Chapter 2. स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Civics class 7 exercise अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर
Chapter 2. स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Civics class 7 exercise अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय-समीक्षा
- संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।
- भारत के अधिकांश डॉक्टर शहरी क्षेत्रों में बसते हैं। ग्रामवासियों को डॉक्टर तक पहुँचने के लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या काफी कम है |
- भारत में विदेशों से बहुत बड़ी संख्या में इलाज कराने हेतु चिकित्सा पर्यटक आते हैं। वे उपचार के लिए भारत के कुछ ऐसे अस्पतालों में आते हैं, जिनकी तुलना संसार के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों से की जा सकती है।
- भारत विश्व का दवाइयाँ निर्मित करने वाला चौथा बड़ा देश है और यहाँ से भारी मात्रा में दवाइयों का निर्यात होता है।
- भारत के समस्त बच्चों में से आधों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है और वे अल्प-पोषण के शिकार रहते हैं।
- संचारणीय बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। इन बीमारियों में से 21% जलजनित होती हैं। जैसे-हैजा, पेट के' कीड़े और हैपेटाइटिस आदि |
- हम अपने स्वास्थ्य के लिए अथवा बिमारियों के उपचार के लिए चिकित्सालयों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों से जो सेवा लेते है उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं कहते हैं |
- भारत में बड़ी संख्या में डॉक्टर, दवाखाने और अस्पताल हैं। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने का पर्याप्त अनुभव और ज्ञान भी उपलब्ध है। ये ऐसे चिकित्सालय और स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें सरकार चलाती है। सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवाएँ कहते हैं |
- किसी व्यक्ति अथवा संगठन द्वारा निजी रूप से प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं को निजी स्वास्थ्य सेवाएँ कहते है | निजी अस्पताल अथवा चिकित्सालय आदि |
- सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए ये अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं। इन सेवाओं को चलाने के लिए धन उस पैसे से आता है जो लोग सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं। इसलिए ये सुविधाएँ सबके लिए हैं।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि इसका उद्देश्य अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क या बहुत कम कीमत पर देना है, जिससे गरीब लोग भी इलाज करा सके |
- स्वास्थ्य सेवाओं का अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य है बीमारियों जैसे टी.बी., मलेरिया, पीलिया,
दस्त लगना, हैजा, चिकनगुनिया, आदि को फैलने से रोकना। - हमारे संविधान के अनुसार लोगों के हित को सुनिश्चित करना और सबको स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सरकार का प्राथमिक कर्त्तव्य है।
- निजी स्वास्थ्य सेवाएँ बहुत ही महँगी और खर्चीली है जिसे एक आम व्यक्ति वहन नहीं कर सकता है | दवाईयाँ महँगी होती हैं | बहुत से लोग उन्हें खरीद नहीं सकते और कई बार अपने परिवार की जान बचाने के लिए उन्हें ऋण लेना पड़ता है और कर्ज के बोझ में दब जाते है |
अभ्यास - प्रश्न
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: भारत में प्राय: यह कहा जाता हैं कि हम सबको स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त धन और सुविधाएँ नहीं हैं| क्या इस बात से आप सहमत हैं?
