2. स्वतंत्रता परिचय | स्वतंत्रता की परिभाषा Political Science-II class 11
2. स्वतंत्रता परिचय | स्वतंत्रता की परिभाषा Political Science-II class 11
स्वतंत्रता की परिभाषा
अध्याय 2. स्वतंत्रता
स्वतंत्रता की परिभाषा : किसी व्यक्ति या समाज पर अनुचित प्रतिबंध मुक्त व्यवस्था को स्वतंत्रता कहते है |
अत: हम कह सकते है कि सभी प्रतिबंध अनुचित नहीं होते हैं | बहुत से प्रतिबंध व्यक्ति एवं समाज के विकास, समाजिक व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने एवं राज्य कि शांति के लिए बनाए हुए होते हैं |
प्राकृतिक स्वतंत्रता का आशय: प्राकृतिक स्वतंत्रता से अभिप्राय: है कि मनुष्य को राज्य की उत्पत्ति से पूर्व की वह अवस्था जिसमें उसे प्राकृतिक रूप से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त थी | रूसो के अनुसार "मनुष्य स्वतंत्र उत्पन्न हुआ है परन्तु प्रत्येक स्थान पर वह बंधन में बंधा हुआ है |
स्वतंत्रता के प्रकार :
(i) व्यतिगत स्वतंत्रता : किसी व्यक्ति की सोंच और उसके कार्यों पर सरकार और समाज द्वारा अनुचित प्रतिबंध मुक्त व्यवस्था व्यक्तिगत स्वतंत्रता कहलाता है |
(ii) राजनैतिक स्वतंत्रता : व्यक्ति को अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान का अधिकार उसे किसी पार्टी या दल बनाने या उसमें शामिल होने का अधिकार और विधानमंडल के लिए निर्वाचित होने का अधिकार ये सभी राजनैतिक स्वतंत्रता कहलाती हैं |
(iii) आर्थिक स्वतंत्रता : भूख और निर्धनता से मुक्ति तथा कोई भी व्यापार या व्यवसाय चुनने का अधिकार आदि आर्थिक स्वतंत्रता कहलाती है |
(iv) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता : किसी व्यक्ति या समाज के भावनाओं को ठेस पहुँचायें बिना अपनी बात या अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने की स्वतंत्रता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहते है |
- "लॉन्ग वाक टू फ्रीडम" पुस्तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा लिखी गयी है |
- "फ्रीडम फ्रॉम फियर" पुस्तक आँग सान सू की के द्वारा लिखी गयी है | वे म्यांमार कि रहने वाली थी |
- "ऑन लिबर्टी" पुस्तक जॉन स्टुअर्ट मिल ने लिखी है |
प्रतिबंधो के स्रोत :-
1. क़ानूनी प्रतिबंध (कानून बनाकर )
2. सामाजिक प्रतिबंध (सामाजिक असमानता)
हानि का सिद्धांत : जॉन स्टुअर्ट मिल ने अपनी पुस्तक 'ऑन लिबर्टी' में जिस मुद्दे को उठाया है राजनितिक सिद्धांत में उसे हानि-सिद्धांत के नाम से जाना जाता है |
इस सिद्धांत के अनुसार :
"किसी के कार्य करने कि स्वतंत्रता में व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से हस्तक्षेप करने का इकलौता लक्ष्य आत्म रक्षा है | सभ्य समाज के किसी सदस्य कि इच्छा के खिलाफ शक्ति के औचित्यपूर्ण प्रयोग का एक मात्र उदेश्य किसी अन्य को हानि से बचाना हो सकता है |"
स्वसंबद्ध कार्य: स्वसंबद्ध वे कार्य हैं, जिनके प्रभाव केवल इन कार्यों को करने व्यक्ति पर पड़ते हैं |
मिल का तर्क है कि स्वसंबद्ध कार्य और निर्णयों के मामले में राज्य या किसी बाहरी सत्ता को कोई हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है |
जैसे - कोई व्यक्ति कहता है ये मेरा निजी मामला है इसमें आपको हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है अथवा ये कहे कि ये मेरा काम है मैं इसे वैसे करूँगा जैसा मेरा मन होगा | परन्तु ये सभी स्वसंबद्ध कार्य होगा जब इसका प्रभाव किसी अन्य के ऊपर ना पड़े |
परसंबद्ध कार्य : परसबंध कार्य वे होते है जो कर्ता के आलावा बाकी लोगो पर भी प्रभाव डालते है
स्वतंत्रता की नकारात्मक अवधारणा :
(अ) नकारात्मक स्वतन्त्रता का अर्थ है किसी प्रतिबंध का न होना |
(ब) इसमें राज्य का व्यक्ति पर काफी सीमित नियंत्रण होता है |
(स) इसके अनुसार वह सरकार सर्वोतम है जो कम से कम शासन करे |
(द) स्वतन्त्रता के नकारात्मक अवधारणा के अनुसार कानून व्यक्ति कि स्वतन्त्रता में बाधा पहुँचाता है |
स्वतंत्रता की सकारात्मक अवधारणा :
(अ) सकारात्मक स्वतन्त्रता का अर्थ है प्रतिबंधो का अभाव नहीं है |
(ब) इस स्वतन्त्रता में राज्य व्यक्ति के सामाजिक आर्थिक व राजनितिक विकास के लिए दखल कर सकता है |
(स) इसके अनुसार राज्य को नागरिकों के कल्याण के लिए सभी क्षेत्रों में कानून बनाकर दखल का अधिकार है |
(द) इस अवधारणा के अनुसार कानून व्यक्ति कि स्वतन्त्रता में वृद्धि करता है |
सामाजिक प्रतिबंध : समाज में किसी व्यक्ति या समूह या जाति पर लगे प्रतिबंध को सामाजिक प्रतिबंध कहा जाता है जैसे भारत में काफी समय तक कुछ जातियों को मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था इस प्रकार कि स्वतन्त्रता से व्यक्ति की स्वतन्त्रता कम होती है
नागरिकों की स्वतंत्रता को बनाए रखने में राज्य की भूमिका :
1. लोकतान्त्रिक शासन
2. मौलिक अधिकार
3. कानून का शासन
4. न्यायपालिका की स्वतन्त्रता
5. शक्तियों का विकेंद्रीकरण
6. शक्तिशाली विरोध दल
7. आर्थिक समानता
8. विशेषाधिकार न होना
9. जागरूक जनता
10. स्वतंत्र मीडिया
प्रतिबंधों कि आवश्यकता
अध्याय 2. स्वतंत्रता
राष्ट्रिय स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले दो नेताओं का नाम :
(i) महात्मा गाँधी (भारत)
(ii) नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका)
प्रतिबंधों कि आवश्यकता :
(i) समाज के प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास के लिए |
(ii) मनमानी को रोकने के लिए |
(iii) समाज में अराजकता को रोकने एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए |
स्वतंत्रता के चार संरक्षक :
(i) प्रजातंत्र की स्थापना : प्रजातंत्र कि स्थापना से राज्य में नागरिकों की स्वतंत्रता सुनिश्चित होती है | स्वतंत्रता की स्थापना के लिए लोकतंत्र का होना बहुत ही आवश्यक है | प्रजातंत्र में शक्ति का स्रोत जनता होती है और शासन जनमत के आधार पर चलाया जाता है | स्वतंत्रता को छिनने वाली सरकार को प्रजातंत्र में आसानी से चुनाव द्वारा हटाया जा सकता है |
(ii) मौलिक अधिकारों की घोषणा : स्वतंत्रता की सुरक्षा तभी सुनिश्चित की जा सकती है जब नागरिकों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता की घोषणा संविधान के मौलिक अधिकार में ही कर दी जाये | संविधान में लिखे अधिकारों और स्वतंत्रता को कोई भी सरकार आसानी से उल्लंघन नहीं कर सकती है |
(iii) शक्तियों का विकेंद्रीकरण : स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए शक्तियों का विकेंद्रीकरण बहुत ही जरुरी है | शक्तियों के केन्द्रीकरण से राज्य में निरंकुशता को बढ़ावा मिलता है | जिससे भ्रष्टाचार बढ़ता है और नागरिक उत्पीडित होते है |
(iv) स्वतंत्र न्यायपालिका : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा संविधान के बाद यदि कोई करता है तो वो है न्यायपालिका | इसके लिए आवश्यक है कि न्यायपालिका स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से न्याय कर सके | न्यायपालिका ही नागरिक अधिकारों एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा करती हैं |
उदारवादियों के अनुसार स्वतंत्रता : उदारवादियों के अनुसार स्वतंत्रता का अभिप्राय यह है, कि मनुष्य के जीवन पर किसी स्वेच्छाचारी सत्ता का नियंत्रण नहीं हो और उसे अपने विवेक के अनुसार आचरण करने की स्वतंत्रता हो | उनका मानना है कि राज्य का कार्यक्षेत्र बढ़ने से व्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होती है |
Assignment
1. एक अंक के प्रश्न :
Q1. दक्षिण अफ्रीका के किस विचारक ने लोगों की स्वतंत्रता के लिए जेल यातना सही थी?
Q2. एक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता क्यों आवश्यक है?
Q3. म्यांमार की नेता ‘आंग सान सू की’ ने अपने स्वतंत्रता संबंधी विचार किस पुस्तक में दिये है?
Q4. हमको समाज में रहने के लिए कुछ प्रतिबंधो की जरूरत क्यों होती है?
Q5. स्वतंत्रता की एक विशेषता का वर्णन कीजिए?
Q6. नकारात्मक स्वतंत्रता से अपना आशय प्रकट कीजिए?
7. प्रतिबंध का कोई एक स्त्रोत बताइए?
8. उदारवादियों के अनुसार स्वतंत्रता का अर्थ लिखिए।
2. दो अंकीय प्रश्नः
1. स्वतंत्रता से आपका क्या अभिप्राय है?
2. सकारात्मक स्वतंत्रता से आप क्या समझते हो?
3. व्यक्तिगत स्वतंत्रता से आप क्या समझते हो?
4. राजनीतिक स्वतंत्रता पर अपने विचार प्रकट कीजिए?
5. राष्ट्रीय स्वतंत्रता पर अपने विचार दीजिए?
6. नागरिक स्वतंत्रता का अर्थ बताइए?
7. मिल का हानि सि(ांत क्या है? स्पष्ट कीजिए
8. आर्थिक स्वतंत्रता का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
3. चार अंकीय प्रश्नः
1. क्या किसी सभ्य समाज में प्रतिबंधों के बिना स्वतंत्रता संभव है?
2. नकारात्मक और सकरात्मक स्वतंत्रता में क्या अंतर है?
3. एक राज्य अपने नागरिकों की स्वतंत्रता को बनाए रखने में क्या भूमिकाएं अदा कर सकता
है?
4. जान स्टुअर्ट मिल के स्वसंबंध और पर संबंध कार्यों में क्या अंतर है?
5. स्वतंत्रता के चार प्रकारों का वर्णन कीजिए?
6. स्पष्ट कीजिए की क्या आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतंत्रता निरर्थक है?
7. स्वराज क्या है? स्वराज पर महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालिए?
8. स्वतंत्रता के बारे में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के विचार लिखिए?
4. छः अंकीय प्रश्नः
1. उदारवादियों तथा समाजवादियों के स्वतंत्रता के विचारों में अंतर बताओ?
2. स्वतंत्रता का अर्थ स्पष्ट कीजिए। एक व्यक्ति की स्वतंत्रता और राष्ट्र की स्वतंत्रता में क्या
कोई संबंध होता है अपने विचार प्रकट करो?
3. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ समझाइये। क्या सरकार द्वारा किसी फिल्म, नाटक व
पुस्तक पर प्रतिबंध उचित होता है? अपने विचार लिखिए।
Share this Notes to your friends:
Political Science-II Chapter List
1. राजनीतिक सिद्धांत - एक परिचय
2. स्वतंत्रता परिचय
3. समानता
4. सामाजिक न्याय
5. अधिकार परिचय
6. नागरिकता परिचय
7. राष्ट्रवाद
8. धर्मनिरपेक्षता
9. शांति
10. विकास
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads