6. जनसंख्या Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
6. जनसंख्या Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
अध्याय : 6 जनसंख्या
मुख्य बिंदु :
- प्राकृतिक घटनाएँ,जैसे - बाढ़ या सुनामी, जब किसी घनी आबादी वाले गाँव या शहर को प्रभावित करते हैं तभी वो आपदा बनते हैं |
- संसाधन, आपदा एवं विनाश का अर्थ केवल मानव के लिए ही महत्त्वपूर्ण है |
- जनसख्याँ से सबंधित तीन प्रमुख बातें है :- (i) जनसख्याँ का आकार एवं वितरण ( लोगों कि संख्या कितनी है तथा वे कहाँ निवास करतें हैं ?) (ii) जनसंख्या वृद्धि एवं जनसख्याँ परिवर्तन कि प्राक्रिया ( समय के साथ जनसंख्या में वृद्धि एवं इसमें परिवर्तन कैसे हुआ ?) (iii) जनसख्या के गुण या विशेषताएँ ( उनकी उम्र,लिंगानुपात, साक्षरता स्तर , व्यावसायिक संरचना तथा स्वास्थ्य कि अवस्था क्या है ?)
- घनत्व के आधार पर भारत में जनसंख्या वितरण : प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं | भारत विश्व के घनी आबादी वाले देशों में से एक है |
- 2001 कि जनगणना के अनुसार देश कि सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जहाँ कि कुल आबादी 1,660 लाख है | उत्तर प्रदेश में देश कि कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है |
- हिमालय क्षेत्र के राज्य, सिक्किम कि आबादी केवल 5 लाख ही है तथा लक्ष्यद्वीप में केवल 60 हजार लोग निवास करतें है |
- भारत कि लगभग आधी आबादी केवल पांच राज्यों में निवास करती है | ये राज्य हैं - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पशिचम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश |
- क्षेत्रफल कि दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी भारत कि कुल जनसंख्या का केवल 5.5 प्रतिशत है |
- केवल बांग्लादेश तथा जापान का जनसंख्या घनत्व भारत से अधिक है |
- 2001 में भारत का जनसंख्या घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.था | जहाँ पश्चिम बंगाल का जनसंख्या घनत्व 904 व्यक्ति प्रति कि.मी.है | अरुणाचल प्रदेश में यह 13 व्यक्ति प्रति कि.मी.है |
- असम एवं अधिकतर प्रायद्वीपय राज्यों का जनसंख्या घनत्व मध्यम है | पहाड़ी, कटे - छंटे एवं पथरीले भूभाग, मध्यम से कम वर्षा, छिछली एवं कम उपजाऊ मिट्टी इन राज्यों के जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करती है |
- उत्तरी मैदानी भाग एवं दक्षिण में केरल का जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है, क्योंकि यहाँ समतल मैदान एवं उपजाऊ मिट्टी पायी जाती है तथा परियाप्त मात्रा में वर्षा होती है |
- जनसंख्या एक परिवर्तन प्रक्रिया है | आबादी कि संख्या, वितरण एवं संघटन में लगातार परिवर्तन होता है | यह परिवर्तन तीन परिक्रियाओं - जन्म, मृत्यु एवं प्रवास के आपसी संयोजन के प्रभाव के कारण होता है |
- जनसंख्या वृद्धि का अर्थ होता है, किसी विशेष समय अन्तराल में, जैसे 10 वर्षों के भीतर, किसी देश राज्य के निवासियों कि संख्या में परिवर्तन |
- जनसंख्या के परिवर्तन को दो प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है | पहला सापेक्ष वृद्धि तथा दूसरा, प्रति वर्ष होने वाले प्रतिशत परिवर्तन के दूवारा |
- प्रत्येक वर्ष या एक दशक में जनसंख्या, कुल संख्या में वृद्धि का परिणाम है | पहले कि जनसंख्या ( जैसे 1991 कि जनसंख्या) को बाद कि जनसंख्या ( जैसे 2001 कि जनसंख्या ) से घटा कर इसे प्राप्त किया जाता है | इसे निरपेक्ष वृद्धि कहा जाता है |
- जनसंख्या में होने वाली परिवर्तन कि तीन मुख्य प्रक्रिया है -जन्म दर,मृत्यु दर एवं प्रवास| जन्म दर एवं मृत्यु दर के बीच का अंतर जनसंख्या कि प्राकृतिक वृद्धि है |
- भारत में एक वर्ष प्रति हजार व्योक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे जन्म दर कहते हैं | यह वृद्धि का एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में हमेशा जन्म दर मुत्यु से अधिक रहा है |
- एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों में मरने वालों कि संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है |मृत्यु दर में तेंज गिरावट भारत कि जनसंख्या में वृद्धि कि दर का मुख्य कारण है|
- जनसंख्या वृद्धि का तीसरा घटक है प्रवास लोगो का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं | प्रवास आंतरिक ( देश के भीतर ) या अंतराष्ट्रीय ( देशों के बीच ) हो सकता है |
- भारत मे अधिकतर प्रवास ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों कि ओर होता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अपकर्षण कारक प्रभावी होते हैं | ये ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी एवं बेरोंजगारी कि प्रतिकूल अवस्थाएँ हैं तथा नगर का कर्षण प्रभाव रोजगार में वृद्धि एवं अच्छे जीवन स्तर को दर्शाता है |
