NCERT Solutions for Class 10 – Complete Chapter-wise Study Material
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण is one of the most important chapters in the Class 10 Science Hindi NCERT Solutions curriculum. This chapter plays a significant role in helping students build a strong conceptual foundation while preparing for school examinations, class tests, unit tests, half-yearly examinations, annual examinations, and CBSE board assessments. The chapter has been carefully designed according to the latest NCERT syllabus, making it an essential part of every student's study plan.
The 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण - Class 10 Science Hindi NCERT Solutions available on ATP Education explain every question in a simple, accurate, and step-by-step manner. Each answer is prepared according to the latest CBSE guidelines so that students can understand the concepts clearly without confusion. Whether you are completing your homework, revising before examinations, or strengthening your understanding of the subject, these solutions provide reliable academic support throughout your learning journey.
One of the biggest advantages of studying 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण is that it helps students understand important concepts, definitions, examples, and textbook exercises in an organized way. Instead of memorizing answers, students learn how to develop logical thinking, improve analytical skills, and write well-structured answers in examinations. This chapter also helps improve problem-solving ability and encourages conceptual learning, which is essential for scoring higher marks in school and competitive examinations.
Our Class 10 Science NCERT Solutions cover all textbook questions, important exercise questions, and chapter-wise explanations in Hindi Medium. Every solution is written in easy-to-understand language, allowing students to revise the chapter quickly before examinations. Regular practice of these solutions improves confidence, strengthens subject knowledge, and reduces examination stress.
Students preparing for school assessments should carefully study 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण because questions from this chapter are frequently asked in objective questions, short answer questions, long answer questions, competency-based questions, and case-study questions. Understanding the concepts explained in this chapter also helps students connect related topics from other chapters, making overall learning more effective and meaningful.
At ATP Education, we continuously update our Class 10 Science Hindi NCERT Solutions according to the latest NCERT textbooks and CBSE curriculum. Students can confidently use these chapter-wise solutions for daily study, homework assistance, quick revision, examination preparation, and self-learning. By studying 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण thoroughly and practising every question regularly, students can strengthen their concepts, improve writing skills, and achieve better academic performance in both school and board examinations.
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण - Class 10 Science Hindi NCERT Solutions
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
Chapter Review
- दो या दो से अधिक रासायनिक पदार्थों के संयोग से जब एक नए पदार्थ का निर्माण होता है तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं |
- रासायनिक समीकरण के दो भाग होते हैं - (i) अभिकारक और (ii) उत्पाद
-
जब कोई अभिक्रिया संपन्न होता है तो उसे निम्न चिन्हों से पहचाना जाता है |
जैसे :
-
पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन |
-
रंग में परिवर्तन |
-
गैस का निष्कासन |
-
ताप में परिवर्तन |
-
जब एक मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाया जाता है तो यह मैग्नीशियम ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है |
-
अभिकारक : वे पदार्थ जो किसी अभिक्रिया में भाग लेते है अभिकारक कहलाते है | जैसे - ऊपर के समीकरण में मैग्नीशियम एवं ऑक्सीजन अभिक्रिया में भाग लेते है इसलिए ये दोनों अभिकारक है |
-
उत्पाद: किसी अभिक्रिया के दौरान नए बनने वाले पदार्थों को उत्पाद कहते है | जैसे - MgO उत्पाद है जो Mg और O2 के भाग लेने से नया पदार्थ बना है |
-
रासायनिक समीकरण एक रासायनिक अभिक्रिया को प्रदर्शित करता है | इसलिए रासायनिक समीकरण में तीर के निशान के बायीं ओर अभिकारकों को लिखा जाता है और उनके बीच में (+) चिन्ह लगाया जाता है , इसीप्रकार तीर के दाई ओर उत्पादों को लिखा जाता है और उनके बीच (+) चिन्ह लगाया जाता है |
-
असंतुलित रासायनिक समीकरण को कंकाली समीकरण कहते है |
