3. अपवाह Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
3. अपवाह Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
अध्याय 3 . अपवाह
मुख्य बिंदु :-
- अपवाह शब्द एक क्षेत्र के नदी तंत्र कि व्याख्या करता है|
- एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते है |
- कोई भी ऊँचा क्षेत्र, जैसे - पर्वत या उच्च भूमि दो पड़ोसी अपवाह द्रोनियों को एक दुसरे से अलग करती है | इस प्रकार कि उच्च भूमि को जल विभाजन कहते है |
- भैगोलिक आकृतियों के आधार पर भारतीय नदियों को दो भागो में विभाजित किया गया है - (i) हिमालय कि नदियाँ (ii) प्रायद्विपीय नदियाँ
- हिमालय की अधिकतर नदियाँ बारहमासी होती है क्योंकि इनमें वर्ष भर पानी रहता है |
- हिमालय कि दो मुख्य नदियाँ सिन्धु तथा ब्रहमपुत्र इस पर्वतीय श्रृखला के उत्तरी भाग से निकलती है इन नदियों ने पर्वतों को काटकर गार्जों का निर्माण किया है |
- विश्व कि सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी मिस्त्र कि नील नदी है |
- अपवाह प्रतिरूप चार प्रकार कि होती है :- (i) द्रुमाकृतिक अपवाह (ii) जालीनुमा अपवाह (iii) आयताकार अपवाह (iv) अरीय अपवाह
- सिन्धु, गंगा , तथा ब्रहमपुत्र हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं |
- सिन्धु नदी विश्व कि लंबी नदियों में से एक है तथा इसकी लम्बाई 2,900 कि.मी.है|
- सिन्धु नदी का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है | पश्चिम कि ओर बहती हुई यह नदी भारत में जम्मू से कश्मीर के लद्दाख जिले से प्रवेश करती है |
- गंगा कि मुख्य धारा भागीरथी हिमानी से निकलती है तथा अलखनंदा उत्तरांचल के देवप्रयाग में इससे मिलती है |गंगा कि लम्बाई 2,500 कि.मी.से अधिक है |
- हिमालय से निकलने वाली बहुत सी नदियाँ आकर गंगा में मिलती हैं, इनमें से कुछ प्रमुख नदियाँ हैं :- यमुना, घाघरा, गंडक तथा कोसी |
- यमुना नदी हिमालय के यमुनोत्री हिमानी से निकलती है यह गंगा के दाहिने किनारे के समांनातर बहती है तथा इलाहबाद में गंगा में मिल जाती है |
- घाघरा, गंडक तथा कोसी, नेपाल हिमालय से निकलती है |
- अम्बाला से सुंदरवन तक मैदान कि लम्बाई लगभग 1,800 कि.मी.है, परन्तु इसके ढाल में गिरावट मुश्किल से 300 मीटर है |
- ब्रहमपुत्र को तिब्बत में सांगपों एवं बाग्लादेश में जमुना कहा जाता है |
- प्रायद्विपीय भाग कि अधिकतर मुख्य नदियाँ जैसे - महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी पूर्व कि ओर बहती हैं तथा बंगाल कि खाड़ी में गिरती है |
- नर्मदा एवं तापी दो ही बड़ी नदियाँ हैं जो कि पश्चिम कि तरफ बहती हैं और ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं |
- नर्मदा का उद्गम मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ी के निकट है यह पश्चिम कि ओर एक भ्रंश घाटी में बहती हैं समुद्रं तक पहुँचने के क्रम में यह नदी बहुत से दर्शनीय स्थलों का निमार्ण करती है |
- गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्विपीय नदी है यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिमी घाट कि ढालो से निकलती हैं | इसकी लम्बाई 1,500 कि.मी. है यह बहकर बंगाल कि खाड़ी में गिरती हैं|
- गोदावरी में अनेक सहायक नदियाँ मिलती है | जैसे - पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा तथा पेनगंगा|
- महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ कि उच्चभूमि से है| इस नदी कि लम्बाई 860 कि.मी.है | इसकी अपवाह द्रोणी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड तथा उड़ीसा में हैं |
- कृष्णा नदी महाबालेश्वर के निकट एक श्रोत से निकलती है कृष्णा कि लम्बाई 1400 कि.मी.है तथा इसकी सहायक नदियाँ हैं जैसे - तुंगभद्रा, कोयना, घाटप्रभा, मुसी तथा भीमा |
- कावेरी नदी पश्चिमी घाट के ब्रहागिरी से निकलती है तथा इसकी लम्बाई 760 कि.मी. है और इसकी सहायक नदियाँ है जैसे - अमरावती, भवानी, हेमावती, तथा काबिनी |
- भारत में दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात कावेरी नदी है | इसे शिवसमुन्दरम के नाम से जाना जाता है | यह प्रपात मैसूर बंगलौर तथा कोलर स्वर्ण - क्षेत्र को विदधुत प्रदान करता है |
- पृथ्वी के धरातल का लगभग 71% भाग जल से ढका हैं, लेकिन इसका 97% जल लवणीय है |
- केवल 3% ही स्वच्छ जल के रूप में उपलब्ध है, जिसका तीन - चौथाई भाग हिमानी के रूप में है |
- राजस्थान कि सांभर झील जो एक लवण जल वाली झील है | इसके जल का उपयग नमक के निर्माण के लिए किया जाता है |
- मीठे पानी कि अधिकांश झीले हिमालय क्षेत्र में है | ये मुख्य: हिमानी द्वारा बनी है |
- भारत कि सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील है| डल झील ,भीमताल, नैनीताल ,लोकताल तथा बड़ापानी |
- नदियों पर बांध बनाने से झील का निर्माण हो जाता है जैसे - गुरु गोविन्द सागर (भाखड़ा - नगंल परियोजना )| झीलों का प्रयोग जलविधुत उत्पन्न करने के में भी किया जाता है |
- एलनीनो ठंडी पेरू जलधारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा के विकास को एलनीनो का नाम दिया गया है |
- एलनीनो स्पैनिश शब्द है जिसका अर्थ होता है बच्चा तथा जो कि बेबी क्राइस्ट क व्यक्त करता है क्योंकि यह धारा क्रिसमस के समय बहना शुरू करती है |
- मानसून का समय जून के आरम्भ से लेकर मध्य सितम्बर तक 100 से 120 दिनों के बीच होता है |
- ग्रीष्म ऋतू के अंत में कर्नाटक एवं केरल में प्राय: पूर्व - मानसूनी वर्षा होती है इसके कारण आम जल्दी पक जाते है तथा प्राय: इसे आम्र वर्षा भी कहा जाता है |
- मासिनराम विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है स्टैलेकटाइट गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है |
- गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के सघन आबादी वाले डेल्टा प्रदेशों में अक्सर चक्रवात आते हैं जिसके कारण बड़े पैमाने पर जान एवं माल कि क्षति होती है |
- पश्चिमी तट एवं उत्तर - पूर्वी भारत में लगभग 400 से.मी. वार्षिक वर्षा होती है किन्तु पश्चिमी राजस्थान एवं इससे सटे पंजाब हरियाणा एवं गुजरात के भागों में 60 से.मी. से भी कम वर्षा होती है |
- प्रायद्वीपीय पठार में तीनों ओर से समुन्द्रो के प्रभाव के कारण न तो अधिक गर्मी पडती है और न अधिक सर्दी |
- संपूर्ण भारतीय भूदृश्य इसके जीव तथा वनस्पति इसका कृषि - चक्र मानव - जीवन तथा उनके त्यौहार - उत्सव सभी इस मानसूनी लय के चरों ओर घूमते रहतें हैं |
अभ्यास
अभ्यास प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1.दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष की शाखाओं वेफ समान अपवाह प्रतिरूप प्रणाली को दर्शाता है?
