7. संघवाद | संघवाद परिचय Political Science class 11
7. संघवाद | संघवाद परिचय Political Science class 11
संघवाद परिचय
7. संघवाद
संघवाद : संघवाद एक संस्थागत प्रणाली है जिसमें एक प्रांतीय स्तर की सरकारें और दूसरी केन्द्रीय स्तर की सरकार एक साथ एक ही देश में अपने-अपने अधिकारों के अनुरूप शासन करती है | सरकारों की ऐसी व्यवस्था को संघवाद कहते हैं |
भारत में संघीय ढांचा : भारतीय संघात्मक सरकार में 29 राज्य व 7 केन्द्रशासित इकाइयाँ है जो एक साथ मिलकर भारत में संघीय शासन की स्थापना करती है | केन्द्रीय शासन के तौर पे दिल्ली को राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया है |
विश्व में संघीय राज्य : विश्व में बहुत ऐसे राज्य है जहाँ संघीय शासन प्रणाली है जैसे - अमेरिका भी सघीय राज्य है लेकिन वह जर्मनी व भारत से भिन्न है | वेस्टइंडीज, नाइजीरिया आदि में संघीय राज्य है |
संघीय शासन में नागरिकता : संघीय शासन में दोहरी नागरिकता पाई जाती है, परंतु भारत में एकहरी नागरिकता ही है |
भारतीय संविधान में संघात्मक लक्षण :
भारतीय संविधान में संघात्मक लक्षण निम्नलिखित है |
(1) संविधान की सर्वोच्यता : भारत में कोई भी शक्ति संविधान से ऊपर नहीं है |
(2) स्वतंत्र सर्वोच्य न्यायालय : भारत में स्वतंत्र सर्वोच्य न्यायालय है जो संघीय ढाँचे में केंद्र और राज्यों के बीच विवादों का निपटारा करता है |
(3) शक्तियों का विभाजन : शक्तियों का विभाजन तीन तीन सूचियों के आधार पर किया गया है | ये हैं :
(i) संघ सूची
(ii) राज्य सूची
(iii) समवर्ती सूची
(4) दोहरी शासन प्रणाली : भारत में दोहरी शासन प्रणाली है जिसमें एक सशक्त केन्द्रीय सरकार है और दूसरा प्रांतीय सरकारें राज्यों में शासन करती है |
(5) इकहरी नागरिकता : भारत में सभी नागरिकों को इकहरी नागरिकता प्राप्त है |
(6) संघ और राज्यों के लिए एक ही संविधान |
(7) एकीकृत न्यायपालिका |
(8) आपातकाल में एकात्मक शासन |
भारतीय राज्य में संघवाद की आवश्यकता :
(i) भारत एक विशाल राज्य है जिस पर शासन करने के लिए शक्तियों को प्रांतीय और केन्द्रीय शक्तियों के बाँटना जरुरी हैं |
(ii) भारतीय समाज में क्षेत्रीय और भाषाई विविधताएँ अधिक है इन विविधाताओं को मान्यता देने की आवश्यकता थी | इससे सभी को समान अधिकार और सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके |
(iii) भारतीय राज्य की कल्पना एक लोकतांत्रिक राज्य की है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है | लोकतान्त्रिक राज्य संधीय व्यस्था को मान्यता देता है |
केंद्र और राज्यों के बीच शक्ति का विभाजन:
संघीय व्यवस्था में शक्तियों का विभाजन आवश्यक है | भारत के संविधान में दो तरह के सरकारों की बात की गई है |
(i) एक सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए जिसे संघीय सरकार या केंद्र सरकार कहते हैं और
(ii) दूसरी प्रत्येक प्रांतीय इकाई या राज्य के लिए जिसे राज्य सरकार कहते हैं | दोनों ही संवैधानिक सरकारें हैं और इनके स्पष्ट कार्य क्षेत्र हैं | शक्तियों के विभाजन को लेकर यदि दोनों के बीच विवाद हो जाये तो इसका निर्णय न्यायपालिका संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार करेगी | संविधान इस बात का स्पष्ट व्यवस्था करता है कि कौन कौन सी शक्तियाँ केंद्र के पास होगी और कौन कौन सी राज्यों के पास होंगी | संविधान ने आर्थिक और वित्तीय शक्तियाँ केन्द्रीय सरकार के हाथ सौंपी है | राज्यों के पास उत्तरदायित्व बहुत अधिक है और आय के साधन कम है |
संघीय व्यवस्था में न्यायालय की भूमिका :
केंद्र और राज्यों के माध्य किसी टकराव को रोकने के लिए एक स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था होती है जो संघर्षों का समाधान करती है | न्यायपालिका की केन्द्रीय सरकार और राज्यों के बीच शक्ति के बँटवारे के सम्बन्ध में उठाने वाले क़ानूनी विवादों को हल करने का अधिकार होता है |
भारतीय संघ को लेकर संविधान निर्माताओं की मान्यता :
अथवा
समस्याएँ जिसके कारण संविधान निर्माता एक सशक्त केन्द्रीय सरकार चाहते थे :
(i) संविधान निर्माताओं की मान्यता थी कि वे एक संघीय संविधान चाहते थे जो भारतीय विविधताओं को समेट सके |
(ii) वे एक शक्तिशाली केन्द्रीय सरकार की स्थापना भी करना चाहते थे जो विघटनकारी प्रवृतियों पर अंकुश रख सके और समाजिक और राजनितिक परिवर्तन ला सके |
(iii) देश की एकता बनाए रखने के साथ-साथ संविधान निर्माता यह भी चाहते थे कि समाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान एक शक्तिशाली केन्द्रीय सरकार करे और ऐसा करने में उसे राज्यों का सहयोग भी प्राप्त हो |