-
रासायनिक अभिक्रियाओं में अणुओं के बीच बंध का बनने और टूटने से नए पदार्थ का निर्माण होता है | जैसे जल के अणुओं के टूटने से ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन उत्पन्न होते हैं जबकि कार्बन तथा ऑक्सीजन के बीच बंध बनने से कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त होता है |
-
वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारकों से एक एकल उत्पाद का निर्माण होता है तो ऐसी अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया कहते है |
-
वे अभिक्रियाएँ जिसमें अभिक्रिया के दौरान ऊष्मा निकलती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती हैं |
-
वे अभिक्रियाएँ जिसमें ऊष्मा का शोषण होता है | ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती हैं |
-
वे अभिक्रियाएँ जिनमें एकल अभिकारक वियोजित/विघटित होकर दो या अधिक उत्पादों का निर्माण करता है | विघटन अभिक्रियाएँ कहलाती है |
-
ऐसी अभिक्रियाएँ जिसमें अधिक अभिक्रियाशील पदार्थ कम अभिक्रियाशील पदार्थ को उसके यौगिक से अलग कर देता है विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं |
-
ऐसी अभिक्रिया जिसमें अभिकर्कों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहलाता है |
-
किसी पदार्थ में हाइड्रोजन की वृद्धि अथवा ऑक्सीजन का ह्रास अथवा दोनों हो तो इसे अपचयन कहते है |
-
रेडोक्स अभिक्रिया (Redox Reaction): ऐसी अभिक्रिया जिसमें अभिक्रिया के दौरान एक अभिकारक उपचयित (oxidised) होता है जबकि दूसरा अपचयित होता है उसे रेडोक्स अभिक्रिया कहते हैं |
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
पाठगत-प्रश्न
पाठगत-प्रश्न:
पेज संख्या – 6
प्र० 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर: वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है ताकि वह जलते समय पूरी तरह वायु के संपर्क में रहे |
प्र० 2. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर:
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
H2 + Cl2 → 2HCl
समीकरण संतुलित है |
(ii) बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
BaCl2 + Al2(SO4)3 → BaSO4 + AlCl3
इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर
3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
Na + H2O → NaOH + H2
इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2
प्र० 3. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |
(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |
उत्तर:
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |
BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + NaCl (aq)
यह असंतुलित समीकरण है इसे संतुलित करने पर
BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + 2NaCl (aq)
(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |
NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H2O (l)
यह समीकरण संतुलित है |
पेज संख्या – 11
प्र० 1. किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है |
(i) पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए |
(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए |
उत्तर:
(i) पदार्थ 'X' का नाम कैल्शियम ऑक्साइड है और इसका रासायनिक सूत्र CaO है |
(ii) कैल्शियम ऑक्साइड तेजी से जल के साथ अभिक्रिया कर कैल्शियम हाइड्रोक्साइड बनाता है | इसका रासायनिक समीकरण इस प्रकार है |
CaO + H2O → Ca(OH)2
कैल्शियम ऑक्साइड जल कैल्शियम हाइड्रोक्साइड
प्र०2. क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है ? उस गैस का नाम बताइए |
उत्तर: पानी के इलेक्ट्रोलिसिस के दौरान, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन विद्युत प्रवाह से अलग हो जाते हैं। पानी में दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन होता है। चूंकि हाइड्रोजन एक परखनली में जाती है और ऑक्सीजन दूसरी परखनली में जाती है। एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा से दोगुनी है। यह गैस हाइड्रोजन है |
पेज संख्या – 15
प्र० 1. जब लोजे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता हैं?
उत्तर: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग बदल जाता हैं क्योंकि लोहे द्वारा कॉपर के विस्थापन के कारण लौह सल्फेट का निर्माण होता हैं|
CuSO4(aq) + Fe → FeSO4 + Cu
प्र० 2. क्रियाकलाप 1.2 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए|
उत्तर: जब लेड (II) नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाईड के साथ मिलाया जाता हैं तो पौटेशियम नाइट्रेट तथा लेड आयोडाइड का निर्माण होता हैं|
Pb(NO3)2 + 2Kl → 2KNO3 + Pbl2
प्र० 3. निम्न अभिक्रियाओ में उपचयित तथा अपचयित पदार्थो की पहचान कीजिए|
(i) 4Na(s) + O2(g) → 2Na2O(s)
(ii) CuO(s) + H2(g) → Cu(s) + H2O(I)
उत्तर: (i) सोडियम (Na) Na2O में उपचयित होता हैं|
(ii) CuO (कॉपर ऑक्साइड) Cu में अवकृत होता हैं जबकि H2 (हाइड्रोजन) जल (H2O) में उपचयित होता हैं|
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
अभ्यास
अभ्यास प्रश्न :
प्रश्न1: निचे दी गयी अभिक्रिया के सम्बन्ध में कौन सा कथन असत्य है ?
