NCERT Solutions for Class 10 – Complete Chapter-wise Study Material

6. जैव-प्रक्रम is one of the most important chapters in the Class 10 Science Hindi NCERT Solutions curriculum. This chapter plays a significant role in helping students build a strong conceptual foundation while preparing for school examinations, class tests, unit tests, half-yearly examinations, annual examinations, and CBSE board assessments. The chapter has been carefully designed according to the latest NCERT syllabus, making it an essential part of every student's study plan.

The 6. जैव-प्रक्रम - Class 10 Science Hindi NCERT Solutions available on ATP Education explain every question in a simple, accurate, and step-by-step manner. Each answer is prepared according to the latest CBSE guidelines so that students can understand the concepts clearly without confusion. Whether you are completing your homework, revising before examinations, or strengthening your understanding of the subject, these solutions provide reliable academic support throughout your learning journey.

One of the biggest advantages of studying 6. जैव-प्रक्रम is that it helps students understand important concepts, definitions, examples, and textbook exercises in an organized way. Instead of memorizing answers, students learn how to develop logical thinking, improve analytical skills, and write well-structured answers in examinations. This chapter also helps improve problem-solving ability and encourages conceptual learning, which is essential for scoring higher marks in school and competitive examinations.

Our Class 10 Science NCERT Solutions cover all textbook questions, important exercise questions, and chapter-wise explanations in Hindi Medium. Every solution is written in easy-to-understand language, allowing students to revise the chapter quickly before examinations. Regular practice of these solutions improves confidence, strengthens subject knowledge, and reduces examination stress.

Students preparing for school assessments should carefully study 6. जैव-प्रक्रम because questions from this chapter are frequently asked in objective questions, short answer questions, long answer questions, competency-based questions, and case-study questions. Understanding the concepts explained in this chapter also helps students connect related topics from other chapters, making overall learning more effective and meaningful.

At ATP Education, we continuously update our Class 10 Science Hindi NCERT Solutions according to the latest NCERT textbooks and CBSE curriculum. Students can confidently use these chapter-wise solutions for daily study, homework assistance, quick revision, examination preparation, and self-learning. By studying 6. जैव-प्रक्रम thoroughly and practising every question regularly, students can strengthen their concepts, improve writing skills, and achieve better academic performance in both school and board examinations.

6. जैव-प्रक्रम - Class 10 Science Hindi NCERT Solutions

6. जैव-प्रक्रम

Class 10 Science Hindi Updated : 06 March 2026

अध्याय-समीक्षा 


  • जैव प्रक्रम : वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण कार्य करते है जैव प्रक्रम कहलाता है। 
  • पोषण : प्रत्येक जीवधारी को अनुरक्षण प्रक्रम के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है जो उर्जा जीवधारी पोषक तत्वों के अंर्तग्रहण से प्राप्त करता है । इस उर्जा के स्रोत को शरीर के अंदर लेने और उपयोग के प्रक्रम को पोषण कहते है। 
  • पोषण दो प्रकार के होते है : (i) स्वपोषी पोषण (ii) विषमपोषी पोषण |
  • हमारे शरीर में क्षति तथा टूट-फुट रोकने के लिए अनुरक्षण प्रक्रम की आवश्यकता होती है जिसके लिए उन्हें ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा एकल जीव के शरीर के बाहर से आती है।
  • उपचयन-अपचयन अभिक्रियाएँ अणुओं के विघटन की कुछ सामान्य रासायनिक युक्तियाँ हैं। इसके लिए बहुत से जीव शरीर के बाहरी स्रोत से ऑक्सीजन प्रयुक्त करते हैं।
  • शरीर के बाहर से ऑक्सीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है।
  • एक एक-कोशिकीय जीव की पूरी सतह पर्यावरण के  संपर्क में रहती है। अतः इन्हें
    भोजन ग्रहण करने वेफ लिए, गैसों का आदान-प्रदान करने  लिए या वर्ज्य पदार्थ के निष्कासन के लिए किसी विशेष अंग की आवश्यकता नहीं होती है।
  •  जैव प्रक्रम के अंतर्गत आने वाले प्रक्रम हैं : (i) पोषण (ii) श्वसन (iii) वहन (iv) उत्सर्जन इत्यादि |
  • (i) पोषण : जीवों द्वारा जटिल कार्बन पदार्थों को जैव-रासायनिक प्रक्रिया द्वारा सरल अणुओं में परिवर्तित कर उपभोग करना पोषण कहलाता है | 
  • (ii) शरीर के बाहर से ऑक्सीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है।
  • (iii) वहन एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा शरीर के विभिन्न भागों में आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाए जाते है जो शरीर के अनुरक्षण का कार्य करते हैं | 
  • (iv) रीर से हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन के प्रक्रम को उत्सर्जन कहते हैं |
  • जटिल पदार्थों के सरल पदार्थों में खंडित करने के लिए जीव कुछ जैव उत्प्रेरक का उपयोग करते हैं जिन्हें एंजाइम कहते हैं | 
  • सभी हरे पौधें स्वपोषी पोषण करते हैं | 
  • विषमपोषी पोषण तीन प्रकार का होता है | (i) मृतजीवी पोषण (ii) परजीवी पोषण (iii) प्राणी समभोजी पोषण |
  • हरे पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं |
  • कुछ कोशिकाओं में हरे रंग के बिदु दिखाई देते हैं। ये हरे बिंदु कोशिकांग हैं जिन्हें क्लोरोप्लास्ट कहते हैं इनमें क्लोरोफिल होता है। 
  • पौधों के पत्तियों पर छोटे-छोटे असंख्य छिद्र पाए जाते हैं जिन्हें रंध्र कहते हैं | 
  • रंध्र का कार्य (i) गैसों का आदान-प्रदान भी इन्ही रंध्रों के द्वारा होता है | (ii) वाष्पोत्सर्जन की क्रिया रंध्रों के द्वारा होती है | 
  • स्थलीय पौधे प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक जल की पूर्ति जड़ों द्वारा मिटटी में उपस्थित जल के अवशोषण से करते हैं। नाइट्रोजन, फॉस्पफोरस, लोहा
    तथा मैग्नीशियम सरीखे अन्य पदार्थ भी मिट्टी से लिए जाते हैं।
  • नाइट्रोजन एक आवश्यक तत्व है जिसका उपयोग प्रोटीन तथा अन्य यौगिकों के संश्लेषण में किया जाता है। 

6. जैव-प्रक्रम

Class 10 Science Hindi Updated : 06 March 2026

अध्याय - 6 जैव प्रक्रम


Page : 105

Q1. हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है?

उत्तर : विसरण क्रिया द्वारा बहुकोशिकीय जीवो में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के प्रत्येक अंग में नहीं पहुचाय जा सकती है | बहुकोशिकीय जीवो में ऑक्सीजन बहुत आवश्यक होता है | बहुकोशिकीय जीवो की संरचना अति जटिल होती है | अतः प्रत्येक अंग को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है | जो विसरण क्रिया नहीं पूरी कर सकती है | 

Q2. कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धरण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे?

उत्तर : सजीव वस्तुए निरंतर गति करती रहती है | चाहे वे सुप्त अवस्था में ही हो | बाह्य रूप से वे अचेत दिखाई देते है | उनके अणु गतिशील रहते है | इससे उनके जीवित होने का प्रमाण मिलता है |  

Q3. किसी जीव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है?

