6. किसान और काश्तकार History class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
6. किसान और काश्तकार History class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
मुख्य बिंदु :
- कैप्टन स्विंग एक काल्पनिक नाम था जो सर्वहारा वर्ग ;थ्रेशिंग मशीनों के विरोधीयों का प्रतिनिधित्व करता था । कैप्टन स्विंग के नाम से डरावने पत्र लिखें जाते थे जिसके द्वारा धनी या जमींदार लोगों को थ्रेशिंग मशीनों के विरोध में धमकियॉ दी जाती थी ।
- इंग्लैण्ड में बाडाबंदी भूमि पर लंबी अवधि के निवेश के कारण , धनी किसानों को अपने नियंत्रण की भूमि को विकसीत करने के लिए बाडाबंदी आवश्यक थी ।
- कृषि क्रांति सबसे पहले इंग्लैण्ड देश में हुई |
- अंग्रेज अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर इसलिए दबाव डाल रहे थे क्योंकि अफीम के बजार का विस्तार चीन तक हो गया था । बंगाल पर अधिकार कर लेने के बाद अंग्रेजों ने अफीम की खेती करने का तो निश्चय ही कर लिया था ।
- अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के कारण गेंहूँ उत्पादन में वृहद विस्तार हो गया , फसल पकने के कुछ ही समय बाद फसल काट ली गई और यह मशीन एक दिन में 16 श्रमिको के बराबर फसल काटता सकता था ।
-
16वीं सदी के आरंभ से ही ऊन के मूल्यों में होने वाली वृद्धि ने इंग्लैण्ड के किसानो को अधिक से अधिक भेड़ो का पालने के लिए प्रोत्साहित किया|
-
किसान अपनी भूमि का विस्तार करना चाहते थे जिससे वे अधिक निजी चरागाह बना सके| इसके लिए उन्होंने साझा भूमियों को काटकर उस पर बाड़ाबंदी आरंभ कर दी|
-
गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि संभव-फसल काटने की नई मशीनों के प्रयोग से ही गेहूं का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सका जिसके कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक देश बन गया|
-
समय की बचत सन 1831 में अमेरिका में साइरस मैककार्मिक नमक व्यक्ति ने फसल काटने की एक नई मशीन बनाई जिससे 15 दिनों में 500 एकड़ भूमि पर कटाई संभव थी|
-
भारत में अनेक क्षेत्रों की जलवायु अफीम की खेती के लिए उपयुक्त थी|
अभ्यास
अभ्यास:
प्रश्न1. अठारहवीं शताब्दी में इंग्लैंड की ग्रामीण जनता खुले खेत की व्यवस्था को किस दृष्टि से देखती थी। संक्षेप में व्याख्या करें। इस व्यवस्था को
एक संपन्न किसान
एक मशदूर
एक खेतिहर स्त्राी
की दृष्टि से देखने का प्रयास करें।
उत्तर:
(i) एक संपन्न किसान की दृष्टि से :- 16वीं शताब्दी में जब उन की कीमतें बढ़ी तों संपन्न किसानो ने साझा भूमि की सबसे अच्छी चरागाहों की निजी पशुओं के बाडबंदी शुरू कर दी| ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि भेड़ो को को अच्छा चारा ,मिल सके| उन्होंने गरीब लोगों को भी बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया और उन्हें साँझा भूमि पर पशु चराने से भी मना कर दिया| बाद में 18वीं सदी के मध्य में इस बाडबंदी को कानूनी मान्यता देने के लिए ब्रिटिश संसद ने 4000 से अधिक अधिनियम पारित किये|
(ii) एक मशदूर की दृष्टि से :- गरीब मजदूरों के जीवित बने रहने के लिए साझा भूमि बहुत आवश्यक थी| यहाँ वह अपनी गायें, भेड़े आदि चराते थे और अलग जलाने के लिए जलावन तथा खाने के लिए कंद-मूल एवं फल इकट्ठा करते थे| वे नदियाँ तथा तालाबों में मच्छलियाँ पकड़ते थे,और साझा वनों में खरगोश का शिकार करते थे|
(iii) एक खेतिहर स्त्राी की दृष्टि से:- खेतिहर महिला प्राय: खुले खेतों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्य करती थी| साझी भूमि से वह घरेलू कार्यों के लिए ईंधन एकत्रित करती थी तथा चरागाहों में पशुओं को चराने में सहयोग करती थी | इस प्रकार खुले केतों के अतिरिक्त साझी भूमि ही उसके आर्थिक विकास का एक मात्र साधन थी| वे अपने पशुओं को चराने, फल और जलावन एकत्र करने के लिए साझा भूमि का प्रयोग करते थे| यद्यपि खुले खेतों के गायब हो जाने से in सभी क्रियाओ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा| जब खुली खेत प्रणाली समाप्त होना आरम्भ हुई, वनों से जलाने के लिए जलावन एकत्र करना व साझा भूमि पर पशु चराना अब संभव नहीं था|