(क)अरीय | (ख) केंद्राभिमुख | (ग) द्रुमाकृतिक | (घ)जालीनुमा |
उत्तर: (ख) केंद्राभिमुख
(ii) वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(क)राजस्थान | (ख) पंजाब | (ग) उत्तर प्रदेश | (घ) जम्मू-कश्मीर |
उत्तर: (घ) जम्मू-कश्मीर
(iii) नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है?
(क) सतपुड़ा | (ख) अमरकंटक | (ग) ब्रह्मगिरी | (घ)पश्चिमी घाट के ढाल |
उत्तर:(ख) अमरकंटक
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवाली झील है?
(क) सांभर | (ख)वूलर | (ग) डल | (घ)गोबिंद सागर |
उत्तर: (क) सांभर
(v) निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?
(क) नर्मदा | (ख)गोदावरी | (ग) कृष्णा | (घ) महानदी |
उत्तर: (ख) गोदावरी
(vi) निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
(क) महानदी | (ख) कृष्णा | (ग) तुंगभद्रा | (घ) तापी |
उत्तर: (घ) तापी
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए -
(i) जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: जल विभाजक दो पडोसी अपवाह द्रोणीयों को एक-दुसरे से अलग करते है, जैसे- प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी घाट|
(ii) भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?
उत्तर: भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी गंगा द्रोणी हैं|
(iii) सिंधु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?
उत्तर: सिन्धु नदी का उदगम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में हैं| गंगा की मुख्य धारा "भागीरथी" गंगोत्री हिमानी से निकलती हैं|
(iv) गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए? ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?
उत्तर: भागीरथी और अलकनंदा | यह दोनों उतराखंड के देवप्रयाग में मिलती हैं|
(v) लंबी धरा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?
उत्तर: तिब्बत के क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र में कम पानी मिलता हैं क्योंकि तिब्बत एक शीत एवं शुष्क क्षेत्र हैं| अतः यहाँ इस नदी में जल एवं सिल्ट (बालू मिट्टी) की मात्रा बहुत कम होती हैं| इसके विपरीत भारत में यह उच्च वर्षा वाले क्षेत्र से होकर गुजरती हैं अतः इसमें जल एवं सिल्ट की मात्रा बढ़ जाती हैं|
(vi) कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने के पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?
उत्तर: नर्मदा और तापी नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं| समुद्र में परवेश करने से पहले वे ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं|
(vii) नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्त्व को बताएँ।
उत्तर: नदियों तथा झीलों के आर्थिक महत्त्व निम्नलिखित हैं:-
(i) नदियां व झीले पर्यटकों के आकर्षण के कारण आय का साधन हैं|
(ii) नदियों व झीलों से सिंचाई होती हैं जिससे कृषि को प्रोत्साहन मिलता हैं|
(iii) नदियाँ नौ-संचलन तथा जल परिवहन अर्थात् समान आदि लाने-ले जाने का सबसे अच्छा साधन हैं|
प्रश्न 3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(i) नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बांटिए।
(क) वूलर (ख) डल (ग) नैनीताल (घ) भीमताल (ड) गोबिंद सागर (च)लोकताक (छ) बारापानी (ज) चिल्का (झ) सांभर (य) राणा प्रताप सागर (ट) निज़ाम सागर (ठ)पुलिकट (ड) नागार्जुन सागर (ढ) हीराकुंड
उत्तर:
प्राकृतिक झील:- वूलर,डल,नैनीताल, भीमताल, लोकताक,बारापानी, चिल्का, सांभर,पुलिकट|