उत्तर : जीवो को शारीरिक वृद्धि के लिए बाहर से अतिरिक्त कच्ची सामग्री की आवश्यकता होती है | पृथ्वी पर जीवन कार्बन अणुओं पर आधारित है | अतः यह खाद्य पदार्थ कार्बन पर निर्भर है | ये कार्बनिक यौगिक भोजन का ही अन्य रूप है | इनमे ऑक्सीजन व कार्बन - डाइआक्साइड का आदान - प्रदान प्रमुख है | इसके अतिरिक्त जल व खनिज लवण अन्य है | हरे - पौधे इन कच्चे पदार्थ साथ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में स्टार्च का निर्माण होता है |

Q4. जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे ?

उत्तर : अनेक जैविक क्रियाएँ जीवन के अनुरक्षण के लिए आवश्यक है जैसे : पोषण , गति , श्वसन , वृद्धि एवं उत्सर्जन |  

Page : 111 

Q1. स्वयंपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है?

उत्तर : 

स्वयंपोषी पोषण :- जब हरे पादप अपना भोजन कलोरोफील तथा सूर्य की प्रकाश की उपस्थिति में , CO2 तथा जल का प्रयोग करते हुए स्वयं निर्मित करते हैं| इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं|

विषमपोषी पोषण :- जब जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते हैं बल्कि अपने भोजन के लिए दूसरे पर निर्भर होते हैं, तब वे विषमपोशी कहलाते हैं| उदाहरण के लिए कवक, मानव| 

Q2. प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधा कहाँ से प्राप्त करता है?

उत्तर : जल - पौधे की जडे भूमि से जल प्राप्त करती है | 

कार्बन - डाइआक्साइड - पौधे इसे वायुमंडल से रंध्रो द्वारा प्राप्त करते हैं |

क्लोरोफिल - हरे पत्तो में क्लोरोप्लास्ट होता है , जिसमे क्लोरोफिल मौजूद होता है |

सूर्य का प्रकाश - सूर्य द्वारा इसे प्राप्त करते है |  
Q3. हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?

उत्तर : हमारे आमाशय में हाईडरोक्लोरिक अम्ल उपस्थित होता है |यह अम्ल अमाशय में अम्लीय माध्यम का निर्माण करता है | इसी की मदद से एंजाइम अपना कार्य करता है | HCl अम्ल हमारे भोजन में उपस्थित रोगाणुओं को नष्ट कर देता है |  HCl अम्ल आमाशय में भोजन को पचाने में सहायता करता है |  
Q4. पाचक एंजाइमों का क्या कार्य है?

उत्तर : पाचन एंजाइम जटिल भोजन को सरल ,  सूक्ष्म तथा लाभदायक पदार्थ में बदल देता है | इस प्रकार से सरल पदार्थ छोटी आंत द्वारा अवशोषित कर लिए जाते है | 

Q5. पचे हुए भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्रा को कैसे अभिकल्पित किया गया है?

उत्तर : पचा हुआ भोजन , क्षुद्रांत में अवशोषित होता है | क्षुद्रान्त्र में हजारो सूक्ष्म , अन्गुलिनुमा विलाई होते है इसी कारण इनका आन्तरिक क्षेत्रफल बढ़ जाता है | क्षेत्रफल के बढ़ने से अवशोषण भी बढ़ जाता है | यह अवशोषित भोजन रूधिर में पहुचता है |

Page : 116 

Q1. श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने की दिशा में एक जलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय जीव किस प्रकार लाभप्रद है?

उत्तर : वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो स्थलीय  जीवो  द्वारा   आसानी  से ली जाती  है परन्तु जल में ऑक्सीजन की सूक्ष्म मात्रा होती है तथा वह जल में मिला होता है अत: जलीय जीव इस मिले ऑक्सीजन को लेने के लिए काफ़ी गति से साँस लेते है तथा संघर्ष करते है |  

Q2. ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवो में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?       उत्तर : मासपेशियो में ग्लूकोज ऑक्सीजन कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीकृत हो ऊर्जा प्रदान करता है तथा ऑक्सीजन कि कम मात्रा होने पर विशलषित होता है तथा लैकिटक अम्ल बनाता है |जीवो कि कोशिकाओ में ऑक्सीकरण पथ निम्न है |

(i) वायवीय श्वसन : इस प्रकम में ऑक्सीजन , ग्लूकोज को खंडित कर जल तथा CO2 

में  खंडित कर देती है | ऑक्सीजन की पयार्प्त मात्रा में  ग्लूकोज विश्लेषित होकर 3 कार्बन परमाणु परिरुवेट के दो अणु निर्मित करता है |

(ii) अवायवीय  श्वसन : ऑक्सीजन कि अनुपस्थिति में यीस्ट में किण्वन क्रिया होती है तथापायरूवेट इथेनाल व CO2 का निमार्ण होता है | 

(iii) ऑक्सीजन की कमी में लेकिटक अम्ल का निमार्ण होता है जिससे मासपेशियो में कैम्प आते है |

Q3. मनुष्यो में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है?

उत्तर : मनुष्यों में ऑक्सीजन तथा काबर्न - डाइऑक्साइड के परिवहन को श्वसन कहते है | यह प्रक्रिया फैफडो द्वारा संपन्न कि जाति है |फैफडो में साँस के द्वारा पहुची हुई वायु में से हीमोग्लोबिन  (लाल रक्त कण ) ऑक्सीजन को ग्रहण कर के शरीर की सभी कोशिकाओ तक पहुचता है | इस प्रकार ऑक्सीजन शरीर के प्रत्येक अंग तक पहुचता है | इसी प्रकार CO2  जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के खंडित होकर ऊर्जा में बदलने पर बनती है |यह CO2 रक्त के सपर्क में आने पर उसके प्लाजमा में घुल जाती है | यह CO2  प्लाज़मा के द्वारा पूरे शरीर से पुन : रक्त से वायु में चली जाती है और अतः में नासद्रवारा से बाहर कर दी जाती है |  

Q4. गैसो के विनिमय के लिए मानव-फुफ्फुस में अध्कितम क्षेत्रफल को कैसे अभिकल्पित किया है?

उत्तर : मानव फुफ्फुस छोटी -छोटी नलियों में बटा होती है | श्वसनी श्वसनिकाओ के बाद अत में कुपिकाए होती है जिनकी सरचना गुब्बरो के समान होती है | कुपिकाए ही गैसों के परिवहन को सरल बनाती है तथा एक विशाल क्षेत्र 

Page : 122 

Q1. मानव में वहन तंत्र के घटक कौन से हैं? इन घटकों के क्या कार्य हैं?

उत्तर : मानव में वहन तंत्र के प्रमुख घटक है : हृदय , रूधिर तथा रूधिर वाहिकाए |

(i) हृदय : हृदय एक पम्प की तरह रक्त का शरीर के विभिन्न अंगो से आदान -प्रदान करता है

(ii) रूधिर : इनमे तीन रक्त कण होते है |इनका तरल  माध्यम प्लाज्मा है |रक्त शरीर  मे

CO, भोजन ,जल , ऑक्सीजन ,तथा अन्य पर्दाथ का वहन करती है | RBC कोशिकाओं  CO2  तथा ऑक्सीजन गैसों तथा अन्य पदार्थ का वहन करता है | WBC शरीर में बाहर से आए जीवाणुओं से लड़कर शरीर को रोग मुक्त करता है | प्लेटलेट्स चोट लगने पर रक्त को बहने से रोकता है

 Q2. स्तनधारी तथा पक्षियों में ऑक्सीजनित तथा विऑक्सीजनित रुध्रि को अलग करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर : स्तनधारी तथा पक्षियों को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है,जो ग्लूकोज के  खंडित होने पर प्राप्त होती है | ग्लूकोज  के  खंडन के लिए ऑक्सीजन की  आवश्यकता होती है|  ऑक्सीजनित  तथा विऑक्सीजनित रक्त को अलग करके ही शरीर कि इतनी ज्यादा मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध करा सकती है |

Q3. उच्च संगठित पादप में वहन तंत्र के घटक क्या हैं?