- किसी राष्ट्र कि आबादी को सामान्यत : तीन वर्गों में बाटा जाता है : (i) बच्चे ( सामान्यत: 15 से कम ) : ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील नहीं होते हैं तथा इनको भोजन , वस्त्र एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराने कि आवश्यकता होती है | (ii) व्यस्क ( 15 से 59 वर्ष ) : ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील तथा जैविक रूप से प्रजननशील होते हैं | यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है | (iii) वृद्ध ( 59 वर्ष से अधिक ) : ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील या अवकाश प्राप्त हो सकते हैं | ये स्वैच्छिक रूप से कार्य कर सकते हैं, लेकिन भर्ती परिक्रिया के द्वारा इनकी नियुक्ति नहीं होती है |
- लिंग अनुपात : प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं कि संख्या को लिगं अनुपात कहा जाता है | यह जानकारी किसी दिए गए समय में, समाज में पुरुषों एवं महिलाओं के बीच समानता कि सीमा मापने के लिए एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक सूचक है |
- साक्षरता दर : साक्षरता किसी जनसंख्या का बहुत ही महत्त्वपूर्ण गुण है स्पष्टत: केवल एक शिक्षित और जागरूक नागरिक ही बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय ले सकता है तथा शोध एवं विकास के कार्य कर सकता है | साक्षरता स्तर में कमी आर्थिक प्रगति में एक गंभीर बाधा है |
- 2001 कि जनगणना के अनुसार एक व्यक्ति जिसकी आयु 7 वर्ष या उससे अधिक है जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ़ सकता है उसे साक्षर कि श्रेणी में रखा जाता है |
- व्यवसायों को सामान्य: प्राथमिक,द्वितीयक एवं तृतीयक श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है : (i) प्राथमिक : इनमें कृषि,पशुपालन,वृक्षा रोपण एवं मछली पालन तथा खलन आदि क्रियाएँ शामिल है|(ii) द्वितीयक : इनमें क्रियाकलापों में उत्पादन करने वाले उद्योग भवन एवं निर्माण कार्य आते है | (iii) तृतीयक : इनमें क्रियाकलापों में परिवहन,संचार,वाणिज्य,प्रशासन तथा सेवाएँ शामिल हैं |
- भारत में कुल जनसंख्या का 64 प्रतिशत भाग केवल कृषि कार्य करता है |
- भारत कि जनसंख्या का सबसे महत्त्वपूर्ण लक्षण इसकी किशोर जनसंख्या का आकार है | यह भारत कि कुल जनसंख्या का पांचवां भाग है |
- किशोर प्राय: 10 से 19 वर्ष कि आयु वर्ग के होते हैं | ये भविष्य के सबसे महत्त्वपूर्ण मानव संसाधन है | किशोंरों के लिए पोषक तत्वों कि आवश्यकताएँ बच्चों तथा वयस्कों से अधिक होती है |
- राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, शिशु मृत्यु दर को प्रति 1,000 में 30 से कम करने, व्यापक स्तर पर टिकारोधी बिमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने,लड़कियों कि शादी कि उम्र को बढाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा परिवार नियोजन को एक जन केन्द्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढांचा प्रदान करती है |
- राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 और किशोर / किशोरियों कि पहचान जनसंख्या के उस जनसंख्या के उस प्रमुख भाग के रूप में कि, जिस पर बहुत ध्यान देने कि आवश्यकता है | पौषनिक आवश्यकताओं के अतिरिक्त इस नीति में अवांछित गर्भधारण और यौन-संबंध से प्रसारित बिमारियों से किशोर / किशोरियों कि संरक्षा जैसी अन्य महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं पर भी जोर किया गया है |
- राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 इसके द्वारा ऐसे कार्यक्रम चलाए गए जिनका देर से विवाह और देर से संतानोंउत्प्ती को प्रोत्साहित करना , किशोर / किशोरियों को असुरक्षित यौन संबंध के कुप्रभावों के बारे में शिक्षित करना, गर्भ-निरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के भीतर बनाना, खाद्य संपूरक और पौषनिक सेवाएँ उपलब्ध करवाना और बाल-विवाह को रोकने के कानूनों को सुदृढ़ है |
- किसी भी राष्ट्र के लिए वहाँ के लोग, बहुमूल्य संसाधन होते है | एक शिक्षित एवं स्वस्थ राष्ट्रीय जनसंख्या ही कार्यक्षम शक्ति प्रदान करती है |
अभ्यास
अभ्यास प्रश्नोत्तर:-
प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिएः
(i) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में | (ख) आगमन वाले क्षेत्र में | (ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में | (घ) इनमें से कोई नहीं |
उत्तर: (ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है
(क) उच्च जन्म दर | (ख) उच्च मृत्यु दर | (ग) उच्च जीवन दर | (घ) अधिक विवाहित जोड़े |
उत्तर: (क) उच्च जन्म दर
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या | (ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि | (ग) जनसंख्या वृद्धि की दर | (घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या |
उत्तर: (ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(iv) 2001 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है
(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।
उत्तर: (ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।
(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।
उत्तर: जनसँख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटक निम्न प्रकार हैं:-
(क) उच्च जन्म दर
(ख) निम्न मृत्यु दर
(ग) प्रवसन
(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?