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है |
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है |
(c) कार्बन अपचयित हो रहा है |
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है |
उत्तर : (i) (a) एवं (b)
(ii) (a) एवं (c)
(iii) (a) (b) एवं (c)
(iv) सभी
समीक्षा:
(a) सीसा अपचयित हो रहा है | →कथन सत्य है |
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है | →कथन असत्य है |
(c) कार्बन अपचयित हो रहा है | →कथन सत्य है |
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है | →कथन असत्य है |
उत्तर : (ii) (a) एवं (c) कथन सत्य है |
प्रश्न2: Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe
ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है |
(a) संयोजन अभिक्रिया
(b) द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
(c) वियोजन अभिक्रिया
(d) विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर : (d) विस्थापन अभिक्रिया
प्रश्न3: लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ? सही उत्तर पर निशान लगाये |
(a) हाइड्रोजन गैस और एवं आयरन क्लोराइड बनता है |
(b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रो-क्साइड बनता है |
(c) कोई अभिक्रिया नहीं होती |
(d) आयरन लवण एवं जल बनता है |
उत्तर: (a) हाइड्रोजन गैस और एवं आयरन क्लोराइड बनता है |
प्रश्न4: संतुलित रसायनिक समीकरण क्या है ? रसायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर: जब अभिकारक और उत्पाद दोनों तरफ के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान हो तो ऐसे समीकरण को संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है | द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है |
प्रश्न5: निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में लिखकर संतुलित कीजिये |
(a) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से अभिक्रिया कर अमोनिया बनाता है |
(b) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है |
(c) एलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, एलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है |
(d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रो-ऑक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देता है |
उत्तर :- (a) 3H2 + N2 →2NH3
(b) 2H2S + 3O2 → 2H2O + 3BaSO2
(c) 3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 2AlCl3 + 3BaSO2
(d) 2K + 2H2O → 2KOH + H2
प्रश्न6: निम्न रासायनिक समीकरण को संतुलित कीजिये:
(a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O
(b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O
(c) NaCl + AgNO3 → AgC2l + NaNO3
(d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCl
उत्तर :- संतुलित रासायनिक समीकरण :-
(a) 2HNO3 (aq) + Ca(OH)2 (aq) → Ca(NO3)2 (aq) + 2H2O (l)
(b) 2NaOH (aq) + H2SO4 (aq) → Na2SO4 (aq) + 2H2O(l)
(c) NaCl (aq) + AgNO3 (aq) → AgCl (s) + NaNO3(aq)
(d) BaCl2(aq) + H2SO4(aq) → BaSO4 (s) + 2HCl (aq)
प्रश्न7: निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए |
(a) कैल्सियम हाइड्रो-ऑक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्सियम कार्बोनेट + जल
(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
(c) एलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
(d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
उत्तर : (a) Ca(OH)2 (aq) + Co2(g) → CaCo3(s) + H2O(l) |
(b) Zn(s) + 2AgNo(aq) → Zn(No3)2 + 2Ag(s) |
(c) 2Al(s) + 3CuCl2(aq) → 2AlCl3 + 3Cu(s) |
(d) BaCl2(aq) + K2SO4 → BaSO4(s) + 2KCl(aq) |
प्रश्न8: निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताईये |
(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s) |
(b) जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g) |
(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन(g) → हाइड्रोजन क्लोराइड(g) |
(d) मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g) |
उत्तर : (a) 2KBr(aq) + Bal2 → 2Kl(aq) + BaBr(aq) |
(b) ZnCo3 + ZnCo3 → ZnO(s) + CO2(s) |
(c) H2 + cl2(g) → 2HCl(g) |
(d) Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl2(aq) + H2(g) |
प्रश्न9: ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है ? उदहारण दीजिये |
उत्तर : वे अभिक्रिया जिसमें उत्पादों के बनाने पर ऊष्मा मुक्त होती है , उषमाक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती है |
(i) C + O2 → Co2 + ऊष्मा
(ii) C6H12O6 + 6Co2 + 6H2O
वे अभिक्रियायें जिसमें उत्पादों के बनाने पर ऊर्जा अवशोषित होती है , ऊष्माशोषी कहलाती है |
FeSo4(s) → Fe2O3(s) + So2(g) + So3(g)
प्रश्न10: श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है ? वर्णन कीजिये |
उत्तर : पाचन क्रिया के समय भोजन हमारे शरीर में उपस्थित ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऊर्जा मुक्त करता ही | हमारे शरीर की कोशिकाओं को उर्जा मिलाती है | अत: श्वसन एक उषमाक्षेपी अभिक्रिया है |
C6H12O6 + 6O → 6CO2 + 6H2O + उर्जा (ग्लूकोज) |
प्रश्न11: वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए |
उत्तर : जिस प्रकार संयोजन अभिक्रिया में दो या दो अधिक अभिकारक परस्पर क्रिया करके उत्पाद बनाते है , ठीक उसी के विपरीत वियोजन अभिक्रिया में कोई यौगिक दो या डॉन से यौगिकों में विघटित हो जाता है |
संयोजन - 2H2 + O2 → 2H2O
वियोजन - 2H2o → 2H2 + O2