उत्तर : उच्च संगठित पादप में वहन  तंत्र  के प्रमुख घटक है :

 (i)जाइलम ऊतक 

(ii) फ्लोएम ऊतक  
Q4. पादप में जल और खनिज लवण का वहन कैसे होता है?

उत्तर: पादप में जल और खनिज लवण का वहन जाइलम ऊतक करता है | जड़ो की कोशिकाए मृदा के अंदर होती है तथा वह आयन का आदान - प्रदान करती है | यह जड़ और मृदा में जड़ के आयन में एक अंतर उत्पन्न करता है | इस अंतर को समाप्त करने के लिए जल गति करते हुए जड़ के  जाइलम  में जाता है और और जल के स्तभ का निमार्ण करता है , जो लगातार  ऊपर की ओर धकेला जाता है | यह दाब जल को ऊपर की तरफ पहुचा नही सकता है | पत्तियो के द्वारा वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जल की हानि होती है , जो जल को जड़ो में उपस्थित कोशिकाओ द्वारा खीचता है | अतः  वाष्पोत्सर्जन कर्षण  जल की गति के लिए महत्वपूर्ण बल होता है |    
Q5. पादप में भोजन का स्थानांतरण कैसे होता है?

उत्तर : पत्तिया भोजन तैयार करती  है | पात्तियो से भोजन स्थानांतरण पूरे पौधे में फ्लोएम वाहिकाए करती है |

Page : 124 

Q1. वृक्काणु (नेफॉन ) की रचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

उत्तर : 

Q2. उत्सर्जी उत्पाद से छुटकारा पाने  लिए पादप किन विधियो का उपयोग करते हैं।

उत्तर : उत्स्जी उत्पाद से छूटकारा पाने के लिए निम्न विधिया है :

(i) प्रकाश -सश्लेषण में पौधे ऑक्सीजन उत्पन्न करते है तथा कार्बन - डाइआक्साइड श्वसन के लिए रंध्रो द्वारा उपयोग में लाते है |

(II) पौधे अधिक संख्या में उपस्थित जल को वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा कम कर सकते है |

(III) पौधे कुछ अपशिष्ट पदार्थ को अपने आस - पास के मृदा को उत्सर्जित कर देते है |
Q3. मूत्र बनने की मात्रा का नियमन किस प्रकार होता है?

उत्तर: मनुष्य द्वारा पीया जाने वाले पानी व शरीर द्वारा अवशोषण पर मूत्र की मात्रा निर्भर करती है | कम पानी पीने पर मूत्र की मात्रा कम होती है  कुछ हार्मोन इसे अपने नियंत्रण में रखते है|यूरिया तथा यूरिक अम्ल के उत्सर्जन के लिए भी जल की मात्रा बढ़ जाती है | अत : अधिक मूत्र उत्सर्जित होता है | 

6. जैव-प्रक्रम

Class 10 Science Hindi Updated : 06 March 2026

अध्याय - 6 जैव प्रक्रम 


Q1. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है
(a)पोषण               (b)श्वसन            (c)उत्सर्जन            (d)परिवहन

उत्तर : (c)उत्सर्जन |
Q2. पादप में जाइलम उत्तरदायी है
(a) जल का वहन                 (b)भोजन का वहन               (c) अमीनो अम्ल का वहन  (d)ऑक्सीजन का वहन

उत्तर : (a) जल का वहन | 

Q3. स्वपोषी पोषण के  लिए आवश्य्क 

(a) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल                (b) क्लोरोपिफल

(c)सूर्य का प्रकाश                                       (d) उपरोक्त सभी

उत्तर :(d) उपरोक्त सभी |
Q4. पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है
(a)कोशिकाद्रव्य                      (b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) हरित लवक                       (d) केद्रक

उत्तर : (b) माइटोकॉन्ड्रिया | 
Q5. हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रम कहाँ होता है?

उत्तर : वसा का पाचन आहारनाल के क्षुद्रांत में होता है | आमाशय में लाइपेज उन पर क्रिया करता है तथा वसा को खंडित कर देते है | इसके पश्चात क्षुद्रांत में यकृत द्वारा स्त्रावित बाइल रस वसा को इमल्सीफाई करता है | अग्नाशय रस इस खंडित वसा को वसीय अम्ल और गिल्सरोल में बदल देता है  इस प्रकार वसा क्षुद्रांत में पाचित हो जाती है |  

 Q6. भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
उत्तर: मुह में उपस्थित लार ग्रंथिया लार रस को स्त्रावित करती है | इसमें सेलाइवरी एमाईलेज एंजाइम होता है | जो स्टार्च को माल्टोज शर्करा में बदल देता है | इसी कारण कई बार अधिक चबाने पर भोजन मीठा लगने लगता है |  

Q7. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन सी हैं और उसके उपोत्पाद क्या हैं?

उत्तर : पृथ्वी पर केवल हरे - पौधे स्वपोषी होते है जो अपना भोजन स्वयं बनाते है | इसके लिए कुछ परस्थितियो कि आवश्यकता पड़ती है जैसे :

(i) पर्याप्त मात्रा में जल जो जड़े अवशोषित करती है | 

(ii) सूर्य का प्रकाश व ऊर्जा |

(iii) कार्बन डाइआक्साइड गैस | 
Q8. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवो के नाम लिखिए जिनमे  अवायवीय श्वसन होता है |

उत्तर : वायवीय श्वसन :

(i) यह वायु की उपस्थिति में होता है |

(ii) ग्लूकोज पूर्णतः विखंडित होता है |

(iii) इसके अंतिम उत्पाद : CO2 , जल तथा ऊर्जा है |

(iv) उदाहरण : सभी उच्च जीवधारी |

अवायवीय श्वसन :

(i) यह वायु की अनुपस्थिति में होता है |

(ii) ग्लूकोज का आंशिक विखंडित होता है |

(iii) इसके अंतिम उत्पाद : इथाइल एल्कोहॉल व CO2 |

(iv) उदाहरण : यीस्ट , फीताकृमि |

Q9. गैसो  के अध्कितम विनिमय के लिए किस प्रकार अभिकल्पित हैं?

उत्तर : कूपिकाए अपने गुब्बारेनुमा आकार के कारण वायु के आदान - प्रदान को सरल बनाती है और सतही क्षेत्रफल की वृद्धि करती है | वायु भरने पर ये कूपिकाए फ़ैल जाती है तथा  फुफ्फुस में परिवर्तित हो जाती है |
Q10. हमारे शरीर में  हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?