प्रश्न2. इंग्लैंड में हुए बाड़बंदी आंदोलन के कारणों की संक्षेप में व्याख्या करें।
उत्तर: इंग्लैण्ड में बाडबंदी आन्दोलन को प्रोत्साहित करने वाली सभी कारण अंततः लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रेरित थे|
इनमें से कुछ प्रमुख कारक इस प्रकार थे:-
1. पौष्टिक चारा फसलों की कृषि के लिए - ऊन के उत्पादन में वृद्धि के लिए पौष्टिक चारा फसलो की तथा पशुओं के नस्ल को सुधारने कीआवश्यकता थी| इसलिए अपने पशुओं को गाँव के अन्य पशुओं से अलग रखने तथा पौष्टिक चारा फसलों के उत्पादन के लिए भी संपन्न किसानों ने अपने खेतों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी|
2. अनाज़ की मांग में वृद्धि - 18 वीं सदी के अंतिम दशकों में बाड़ाबंदी आन्दोलन तेजी से सारे इंग्लैण्ड में फैल गया| इसका मूल कारण दुनिया के सभी भागों में तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण अनाज की बढती हुई मांग थी| किसानों ने अपनी भूमियों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी जिससे उनमें अधिक से अधिक अनाज़ उगाना संभव हो सके|
3. ऊन के मूल्य में वृद्धि- 16वीं सदी के आरंभ से ही ऊन के मूल्यों में होने वाली वृद्धि ने इंग्लैण्ड के किसानो को अधिक से अधिक भेड़ो का पालने के लिए प्रोत्साहित किया|
4. साझा भूमि पर अधिकार संपन्न - किसान अपनी भूमि का विस्तार करना चाहते थे जिससे वे अधिक निजी चरागाह बना सके| इसके लिए उन्होंने साझा भूमियों को काटकर उस पर बाड़ाबंदी आरंभ कर दी|
प्रश्न3. इंग्लैंड के गरीब किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध क्यों कर रहे थे?
उत्तर: इंग्लैंड के गरीब किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध इसीलिए कर रहे थे क्योंकि:
1. इसने फसल की कटाई के समय कामगारों के लिए रोजगार के अवसर कम कर दी| इससे पहले मजदूर खेतों में विभिन्न कम करते हुए ज़मींदार के साथ बने रहते थे| बाद में उन्हें केवल फसल की कटाई के समय ही काम पर रखा जाने लगा|
2. अधिकतर मजदूर आजीविका कमाने के साधन गवां कर बेरोजगार हो गये| इसलिए वे औद्योगिक मशीनों का विरोध कर रहे थे|
3. फ़्रांस के विरुद्ध युद्ध समाप्त होने पर गाँवो में वापस लौटे सैनिको के लिए रोजगार की आवश्यकता थी परन्तु मशीनीकरण ने रोजगार के अवसर सिमित कर दिए थे|
प्रश्न4. कैप्टन स्विंग कौन था? यह नाम किस बात का प्रतीक था और वह किन वर्गों का प्रतिनिधित्व करता था?
उत्तर: कैप्टन स्विंग एक मिथकीय नाम था जिसका प्रयोग धमकी भरे खतों में थ्रेशिंग मशीनों और ज़मींदारों द्वारा मजदूरों को काम देने में आनाकानी के ग्रामीण अंग्रेज विरोध के दौरान किया जाता था| कैप्टन स्विंग के नाम ने ज़मींदारों को चौकन्ना कर दिया| उन्हें यह खतरा सताने लगा कि कहीं हथियारबंद गिरोह रात में उन पर भी हमला न बोल दे और इस कारण बहुत सारे ज़मींदारों ने अपनी मशीनें खुद जी तोड़ डाली | कैप्टन स्विंग संपन्न किसानों के विरुद्ध मजदूरों तथा बेरोजगारों के उग्र विचार का प्रतीक था| वह भूमिहीन मजदूरों तथा बेरोजगारों के एक बड़े समूह का प्रतिनिधित्व करता था|
प्रश्न5. अमेरिका पर नए आप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: अमेरिका पर नए आप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार का निम्नलिखित प्रभाव पड़ा :-
1. वनों के कटाव तथा घास भूमियों के विनाश ने अमेरिका के पर्यावरण का संतुलन को नष्ट कर दिया जिसके कारण देश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में धुल भरी आंधियां चलने लगी तथा वर्षा की मात्र में कमी आने लगी|
2. नए प्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के क्रम में बड़ी संख्या में वनों और घास भूमियों को कृषि क्षेत्रों में बदल दिया गया|
3. इन क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासियों को पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों की ओर विस्थापित कर दिया गया|
4. श्वेत आबादी तथा कृषि के पश्चिमी विस्तार के कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक देश बन गया|
प्रश्न6. अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के फायदे-नुकसान क्या-क्या थे?