उत्तर: 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर घट रही है क्योंकि :
(क) परिवार कल्याण विधियों को अपनाया जाना|
(ख) स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ की अधिक जागरूकता|
(ग) महिलाओ में शिक्षा का तेज गति से प्रसार |
(घ) सरकारी|
(iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
उत्तर: आयु संरचना किसी देश में जनसंख्या की आयु संरचना वहाँ के विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या को बताता है| यह जनसंख्या की मूल आवश्यकताओ में से एक हैं| जन्म-दर रक वर्ष के दौरान 1000 लोगो पर जीवित पैदा हुए बच्चो की संख्या को जन्मदर कहते हैं| मृत्यदे एक वर्ष की अवधि में 1000 लोगो पर मृत व्यक्तियों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं|
(iv) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।
उत्तर: प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक हैं लोगों का एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं| जनसंख्या वितरण एवं उसके घटकों को परिवर्तित करने में प्रवास की महतवपूर्ण भूमिका होती हैं क्योंकि यह आगमन तथा प्रस्थान दोनों ही स्थानों के जनसंखिकीय आकड़ों को प्रभावित करता हैं|
प्रश्न 3. जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि | जनसंख्या परिवर्तन |
(i) जनसंख्या वृद्धि से तात्पर्य किसी क्षेत्र में निश्चित अवधि के दौरान रहने वाले लोगो की संख्या में परिवर्तन हैं| | (i) जनसंख्या परिवर्तन से आशय किसी क्षेत्र में निश्चित अवधि के दौरान जनसंख्या वितरण, संरचना या आकर में परिवर्तन से हैं| |
(ii) इसमें पिछली जनसंख्या को बाद की जनसंख्या से घटाकर ज्ञात किया जाता हैं| | (ii) जनसंख्या परिवर्तन तीन प्रकियाओं के आपसी संयोजन के कारण आता हैं- जन्म दर, मृत्यु दर, और प्रवास| |
(iii) वृद्धि को संख्या के रूप में प्रकट किया जाता हैं| | (iii) जनसंख्या परिवर्तन सापेक्ष वृद्धि और प्रतिवर्ष होने वाले परिवर्तन के द्वारा देखा जाता हैं| |
प्रश्न 4. व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है ?
उत्तर: व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच संबंध जो हैं मुख्य रूप से तीन वर्गों में रखा जाता हैं- प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक व्यवसाय |
प्राथमिक व्यवसाय कृषि आदि से संबंधित हैं , द्वितीयक व्यवसाय निर्माण उद्योगों से संबंधित हैं तथा तृतीयक व्यवसाय सेवाओं से संबंधित हैं| विकसित एवं विकासशील देशों में द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों में कार्य करने वाले लोगो का अनुपात अधिक होता हैं| भारत में कुल जनसंख्या का 64% भाग केवल कृषि कार्य करता हैं| द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रो में कार्यरत लोगो की संख्या का अनुपात क्रमशः 13 तथा 20 प्रतिशत हैं|
प्रश्न 5. स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?
उत्तर: स्वास्थ्य जनसँख्या निम्नलिखित रूप से लाभकारी हैं:-
(1) बिमारियों पर कम खर्च होता हैं|
(2) विकास की गति तीव्र होती हैं|
(3) लोगो में स्वस्थ वातावरण का संचार होता हैं|
(4) स्वस्थ जनसँख्या अधिक समय तक काम करती हैं तथा उत्पादन में वृद्धि होती हैं|
(5) स्वस्थ जनसंख्याँ में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं|
(6) अधिक तेज और अधिक कार्यक्षम होते हैं|
प्रश्न 6. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं ?
उत्तर: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :-
(1) बाल विवाह को रोकने के कानून को और अधिक कारगर बनाना|
(2) किशोर-किशोरियों को असुरक्षित यौन संबंध के कुप्रभावों/कुपरिणामो के बारे में जागरूक बनाना|
(3) गर्भनिरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के दायरे के भीतर रखना |
(4) शिक्षा और स्वास्थ्य की शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार करना |
(5) किशोर-किशोरियों की पोषणिक आवश्यकताओ की और ध्यान देना|
(6) देर से विवाह और देर से संतानोत्पत्ति को प्रोसाहित करना|
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:-
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
1. भारत - आकार और स्थिति
2. भारत का भौतिक स्वरुप
3. अपवाह
4. जलवायु
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
6. जनसंख्या
sponser's ads