उत्तर: भारत में प्राय: यह कहा जाता हैं कि हम सबको सरकार स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उसके पास इसके लिए पार्याप्त धन हैं और सुविधाएँ नहीं हैं| हम इस बार बात से सहमत नहीं हैं, क्योंकि संसार भार में भारत में सार्वाधिक चिकित्सा महाविघालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं| लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं| हमारे यहाँ से काफी संख्या में डॉक्टर विदेशों में पलायन कर जाते हैं| जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में कमी होती हैं|
प्रश्न: रंजन को इतना अधिक पैसा क्यों खर्च करना पड़ा? कारण बताइए|
उत्तर: रंजन ने बिमारी का इलाज एक निजी अस्पताल मं करवाया था, जहाँ सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध थी| निजी अस्पातल में रंजन का कई तरह का परीक्षण की फ़ीस, डॉक्टर की फ़ीस तथा बेड का चार्ज के कारन अधिक पैसा खर्च करना पड़ा|
प्रश्न: सरकारी अस्पताल में अमन को किन कठिनाई का समाना करना पड़ा? आपके विचार से अस्पताल कैसे बेहतर ढंग से काम कर सकता हैं? चर्चा कीजिए|
उत्तर: सरकारी अस्पताल में अमन को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा| जब उसकी बारी लंबी लाइन में खड़े होना पड़ा| जब उसकी बारी आई तो डॉक्टर ने खून की जाँच कराने के लिए कहा| इसके लिए उसे क और लंबी लाइन में खड़े होना पड़ा जहाँ जाँच के लिए खून लिया जा रहा था, वहाँ भी बहुत भीड़ - भड़क्का हो रहा था और इन सभी कार्या के लिए काफी समय लगा| इसके बाद ओ. पी. डी. काउंटर पर भी एक लंबी लाइन में इन्तजार करना पड़ा|
अस्पातल के बेहतर ढंग से काम करने के उपाय -
1. अस्पताल के प्रत्येक कर्मचारी को अलग - अलग काम सौंपा जाना चाहिए|
2. प्रत्येक कर्मचारी के लिए समय सीमा निर्धारित किया जाना चाहिए कि वह निश्चित समय में एक| निश्चित संख्या में रोगियों की समस्या का निपटारा करें और जिस कर्मचारी एवं डॉक्टर के कार्या में लापरवाही मिले उस पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए|
3. अस्पताल की साग - सफाई के लिए अधिकारियों द्वारा समय - समय पर निगरानी करना चाहिए|
प्रश्न: जब आप बीमार होते हैं, तो जहाँ जाते हैं? क्या आपको किन्हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं? अपने अनुभव के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए|
उत्तर: जब हम बीमार होते हैं, तो हम सरकारी अस्पताल में आते हैं सरकारी अस्पताल में लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता हैं| उसके बाद सरकारी अस्पताल के विभिन्न जाँच परीक्षण के मशीन खराब हैं| डॉक्टर से इलाज कराने के लिए भी लम्बा इतजार करना पड़ता हैं| डॉक्टर द्वारा जो दवाइयां लिखि जाती हैं उनमें से कई दवाइयां अस्पताल में नहीं मिलती, उसे बहार की दुकानों से खरीदना पड़ता हैं|
प्रश्न: निजी चिकित्सालयों में हमें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं? चर्चा कीजिए|
उत्तर: निजी चिकित्सालयों में हम निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं -
1. निजी चिकित्सालयों में इलाज कराने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं|
2. छोटे निजी चिकित्सालयों में के डॉक्टर ऐसे होते हैं जिनमें योग्यता की कमी होती हैं|
3. गलियों या मुहल्लों में कुछ निजी चिकित्सालय के डॉक्टर एम. बी. बी. एस. नहीं होते, दूसरे शब्दों में उन्हें झोला छाप डॉक्टर कहा जाता हैं, जो कंपाउंटर से डॉक्टर बने होते हैं|
4. छोटे निजी चिकित्सालयों में कई जाँच परीक्षण यंत्रो की कमी होती हैं| जिसके कारण बाहर से जाँच परीक्षण कराना पड़ता हैं|
प्रश्न: किन - किन अर्था में सार्वजानिक स्वास्थ्य व्यवस्था सबके लिए उपलब्ध एक सेवा हैं?