उत्तर : हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन का वहन करता है | लाल रक्त कण में यदि इनकी मात्रा कम हो जाती है तो शरीरं के अंगो को सुचारू रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पता है | जिससे भोजन का ऑक्सीकरण पूर्णतः नहीं हो पाता , जिससे ऊर्जा में भी कमी आती है और थकावट उत्पन्न होती है | इसकी कमी से  व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित हो जाता है|  
Q11. मनुष्य में दोहरा परिसंचरण की व्याख्या कीजिए। यह क्यों आवश्यक है?

उत्तर : मानव हृदय में रक्त दो बार संचरित होता है | इसके दोहरा परिसंचरण कहते है | इसी कारण ओक्सीजनित और विओक्सीजनित रूधिर एक - दुसरे से अलग रहता है | यदि ये बंटवारा न हो तो दोनों प्रकार के रक्त मिल जाएंगे और अंगो को पूर्ण रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल  पाएँग |
Q12. जाइलम तथा फ्रलोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है?

उत्तर : जाइलम द्वारा पदार्थो का वहन : 

(i)इसमें जल एवं खनिज लवण केवल उपरिमुखी दिशा में संवाहित होते है |

(ii) इसमें जल तथा लवण का संवहन दाब तथा वाष्पोत्सर्जन कर्षण द्वारा होता है |

 फ्लोएम द्वारा पदार्थो का वहन : 

(i)इसमें भोजन , अमीनो अम्ल का संवहन दोनों दिशाओ में उपरिमुखी तथा अधोमुखी होता है |

(ii) इसमें ATP ऊर्जा का प्रयोग होता है | 

Q13. फुफ्फुस में कुपिकाओ  की तथा वृक्क में  वृक्काणु की रचना तथा क्रियाविधि की तुलना
कीजिए।

उत्तर : कूपिका : 

(i) कूपिका शुद्ध व अशुद्ध वायु का वहन करती है |

(ii) कूपिकाओ का आकार छोटा होता है |

(iii) कुपिका शरीर में रसायन CO2 गैस के रूप में निकलती है |

वृक्काणु : 

(i) वृक्काणु शुद्ध व अशुद्ध रुधिर वायु का वहन करती है | 

(ii)वृक्काणु लुपदार बड़े का आकार के होता है |

(iii)वृक्काणु शरीर में नाइट्रोजन युक्त रसायन मूत्र के रूप में निकलती है |

6. जैव-प्रक्रम

Class 10 Science Hindi Updated : 06 March 2026

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर: 


प्रश्न 1 - जैव प्रक्रम क्या है ?
उत्तर - वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण कार्य करते है जैव प्रक्रम कहलाता है। 
प्रश्न 2 - श्वसन क्या है ?
उत्तर - शरीर के बाहर से ऑकसीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है। 
प्रश्न 3 - उत्सर्जन किसे कहते है ?
उत्तर - शरीर में उत्पादित अपशिष्ट पदाथों के बाहर निकालने के प्रक्रम को उत्सर्जन कहते है।  
प्रश्न 4 - हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है ?
उत्तर - क्योंकि समस्त कोशिकाएँ वातावरण के सीधे सम्पर्क में नहीं होती, विसरण प्रक्रिया फेफडे द्वारा जब हम ऑक्सीजन लेते है तभी होता है । विसरण दाब की दक्षता कम होती हैं । अतः विसरण समस्त कोशिकाओं की आवश्यकताओं को पुरा नहीं कर सकता हैं ।  
प्रश्न 5 - कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस  मापदंड का उपयोग करेंगे ?
उत्तर - अदृश्य अणुगति सजीव होने का प्रमाण है।  
प्रश्न 6 - किसी जीव द्वारा किन कच्ची समाग्रियों का उपयोग किया जाता हैं ?
उत्तर - भोजन, जल और ऑक्सीजन । 
प्रश्न 7 - जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे ?
उत्तर - (1) पोषण (2) श्वसन (3) उतर्जन (4) वहन 
प्रश्न 8 - उस जैव उत्प्रेरक को क्या कहते है ? जिसका उपयोग जीव जटिल पदार्थो को सरल पदार्थो में खंडित करने में करते है। 
उत्तर - एंजाइम । 
प्रश्न 9 - वह प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा स्वपोषी अपने भोजन का निर्माण करते है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण । 
प्रश्न 10 - (i) द्वार कोशिका कहाँ पाया जाता है ? इसका क्या कार्य है ? 
उत्तर - द्वार कोशिकाएँ पतियों में पाया जाता है । 
(i)पतियों में पाए जाने वाले छिद्रों का खोलना 
(ii) और बंद करना द्वार कोशिकाओं का एक कार्य है|
प्रश्न 11- उस तत्व का नाम बताइए जिसका उपयोग पौधे प्रोटिन के संश्लेषण में करते है ?
उत्तर - नाइट्रोजन ।
प्रश्न 12 - कवको मे पोषण किस विधि से होता है ?
उत्तर - कवको में पोषण परपोषी पोषण के द्वारा होता है।
प्रश्न 13 - मृतपोषित पोषण क्या है ? इस प्रकार के पोषण किनजीवो के द्वारा होता है ?
उत्तर - मृतपोषित पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें जीवधारी अपना पोषण मृत एवं क्षय (सडे - गले) हो रहे जैव पदार्थो से करते है। इस प्रकार के पोषण कवक एवं अधिकतर 
 जीवाणुओ में होता हैं।
प्रश्न 14 - एक ऐसे पौधे का नाम लिखे जिसमें परजीवी पोषण होता है।
उत्तर - अमरबेल।
प्रश्न -15-   स्वपोषी पोषण क्या है ?
उत्तर - स्वपोषी पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें जीवधारी जैविक पदार्थ (खाद्य) का संश्लेषण 
अकार्बनिक स्रोतो से करते हैं। इस प्रकार के पोषण हरे पादप एवं स्वपोषी जीवाणु करते है।
प्रश्न 16 - परपोषी पोषण की परिभाष दो ।
उत्तर - परपोषी पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें ऊर्जा की प्राप्तीपादप एवं प्राणी स्रोतो से प्राप्त जैव पदार्थो के अंर्तग्रहण एवं पाचन द्वारा की जाती हैं।
प्रश्न 17 -  पोषण के किस विधि में अंर्तग्रहण के पश्चात कार्बनिक पदार्थो को पाचन द्वारा सरल रूपो में परिवर्तित किया जाता है ?
उत्तर - परपोषी पोषण में । 
प्रश्न 18 - पोषण के किस विधि में जीवधारी अपना खाद्य अकार्बनिक  स्रोतो से ग्रहण करते है ?
उत्तर - स्वपोषी पोषण में ।
प्रश्न 19 - पोषी किसे कहते है ?
उत्तर - जिस जीव से खाद्य का अवशोषण परजीवी करते है उन्हें पोषी कहते हैं।
प्रश्न 20 - पादप किस प्रकार खाद्य प्राप्त करते हैं ?
उत्तर - पादप प्रकाश संश्लेषण द्वारा खाद्य प्राप्त करते हैं।
प्रश्न 21 - प्रकाश संश्लेषण कौन - कौन से चरण है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण के दो चरण है।
1. प्रकाश अभिक्रिया 
2. अप्रकाशिक अभिक्रिया
प्रश्न 22 - प्रकाश संश्लेषण में पादप खाद्य संश्लेषण के लिए कौन से कच्चे पदार्थ का उपयोग करते है ?
उत्तर - 1. कार्बन डाइअक्साइड और  2. जल 
प्रश्न 23 - पौधे को हरा रंग प्रदान करने वाला वर्णक किस कोशिकांग में पाया जाता हैं ?
उत्तर - पौधे को हरा रंग प्रदान करने वाला वर्णक क्लोरोफिल हरित -लवक नामक कोशिकांग में पाया जाता हैं।
प्रश्न 24 - प्रकाश संश्लेषण के लिए जल का अवशोषण जड़ों द्वारा किस प्रक्रिया के द्वारा होता है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण के लिए जल का अवशोषण जड़ों द्वारा परासरण प्रक्रिया के द्वारा होता है।
प्रश्न 25 - क्लोरोफिल का क्या कार्य है ?
उत्तर - क्लोरोफिल सुर्य प्रकाश द्वारा प्रदान किये गये ऊर्जा को स्थिर करता है।
प्रश्न 26  - संतुलन बिन्दु किसे कहते है ?
उत्तर - श्वसन क्रिया में मुक्त की गई कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा इसकी प्रकाश संश्लेषणीय क्रिया हेतु वांछित मात्रा के समान होती है। इस स्थिति को संतुलन बिन्दु कहते है।
प्रश्न 27 - पौधो में पाये जाने वाले ऐसे दो वर्णकों के नाम लिखिए जो सौर ऊर्जा को अवशोषित करते है।
उत्तर - 
1. क्लोरोफिल एवं
2. कैरोटीनाइड ।
प्रश्न 28 - दो ऐसे अणुओं के नाम लिखो जिनका उपयोग केल्विन -बेन्सन चक्र में ऊर्जा स्रोत के रूप में होता है।
उत्तर -NADPH एवं ATP ऐसे दो अणु है जिनका उपयोग केल्विन - बेन्सन चक्र में ऊर्जा स्रोत के रूप में होता है।
प्रश्न 29 - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में निकलने वाली ऑक्सीजन का स्रोत लिखिए।
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में निकलने वाली ऑक्सीजन का स्रोत कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल है।
प्रश्न 30 - किस रंग के प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण की दर (1) अधिकतम तथा (2) न्युनतम होती है ?
उत्तर - 1. अधिकतम लाल प्रकाश में होता है।
2. न्युनतम नीला प्रकाश में होता है।
प्रश्न 31 - उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिसका पाचन मनुष्य में नहीं होता है।
उत्तर - सेल्युलोज
प्रश्न - अमीबा में खाद्यधानी में पचा हुआ खाद्य किस प्रक्रिया के द्वारा कोशिका द्रव्य तक पहुंचती है ?
उत्तर - विसरण प्रक्रिया द्वारा |
प्रश्न 32 - पचे हुए भोजन का अवशोषण मनुष्य में आहार नाल के किस भाग में होता है ?
उत्तर - अग्रक्षुद्रांत्र एवं इलियम द्वारा।
प्रश्न 33 - लार मेंं पाए जाने वाले एक एन्जाइम का नाम लिखिए जो जटिल अणुओं को शर्करा में खंडित कर देते है।  
उत्तर - लार एमिलेस । 
प्रश्न 34 - उस गति का नाम बताइए जो आहार नाल में भोजन की नियमित गति के लिए उतरदायी है ?
उत्तर - क्रमांकुंचक गति । 
प्रश्न 35 - आहार नाल के सबसे लंबा भाग का नाम बताइए । 
उत्तर - क्षुद्रांत्र । 
प्रश्न 36 - घास खाने वाले शाकाहारीयों में लंबी क्षुद्रांत्र होती है जबकि मांस खाने वाले शेर की क्षुद्रांत्र छोटी होती है । क्यों ? कारण बताइए।
उत्तर - घास खाने वाले शाकाहारीयों में सेल्युलोज के पाचन के लिए लंबी क्षुद्रांत्र की आवश्यकता होती है जबकि मांस खाने वाले शेर में मांस का पाचन सरल है अतः छोटी क्षुद्रांत्र होती है ।  
प्रश्न 37 - आहार नाल के उस भाग का नाम बताइए जहाँ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटिन तथा वसा का पूर्ण पाचन होता है। 
उत्तर - क्षुद्रांत्र।
प्रश्न 38 - एक अग्नाशयिक रस का नाम बताइए जो प्रोटिन का पाचन करता है ?
उत्तर - ट्रिप्सीन । 
प्रश्न 39 - इमल्सीकृत वसा के पाचन करने वाले एन्जाइम का नाम बताइए । 
उत्तर - लाइपेज । 
प्रश्न 40 - आमाशय से आने वाले अम्लीय भोजन पर अग्नाशयिक रसों को कार्य करने के लिए क्षारीय कौन बनाता है ?
उत्तर - यकृत से स्रावित पित रस इस कार्य को करता है ।  
प्रश्न 41 - मनुष्य के छोटी आंत्र (क्षुद्रांत्र) के आतरिक स्तर पर अनेक अँगुली जैसे पाए जाने वाले प्रवर्ध को क्या कहते है ? इनका कार्य लिखों । 
उत्तर - दीर्धरोम (विल्लाई)। 
दीर्धरोम का कार्य : - 
1. ये अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढा देते है। 
2. ये जल तथा भोजन को अवशोषित कर कोशिकाओं तक पहुँचाते है।  
प्रश्न 42 - आहार नाल के किस भाग में जल का अवशोषण होता है ?
उत्तर - बृहद्रांत्र । 
प्रश्न 43 - उस 3 कार्बन अणु वाले का नाम बताइए जिसका उपयोग वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में होता है । 
उत्तर - पायरूवेट । 
प्रश्न 44- पायरूवेट का विखण्डन कहाँ होता है ?
उत्तर - माइटोकोड्रिया में।
प्रश्न 45 - ऑक्सीजन की उपस्थिति में 3 कार्बन अणु वाले पायरूवेट का विखण्डन के उत्पादों का नाम बताइए । 
उत्तर - तीन कार्बन डाईऑक्साइड के अणु तथा दूसरा उत्पाद जल है। 
प्रश्न 46 - वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में से किसमें ऊर्जा का मोचन अधिक होता है ?क्यों ?
उत्तर - वायवीय श्वसन में । क्योंकि यह ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है। 
प्रश्न 47 - मांसपेशियों में क्रैम्प किस कारण होते है ?
उत्तर - लैक्टिक अम्ल की अधिक निर्माण के कारण । 
प्रश्न 48 - पायरूवेट एक अन्य तीन कार्बन वाले अणु में कब परिवर्तित होता है ?
उत्तर - जब हमारी पेशी कोशिकाओं में ऑक्सीजन का अभाव हो जाता है। 
प्रश्न 49 - जलीय जीवों की श्वास दर स्थलीय जीवों की अपेक्षा अधिक होती है । क्यों ?
उत्तर - क्योंकि जल में विलेय ऑक्सीजन की मात्रा वायु में ऑक्सीजन की मात्रा की तुलना में बहुत कम है, इसलिए जलीय जीवों की श्वास दर स्थलीय जीवों की अपेक्षा अधिक होती है ।
प्रश्न 50 - मानव में श्वसन वर्णक का नाम बताइए जो ऑक्सीजन के लिए उच्च बंधुता रखता है। 
उत्तर - हीमोग्लोबिन ।
प्रश्न 51 - हीमोग्लोबिन कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर - लाल रूधिर कणिकाओं में । 
प्रश्न 52 - हीमोग्लोबिन का कार्य लिखों । 
उत्तर - हीमोग्लोबिन श्वसन वर्णक है जो ऑक्सीजन को उन उतकों तक पहुँचाता है जिनमें ऑक्सीजन की कमी है।
प्रश्न 53 - हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते है ?
उत्तर - स्वस्थ्य शरीर में औसतन हीमोग्लोबिन की मात्रा 14.5 g/ 100ml रूधिर होती हैं ।हीमोग्लोबिन की कमी से रक्त की ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है जिससे साँस फुलने जैसी लक्षण प्रकट होने लगते है। 
प्रश्न 54 - रक्तदाब क्या है ? एक स्वस्थ्य मनुष्य की समान्य रक्तदाब कितना होता है ? इसे किस यंत्र से मापा जाता है ?
उत्तर - रूधिर वाहिकाओं की भिति के विस्द्ध जो दाब लगता है उसे रक्तदाव कहते है । एक स्वस्थ्य मनुष्य की समान्य प्रकुंचन दाब 80 mm of Hg  तथा अनुशिथलन 120 mm of Hg  होता है। इसे स्फाईग्मोमैनोमीटर नामक यंत्र से मापा जात हैं । 
प्रश्न 55 - उच्च रक्तचाप के क्या कारण है ? इसके दुःस्परिणाम क्या हो सकते है ?
उत्तर - इसका कारण धमनियों का सिकुडना है। इससे रक्त प्रवाह में प्रतिरोध बढ जाता है। इससे धमनी फट सकती है तथा आंतरिक रक्तस्राव हो सकता हैं ।   
प्रश्न 56 - उस जैव रासायनिक प्रक्रिया का नाम लिखिए जो माइटोकोड्रिया में होता है ।
उत्तर - श्वसन।
प्रश्न 57 - श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा किस रूप में मुक्त होती है ? यह ऊर्जा कहाँ पर संचित होती है ?
उत्तर - श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा एडेनोसीन ट्राइफॉस्फेट (ए.टी.पी.)के रूप में मुक्त होती है यह ऊर्जा माइटोकोड्रिया में संचित होती है।
प्रश्न 58 - फेफडे को ढकने वाली झिल्ली का नाम लिखो ।
उत्तर - फुफुसावरणी (प्लुरा)
प्रश्न 59 - कंठ में पायी जाने वाली उस संरचना का नाम लिखिए जो ध्वनी उत्पन्न करती है। 
उत्तर - स्वरयंत्र ।
 