(iv) गरीबी, निरक्षरता और आर्थिक असमानता राष्ट्रिय एकता और विकास आदि कुछ ऐसी समस्याएँ थी जिनके समाधान के लिए नियोजन (planning) और समन्वय (co-ordination) बहुत जरुरी था जिसके लिए एक सशक्त केन्द्रीय सरकार की आवश्यकता थी |
संवैधानिक प्रावधान जो सशक्त केन्द्रीय सरकार की स्थापना करते है :
- किसी राज्य के अस्तित्व और उसकी भौगोलिक सीमाओ के स्थायित्व पर संसद का नियंत्रण |
- संविधान में केंद्र को अत्यंत शक्तिशाली बनाने वाले कुछ आपातकालीन प्रावधान हैं जो लागु होने पर हमारी संघीय व्यवस्था को एक शक्तिशाली केंद्रीकृत व्यवस्था में बदल देते हैं |
- केंद्र सरकार के पास अत्यंत प्रभावी वित्तीय शक्तियाँ और उत्तर दायित्व प्राप्त है तथा आय के प्रमुख संसाधनों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है |
- राज्य के राज्यपाल को यह शक्ति प्राप्त है कि वह राज्य सरकार को हटाने और विधान सभा भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति को भेज सकता है |
- केंद्र सरकार राज्य विधान मंडल द्वारा पारित किसी विधेयक या कानून निर्माण में देरी कर सकता है अथवा यदि चाहे तो ऐसे विधेयकों की परीक्षा कर उन पर निषेधाधिकार (वीटो) का प्रयोग कर उसे पूरी तरह नकार सकता है |
- किसी विशेष परिस्थिति में केंद्र सरकार राज्य सूची में वर्णित विषय पर राज्य सभा की अनुमति लेकर कानून बना सकता है |
- हमारी प्रशासकीय व्यवस्था इकहरी है | भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों जैसे जिलाधीश या भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारीयों जैसे पुलिस कमिश्नर आदि अधिकारीयों पर केंद्र सरकार का अधिकार होता है | राज्य न तो उनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है न ही उन्हें सेवा से हटा सकता है |
- संविधान के अनुच्छेद 33 और 34 के अनुसार जब देश के किसी क्षेत्र में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागु हो तो संघ सरकार (केंद्र सरकार ) की शक्ति काफी बढ़ जाती है |
भारतीय संविधान संघात्मक परन्तु भावना में एकात्मक है :
भारतीय संविधान शरीर से तो संघात्मक है परन्तु आत्मा उसकी एकात्मक है यह निम्नलिखित बातों से स्पष्ट जी जाती है |
(i) समवर्ती सूची में वर्णित अधिकार के अनुसार केंद्र और राज्यों के बीच बने कानून को लेकर विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय केंद्र के पक्ष में ही जाता है |
(ii) आपातकाल की स्थित में राज्यों के सभी अधिकार छीन जाते है और केन्द्रीय शासन स्थापित हो जाता है |
(iii) केंद्र को राज्यों के मुकाबले अधिकार अधिकार प्राप्त हैं |
(iv) केद्र कभी भी राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा सकता है |
(v) एकहरी नागरिकता जो एकात्मक व्यवस्था है |
(vi) सभी के लिए एक ही संविधान और एकीकृत न्यायपालिका |
राज्यों की स्वायत्तता की माँग
केंद्र और राज्य के बीच सम्बन्ध :
1950 के बाद नए राज्यों की गठन की माँग के अलावा केंद्र और राज्यों के बीच संबंध शांतिपूर्ण और समान्य रहे | राज्यों को आशा थी कि वे केंद्र से प्राप्त वित्तीय अनुदान से वे अपने राज्य में विकास कर सकेंगे | 1960 के दशक के बाद जब कांग्रेस का वर्चस्व धीरे-धीरे समाप्त होने लगा और राज्यों में अन्य दलों की सरकारें गठित होने लगी तो उन सरकारों ने केंद्र की कांग्रेस सरकार की राज्यों के मामलों में बेमतलब हस्तक्षेप का विरोध शुरू कर दिया और अब केंद्र द्वारा राज्यों से तालमेल पहले जैसा आसान नहीं रहा | और धीरे-धीरे संघीय व्यवस्था में राज्यों की स्वायत्तता की अवधारणा को लेकर वाद-विवाद छिड़ गया |
1990 के दशक के बाद जब देश में गठबंधन की सरकारों का युग चला तो केंद्र में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व भी बढ़ गया और और वे सत्तारूढ़ भी हुए | इससे राज्यों का राजनितिक कद बढ़ा, विविधता का आदर हुआ और एक स्वच्छ और मँजे हुए संघवाद की शुरुआत हुई | राज्यों की स्वायत्तता की मांग बढ़ने लगी |
केंद्र और राज्यों के बीच विवाद/ मतभेद :
भारत ने शासन व्यवस्था संघात्मक है परन्तु एकात्मक शासन के साथ-साथ संघात्मक भी है | ऐसी स्थिति में केंद्र और राज्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवाद होते रहते है : ये मुद्दे कुछ इस प्रकार है |
(i) राज्यों को और स्वायतता को लेकर
(ii) राज्य के मामलों में केन्द्रीय हस्तक्षेप की लेकर |
(iii) राज्य सूची में शामिल कानूनों को लेकर जब केंद्र उस विषय पर कोई कानून बना रहा हो |
(iv) राज्यों के लिए विशेष पैकेज की माँग को लेकर अथवा किसी राज्य को विशेष दर्जा को लेकर |
जम्मू कश्मीर अन्य राज्यों से कैसे अलग है ?
