2. भारत का भौतिक स्वरुप Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
2. भारत का भौतिक स्वरुप Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
अध्याय 2. भारत का भौतिक स्वरुप
मुख्य बिंदु
- भारत में हर प्रकार कि भू - आक्रतियाँ पायी जाती है जैसे - पर्वत, मैदान, मरुस्थल, पठार तथा द्वीप समूह |
- यहाँ विभिन्न प्रकार कि शैले पायीजाती है जिनमें से कुछ संगमरमर कि तरह कठोर होती है ( ताजमहल के निर्माण में प्रयोग हुआ है ) एवं कुछ सेलखड़ी कि तरह मुलायम होती है ( जिसका प्रयोग टेलकम पावडर बनाने में होता है )
- भारत में मृदा के रंगों में भिन्नता पायी जाती है क्योकि मृदा विभिन्न प्रकार कि शौलो से बनी होती है |
- भारत का निर्माण विभिन्न भूगर्भीय कालों के दौरान हुआ है जिसने इसके उच्चावचों को प्रभावित किया है |
- प्रथ्वी कि ऊपरी पर्पटी सात बड़ी एवं कुछ प्लेटों से बनी है |
- प्लेटों कि गति के कारण प्लेटों के अंदर एवं ऊपर कि ओर स्थित महाद्वीप शैलों में दबाब उत्पन्न होता है इसके परिणाम वलन भ्रंशीकरन तथा ज्वालामुखीय क्रियाएँ होती है |
- गोडवाना भूमि( प्रायद्वीपीय भाग ) ये प्राचीन विशाल महाद्वीप पैंजिया का दक्षिण भाग है जिसके उत्तर में अंगार भूमि है |
- भारत कि पर्वत श्रृंखलाएँ पश्चिम - पूर्व दिशा में सिधुं से लेकर ब्रहमपुत्र तक फैली है |
- हिमालय विश्व कि सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है और एक अत्यधिक असम अवरोधों में से एक है |
- हिमालय पर्वत 2,400 कि.मी. कि लंबाई में फैले एक अर्द्धवृत का निर्माण करते है | इसकी चौराई कश्मीर में 400 कि.मी. एवं अरुणाचल में 150 कि.मी.है |
- हिमालय को तीन भागों में बाँटा जा सकता है इन श्रृंखलाओं के बीच बहुत अधिक संख्या में घाटियाँ पाई जाती है :- (i) सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं जिसमें 6000 मीटर की औसत ऊचाई वाले सर्वाधिक ऊँचे शिखर हैं |(ii) हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित श्रृंखला सबसे अधिक असम है एवं हिमाचल के नाम से जानी जाती हैं| इनकी ऊंचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है |(iii) पीर पंजाब श्रृंखला सबसे लंबी तथा सबसे महत्त्पूर्ण श्रखला है धौलधर एवं महाभारत श्रृंखलाएँ भी महत्त्वपूर्ण हैं इसी श्रृंखला में कश्मीर कि घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लु कि घाटियाँ स्थित है इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरो के लिए जाना जाता है |
- हिमालय की सबसे बाहरी श्रृखला को शिवालिक कहा जाता है | इनकी चौड़ाई 10 से 50 कि.मी.तथा ऊँचाई 900 से 1.100 मीटर के बीच है |
- निम्न हिमाचल तथा शिवालिक के बीच में स्थित लम्बवत घाटी को दून के नाम से जाना जाता है | कुछ प्रसिद्ध दून हैं :- देहरादून कोटलीदून एवं पटलीदून |
- सतलुज एवं सिधुं के बीच स्थित हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है|
- सतलुज तथा काली नदियाँ के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमॉऊ हिमालय के नाम से भी जाना जाता है | काली तथा तिस्ता नदियाँ नेपाल हिमालय का एवं तिस्ता तथा दिहांग नदियाँ असम हिमालय का सीमाकन करती है |
- उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणाली - सिंधु, गंगा एवं ब्रहमपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों से बना है | यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है |
- ब्रहमपुत्र नदी में स्थित मजोली विश्व का सवसे बड़ा नदीय द्वीप है | जहाँ लोगों का निवास हैं |
- दोआब का अर्थ है दो नदियों के बीच का भाग | दोआब दो शब्दों से मिलकर बना है - दो तथा आब अर्थात पानी |
- पंजाब दो शब्दों से मिलकर बना है - पंज का अर्थ है पांच तथा आब का अर्थ है पानी |
- सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ झेलम चेनाब रावी ब्यास तथा सतलुज हिमालय से निकलती है |
- नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक कि ढाल पर 8 से 16 कि.मी.के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है | इसे भाबर के नाम से जाना जाता है |
- प्रायद्विपय पठार एक मेज कि आकृति वाला स्थल है जो पुराने क्रिस्टलीय आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है |
- प्रायद्विपय पठार कि एक विशेषता यहाँ पायी जाने वाली काली मृदा है, जिसे दक्कन ट्रैप के नाम से भी जाना जाता है इसकी उत्त्पति ज्वालामुखी से हुई है इसलिए इसके शैल आग्नेय है |
- भारतीय मरूस्थल क्षेत्र कि सबसे बड़ी नदी लूनी नदी है |
- भारत में तटीय मैदान पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में बंगाल कि खाड़ी तक विस्तृत है |
- बंगाल कि खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान चौड़ा एवं समतल है उत्तरी भाग में इसे उत्तरी सरकार कहा जाता है | जबकि दक्षिणी भाग किरोमंडल तट के नाम से जाना जाता है |
- भारत कि बड़ी नदियाँ जैसे - महानदी , गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी इस तट पर विशाल डेल्टा का निर्माण करती है|
- चिल्का झील भारत में खारे पानी कि सबसे बड़ी झील है यह उड़ीसा में महानदी डेल्टा के दक्षिण में स्थित है|
- भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के बैरन द्वीप पर स्थित है |
- प्रवाल मुख्यतः तीन प्रकार के हते है :- (i) प्रवाल रोधिका (ii) तटीय प्रवाल भित्ती तथा (iii) प्रवाल वलीय
- प्रवाल पालिप्स कम समय तक जीवित रहने वाले सूक्ष्म प्राणी है, जो कि समूह में रहते है | इनका विकास छिछले तथा गर्म जल में होता है |
- द्वीप आस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ प्रवाल रोधिका का अच्छा उदाहरण है | प्रवाल वलय द्वीप गोलाकार या शू आकार वाले रोधिका होते है |
अभ्यास
पाठ-2 भारत का भौतिक स्वरूप
प्रश्न 1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
(i) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-
(क) तट | (ख) प्रायद्वीप |
(ग) द्वीप | (घ) इनमें से कोई नही |
उत्तर: (ख) प्रायद्वीप|
(ii) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-
(क) हिमाचल | (ख) पूर्वांचल |
(ग) उत्तराखण्ड | (घ) इनमें से कोई नहीं |
उत्तर: (ख) पूर्वांचल|
(iii) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-
(क) कोरोमंडल | (ख) कन्नड |
(ग) कोंकण | (घ) उत्तरी सरकार |
उत्तर: (ग) कोंकण|
(iv) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-
(क) अनाईमुडी | (ख) महेंद्रगिरि |
(ग) कंचनजुंगा | (घ) खासी |
उत्तर: (ख) महेंद्रगिरी|
2 निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं?
उत्तर: पृथ्वी के भीतर होने वाले विद्युत् तरंगीय क्षय से ताप उत्पन्न होता हैं, जों द्रवित शैलों में संवह्निक तरंगे उत्पन्न करता हुआ धरातल की ओर निकलने की चेष्टा करता हैं| इन ऊपर उठती हुई तरंगो द्वारा उपरी परत फटकर बड़े-बड़े टुकड़ों में बंट जातीं हैं जिन्हें भूगभीर्य अथवा स्थलमंडलीय प्लेंटे कहते हैं|
(ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत|
(iii) ‘भाबर’ क्या है?
उत्तर: नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 कि.मी. की चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती हैं, इसें भाबर के नाम से जाना जाता हैं|
(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?
उत्तर: हिमालय के तीन प्रमुख विभाग के नाम -
(क) महान या आतंरिक हिमालय या हिमाद्री|
(ख) हिमालय या निम्न हिमालय|
(ग) बाहरी श्रृंखला या शिवालिक श्रृंखला|
(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?