प्रश्न 12. उन वियोजन अभिक्रियाओं का एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर:
उष्मीय वियोजन का उदाहरण:
इस अभिक्रिया में ऊर्जा का ऊष्मा के रूप में प्रयोग हो रहा हैं|
प्रकाशीय वियोजन का उदाहरण:

इस अभिक्रिया में ऊर्जा का प्रकाश के रूप में उपयोग हो रहा हैं|
विद्युत वियोजन का उदाहरण:

इस अभिक्रिया में ऊर्जा का विद्युत के रूप में उपयोग हो रहा हैं|
प्रश्न 13. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर: विस्थापन :- विस्थापन अभिक्रिया में किसी लवण से उसका एक तत्व किसी अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील तत्व द्वारा विस्थापित हो जाता हैं|
उदाहरण के लिए निम्नलिखित अभिक्रिया में CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu
द्विविस्थापन :- द्विविस्थापन अभिक्रिया में एक ने उत्पादों के निर्माण के लिए दो अभिकारको के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता हैं|
उदाहरण के लिए Na2SO4(aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (अवक्षेपण) + 2NaCl (aq)
प्रश्न 14. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर: जब सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में कॉपर मिलाया जाता हैं तो यह सिल्वर को विस्थापित कर देता हैं क्योंकि कॉपर सिल्वर से अधिक क्रियाशील होता हैं|
2AgNO3 + Cu → Cu(NO3)2 + Ag
प्रश्न 15. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें किसी अवक्षेप का निर्माण होता हैंउसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं| जैसे:- Na2SO4(aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (अवक्षेपण) + 2NaCl (aq)
प्रश्न 16. ऑक्सीजन वेफ योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए।
(a) उपचयन (b) अपचयन
उत्तर: (a) उपचयन :- वे अभिक्रिया जिनमें ऑक्सीजन का योग होता हैं उन्हें उपचयन कहते हैं|जैसे:- 2H2 + O2 → 2H2O
(b) अपचयन :- वे अभिक्रिया जिनमें ऑक्सीजन का ह्रास होता हैं उन्हें अपचयन कहते हैं|
जैसे:- ZnO + C → Zn + CO
प्रश्न 17. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
उत्तर: चमकदार भूरे रंग का तत्व 'x' कॉपर हैं| जब इसे हवा में गर्म किया जाता हैं या कॉपर ऑक्साइड के जमा होने के कारण कला पड़ जाता हैं|
2Cu + O2 → 2CuO
प्रश्न 18. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर: लौहे की वस्तुओ को संक्षारण से बचाने के लिए हम पेंट करते हैं| पेंट, वास्तु की सतह तथा हवा या नमी के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को समाप्त कर देता हैं|
प्रश्न 19. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर: तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों कोक्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन से युक्त किया जाता हैं| जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधिता हो जाते हैं| उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते हैं|
प्रश्न 20. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिएः
(a) संक्षारण (b) विकृत गंधिता
उत्तर: (a) संक्षारण :- जब कोई धातु अपने आस-पास अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती हैं तो यह संक्षारित होती हैं और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं| जैसे:- लोहे में जंग लगना|
(b) विकृत गंधिता :- उपचयित होने पर तेल एवं वसा विकृत गंधित हो जाते हैं तथा उनके स्वाद तथा गंध बदल जाते हैं| इस प्रक्रिया को विकृत गंधिता कहते हैं| जैसे:- वसा एवं तेल युक्त पदार्थ|
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
प्रश्न1: CaO (s) का सामान्य नाम लिखिए |
उत्तर: चूना पत्थर |
प्रश्न2: सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, एंटासीड का एक मुख्य संघटक क्यों होता है ?
उत्तर: क्योंकि सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट एक क्षारीय पदार्थ है यह एसिड को उदासीन कर देता है |
प्रश्न3: रसायनिक अभिक्रिया में अभिकारक और उत्पादों को किन किन भौतिक अवस्थाओं में दर्शाया जाता है ?
उत्तर: ठोस (s), द्रव्य (l), गैस(g) और जलीय विलयन(aq) के रूप में |
प्रश्न4: क्या होता है जब मैग्नीशियम रिबन को वायु की उपस्तिथि में जलाया जाता है ?
उत्तर: यह सफ़ेद रंग का मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है |
प्रश्न5: श्वसन को उश्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है ?कारण दीजिए |
उत्तर: श्वसन क्रिया जो हमारी कोशिकाओं में निरंतर होती रहती है यह एक प्रकार की उश्माक्षेपी अभिक्रिया है | भोजन से प्राप्त कार्बोहाइड्रेट टूटने के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है जो श्वसन अभिक्रिया में ऑक्सीजन के साथ मिलकर हमे उर्जा प्रदान करते है | चूँकि ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया में भी उर्जा निकलती है इसलिए श्वसन को भी ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है|
प्रश्न6: उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते है | इस अभिक्रिया का एक संतुलित समीकरण लिखिए |
उत्तर: संयोजन अभिक्रिया |
C + O2 - CO2
प्रश्न7: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्री को लम्बे समय तक रखने के लिए पैकिंग थैली में कौन सी गैस से युक्त किया जाता है | क्यों ?
उत्तर: थैली से ऑक्सीजन को हटाकर नाइट्रोजन युक्त किया जाता है इससे उपचयन की सम्भावना खत्म हो जाती है और थैली में रखे पदार्थ विकृतगंधित नहीं होते हैं|
प्रश्न8: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्रीयों के उपचयन से उनमें कौन से गुण आ जाते है ?