6. जैव-प्रक्रम

Class 10 Science Hindi Updated : 06 March 2026

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर: 


प्रश्न 1 -  पोषण की परिभाषा दीजिए। पोषण की विभिन्न विधियाँ कौन - कौन सी है ?
उत्तर - प्रत्येक जीवधारी को अनुरक्षण प्रक्रम के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है जो उर्जा जीवधारी पोषक तत्वों के अंर्तग्रहण से प्राप्त करता है । इस उर्जा के स्रोत को शरीर के अंदर लेने और उपयोग के प्रक्रम को पोषण कहते है। 
पोषण दो प्रकार के होते है।
(i) स्वपोषी पोषण 
(ii) विषमपोषी पोषण
विषमपोषी पोषण तीन प्रकार के होते है।
(i) मृतपोषित पोषण 
(ii) परजीवी पोषण
(iii) प्राणीसमभोज अथवा पूर्णजांतविक पोषण
प्रश्न 2- प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारको का नाम लिखो।
उत्तर - 1. प्रकाश  2. तापक्रम  3. जल  4. कार्बन डाइऑक्साइड ।
प्रश्न 3 - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान कौन कौन सी घटनाएँ होती है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान होने वाली घटनाएँ निम्न है । 
(i)  क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करना ।,
(ii) प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करना तथा जल अणुओं का हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन में अपघटन । 
(iii) कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन ।  
प्रश्न 4 - प्रकाश संश्लेषण तथा श्वसन में कोइ तीन अंतर लिखिए।
उत्तर - 
प्रकाश संश्लेषण        
1.यह केवल पादपों में होता है।
2. यह केवल एक ही भाग पतियों में होता है।
3. इसमें कार्बन डाइऑक्साइड लेते है और ऑक्सिजन छोडते है।
 श्वसन
1. यह सभी जीवों में हेता है।
2. यह शरीर के सभी भागों में होता है।
3. इसमें ऑक्सिजन लेते है और कार्बन डाइऑक्साइड छोडते है। 
प्रश्न 5 - निम्नलिखित का पूरा नाम लिखिए।
(1) ATP    (2) NADP
उत्तर - (1) ATP का पूरा नाम ऐडेनोसीन ट्राइफॉस्फेट
(2) NADP का पूरा नाम निकोटिनामाइड एडेनीन डाइन्युक्लियोटाइड फॉस्फेट 
प्रश्न 6 - श्वसन कितने प्रकार के होता है ?
उत्तर - 1. वायवीय श्वसन    2. अवायवीय श्वसन । 
प्रश्न 7 - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज के पूर्ण -ऑक्सिकरण के दो चरण के नाम लिखिए। इनमें से कौन सा चरण कोशिका द्रव्य में सम्पन्न होता है ?
उत्तर - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज के पूर्ण -ऑक्सिकरण केदो चरण :-  
1. ग्लाइकोलिसिस
2. क्रेब चक्र
ग्लाइकोलिसिस चक्र का चरण कोशिका द्रव्य में सम्पन्न होता है।
प्रश्न 8 - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज किन दो पदार्थो में विखंडित हो जाता है ? 
उत्तर - कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल में विखंडित हो जाता है।
प्रश्न 9 - श्वसन क्रिया और श्वास लेना में अंतर लिखिए।
उत्तर - 
 श्वसन क्रिया       
1. यह एक जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें पाचित खाद्यो का ऑक्सिकरण होता है।
2. यह प्रक्रिया माइटोकॉड्रिया में होती हे।
श्वास लेना 
1. ऑक्सिजन लेने तथा कार्बन डाइऑक्साइड छोडने की प्रक्रिया को श्वास लेना कहते है।
2. यह प्रक्रिया फेफडे में होती है।
प्रश्न 10 - निम्नलिखित के श्वसन अंगो के नाम लिखिए।
1. मछली 2. कीट 3. केंचुआ 4. मनुष्य
उत्तर - 1.मछली में गिल से 
2. कीट में श्वास नली से 
3. केंचुआ में त्वाचा से 
4. मनुष्य में फेफडे से  
प्रश्न 11 - कठिन व्यायाम के समय श्वास की दर अधिक क्यों हो जाती है ?
उत्तर - कठिन व्यायाम के समय श्वास की दर अधिक हो जाती है क्योंकि कठिन व्यायाम से कोशिकाओं में श्वसन क्रिया की दर बढ जाती है जिससे अधिक मात्रा में उर्जा का खपत होता है। ऑक्सिजन की माँग कोशिकाओं में बढ जाती है और अधिक मात्रा में ब्व्2 निकलने लगते है जिससे श्वास की दर अधिक हो जाती है।
प्रश्न 12 - वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में चार अंतर लिखिए ।
उत्तर - अवायवीय श्वसन 
1. इसमें 2 ATP ऊर्जा उत्पन्न होती है।
2. यह प्रक्रम कोशिका द्रव्य में होता है। 
3. ये निम्नवर्गीय जीवों में पाया जाता हैं । मानव की पोशियों में वायु के अभाव में यह होती है।
4. इस प्रकार की श्वसन क्रिया वायू की अनुपस्थिति में होती है।
वायविय श्वसन
1. इसमें 3 ATP ऊर्जा उत्पन्न होती है। 
2. यह प्रक्रम माइटोकॉड्रिया में होता है। 
3. ये सभी उच्चवर्गीय जीवों में पाया जाता हैं ।
4. इस प्रकार की श्वसन क्रिया वायु की    उपस्थिति में होती हैं ।
प्रश्न 13 - स्वस्थ मनुष्य में श्वसन दर क्या होता है ?
उत्तर - 15 से 18 श्वसन ।
प्रश्न 14 - वाष्पोत्सर्जन क्या है ?
उत्तर - पत्ती की निम्न सतह पर उपस्थित रंन्ध्रो के माध्यम से जल की पर्याप्त मात्रा वाष्प  रूप में निष्कासित हो जाती है। पत्ती से जल वाष्प के रूप में जल ह्रास वाष्पोत्सर्जन कहलाता है।
प्रश्न 15 - दारू उतक (जाइलम) के दो प्रकारो का वर्णन के नाम लिखो।
उत्तर - 1. वाहिनीकाएँ     2. वाहिकाएँ ।
प्रश्न 16 - जाइलम तथा फ्लोएम का कार्य लिखों । 
उत्तर - जाइलम मृदा से प्राप्त जल और खनिज लवणों को पौधे के अन्य सभी भागों तक पहुँचाता है। 
फ्लोएम पतियों में प्रकाशसंश्लेषण के द्वारा बने उत्पादों को पौधें के अन्य सभी भागों तक पहुँचाता है। 
प्रश्न 17 - पौधों में जल का परिवहन करने वाले उतक का नाम बताइए। 
उत्तर - जाइलम ।  
प्रश्न 18 - पदार्थो के स्थानांतरण की आवश्यकता क्यो होती हैं ?
उत्तर - स्थानांतरण के द्वारा पादप के प्रत्येक भाग की खाद्य आवश्यकता की पूर्ति होती है।जिससे उसे आवश्यक ऊर्जा प्रप्त होती है।तथा इसका निर्माण तथा रख रखाव होता है।
प्रश्न 19 - मनुष्यो में पदार्थो के स्थानांतरण के लिए उतरदायी अंग तंत्र का नाम लिखो ।
उत्तर - मनुष्यो में पदार्थो के स्थानांतरण के लिए उतरदायी अंग तंत्र का नाम रक्त परिसंचरण तंत्र (हृदय) है।