उत्तर: अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के फायदे-
1. गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि संभव-फसल काटने की नई मशीनों के प्रयोग से ही गेहूं का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सका जिसके कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक देश बन गया|
2. समय की बचत सन 1831 में अमेरिका में साइरस मैककार्मिक नमक व्यक्ति ने फसल काटने की एक नई मशीन बनाई जिससे 15 दिनों में 500 एकड़ भूमि पर कटाई संभव थी|
अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के नुकसान-
1. निर्धन किसानों के लिए अभिशाप अनेक छोटे किसानो ने भी बैंकों के ऋण की सहायता से इन मशीनों को खरीदा परन्तु अचानक गेहूं की मांग में कमी ने इन किसानो को बर्बाद कर दिया|
2. बेरोजगारी में वृद्धि फसल कटाई की नई - नई मशीनों के कारण मजदूरों की मांग में तेजी से कमी आई जिसके कारण भूमिहीन मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उपस्थित हो गया|
प्रश्न7. अमेरिका में गेहूँ की खेती में आए उछाल और बाद में पैदा हुए पर्यावरण संकट से हम क्या सबक ले सकते हैं?
उत्तर: अमेरिका में गेहूं की खेती में आए तेज उछाल के चलते कृषि के अंतर्गत और अधिक क्षेत्रों को शामिल करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर वन एवं घास भूमियों को साफ़ किया गया| एक व्यापक प्रयास के चलते अमेरिका शीघ्र ही विश्व का अग्रणी गेहूं उत्पादक देश बन गया| लेकिन इसके फलस्वरूप पश्चिम एवं दक्षिण अमेरिका में एक नया पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया जिससे सारा क्षेत्र धुल भरी आँधियों से ढंक गया और यह प्राकृतिक आपदा बड़ी संख्या में मनुष्य एवं पशुओं की मृत्य का कारण बनी|
इस घटना से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि हमें अपने आर्थिक हितों के लिए पर्यावरण का अनियंत्रित और अवैज्ञानिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | हमें मानव विकास के इसे रास्ते तलाश ने चाहिए जिससे पर्यावरण को क्षति पहुचाएं बिना मानव विकास को उच्च स्तर पर स्थापित किया जा सके|
प्रश्न8. अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर क्यों दबाव डाल रहे थे?
उत्तर: अंग्रेज निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे -
1. भारत में अनेक क्षेत्रों की जलवायु अफीम की खेती के लिए उपयुक्त थी|
2. इंग्लैण्ड में चाय अत्यधिक लोकप्रिय हो गई| किन्यु इंग्लैण्ड के पास धन देने के अतिरिक्त ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जो वे चाय के बदले चीन में बेच सके| किंतु ऐसा करने से इंग्लैण्ड अपने खजाने को हानि पहुचा रहा था| यह देश के खजाने को हानि पहुचा कर इसकी संपत्ति को कम कर रहा था| इसलिए व्यापरियों ने इस घाटे को रोकने के तरीके सोचे| उन्होंने एक ऐसी वस्तु खोज निकाली जिसे वे चीन में बेच सकते थे और चीनियों को उसे खरीदने के लिए मना सकते थे|
3. अफीम ऐसी वस्तु थी| इसलिए अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे|
4. अंग्रेजो को चीन से चाय खरीदने के लिए उसकों मूल्य चांदी के सिक्को में चुकाना पड़ता था| परन्तु अंग्रेज इस चांदी को बचाने के लिए भारतीय अफीम को चीन में बेचते थे और उसे यूरोप में बेचकर दोहरा लाभ कमाते थे|
प्रश्न9. भारतीय किसान अफीम की खेती के प्रति क्यों उदासीन थे?