उत्तर: वे विकृतगंधित हो जाते है |
प्रश्न: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्रीयों के उपचयन की गति धीमी करने के लिए दो महत्वपूर्ण उपाय लिखिए |
उत्तर:
- वायुरोधी बर्तन में रखने से उपचयन की गति हो जाती है |
- थैली से ऑक्सीजन को हटाकर नाइट्रोजन युक्त करने से उपचयन की संभावना ख़त्म हो जाती है |
प्रश्न9: उस अभिक्रिया का नाम लिखिए जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का अदान-प्रदान होता है |
उत्तर: द्वि-विस्थापन अभिक्रिया |
प्रश्न10: रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है ?
उत्तर: ऐसी प्रक्रियाएँ जिनमें नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है |
जैसे- दूध से दही का बनना, लोहे पर जंग लगना आदि |
प्रश्न11: रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर: जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को संकेतों अथवा सूत्रों के माध्यम से व्यक्त किया जाता है तो इसे रासायनिक समीकरण कहते है |
2H + O → H2O
प्रश्न 12: जल का वैद्युत वियोजन एक वियोजन अभिक्रिया का उदाहरण है। इस अभिक्रिया में उत्सर्जित हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन गैसों का मोल अनुपात क्या होता है?
उत्तर:
जल के विद्युत वियोजन/अपघटन से हाइड्रोजन के दो परमाणु और ऑक्सीजन के एक परमाणु का उत्पादन होता है |
हाइड्रोजन के 1 मोल = 1 ग्राम हाइड्रोजन परमाणु
ऑक्सीजन के 1 मोल = 16 ग्राम ऑक्सीजन परमाणु
जल (H2O) = 2 मोल हाइड्रोजन परमाणु + 1 मोल ऑक्सीजन परमाणु
हाइड्रोजन के 2 मोल = 2 ग्राम
ऑक्सीजन के 1 मोल = 16 ग्राम
अनुपात = हाइड्रोजन का द्रव्यमान : ऑक्सीजन का द्रव्यमान
= 2/16
= 1/8
जल के विद्युत् वियोजन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मोलों का अनुपात 1:8 होता है |
प्रश्न13: सफेदी के पश्चात दीवारों पर चमक किस यौगिक के कारण होता है ?
उत्तर: कैल्शियम कार्बोनेट |
प्रश्न14: आलू के चिप्स को विकृतगंधिता से बचाने के लिए प्लास्टिक की थैली में कौन-सी गैस भरी जाती है?
उत्तर: नाइट्रोजन (N2) |
प्रश्न15: किस यौगिक के जलीय विलयन का उपयोग सफेदी के लिए किया जाता है?
उत्तर: सफेदी के लिए कैल्शियम ऑक्साइड के जलीय विलयन का उपयोग किया जाता है |
प्रश्न16: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट में डाला जाता है तो कॉपर सल्फेट के विलयन का रंग में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर: कॉपर सल्फेट का विलयन नीले से रंगहीन में परिवर्तित हो जाता है |
प्रश्न17: जब लैड नाइट्रेट क्रिस्टलों को शुष्क परखनली में गर्म किया जाता है, तो निर्गत होने वाली भूरे रंग की गैस का नाम लिखिए।
उत्तर: नाइट्रोजन ऑक्साइड |
प्रश्न18: सिल्वर क्लोराइड को काले रंग की बोतल में क्यों रखा जाता है?
उत्तर: सिल्वर क्लोराइड का प्रकाशीय वियोजन होता है | यह सूर्य के प्रकाश में तुरंत वियोजित होकर सिल्वर और क्लोरीन अलग हो जाता है | इसे बचाने के लिए काले रंग के बोतल में रखा जाता है |
प्रश्न19: वायु के सम्पर्क में तांबे के बर्तन चमक क्यों खो देते हैं?
उत्तर: वायु के संपर्क में आने से तांबा का ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके कॉपर ऑक्साइड नाम के यौगिक का निर्माण करता है, जिसकी एक पतली परत पुरे तांबे के ऊपर चढ़ जाता है जिससे बर्तन अपनी चमक खो देती है |
प्रश्न20 : रासायनिक समीकरण को संतुलित क्यों किया जाता है ?
उत्तर : द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुलित करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है |
प्रश्न21: वायु में जलने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर : वायु में जलने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ इसलिए किया जाता है ताकि उसके उपरी सतह से धूलकण हट जाये जिससे इसकी सतह प्रत्यक्ष रूप से वायु के संपर्क में आ सके |
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर:
प्रश्न1: रासायनिक समीकरण के कितने भाग होते है ?
उत्तर: रासायनिक समीकरण के दो भाग होते है |
(1) अभिकारक – रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ |
(2) उत्पाद – अभिक्रिया से उत्पन्न पदार्थ उत्पाद कहलाते है |
उदहारण- C + O2 → CO2
(अभिकारक) (उत्पाद)
प्रश्न2: असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?