उत्तर: मालवा का पठार |
(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।
उत्तर: लक्षद्वीप|
प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें
उत्तर:
अपसारी भूगर्भीय प्लेटें | अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें |
(i)ये प्लेटें एक-दूसरे से दूर होती जाती हैं| | (i) संवहन गति के कारण ये प्लेटें एक-दूसरे के नजदीक आती हैं| |
(ii) ये प्लेटें अपसारित परिसीमा का निर्माण करती हैं | | (ii) ये प्लेटें अभिसरित परिसीमा का निर्माण करती हैं| |
(iii) इनके दो प्लेटो के बीच में जल्मदल का विस्तार होता हैं| | (iii) इनकी दो प्लेट परस्पर टकराती हैं या फिसल कर एक-दूसरे के नीचे जा सकती हैं| |
(ii) बांगर और खादर
उत्तर:
बांगर | खादर |
(i) मैदानों में यह पुरानी जलोढ़ मिटटी की एक पट्टी होती हैं| | (i) बाढ़ वाले मैदानो में प्रतिवर्ष एकत्रित होने वाली जलोढ़ मिट्टी को खादर कहते हैं| |
(ii) इस क्षेत्र की मृदा में चुनेदार निक्षेप पाए जाते हैं,जिसे कंकड़ कहा जाता हैं| | (ii) इस क्षेत्र में ऐसा नही होता| |
(iii) इस मृदा का स्तर बाढ़ के मैदानों से ऊंचा होता हैं| | (iii) इस मृदा में बाढ़ का स्तर बाढ़ के मैदानों के स्तर तक या नीचे होता हैं| |
(iv) इस मृदा में अधिकतर विस्तृत खेती की जा सकती हैं| | (iv) यह मृदा गहन खेती के लिए उत्तम मानी जाती हैं| |
(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट
उत्तर:
पूर्वी घाट | पश्चिमी घाट |
(i) यह दक्षिण के पठार के पूर्वी सिरे पर स्थित हैं| | (i) यह दक्षिण के पठार की पश्चिमी सिरे पर स्थित हैं| |
(ii) ये सतत नहीं हैं| यह अनियमित एवं बंगाल की कड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया हैं| | (ii) ये सतत हैं और इन्हें केवल दर्रो के द्वारा ही पार किया जा सकता हैं | |
(iii) पूर्वी घाट नीचे हैं| इनकी औसत ऊँचाई 600 मीटर हैं| | (iii) पश्चिमी घाट ऊँचे हैं| इनकी ऊँचाई 900 से 1600 मीटर हैं| |
(iv) इसमें शिखरों की ऊँचाई कम हैं| सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी (1500 मी०) हैं| | (iv) पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ जाती हैं| इसके शिखर ऊँचे हैं, जैसे अनाईमुडी (2695), डोडा बीटा(2633 मी०) | |
प्रश्न 4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था?
उत्तर: करोड़ो वर्ष पूर्व भारत का प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा था| संवहनीय धाराओ ने भूपर्पटी को अनेक हिस्सों में विभाजित कर दिया और इस प्रकार भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेट गोंडवाना भूमि से अलग होने के बाद उत्तर दिशा की ओर प्रवाहित होने लगी| उत्तर दिशा की ओर प्रवाह के परिमाणस्वरुप यह प्लेट अपने से अधिक विशाल प्लेट, यूरेशियन प्लेट से टकरायी| इस टकराव के कारण उन दोनों प्लेटो के बीच स्थित 'टेथिस' भू-अभिनति के अवसादी चट्टान, वलित होकर हिमालय तथा पश्चिम एशिया की पर्वतीय श्रृंखला के रूप में विकसित हों गए|
प्रश्न 5. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्रा तथा प्रायद्वीप के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?