उत्तर: भारतीय किसान निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती के प्रति उदासीन थे -
1. जिन किसानों के पास अपनी भूमि नहीं थी| वे ज़मींदारों से भूमि पट्टे पर लेकर खेती करते थे| इसके लिए उन्हें किराया देना पड़ता था| गाँव के निकट स्थित अच्छी भूमि के लिए ज़मींदार बहुत अधिक किराया वसूल करते थे|
2. अफीम की खेती गाँवो से निकट स्थित सबसे उपजाऊ उगानी पड़ती थे| भूमि में अत्यधिक खाद भी डालनी पडती थी| किसान एसी भूमि पर प्राय: दाले उगाया करते थे| यदि वे इस भूमि पर अफीम उगाते, तो दालो को घाटियाँ भूमि पर उगाना पड़ता| परिणामस्वरूप दालो का उत्पादन बहुत ही कम होता|
3. अफीम की खेती करना करना एक कठिन प्रक्रिया थी| इसका पौधा नाजुक होता था इसीलिए फसल को अच्छी तरह पोषण करने के लिए बहुत अधिक समय लगता था| परिणामस्वरूप उनके पास अन्य फसलों की देखभाल करने के लिए समय नहीं बच पाता था|
4. सरकार किसानो को उनके द्वारा उगाई गई अफीम पर बहुत ही कम मूल्य देती थी| इतनी कम कीमत पर अफीम की खेती करने में किसानों को लाभ की बजाय हानि उठानी पडती थी| अफ़ीम को बेचने से होने वाला लाभ अंग्रेजों की जेब में जाता था|
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
6. किसान और काश्तकार
प्रश्न : अमेरिका में आए गेंहूँ की खेती में उछाल और बाद में पर्यावरणीय संकट से हम क्या सबक ले सकते है ?
उत्तर : हमें पारिस्थितिक संतुलन का आदर करना चाहिए । हमें वनों को अंधाधुंध काटकर अधिकतम भूमि पर कृषि नहीं करनी चाहिए। सूखें एवं उचित तापमान के लिए हमें पर्यावरण की सूरक्षा करनी चाहिए।
प्रश्न : इंग्लैन्ड में औद्योगिक क्रांति ने किस प्रकार कृषि को प्रभावित किया ?
उत्तर : इंग्लैन्ड में औद्योगिक क्रांति ने निम्न प्रकार से कृषि को प्रभावित किया।
1. औद्योगिक क्रांति ने कृषि के तकनिक को ही बदल दिया, नये कृषि उपकरणों का अविष्कार हुआ।
2. कृषि उत्पाद में बढोतरी हुई ।
3. औद्योगिक क्रांति के विकास के साथ साथ उद्योंगों पर अधारित कृषि को बढावा मिला।
प्रश्न : इंग्लैण्ड के किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध क्यों कर रहें थे ?
उत्तर : इंग्लैण्ड के किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध करने के निम्न कारण थे।
1. गरीब किसान समझते थे कि ये मशीनें उनकी जीविका को कम कर देंगी।
2. वे समझते थे कि बडे़ किसान और जमींदार बाडाबंदी आंदोलन को और बढ़ावा देंगें |
3. आम जनता कई हिस्सों में बंट गए इन्हें अपने रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।
प्रश्न : कैप्टन स्विंग कौन था ?
उत्तर : कैप्टन स्विंग एक काल्पनिक नाम था जो सर्वहारा वर्ग ;थ्रेशिंग मशीनों के विरोधीयों द्ध का प्रतिनिधित्व करता था । कैप्टन स्विंग के नाम से डरावने पत्र लिखें जाते थे जिसके द्वारा धनी या जमींदार लोगों को थ्रेशिंग मशीनों के विरोध में धमकियॉ दी जाती थी ।
प्रश्न : किन कारणों से इंग्लैण्ड में कृषि उत्पादों की मॉग बढ गई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में कृषि उत्पादों की मॉग बढने के तीन कारण थे ।
1. बढ़ती जनसंख्या ।
2. शहरीकरण ।
3. फ्रांस से युद्ध ।
4. औद्योगिक क्रांति
प्रश्न : इंग्लैण्ड में बाडाबंदी क्यों आवश्यक हो गई ? कोई दो कारण दीजिए।
उत्तर :
1. भूमि पर लंबी अवधि के निवेश के कारण ।
2. धनी किसानों को अपने नियंत्रण की भूमि को विकसीत करने के लिए बाडाबंदी आवश्यक थी ।
प्रश्न : कृषि क्रांति सबसे पहले किस देश में हुई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में ।
प्रश्न : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन को बढावा देने वाले कारक क्या थें ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन को बढावा देने वाले कारक निम्न थें।
1. बढती जनसंख्या और अनाजों की बढती मॉग ।
2. कृषि उत्पादों की उच्ची कीमते ।
3. भूमि पर लंबी अवधि के निवेश करने के लिए।
4. धनी किसानों को अपने नियंत्रण की भूमि को विकसीत करने के लिए।
प्रश्न : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन से क्या हानियॉ हुई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन से निम्न हानियॉ हुई।
1. मुक्त भूमि समाप्त हो गई ।
2. छोटे किसानों ने अपनी भूमि बडें किसानों को बेंच दी।
3. बडी संख्या में गरीब गॉव छोड गए।
4. इन्हें स्वयं रोजगार के लिए संघर्ष करना पडा।
प्रश्न : अमेरिका में आए गेंहूँ की खेती में उछाल और बाद में किस प्रकार पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हुए ?