उत्तर: तीर के बाई ओर तथा दाई ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान नहीं हो ऐसे समीकरण को असंतुलित रासायनिक समीकरण कहते है |
जैसे - 2Mg + O2 → MgO
(अभिकारक) (उत्पाद)
|
तत्व |
अभिकारक |
उत्पाद |
|
मैग्नीशियम ऑक्सीजन |
2 2 |
1 1 |
प्रश्न3: यौगिक किसे कहते है ?
उत्तर: दो या दो से अधिक परमाणुओं के मेल से बने पदार्थ को यौगिक कहते है, एवं ये हमेशा निश्चित अनुपात में होते है | जैसे –
H2 O, H2 SO4, Cu SO4, and AlO3 इत्यादि |
प्रश्न4: ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर: ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया दो प्रकार की होती है |
(1) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
(2) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
प्रश्न5: ऊष्माशोषी अभिक्रिया की परिभाषा उदहारण सहित दीजिये |
उत्तर: जिस अभिक्रिया से ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं |
जैसे - N + O2 ® NO2
इस अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है |
प्रश्न6: ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया की परिभाषा उदहारण सहित दीजिये |
उत्तर: जिस अभिक्रिया में ऊष्मा निकलती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है | जैसे -
C + O2 → CO2
प्रश्न7: संयोजन अभिक्रिया से आप क्या समझते है ?
उत्तर: वे अभिक्रियाएँ जिनमे दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते है, उन्हें संयोजन अभिक्रिया कहते है |
उदहारण: 2Mg + O2 → 2MgO
इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम एवं ऑक्सीजन मिलकर अभिक्रिया करते है और एक नया पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते है |
प्रश्न8: उपचयन और अपचयन में अन्तर स्पष्ट कीजिये |
उत्तर: उपचयन और अपचयन एक दुसरे की पूरक अभिक्रियाएँ है, जैसे उपचयन में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है तो अपचयन में ऑक्सीजन का ह्रास होता है |
प्रश्न9: एक भूरे रंग का चमकदार तत्व X को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है |
(1) इस तत्व X एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताईये |
(2) इस अभिक्रिया का समग्र समीकरण लिखिए |
उत्तर:
(1) तत्व X कॉपर है और कला रंग का यौगिक कॉपर ऑक्साइड है |
(2) 
प्रश्न10: संक्षारण क्या है ? धातु को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन विधियों का नाम लिखो |
उत्तर: खुली वायु या नम वायु, जल के संपर्क में किसी धातु की सतह पर आती है तो इसकी सतह पर वायु धातु से अभिक्रिया कर एक पदार्थ बना लेता है जिससे धातु का श्रय होने लगता है इस परिघटना को संक्षारण कहते है |
धातु को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन विधियाँ निम्न है |
(1) जस्तीकरण करके
(2) पेंट करके
(3) तेल या ग्रीस लगाकर
प्रश्न11: रसायनिक समीकरण को क्यों संतुलित किया जाता है ?
उत्तर: द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है |
प्रश्न12: उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन निष्कासित होती है |
उत्तर: अवकरण अभिक्रिया |
प्रश्न13 : तापीय वियोजन क्या है ? इसका एक उदाहरण दीजिये |
उत्तर: ऐसी अभिक्रिया जिसमें गर्म करने पर कोई पदार्थ दो या दो से अधिक पदार्थों में विघटित हो जाता है उसे तापीय वियोजन कहते है |
उदाहरण :
कैल्शियम कार्बोनेट गर्म करने पर कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड में विघटित हो जाता है |
प्रश्न14: आलू चिप्स के पैकेट में नाइट्रोजन गैस क्यों भरी जाती है ?
उत्तर: आलू के चिप्स तेलीय और वसा युक्त आहार है | इसका वायु के संपर्क में आने से ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर उपचयन (oxidation) हो जाता है | और यह विकृतगंधित हो जाती हैं परिणाम स्वरुप इनका स्वाद खराब हो जाता है, यह खाने लायक नहीं रहता है | इसे बचाने के लिए आलू चिप्स पैकेट से ऑक्सीजन को हटाकर नाइट्रोजन गैस भरा जाता है |
प्रश्न15: क्या होता है जब बिना बुझा चूना जल से अभिक्रिया करता है ?
उत्तर: बुझा हुआ चुना कैल्शियम ऑक्साइड होता है जिसे quiklime भी कहते हैं | यह जब जल से अभिक्रिया करता है तो यह कैल्शियम हाइड्रोक्साइड बनाता है | जब दीवारों पर इस विलयन को लगाया जाता है तो यह वायु के संपर्क में आकर वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करता है और पुन: एक नए यौगिक का निर्माण करता है जिसका नाम कैल्शियम कार्बोनेट है | यह एक अवक्षेप होता है जो जल में अघुलनशील होता है |
प्रश्न16: गर्मियों में दूध को कक्ष-ताप में रखने पर क्या होता है ?
उत्तर: गर्मियों में तापमान अधिक होता है कमरे के तापमान समान्य से अधिक होता है जिससे दूध से दही ज़माने वाले बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिलस) तेजी से बढ़ता है क्योंकि गर्तामियों का तापमान जीवाणुओं के वृद्धि के उपयुक्त होता है और ये तेजी से वृद्धि करते है, और ये बैक्टीरिया लैक्टोएसिड बनाते है चूँकि दूध में अम्ल (एसिड) की वृद्धि होने से दही में जमने लगता है और दूध दूध नहीं रहता ।
प्रश्न17: जल के वैद्युत अपघटन में:
(i) कैथोड तथा एनोड पर एकत्रित गैस का नाम बताइए।
(ii) एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है ?
(ii) जल में कुछ बूंदें तनु H2SO4 क्यों डाली जाती हैं?
उत्तर: (i) कैथोड पर हाइड्रोजन और एनोड पर ऑक्सीजन गैस एकत्रित होती है |
(ii) परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी इसलिए होती है क्योंकि जल के वैद्युत अपघटन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मोलर अनुपात 2:1 होता है | इसलिए कैथोड वाली परखनली में हाइड्रोजन दुगनी मात्रा में इक्कठी होती है |
(iii) जल के अवशोषण में अत्यधिक ऊष्मा का क्षेपण होता है, जिससे अम्ल का विलयन बहुत गरम हो जाता है। सांद्र सलफ़्यूरिक अम्ल प्रबल ऑक्सीकारक होता है। ऑक्सीजन के निकल जाने से यह सलफ़्यूरस अम्ल बनता है, जिससे सल्फ़र डाइऑक्साइड निकलता है। अनेक धातुओं पर सलफ़्यूरिक अम्ल की क्रिया से सल्फ़र डाइऑक्साइड प्राप्त होता है।
प्रश्न18: यौगिक ‘X’ वियोजित होकर ‘Y’ तथा CO2 बनता है। यौगिक ‘Y’ का प्रयोग सीमेंट के निर्माण में किया जाता है।
(i) ‘X’ तथा ‘Y’ का नाम तथा सूत्र लिखिए।
(ii) उपरोक्त अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखो।
उत्तर:
(i) यौगिक 'X' का नाम कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) है जबकि यौगिक ‘Y’ कैल्शियम (CaO) ऑक्साइड है जिसका उपयोग सीमेंट निर्माण में किया जाता है |
(ii) अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण

प्रश्न19: एक धातु का लवण ‘MX’ सूर्य के प्रकाश, की उपस्थिति में वियोजित होकर धातु ‘M’ तथा ‘X2’ गैस बनाता है। धातु 'M' का प्रयोग आभूषण बनाने के लिए तथा ‘X2’ गैस का प्रयोग विरंजक चूर्ण बनाने में होता है। धातु लवण MX का उपयोग श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किया जाता है।
(i) धातु ‘M’ तथा ‘X2’ गैस पहचानिए।
(ii) धातु लवण MX का सूत्र लिखिए।
(iii) धातु लवण MX का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
उत्तर:
(i) धातु 'M' सिल्वर (Ag) है तथा ‘X2’ गैस क्लोरीन (Cl2) है |
(ii) धातु लवण MX का सूत्र सिल्वर क्लोराइड (2AgCl) है |
(iii) धातु लवण MX का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली अभिक्रिया का समीकरण -

प्रश्न20: जब पोटेशियम आयोडाइड के विलयन को लैड नाइट्रेट के विलयन में डाला जाता है तब अवक्षेप बनता है।
(i)अवक्षेप का रंग बताइए।
(ii) अवक्षेपित यौगिक का नाम लिखिए।
(iii) इस रासयनिक अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।
उत्तर:
(i) अवक्षेप का रंग पीला होता है |
(ii) अवक्षेपित यौगिक का नाम - लेड आयोडाइड है |
(iii) Pb(NO3)2 (aq) + Kl (aq) → Pbl2 (s) ↓ + 2KNO3
प्रश्न21: वियोजन अभिक्रियाओं में अभिकारक को तोड़ने के लिए ऊष्मा, प्रकाश अथवा विद्युत उर्जा की आवश्यकता होती है। प्रत्येक प्रकार की वियोजन अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा, प्रकाश और विद्युत उर्जा की आवश्यकता है, के लिए एक-एक रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। (सीबीएसई-2018)
उत्तर:
वे अभिक्रियाएँ जिनमें एकल अभिकारक वियोजित/विघटित होकर दो या अधिक उत्पादों का निर्माण करता है | विघटन अभिक्रियाएँ कहलाती है |
विघटन अभिक्रियाएँ तीन प्रकार के होती है |
a. ऊष्मीय वियोजन : इसमें वियोजन की क्रिया ऊष्मा (Heat) के द्वारा होता है |
उदाहरण:
(i) 
(ii) 
b. विद्युत वियोजन : इसमें ऊष्मा विद्युत (electricity) के रूप में प्रदान की जाती है |
उदाहरण:
(i) 
c. प्रकाशीय वियोजन : जब वियोजन की क्रिया के लिए ऊष्मा प्रकाश के द्वारा प्रदान की जाती हैं |
उदाहरण:
(i) 
(ii) 
प्रश्न22: किसी चायना डिश में 2 ग्राम सिल्वर क्लोराइड लेकर उसे कुछ समय सूर्य के प्रकाश में रखा जाता है। इस प्रक्रम मे आप क्या प्रेक्षण करोगे। होने वाली रासयानिक अभिक्रिया का संतुलित समीकरण तथा रासयनिक अभिक्रिया का प्रकार लिखिए। (सीबीएसई-2019)
उत्तर: रासयानिक अभिक्रिया का संतुलित समीकरण है -

और रासायनिक अभिक्रिया का प्रकार है -
प्रकाशीय वियोजन अभिक्रिया
;
Science
Class 10 (Hindi Medium)
NCERT Science Textbook
Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.