(i) राज्य सरकार के सहमती के बिना जम्मू-कश्मीर में 'आंतरिक अशांति' के आधार पर 'आपातकाल' लागु नहीं किया जा सकता |
(ii) संघ सरकार जम्मू-कश्मीर में वित्तीय आपातस्थित लागु नहीं कर सकती
(iii) राज्य के निति निर्देशक तत्व यहाँ लागु नहीं किये जा सकते |
(iv) भारतीय संविधान के संशोधन अनुच्छेद 368 के अंतर्गत राज्य सरकार की सहमति से ही जम्मू-कश्मीर में लागू हो सकता है |
Assignment:
Assignment:
एक अंकीय प्रश्नः-
Q1. निम्न कथन को शुद्ध करके दोबारा लिखिए: ‘भारतीय संविधान में फेडरेशन शब्द का प्रयोग किया गया है?’
Q2. राज्य सूची का कोई एक विषय बताइये?
Q3. समवर्ती सूची के दो विषय लिखिए?
Q4. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की स्थापना संविधान के किस अनुच्छेद के अंर्तगत की जाती है?
Q5. अविशिष्ट शक्तियों के संबंध में काननू बनाने का अधिकार किसके पास है |
Q6. भारत के कौन से राज्य का अपना अलग संविधान है?
Q7. संघीय सूची में कानून बनाने का अधिकार किसके पास है ?
Q8. शक्ति विभाजन से क्या अभिप्राय है?
दो अंकीय प्रश्नः-
Q1. सरकारिया आयोग पर टिप्पणी लिखें?
Q2. संघ सूची के चार विषय लिखिए?
Q3. समवर्ती सूची से आप क्या समझते है?
Q4. वित्त आयोग के कोई दो कार्य बताइए?
Q5. भारत में केन्द्र को शक्तिशाली बनाने के पक्ष में दो तर्क दीजिए?
Q6. अंतर्राज्यीय विवादों के दो उदाहरण दीजिए?
चार अंकीय प्रश्नः-
Q1. संघात्मक शासन की विशेषताएं बताइए?
Q2. भारतीय संविधन की चार संघात्मक विशेषताएं लिखिए?
Q3. भारतीय संविधन की चार एकात्मक विशेषताएं लिखिए?
Q4. भारत में संघात्मक शासन प्रणाली अपनाये जाने के पक्ष में तर्क दीजिए?
छः अंकीय प्रश्नः-
Q1. ‘भारत के संविधान का स्वरूप संघात्मक है परन्तु उसकी आत्मा एकात्मक है।’ इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए?
Q2. अधिक स्वायत्तता की चाह में प्रदेशों ने क्या माँगे उठायी हैं?
Q3. राज्यपाल की भूमिका को लेकर राज्यों की नाराजगी पर टिप्पणी कीजिए?
Q4. क्या कुछ प्रदेशों शासन के लिए विशेष प्रावधन होने चाहिए? क्या उससे दूसरे प्रदेशों में नाराजगी पैदा होती है? क्या इन विशेष प्रावधनों के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच एकता मजबूत करने में मदद मिलती है ?
Share this Notes to your friends:
Political Science Chapter List
1. संविधान - क्यों और कैसे
2. भारतीय संविधान में अधिकार
3. चुनाव और प्रतिनिधित्व
4. कार्यपालिका
5. विधायिका
6. न्यायपालिका
7. संघवाद
8. स्थानीय शासन
9. सविधान-एक जीवंत दस्तावेज
10. संविधान का राजनितिक दर्शन
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads