NTSE, CUET, UPSC Foundation, SSC and several entrance examinations can strengthen their basics through these chapter-wise solutions. Understanding NCERT concepts also improves analytical thinking and logical reasoning.

Simple and Student-Friendly Explanations

Our experts prepare every answer in a simple, clear and student-friendly format. Difficult concepts are explained step by step with proper reasoning so that students of every learning level can understand them easily. This approach helps students remember concepts for a longer period and perform confidently during examinations.

Start Learning with ATP Education

Explore the complete collection of NCERT Solutions for Class 10 and begin your preparation with confidence. Every chapter is available online for free and can be accessed anytime. Whether you want to complete homework, revise important chapters or prepare for examinations, ATP Education provides reliable and high-quality study resources to help you achieve academic success.