उत्तर: भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्न हैं:-
(i) हिमालय पर्वत श्रृंखला
(ii) उत्तरी मैदान
(iii) प्रायद्वीपीय पठार
(iv) भारतीय मरूस्थल
(v) तटीय मैदान
(vi) द्वीप समूह
हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर :-
हिमालय क्षेत्र | प्रायद्वीपीय पठार |
(i) हिमालय क्षेत्र हाल ही में बनी स्थालाकृतियाँ हैं| हिमालय की पूरी पर्वत श्रृंखला एक युवा स्थलाकृति को दर्शाती हैं जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ और तेज़ बहने वाली नदियाँ हैं| | (i) भूगभीर्य तौर पर प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग हैं| प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों वाली कम ऊँची पहाड़ियों एवं शैली घाटियों से बना हैं| |
(ii) बनावट के दृष्टिकोण से हिमालय पर्वत एक वलित पर्वत श्रृंखला हैं|यह एक अत्यधिक असम अवरोधों में से एक हैं| | (ii) पठार की ऊँचाई 600 से 900 मीटर तक हैं| इसके उतरी भाग का ढाल उत्तर तथा पूर्व की ओर हैं| दक्षिण का पठार पश्चिम में ऊँचा एवं पूर्व की ओर कम ढाल वाला हैं| |
(iii) यह अपनी रमणीक घाटियों-कश्मीर की घाटी, हिमालय के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियों के कारण प्रसिद्ध हैं| | (iii) इसमें ऊंटी तथा कोडाईकनाल जैसे प्रसिद्ध नगर हैं| इस पठार के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर क्रमश: पूर्वी और पश्चिमी घाट हैं | |
प्रश्न 6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर: (i) उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों - सिन्धु , गंगा, एवं ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहयक नदियों से बना हैं|
(ii) यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना हैं|
(iii) यह मैदान लगभग 2400 कि.मी. लंबा एवं 240 से 320 कि.मी. चौड़ा हैं|
(iv) यह सघन जनसँख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र हैं| समृद्ध मृदा आवरण, प्रयाप्त पानी की उपलब्धता एवं अनुकूल जलवायु के कारण कृषि की दृष्टि से यह भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र हैं|
(v) उत्तरी पर्वतों में आने वाली नदियाँ निक्षेपण कार्य में लगी हैं| नदी के निचले भागो में ढाल कम होने के कारण नदी की गति कम हो जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप नदीय द्वीपों का निर्माण होता हैं|
(vi) आकृति की भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदान के चार भाग हैं- भाबर, तराई भांगर और खादर|
प्रश्न 7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
(i) मध्य हिमालय
उत्तर: मध्य हिमालय :- हिमाद्री के दक्षिण में स्थित श्रृंखला सबसे अधिक भिन्न हैं| इसी श्रृंखला को मध्य हिमालय या हिमालय या निम्न हिमालय कहा जाता हैं| इना निर्माण मुख्यतः अत्यधिक सपीडित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ हैं| इनकी ऊँचाई 3,700 मीटर के बीच औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर हैं| पीर पंजाल श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमालय के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं| इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता हैं|
(ii) मध्य उच्च भूमि
उत्तर: मध्य उच्च भूमि :- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो की मालवा के पठार केअधिकतर भागों पर फैला हैं, उसे मध्य उच्च भूमि के नाम से जाना जाता हैं| विन्ध्य श्रृंखला दक्षिण में मध्य उच्च भूमि तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से गिरी हैं| इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ चम्बल, सिंध, बेतवा, तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर पूर्वी की तरफ बहती हैं, इस प्रकार वे इस क्षेत्र के ढाल को दर्शाती हैं| मध्य उच्च भूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण हैं| इस पठार के पूर्वी स्तर को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बगेलखंड के नाम से जाना जाता हैं | इसके सुदूर पूर्व के विस्तार को दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटा नागपुर पठार दर्शता हैं|
(iii) भारत के द्वीप समूह
उत्तर: भारत के द्वीप समूह:- भारत में दो द्वीपे समूह हैं: 1. लक्षद्वीप समूह 2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह |
1. लक्षद्वीप समूह :- यह केरल के मालाबार तट के पास स्थित हैं| द्वीपों का यह समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हैं| पहले इनको लकाद्वीव. मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता हैं| 1973 मे इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया | इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग की.मी. है| कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रसाशनिक मुख्यालय हैं|
2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह : यह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले द्वीपों की एक श्रृंखला हैं| यह आकर में बड़े, संख्यां में बहुल तथा बिखरे हुए हैं| यह दो भागों में है- उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार| यह द्वीप निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर हैं| ये द्वीप देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं|
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ-2 भारत का भौतिक स्वरूप
प्रश्न: हमारे देश में किस प्रकार की भूआक्रतियाँ पाई जाती है ?
उत्तर: हमारे देश में हर प्रकार की भूआक्रतियाँ पाई जाती है :
1. पर्वत 2. पठार 3. मैदान 4. मरुस्थल 5. द्वीप समूह
प्रश्न: भारत का निर्माण किस अन्य भूभागीय निर्माणों तथा संसोधनो द्वारा हुआ है?
उत्तर: भारत का निर्माण अपक्षय,अपरदन तथा निक्षेपण जेसे भूभागीय निर्माणों तथा संसोधनो द्वारा हुआ है ?
प्रश्न: विश्व के अधिकतर ज्वालामुखी एंड भूकप सभावित क्षेत्र किनके किनारों पर स्थित है ?
उत्तर: प्लेट के किनारों पे स्थित है |
प्रश्न: गोडवाना भूमि किस का एक हिस्सा था ?
उत्तर: गोडवाना भूमि सबसे प्राचीन भूभाग का एक हिस्सा था |
प्रश्न: टेथिस सागर का निर्माण कैसे हुआ था ?
उत्तर: भारत ऑस्ट्रेलिया की प्लेटे गोद्वाना भूमि से अलग होने के बाद उतर दिशा की प्रवाहित होने लगी | उतर दिशा कि प्रवाह के परिणाम स्वरूपये प्लेटे अपने से अधिक विशास प्लेटे , यूरेशियन प्लेट से टकरायी | इस टकराव के कारण इन दोनों प्लेटे के बी स्थित टेथिस भू अभिनिती के अवसादी चटटानो,वलित होकर हिमालय तथा पश्चिम एशिया की पर्वतीय श्रृंखला के रूप में विकसित हो गए |
प्रश्न: बहुत बड़ी द्रोणी का निमार्ण केसे हुआ ?
उत्तर: टेथिस सागर के रूप में ऊपर तथा प्रायदूपीय पठार के उतरी किनारों के नीचे धंसने के कारण परिमाणस्वरूप एक बहुत बड़ी द्रोणी का निमार्ण हुआ |
प्रश्न: भूभाग वैज्ञानिको के अनुसार हिमालय पर्वत कैसा है ?
उत्तर: भूभाग वैज्ञानिको के अनुसार हिमालय पर्वत एक असिथर भाग है |
प्रश्न: भारत की भौगोलिक आकृतियों को किन भागो में विभाजित किया जा सकता है ?
उत्तर: भारत की भौगोलिक आकृतियों को निम्नलिकित वगोर में विभाजित किया जा सकता है |
1.हिमालय पर्वत श्रंखला
2. उतारी मैदान
3.प्रायद्वीपीय पठार
4. भारतीय मरुस्थल
5. तटीय मैदान
6. द्वीप समूह
प्रश्न: विश्व कि सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन सी है ?
उत्तर: हिमालय |
प्रश्न: सबसे उतरी भाग में स्थित श्रंखला को क्या कहते है ?
उत्तर: सबसे उतरी भाग में स्थित श्रंखला को महान यी आतरिक हिमालय या हिमाद्री कहती है |
प्रश्न: विश्व की सबसे ऊँची चोटी या शिखर कौन सा है ?
उत्तर: माउंट एवेरेस्ट |
प्रश्न: असम में हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: हिमाचल |
प्रश्न हिमालय की सबसे बाहरी श्रंखला कि क्या कहते है ?
उत्तर: शिवालिक |
प्रश्न: कुछ प्रसिध्द दुनो के नाम लिखो ?
उत्तर: 1. देहरादून 2. पातलीदून
प्रश्न: सतलुज तथा कलि नदियों के बीच स्थित हिमालय के भूभाग को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: कुमाऊ हिमालय|
प्रश्न: पूर्वाचल में कौन सी पहाड़ियाँ शामिल है ?
उत्तर:
1. पटकाई
2. नागा
3. मिजो
4. मणिपुर
प्रश्न: उतरी मैदान कि तीन प्रमुख नदी प्रणालियाँ के नाम लिखे ?
उत्तर: 1. सिन्धु 2. गंगा
प्रश्न: उतरी मैदान कौन सी मृदा से मिलकर बना है ?
उत्तर: जलोढ़ मृदा |
प्रश्न: उतरी मैदान कितना किमी लंबा और कितना किमी चौड़ा है ?
उत्तर: 2400 किलोमीटर लंबा और 240 से 320 किलोमीटर चौड़ा है |
प्रश्न: भारत के उतारी मैदान का वर्णन करो ?
उत्तर: उतरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों – सिन्धु,गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों से मिलकर बना है | लाखे वर्षो में गिरपाद में स्थित बहुत बड़े द्रोणी में जोलोढो का निक्षेप हुआ, जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ | यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है | इसका विस्तार 7 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर है | यह मैदान लगभग 2400 किलोमीटर लंबा और 240 से 320 किलोमीटर चौड़ा है | यह सधन जनसंख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र है | समृध्द मृदा अपरदन , पयार्प्त पानी कि उपलब्धता एवं अनुकुल जलवायु के कारण कृषि के दृष्टि से यह भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है |
प्रश्न: वितराकाए धाराएँ किन्हें कहते है ?
उत्तर: नदियाँ अपने निचले भाग में गाद एकत्र हो जाने के कारण बहुत सी धाराओ में बट जाती है | एक धाराओ को वितरिकाएं कहा जाता है |
प्रश्न: दोआब को परिभाषित करे ?
उत्तर: दोआब का अर्थ है- दो नदियों के बीच का भाग | दोआब दो शब्दों से मिलकर बना है – दो तथा आब अथार्त पानी |
प्रश्न: भाबर किसे कहते है ?
उत्तर: चिलका झील भारत में खारे पानी कि सबसे बड़ी झील है | यह उड़ीसा में स्थित है |
प्रश्न: भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहा पर स्थित है ?
उत्तर: भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के बैरन पर स्थित है |
प्रश्न: प्रद्वीपीय पठार के दो मुख्य भागो में नाम लिखे ?
उत्तर: 1. मध्यउच्च भूमि 2. दक्कन पठार
प्रश्न: हिमालय के तीन प्रमुख विभागो कि नाम उतारी से दक्षिण के क्रम में लिखे ?
उत्तर: हिमाद्री 2. हिमाचल 3. शिवालिक
प्रश्न: अरावली और विध्याचल कि पहाड़िया में कौन सा पठार स्थित है ?
उत्तर: मालता पठार |
प्रश्न: भारत के उन द्वीपों के नाम बताओ जो प्रवह भित्ती के है ?
उत्तर: लकाद्वीप,मिनीकय एवं एमीनदिप |
प्रश्न: 1973 से पहले लक्षद्वीप का क्या नाम है ?
उत्तर: लकाद्वीप
प्रश्न: पश्चिमी घाट के ऊँची शिखर का नात लिखे ?
उत्तर: अनाईमुड़ी (2695) मीटर, डोडा बेटा (2633) मीटर |
प्रश्न: पूर्वी घाट का सबसे ऊँची शिखर का नाम लिखे ?
उत्तर: महेद्र्गिरी (1500) मीटर |
प्रश्न: भारतीय प्रायद्विप की प्रमुख नदियो का नाम लिखे ?
उत्तर: 1. महानदी 2. गोदावरी 3. कृष्णा 4. कावेरी
प्रश्न: सिंधु की सहायत नदियो के नाम लिखे ?
उत्तर: 1. झोलम 2. चेनाब 3. रावी 4. सतलुज
प्रश्न: भारत कि खरे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है तथा यह कहाँ स्थित है ?
उत्तर: चिलका झील भारत कि खरे पानी की सबसे बड़ी झील है | यह उड़ीसा में स्थित है |
प्रश्न: बांगर और खादर में क्या अंतर है ?
उत्तर: बांगर और खादर में निम्न अंतर है:-
बांगर |
खादर |
1. ये पुरानी जलोढ़ मिटटी वाला भू-मिटटी है | इस मिटटी में कंकड मिषित रहते है | 2. यह मैदानी पटटी बाढ़ मैदानो से ऊँचाई पर बनी होती है | यह उतर के मैदानो का एक हिस्सा था | |
1.बाद –मैदान की प्रतिवर्ष जामा होने वाली जलोढ़ मिटटी वाली भूमि खादर कहलाती है | 2.यह मैदानी पटटी बाढ मैदानी अथवा स्तर पर बनती है | यह भी उतर के मैदानों का एक हिस्सा था | |
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
1. भारत - आकार और स्थिति
2. भारत का भौतिक स्वरुप
3. अपवाह
4. जलवायु
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
6. जनसंख्या
sponser's ads