उत्तर: निम्न अर्था में सार्वजानिक स्वास्थ्य व्यवस्था सबके लिए उपलब्ध एक सेवा हैं -
1. सार्वजानिक स्वास्थ्य केंद्र में अमीर - गरीब कोई भी व्यकित अपने रोग का इलाज करा सकाता हैं|
2. सार्वजानिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में इलाज कराना सबके लिए संभव हैं|
3. सार्वजानिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी का इलाज करते समय किसी भी आधर पर भेदभाव नहीं किया जाता|
4. सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की वचनबद्ध को पूरा करने के लिए ये| अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं|
5. इन सेवाओं को चलाने के लिए धन उस पैसे से आता हैं, जो लोग सरकार को टैक्स के रूप में डेट हैं|
प्रश्न: कुछ सार्वाजनिक स्वास्थ्य के केंद्रों अथवा अस्पतालों की सूची बनाइए, जो आपके घर के पास हैं| अपने अनुभव से अथवा उनमें से किसी एक में जाकर केंद्र चलाने वाले लोगों को और वहाँ दि जाने वाली सुविधाओं का पता लगाइए|
उत्तर: सार्वजानिक स्वास्थ्य केंद्र जो दिल्ली में स्थित हैं|-
1. गुरू तेग बहादुर अस्पताल
2. लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल
3. हिंदू राव अस्पताल
4. गोविन्द वल्लभ पन्त अस्पताल
अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: सार्वजनिक शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: वह सेवा या कार्य, जो देश के सब लोगों के लिए है और मुख्य रूप से सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें स्कूल, अस्पताल, टेलीफोन सेवाएँ आदि शामिल हैं। लोग इन सेवाओं की माँग कर सकते हैं और यदि संस्थाएँ ठीक से काम नहीं करतीं हैं, तो इन पर सवाल उठा सकते हैं।
प्रश्न: निजी सेवाएँ क्या हैं?
उत्तर: वह कार्य, जो किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा अपने लाभ के लिए आयोजित किया जाए।
प्रश्न: चिकित्सा पर्यटक क्या होते हैं?
उत्तर: ये वे विदेशी पर्यटक हैं, जो इस देश के उन अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए विशेष रूप से यहाँ आते हैं, जहाँ उन्हें अपने देश की तुलना में बहुत कम मूल्य पर विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं।
प्रश्न: संचारणीय बीमारियाँ किसे कहते है?
उत्तर: वे बीमारियाँ हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कई माध्यमों से संचारित हो जाती हैं, जैसे-पानी, भोजन, हवा इत्यादि।
प्रश्न: ओ पी डी किसे कहते हैं?
उत्तर: यह ‘आउट पेशेंट डिपार्टमेंट’ या ‘बाह्य रोगी विभाग’ का संक्षिप्त रूप है। अस्पताल में किसी विशेष वार्ड में भर्ती होने से पहले रोगी ओ पी डी में जाते हैं।
प्रश्न: ‘स्वास्थ्य’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: ‘स्वास्थ्य’ से तात्पर्य बिमरियों तथा घावो से मुक्त रहने की क्षमता से है|
प्रश्न: दुनिया में सर्वधिक मेडिकल collage किस देश में है?
उत्तर: दुनिया में सर्वधिक मेडिकल collage भारत में है|
प्रश्न: सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था क्या है?
उत्तर: सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से तात्पर्य सर्कार द्वारा चलाये जाने वाले हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के तंत्र से है|
प्रश्न: हमारे संविधान में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के अधिकार की सुरक्षा का कर्त्तव्य किसके लिए निर्धारित किया गया है?
उत्तर: हमारे सविधान में सर्कार का यहाँ कर्त्तव्ये निर्धारित किया गया है की वहा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के अधिकार को सुनिशिचत करे|
प्रश्न: हमारे जीवन से संबंधित कुछ उन पहलुओ के बारे में बताइए जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते है|
उत्तर: (i) कभी – कभी हम एक लंबी अवधि के लिए सुस्त ,अक्रिये ,चिंतित तथा डरे – सहमे रहते है|
(ii) पारिवारिक समस्याओ तथा कम के बोझ के कारण भी हम मानसिक चिन्ताओ से घिरे रहते है|
प्रश्न: सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के क्या कार्य है?
उत्तर: (i) सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र जनता के बहुत बड़े हिसे के स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों की देखभाल करता है| इसके अंतर्गत ग्रामीण शेत्र तथा शहर एवं कसबे सभी शामिल है|
(ii) यह तिककरण कार्येक्रम चलाकर तथा पहले से ही बीमारी से प्रभावित लोगो के उपचार द्वारा बिमारियो को फेलने से रोकता है|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Civics Chapter List
Chapter 1. समानता
Chapter 2. स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
Chapter 3. राज्य शासन कैसे काम करता है
Chapter 4. लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना
Chapter 5. औरतों ने बदली दुनिया
Chapter 6. संचार माध्यमों को समझना
Chapter 7. हमारे आस पास के बाजार
Chapter 8. बाज़ार में एक कमीज़
Chapter 9. समानता के लिए संघर्ष
sponser's ads