प्रश्न 20 - रूधिर के विभिन्न अवयय कौन - कौन से है ?
उत्तर - रूधिर के विभिन्न अवयय निम्नलिखित है।
1. प्लाज्मा
2. जल
3. रक्त कोशिकाए
  • लाल  रक्त कोशिका
  • श्वेत रक्त कोशिकाए
  • प्लैटलैट्स रक्त कोशिकाए
प्रश्न 21.- लाल रूधिर कणिकाओ का रंग लाल क्यो होता है।
उत्तर - लाल रूधिर कणिकाओ मे उपस्थित हिमोग्लोबीन के कारण रक्त का रंग लाल होता हैं।
प्रश्न 22 - टिशु फ्लुड (उतक तरल) क्या है ? इसका कार्य लिखों । 
उत्तर - केशिकाओं की भिति में उपस्थित छिद्रों द्वारा कुछ प्लैज्मा, प्रोटीन तथा रूधिर कोशिकाएँ बाहर निकलकर उतक के अंतर्कोशिकीय अवकाश में आ जाते है तथा उतक तरल या लसीका का निर्माण करते है।
उतक तरल या लसीका का कार्य :- 
(i) यह वहन में सहायता करता है। 
(ii) पचा हुआ तथा क्षुद्रांत द्वारा अवशोषित वसा का वहन लसीका द्वारा होता है। 
(iii) बाह्य कोशिकीय अवकाश से अतिरिक्त तरल को वापस रूधिर में ले जाता है। 
(iv) लसीका में पाए जाने वाले लिम्फोसाइट संक्रमण के विरूद्ध लडते है। 
प्रश्न 23 - श्वेत रूधिर कणिकाओ को शरीर का सैनिक क्यो कहते है ?
उत्तर - श्वेत रूधिर कणिकाए प्रतिरक्षियो का निर्माण करती है। जो रोध क्षमता प्रदान करते हैं। यह संक्रमण से शरीर की रक्षा करते है। इसलिए श्वेत रूधिर कणिकाओ को शरीर का सैनिक कहते है।
प्रश्न 23 - मनुष्य के चार रूधिर वर्गो के नाम लिखो ।
उत्तर - मनुष्य के चार रूधिर निम्नलिखित हैं।
(i) A वर्ग
(ii) B वर्ग
(iii) AB वर्ग
(iv) O वर्ग
प्रश्न 24 - O वर्ग को सार्वत्रिक दाता क्यो कहते है ?
उत्तर - क्योकि ये सभी वर्गो को रक्तदान कर सकता है।
प्रश्न 25 - सार्वत्रिक ग्राही रूधिर वर्गो के नाम लिखो ।
उत्तर - A वर्ग व B वर्ग
प्रश्न 26 - Rh कारक क्या है ? क्या होता है जब Rh+ महिला के गर्भ मे Rh- भ्रूण पल रहा हो ?  
उत्तर - मनुष्य के रूधिर मे एक अनुवांषिक कारक होता है । जिसे Rh कारक कहते है । जब Rh+ महिला के गर्भ मे Rh- भ्रूण पल रहा हो तो भ्रूण पर विपरीत प्रभाव पड सकता है समय पर इस असंगत का पता लगाकर उपचार नही किया गया तो शिशु कि जान भी जा सकती है।
प्रश्न 27 - निम्न जीवो मे उत्सर्जन के अंग संरचना का नाम लिखो?
1. अमीबा 
2. केचुआ
उत्तर - 1. सकुंचनशील रिक्तिता अथवा धानी  
2.  वृक्क
प्रश्न 28 - अमीबा की संकुचनशील रिक्तता मे उत्सर्जी पदार्थ किस भाग से आता है ।
उत्तर - कोशिका दव्य से विसरीत हो कर आता है।
प्रश्न 29 - केचुऐ मे वृक्क कहॉ पाया जाता है।
उत्तर - उनके पट्टों मे पाया जाता है। 
प्रश्न 30 - वृक्क की उत्सर्जी इकाई का नाम लिखो ।
उत्तर - नेफॉन वृक्कनलिकाऐ ।
प्रश्न 31 - उस उपकरण का नाम लिखो जिसका उपयोग हृदय की घडकन के दौरान वैद्युत परिवर्तन को रिकार्ड करने के लिए किया जाता है । 
उत्तर - इलेकट्रोड कर्डियो ग्राम (म्ब्ळ)
प्रश्न 32 - ऐसे यंत्र का नाम लिखो जिसे असमान्य घडकन वाले रोगियो के हृदय की धडकनो को समान्य करने के लिए  उपयोग किया जाता है ।
उत्तर - पेस मेकर ।
प्रश्न 33 - लसिका क्या हैं ? इसका क्या कार्य हैं ? 
उत्तर - लसिका एक प्रकार का संयोजी ऊतक हैं । जो एक विशेष प्रकार की नलिकाओं के द्वारा शरीर के अन्य भागों से ह्रदय की ओर प्रवाहित होती हैं। इसमें प्लैजमा , प्रोटीन तथा जल की मात्रा होती हैं । 
लसिका का प्रमुख कार्य निम्नलिखित है। :-
1. पचा हुआ तथा क्षुद्रांत्र द्वारा अवशोंषित वसा का वहन लसिका द्वारा होता हैं ।
2. बाह्य कोशिकीय अवकाश से अतिरिक्त तरल को वापिस रूधिर में ले जाता हैं ।
प्रश्न 34 - कृत्रिम वृक्क में किस तकनीक का उपयोग किया जाता है। 
उत्तर - अपोहन अथवा डायलिसिस नामक तकनीक है। 
प्रश्न 35 - परासरण नियम से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - शरीर में जल की उचित मात्रा तथा उपयुक्त आयनो का संतुलन बनाए रखना परासरण का नियम कहलाता है । 
प्रश्न 36 - दोहरा परिसंचरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर - हमारा हृदय एक बार फेफडे को तथा एक बार पुरे शरीर में रक्त पहुँचाता है । पुनःः इन्हे वापस हृदय तक लाता है । अत : रूधिर हृदय से दो बार प्रवाहित होता है इसलिए इसे दोहरा परिसंचरण कहते है ।
प्रश्न 37 - उस गति का नाम बताइए जो भेजन को नियमित ढंग से प्रकमित करने के लिए आवश्यक हैं ? 
उत्तर - क्रमांकुचक गति । 
प्रश्न 38 - आहार नाल में भोजन किस प्रकार प्रकमित होता हैं ? 
उत्तर - आहार नाल में भोजन क्रमांकुचक गति के कारण प्रकमित होता हैं । 
प्रश्न 39 - माँसाहारियों की अपेक्षा शाकाहारियों क्षुदांत्र की लंबाई अधिक लंबी क्यों होती हैं ? 
उत्तर - चूकिँ शाकाहारियों को सेल्यूलोज जैसे जटिल बहुलक का पाचन करना होता हैं इसलिए क्षुद्रांत्र की लंबाई माँसाहारियों की अपेक्षा अधिक लंबी होती हैं । माँसाहारियों में क्षुद्रांत्र की लंबाई कम होती हैं क्योंकि माँस का पाचन आसानी से हो जाता हैं । 
प्रश्न 40 - मानव में श्वसन वर्णक का नाम लिखों । ,यह किस श्वसन गैस से उच्च बंधता रखता हैं ? यह वर्णक कहाँ पाया जाता हैं ? 
उत्तर - श्वसन वर्णक का नाम हैं हीमोग्लोबिन । यह ऑक्सीजन गैस से उच्च बंधता रखता हैं । यह लाल रक्त कोशिका में पाया जाता हैं  । 
प्रश्न 41 - किस प्रक्रिया के द्वारा ऑक्सीजन फुफ्फुस से शरीर के अन्य भागों तक पहुँचता हैं ? 
उत्तर - विसरण प्रक्रिया ।
प्रश्न 42 - डायलिसिस (अपोहन) का नियम लिखे।
उत्तर - अपोहन के उपकरण में सेल्युलोज की लंबी कुंडलित नलियां अपोहन विलयन से भरी टंकी में लगी होती है। जब रूधिर इन नलियो से प्रवाहित होता तब अपशिष्ट पदार्थ विसरित होकर टंकी के विलयन में आ जाते है। स्वच्छ रूधिर रोगी के शरीर में पुनः प्रविष्ट करा दिया जाता है।
प्रश्न 43 - कृत्रिम वृक्क में किस तकनिक का इस्तेमाल होता है ?
उत्तर - कृत्रिम वृक्क में डायलिसिस (अपोहन) तकनिक का इस्तेमाल होता है।                         

NCERT Book Solutions

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

HINDI MEDIUM

Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Solutions

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 2. अम्ल, क्षार एवं लवण Solutions

2. अम्ल, क्षार एवं लवण Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 3. धातु और अधातु Solutions

3. धातु और अधातु Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 4. कार्बन और इसके यौगिक Solutions

4. कार्बन और इसके यौगिक Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण Solutions

5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 6. जैव-प्रक्रम Solutions

6. जैव-प्रक्रम Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 7. नियंत्रण एवं समन्वय Solutions

7. नियंत्रण एवं समन्वय Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 8. जीव जनन कैसे करते है Solutions

8. जीव जनन कैसे करते है Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 9. अनुवांशिकता एवं जैव विकास Solutions

9. अनुवांशिकता एवं जैव विकास Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन Solutions

10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 11. मानव-नेत्र एवं रंगबिरंगी दुनियाँ Solutions

11. मानव-नेत्र एवं रंगबिरंगी दुनियाँ Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 12. विद्युत Solutions

12. विद्युत Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Solutions

13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 14. उर्जा के स्रोत Solutions

14. उर्जा के स्रोत Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 15. हमारा पर्यावरण Solutions

15. हमारा पर्यावरण Open Chapters

Explore Now →
Class 10  Solutions

NCERT Solutions Class 10

Chapter 16. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन Solutions

16. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन Open Chapters

Explore Now →

NCERT Book Solutions

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

ENGLISH MEDIUM

Class 10 Science Solutions

NCERT Solutions Class 10 Science

Class 10 Science Book Solutions

Science Open Book

Explore Now →
Class 10 Mathematics Solutions

NCERT Solutions Class 10 Mathematics

Class 10 Mathematics Book Solutions

Mathematics Open Book

Explore Now →
Class 10 English First Flight Solutions

NCERT Solutions Class 10 English First Flight

Class 10 English First Flight Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 Footprints Without Feet Solutions

NCERT Solutions Class 10 Footprints Without Feet

Class 10 Footprints Without Feet Book Solutions

Open Book

Explore Now →
Class 10 History Solutions

NCERT Solutions Class 10 History

Class 10 History Book Solutions

Open Book

Explore Now →

Benefits of Studying NCERT Solutions

Studying from NCERT Solutions helps students build strong conceptual understanding and improve problem-solving skills. These solutions are especially useful for revision because every answer is written according to the marking scheme followed by CBSE.

  • Improve conceptual understanding.
  • Learn correct answer-writing techniques.
  • Prepare effectively for school examinations.
  • Complete syllabus revision in less time.
  • Practice important textbook questions.
  • Build confidence before examinations.

Prepared According to the Latest CBSE Syllabus

All NCERT Book Solutions for Class 10 available on ATP Education are updated according to the latest CBSE curriculum. Whenever NCERT introduces changes in textbooks or syllabus, our study materials are revised accordingly so that students always receive accurate and updated content.

Helpful for Competitive Examinations

NCERT textbooks form the foundation of many competitive examinations. Students preparing for Olympiads, NTSE, CUET, UPSC Foundation, SSC and several entrance examinations can strengthen their basics through these chapter-wise solutions. Understanding NCERT concepts also improves analytical thinking and logical reasoning.

Simple and Student-Friendly Explanations

Our experts prepare every answer in a simple, clear and student-friendly format. Difficult concepts are explained step by step with proper reasoning so that students of every learning level can understand them easily. This approach helps students remember concepts for a longer period and perform confidently during examinations.

Start Learning with ATP Education

Explore the complete collection of NCERT Solutions for Class 10 and begin your preparation with confidence. Every chapter is available online for free and can be accessed anytime. Whether you want to complete homework, revise important chapters or prepare for examinations, ATP Education provides reliable and high-quality study resources to help you achieve academic success.