Hima Das A Golden Girl
CBSE Notes ⇒ Class th ⇒
Hima Das A Golden Girl
Hima Das A Golden Girl
Hima Das A Golden Girl
Updated On:2022-11-10 15:48:34
Hima Das A Golden Girl
हिमदास जिन्हें हम Dhing Express के नाम से भी जानते है |
एक भारतीय धावक है जो असम राज्य की रहने वाली है |
Dhing एक town का नाम है जो Nagaon district असम राज्य में पड़ता है |
जिस कारण इन्हें “ढिंग एक्सप्रेस” के नाम से भी जाना जाता है |
इनके पिता का नाम रंजित दास और माँ का नाम जोनाली दास है |
हिम दास का जन्म अत्यंत गरीब परिवार में 9 जनवरी 2000 को
असम राज्य के Nagaon District में हुआ था |
इनके पिता indigenous Kaibarta community से belong करते थे |
दोनों ही परिवार को चलाने के लिए खेती पर निर्भर थे |
हिम दास ने अपनी शिक्षा Dhing Public High School से शुरू की |
हिम दास शुरू में एक फुटबॉल player थी |
जब वो जवाहर नवोदय विद्यालय में पद रही थी उसी समय उनके
अध्यापक शमशुल शेख की नजर उन पर पड़ी |
फुटबॉल मैं उनकी गजब की फुर्ती देख वह दांग रह गये | Or उन्हें sprinting में जाने की सलाह दी|
Early Success
कम सुविधाओ और कठिन परिश्रम के बल पर हिम दास ने स्टेट लेवल के
अपने पहले ही मैच में 100 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता |
जल्द ही हिम दास ने 200 मीटर इवेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया |
जो बैंकाक में होने वाला था |
हिम दास महज 19 वर्ष की आयु मैं ही सबकी आँखों का तारा बन गयी है |
जिन्दगी एक खेल की तरह ही है जो खेल मैं लगातार लगा रहता है |
वो एक दिन सफल जरुर होता है | हिम दास के जीवन से हमें भी ये प्रेरणा मिलती है |
बोहोत गरीब परिवार की एक लड़की जो कच्चे फुटबॉल के
मैदान में बिनो जूतों के महनत करती थी आज दुनिया मैं देश
का नाम रोशन कर रही है |
हिमा दास का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-
- 100 मीटर- (11.74 सेकेंड में),
- 200 मीटर- (23.10 सेकेंड में),
- 400 मीटर- (50.79 सेकेंड में) तथा
- 4X400 मीटर रिले- (3:33.61 में)
2019 में हिमा ने पहला गोल्ड मेडल 2 जुलाई
को 'पोज़नान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स' में 200 मीटर रेस में जीता था.
इस रेस को उन्होंने 23.65 सेकंड में पूरा कर गोल्ड जीता था।
7 जुलाई 2019 को पोलैंड में 'कुटनो एथलेटिक्स मीट' के
दौरान 200 मीटर रेस को हिमा ने 23.97 सेकंड
में पूरा करके दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया था।
13 जुलाई 2019 को हिमा ने चेक रिपब्लिक में हुई
'क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स' में महिलाओं की 200 मीटर
रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा कर फिर से तीसरा गोल्ड मेडल हासिल किया था।
19 साल की हिमा ने बुधवार 17 जुलाई 2019 को
चेक रिपब्लिक में आयोजित 'ताबोर एथलेटिक्स मीट'
के दौरान महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.25 सेकेंड
में पूरा कर फिर से चौथा गोल्ड मेडल हासिल किया. इस दौरान
हिमा अपने रिकॉर्ड (23.10 सेकंड) के
बेहद करीब पहुंच गई थी लेकिन वो इसे तोड़ नहीं पाईं।
हिमा ने चेक गणराज्य में ही शनिवार 20 जुलाई 2019 में
400 मीटर की स्पर्धा दौड़ में 52.09 सेकेंड के
समय में जीत हासिल की. हिमा का जुलाई मास 2019 में
मात्र 19 दिनों के भीतर प्राप्त किया गया यह पांचवां स्वर्ण पदक है|
Share this blog to your friends:
Blog Archieves
sponser's ads