उत्तर : ग्रेट प्लेन में गेंहूँ की खेती के विस्तार पे कई समस्याएँ उत्पन्न हुए।
1. 1930 के दशक में घूल भरी आँधी ने दक्षिणी मैदानों का अपरदन कर दिया ।
2. काले बर्फिले तूफान अक्सर चलने लगे।
3. जैसे ही धूल भरी आँधी चलती थी लोग अंधे हो जाते थे और जानवर दम घुटकर मर जाते थे।
प्रश्न : अंग्रेज अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर क्यों दबाव डाल रहे थे ?
उत्तर : अंग्रेज अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर इसलिए दबाव डाल रहे थे क्योंकि अफीम के बजार का विस्तार चीन तक हो गया था । बंगाल पर अधिकार कर लेने के बाद अंग्रेजों ने अफीम की खेती करने का तो निश्चय ही कर लिया था ।
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
प्रश्न : इच्छा न होते हुए भी अफीम की खेती करने के लिए मजबूर क्यों थें ?
उत्तर : इच्छा न होते हुए भी अफीम की खेती करने के लिए मजबूर इसलिए थें क्योंकि:-
1. गरीब किसानों के पास जीवीका कोई साधन का नहीं होना ।
2. लगान और अपनी आवश्यकता पूरी करना ।
3. गाँव के मूखिया द्वारा किसानों को अग्रिम राशि का दिया जाना ।
4. अग्रिम राशि लेकर किसान मुकर नहीं सकते थे।
प्रश्न : भारतीय किसानों के अफीम की खेती के प्रति उदासीनता के कारणों का वर्णन कीजिए ।
उत्तर : भारतीय किसानों के अफीम की खेती के प्रति उदासीनता के कई कारण थे ।
1. फसल अच्छी भूमी पर पैदा की जाती थी जो गाँव के समीप तथा उपजाऊ होती थी । इस भूमी में वे दाले पैदा करते थे अब वो अफीम पैदा करने लगे और दालें घटिया भूमी पर पैदा करने लगे जिससे उन्हे परेशानी होने लगी ।
2. बहुत से किसानो के पास भूमी नहीं था, अच्छी भूमी के लिए उन्हें अधिक लगान देना पडता था।
3. अफीम की खेती एक कठिन प्रक्रिया है, इसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता पडती है। इससे किसान अन्य फसलों की खेती पर पूरा ध्यान नही दे पाते थें।
4. ब्रिटिश अफीम उत्पादको को बहुत कम मूल्य देती थी, जिससे केसानो को घाटा होता था।
प्रश्न : अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के तीन हानियॉं बताइए।
उत्तर : हानियाँ :
1. अमेरिका मे गरीब किसानो को इन मशीनो से दुःख पहुँचा जिन्होने उधार लेकर मशीने खरीदी थी। वे कर्ज नही चुका पाए ।
2. नई मशीन और तकनीक के कारण हाथ से काम करने वाले मजदूरो मे बेरोजगारी बढ़ गई ।
3. सैकड़ो किसानो ने भूमि छोड़ दी और नौकरी की तलाश मे निकल पड़े ।
प्रश्न : अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के तीन लाभ बताइए।
उत्तर : लाभ:-
1. गेंहूँ उत्पादन में वृहद विस्तार हो गया ।
2. फसल पकने के कुछ ही समय बाद फसल काट ली जाती थी ।
3. यह मशीन एक दिन में 16 श्रमिको के बराबर फसल काटता सकता था ।
4. इस मशीनों के कारण समय और श्रम की बहुत बचत होती थी ।
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
History Chapter List
1. फ़्रांसीसी क्रांति
2. यूरोप में समाजवाद एवं रुसी क्रांति
3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय
4. वन्य-समाज एवं उपनिवेशवाद
5. आधुनिक विश्व में चरवाहे
6. किसान और काश्तकार
7. इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी
8. पहनावे का समाजिक इतिहास
sponser's ads