1. कैसे, कब और कहाँ History class 8 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
1. कैसे, कब और कहाँ History class 8 exercise महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 8th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
अध्याय - समीक्षा:
- रॉबर्ट क्लाइव ने रेनेल को हिंदुस्तान के नक़्शे तैयार करने का काम सौंपा था। भारत पर अंग्रेजों की विजय के समर्थक रेनेल को वर्चस्व स्थापित करने की प्रक्रिया नक्शे तैयार करना |
- भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स था |
- आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबैटन था |
- 1817 में स्कॉटलैंड वेफ अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने
तीन विशाल खंडों में ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया (ब्रिटिश भारत का
इतिहास) नामक एक किताब लिखी। - इस किताब में जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को हिंदू, मुसलिम और ब्रिटिश, इन तीन काल खंडों में बाँटा था।
- इतिहास को हम अलग-अलग काल खंडों में बाँटने की कोशिश इसलिए करते हैं | इसकी भी एक वजह है। हम एक दौर की ख़ासियतों, उसके केंद्रीय तत्वों को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसीलिए ऐसे शब्द महत्वपूर्ण हो जाते हैं जिनके सहारे हम समय को बाँटते हैं। ये शब्द अतीत के बारे में हमारे विचारों को दर्शाते हैं। वे हमें बताते हैं कि एक अवधि से दूसरी अवधि
के बीच आए बदलावों का क्या महत्व होता है। - मिल को लगता था कि सारे एशियाई समाज सभ्यता के मामले में यूरोप
से पीछे हैं। - जेम्स मिल का मानना था कि भारत में अंग्रेजों के आने से पहले यहाँ हिंदू और मुसलमान तानाशाहों का ही राज चलता था। यहाँ चारों ओर केवल धार्मिक बैर, जातिगत बंधनों और अंधविश्वासों का ही बोलबाला था |
- मिल ने तो यहाँ तक सुझाव दिया था कि अंग्रेजों को भारत के सारे भूभाग पर कब्जा कर लेना चाहिए ताकि भारतीय जनता को ज्ञान और सुखी जीवन प्रदान किया जा सके। उनका मानना था कि अंग्रेजों की मदद के बिना हिंदुस्तान प्रगति नहीं कर सकता।
- अंग्रेजों द्वारा सुझाए गए वर्गीकरण से अलग हटकर इतिहासकार भारतीय इतिहास को आमतौर पर ‘प्राचीन’, ‘मध्यकालीन’, तथा ‘आधुनिक’ काल में बाँटकर देखते हैं।
- पश्चिम में आधुनिक काल को विज्ञान, तर्क, लोकतंत्र, मुक्ति और समानता जैसी आधुनिकता की ताकतों के विकास का युग माना जाता है।
- अंग्रेजी शासन वाले युग को इतिहासकार औपनिवेशिक युग भी कहते हैं |
- अंग्रेजों ने भारत को जीता और स्थानीय नबाबों और राजाओं को दबाकर अपना शासन स्थापित किया | उन्होंने अर्थव्यवस्था व समाज पर नियंत्रण स्थापित किया, अपने सभी खर्चों के लिए भारतियों से राजस्व वसूल किया |
- ब्रिटिश शासन के कारण यहाँ की मूल्य-मान्यताओं और पसंद-नापसंद, रीति-रिवाज व तौर-तरीकों में बदलाव आए। जब एक देश पर दूसरे देश के दबदबे से इस तरह के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते हैं तो इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है।
- अंग्रेजी शासन द्वारा तैयार किए गए सरकारी रिकॉर्ड इतिहासकारों का एक
महत्वपूर्ण साधन होते हैं। - अंग्रेजों को यह भी लगता था कि तमाम अहम दस्तावेशों और पत्रों को सँभालकर रखना शरूरी है। महत्वपूर्ण दस्तावेशों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार (आर्काइव) और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाए गए।
- अंग्रेजों का विश्वास था कि किसी देश पर अच्छी तरह शासन चलाने के लिए
उसको सही ढंग से जानना जरूरी होता है। - उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पूरे देश का नक्शा तैयार करने के लिए बड़े-बड़े सर्वेक्षण किए जाने लगे। गांवों में राजस्व सर्वेक्षण किए गए। इन
सर्वेक्षणों में धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ता, वहाँ मिलने वाले पेड़-पौधों
आरै जीव-जंतुओं तथा स्थानीय इतिहासों व फैसलों का पता लगाया जाता था। - जनगणना के जरिए भारत के सभी प्रांतों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनकी जाति, इलाके और व्यवसाय के बारे में जानकारियाँ इकट्ठा की जाती थीं। इसके अलावा वानस्पतिक सर्वेक्षण, प्राणि वैज्ञानिक सर्वेक्षण, पुरातात्वीय सर्वेक्षण, मानवशास्त्राीय सर्वेक्षण, वन सर्वेक्षण आदि कई दूसरे सर्वेक्षण भी किए जाते थे।
- जैसे-जैसे छपाई की तकनीक फैली, अख़बार छपने लगे और विभिन्न मुद्दों पर जनता में बहस भी होने लगी। नेताओं और सुधारकों ने अपने विचारों को फैलने के लिए लिखा, कवियों और उपन्यासकारों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लिखा।
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न 1: सही और गलत बताएँ
(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुसलिम, ईसाई, तीन काल
खंडों में बाँट दिया था।
(ख) सरकारी दस्तावेजों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग
क्या सोचते हैं।
(ग) अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर :
(क) गलत
(ख) गलत
(ग) सही
प्रश्न 2: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खण्डों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ है ?
उत्तर: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन काल खण्डों में बाँटा |
(i) हिन्दू (ii) मुसलमान (iii) ब्रिटिश
इनमें निम्न समस्याएँ है:
(i) किसी भी युग को केवल उस समय के शासकों के धर्म के हिसाब से काल खण्डों को नहीं बाँटा जा सकता है |
(ii) वे यह दर्शाना चाहते थे कि ब्रिटिश शासन से पहले भारत जाति धर्म के नाम पर बंटा था |
(iii) जबकि प्राचीन युग के शासकों का कोई धर्म नहीं था |
प्रश्न 2: अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा ?
उत्तर: अंग्रेजों ने दस्तावेजों को संग्रहालय और अभिलेखागार बनाकर सुरक्षित रखा |
प्रश्न 3: इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है ?
उत्तर: पुराने अखबारों में जो जानकारियाँ होती थी वे सच्ची और ठीक होती थी, जबकि पुलिस की रिपोर्ट झूठी होती थी | अंग्रेजी शासन में पुलिस अंग्रेजों के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करती थी, जिसका विश्वास नहीं किया जा सकता था | जबकि अखबारों की जानकारियाँ सच्ची रिपोर्टों पर आधारित होती थी | अखबारें स्वतंत्र रूप से घटनाओं को लिखती थी |
प्रशन 4: इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?
उतर: पुराने अखबारों से जानकारियां पुराने अखबारों से इतिहासकार जो जानकारियाँ प्राप्त करते है| यह संवाददाताओ द्वारों जगहों पर जाकर इकठी की गयीजानकारियों पर आधारित होती है इस तरह अखबार घटनाओ का सही और विस्तृत विवरण लो प्रस्तुत करता है| पुलिस के रिपोर्ट पक्षपात पूर्ण होने की संभावना होती है|
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न 1: रॉबर्ट क्लाइव ने किस व्यक्ति को हिंदुस्तान का नक्शा तैयार करने का कार्य सौपा था ?
उत्तर : रेनेल को |
प्रश्न 2: इतिहास में किन घटनाओं के लिए तिथियाँ महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : इतिहास में निम्न घटनाओं के लिए तिह्थियाँ महत्वपूर्ण होती है, जैसे राजा को कब ताज पहनाया गया, किस साल उसकी शादी हुई, किस साल उसके घर बच्चा पैदा हुआ, किस साल वह कौन सी लड़ाई लड़ी, कब उसकी मृत्यु हुई और उसके बाद कौन शासक गद्दी पर बैठा |
प्रश्न 3: भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल कौन था ?
उत्तर : वॉरेन हेस्टिंग्स 1773 ई0 में |
प्रश्न 4: भारत का आखिरी वायसराय कौन था ?
उत्तर : लार्ड माउन्टबैटन |
प्रश्न 5: जेम्स मिल कौन था ?
उत्तर : जेम्स मिल स्कॉटलैंड का एक अर्थशास्त्री और राजनितिक दार्शनिक था | उसने ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया नामक एक किताब लिखी |
प्रश्न 6: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को कितने काल खण्डों में बाँटा है |
उत्तर : जेम्स मिल में भारतीय इतिहास को तीन काल खंडो में बाँटा है |
(i) हिन्दू (ii) मुसलमान (iii) ब्रिटिश
प्रश्न 7: इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को कितने भागों में बाँटा ?