Hindi Medium
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Solutions
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 2. अम्ल, क्षार एवं लवण Solutions
2. अम्ल, क्षार एवं लवण Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 3. धातु और अधातु Solutions
3. धातु और अधातु Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 4. कार्बन और इसके यौगिक Solutions
4. कार्बन और इसके यौगिक Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण Solutions
5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 6. जैव-प्रक्रम Solutions
6. जैव-प्रक्रम Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 7. नियंत्रण एवं समन्वय Solutions
7. नियंत्रण एवं समन्वय Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 8. जीव जनन कैसे करते है Solutions
8. जीव जनन कैसे करते है Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 9. अनुवांशिकता एवं जैव विकास Solutions
9. अनुवांशिकता एवं जैव विकास Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन Solutions
10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 11. मानव-नेत्र एवं रंगबिरंगी दुनियाँ Solutions
11. मानव-नेत्र एवं रंगबिरंगी दुनियाँ Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 12. विद्युत Solutions
12. विद्युत Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Solutions
13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 14. उर्जा के स्रोत Solutions
14. उर्जा के स्रोत Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 15. हमारा पर्यावरण Solutions
15. हमारा पर्यावरण Open Chapters
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Science
Chapter 16. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन Solutions
16. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन Open Chapters
Explore Now →Class 10 NCERT Book Solutions
Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.
ENGLISH MEDIUM
NCERT Solutions Class 10 Mathematics
Class 10 Mathematics Book Solutions
Mathematics Open Book
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 English First Flight
Class 10 English First Flight Book Solutions
Open Book
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 Footprints Without Feet
Class 10 Footprints Without Feet Book Solutions
Open Book
Explore Now →
NCERT Solutions Class 10 English
Class 10 English Book Solutions
First Flight Open Book
Explore Now →Benefits of Studying NCERT Solutions
Studying from NCERT Solutions helps students build strong conceptual understanding and improve problem-solving skills. These solutions are especially useful for revision because every answer is written according to the marking scheme followed by CBSE.
- Improve conceptual understanding.
- Learn correct answer-writing techniques.
- Prepare effectively for school examinations.
- Complete syllabus revision in less time.
- Practice important textbook questions.
- Build confidence before examinations.
Prepared According to the Latest CBSE Syllabus
All NCERT Book Solutions for Class 10 available on ATP Education are updated according to the latest CBSE curriculum. Whenever NCERT introduces changes in textbooks or syllabus, our study materials are revised accordingly so that students always receive accurate and updated content.
Helpful for Competitive Examinations
NCERT textbooks form the foundation of many competitive examinations. Students preparing for Olympiads, NTSE, CUET, UPSC Foundation, SSC and several entrance examinations can strengthen their basics through these chapter-wise solutions. Understanding NCERT concepts also improves analytical thinking and logical reasoning.
Simple and Student-Friendly Explanations
Our experts prepare every answer in a simple, clear and student-friendly format. Difficult concepts are explained step by step with proper reasoning so that students of every learning level can understand them easily. This approach helps students remember concepts for a longer period and perform confidently during examinations.
Start Learning with ATP Education
Explore the complete collection of NCERT Solutions for Class 10 and begin your preparation with confidence. Every chapter is available online for free and can be accessed anytime. Whether you want to complete homework, revise important chapters or prepare for examinations, ATP Education provides reliable and high-quality study resources to help you achieve academic success.
Explore Subjects
Why Students Choose Us
Free Study Materials
Get completely free NCERT solutions, notes and board preparation resources.
Updated Notes
Latest CBSE and NCERT syllabus based notes for all major classes.
Practice Tests
Improve performance with chapter-wise MCQ tests and quizzes.
Trending Study Materials
2M+
Monthly Students
50K+
Study Notes
10K+
MCQ Questions
500+
Mock Tests