उत्तर : इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को निम्न भागों में बाँटा |
(i) प्राचीन भारत
(ii) मध्यकालीन भारत
(iii) आधुनिक भारत
प्रश्न 8: अंग्रेजों को क्यों लगता था कि सही तरह शासन चलने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं ?
उत्तर : इसके निम्न कारण हैं |
(i) अंग्रेजों का विश्वास था कि किसी देश पर अच्छी तरह शासन चलाने के लिए उसकों सही ढंग से जानना जरुरी होता है |
(ii) सर्वेक्षणों से धरती की सतह, मिट्टी की गुणवता, पेड़ पौधें, जीव-जंतु तथा स्थानीय इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है |
(iii) इसी कदम में अंग्रेजों ने जनगणना शुरू की और कई प्रकार के सर्वेक्षण किये |
प्रश्न 9: अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा ?
उत्तर : अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को संग्रहालय तथा अभिलेखागार बनाकर सुरक्षित रखा |
प्रश्न 10: भारत में नक्शा बनाने का विभाग कौन सा है ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया |
प्रश्न 11: सर्वे ऑफ़ इण्डिया की स्थापना कब और किस शासन में हुई ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया की स्थापना सन 1803 में ब्रिटिश शासन में हुई |
प्रश्न 12: सर्वे ऑफ़ इण्डिया का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया का मुख्यालय देहरादून में है |
प्रश्न 13: मुग़ल सम्राज्य का अंतिम बादशाह कौन था ?
उत्तर : बहादुर शाह जफ़र |
प्रश्न 14: जनगणना किसे कहते है ?
उत्तर: ब्रिटिश शासन से ही भारत में प्रत्येक 10 वर्ष पर जनता से जुडी जानकारियों के लिए एक सर्वेक्षण किया जाता है और सभी नागरिकों की गणना की जाती है जिसे जनगणना कहते है |
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न : पश्चिम में आधुनिक युग को कैसा युग माना जाता है ?
उत्तर : पश्चिम में आधुनिक काल को विज्ञान, तर्क, लोकतंत्र, मुक्ति और समानता जैसी आधुनिकता की ताकतों के विकास का युग माना जाता है |
प्रश्न: औपनिवेशिक युग किसे कहा जाता है ?
उत्तर: औपनिवेशिक युग वह युग है जिसमें कोई देश किसी देश के राजनितिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से दबा कर उस पर शासन करता है | भारत पर ब्रिटिश शासन का युग औपनिवेशिक युग कहलाता है |
प्रश्न: औपनिवेशीकरण किसे कहते है ?
उत्तर : जब एक देश पर दुसरे देश के दबदबे से इस तरह के राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते है तो इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है |
प्रश्न : जनगणना में किस तरह की जानकारियां इक्कठा की जाती थी ?
उत्तर : जनगणना मके जरिये भारत के सभी प्रान्तों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनकी जाति, इलाके और व्यवसाय के बारे में जानकारियाँ इकठ्ठा की जाती थी |
प्रश्न : "ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इण्डिया" नामक पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर : जेम्स मिल ने |
प्रश्न : मिलान कीजिये :
A B
सर्वे ऑफ़ इण्डिया दस वर्ष
जनगणना स्कॉटलैंड
दस्तावेज माउन्ट बैटन
जेम्स मिल देहरादून
वायसराय अभिलेखागार
उत्तर :
A B
सर्वे ऑफ़ इण्डिया देहरादून
जनगणना दस वर्ष
दस्तावेज अभिलेखागार
जेम्स मिल स्कॉटलैंड
वायसराय माउन्ट बैटन
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
1. कैसे, कब और कहाँ
2. व्यापार से साम्राज्य तक
3. ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना
4. आदिवासी, दिकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना
5. जब जनता बगावत करती है |
6. उपनिवेशवाद और शहर
7. बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक
8. Desi Janta ko sabhya Banana aur Rashtra ko shikshit karna
9. महिलाएँ, जाती एवं सुधार
10. दृश्य कलाओं की बदलती दुनियाँ
11. राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन
12. स्वतंत्रता के बाद
sponser's ads