मानव निर्मित झील :- गोबिंद सागर, राणा प्रताप सागर , निज़ाम सागर, नागार्जुन सागर, हीराकुंड
प्रश्न 4. हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हिमालय की नदियाँ | प्रायद्वीपीय नदियाँ |
(i) हिमालय की अधिकतम नदियाँ बारहमासी होती हैं|इनमें वर्ष भर पानी रहता हैं, क्योंकि इन्हें वर्षा के अतिरिक्त ऊँचे पर्वतों से पिघलने वाले हिम द्वारा भी जल प्राप्त होता हैं| | (i) अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी होती हैं क्योंकि इनका प्रवाह वर्ष पर निर्भर करता हैं| शुष्क मौसम में बड़ी नदियों का जल भी घट क्र छोटी-छोटी धाराओं में बहने लगता है| |
(ii) हिमालय की दो प्रमुख नदियाँ सिन्धु तथा ब्रह्मपुत्र हिमालय के उत्तरी भाग से निकलती हैं| इन नदियों ने पर्वतों को काट कर गौर्जो (महाखंड) का निर्माण किया हैं| | (ii) प्रायद्वीपीय नदियाँ कम गहरी घाटियों से होकर बहती हैं | |
(iii) मध्य एवं निचले भागों में ये नदियाँ विसर्प, गोखुर झील तथा अपने बाढ़ वाले मैदान में बहुत सी अन्य निक्षेपण आकृतियों का निर्माण करती हैं| | (iii) कठोर शैलों वाली तली तथा बालू और गाद की कमी के कारण इन नदियों में विशेष कमी के कारण विसर्पण नहीं हो पाता| इसलिए, अनेक नदियों के मार्ग सीधे और रैखिक हैं | |
(iv) ये पूर्ण विकसित डेल्टाओ का निर्माण करती हैं| | (iv) नर्मदा और तापी ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं जबकि पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ मुहानों के निकट डेल्टा बनाती हैं| |
प्रश्न 5. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
पठार के पूर्व की और बहने वाली नदियाँ | पठार के पश्चिम की और बहने वाली नदियाँ |
(i) महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी पूर्व की ओर बहती हैं| | (i) नर्मदा एवं तापी दो ही बड़ी नदियाँ हैं जों की पश्चिम की तरफ बहती हैं| |
(ii) ये नदियाँ अपने मुहानों पर डेल्टा का निर्माण करती हैं| | (ii) ये नदियाँ ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं| |
(iii) इनकी सहायक नदियाँ बड़ी हैं| | (iii) इनकी सहायक नदियों की लम्बाई कम हैं| |
प्रश्न 6. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर: किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि :-
(i) नदियों का जल मूल प्राकृतिक संसाधन हैं तथा अनेक मानवीय क्रियाओ के लिए अनिवार्य हैं| यहीं कारण हैं की नदियों के तट ने प्राचीनकाल से ही आदिवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया हैं|
(ii) भारत जैसे देश के लिए, जहाँकि अधिकांश जनसंख्या जीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं, वहां सिंचाई, नौ-संचालन, जल विद्युत उत्पादन में नदियों का महत्त्व बहुत अधिक हैं|
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ-3 अपवाह
प्रश्न: अपवाह तंत्र किन्हें कहते है ?
उत्तर- एक क्षेत्र में बहने वाली नदियों की प्रवाह वयवस्था और तद्जनित विविध परिवर्तन एवं विशेषताएँ अपवाह तंत्र कहलाती है |
प्रश्न: अपवाह द्रोणी किसे कहते है ?
उत्तर- एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते है|
प्रश्न: जल विभाजक किसे कहते है ?
उत्तर- दो नदियों के अपवाह को परस्पर अलग करने की प्रक्रिया को जल विभाजक कहते है |
प्रश्न: विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस देश की है ?
उत्तर- विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी मिस्त्र की नील नदी है |
प्रश्न: द्रुमाकृतिक प्रवाह ढंग किसे कहते है ?
उत्तर- जब एक नदी अपनी सहायक नदी के साथ मिलकर भूमि कि सतह को एक वृक्ष कि शाखओ जैसा दिखाई पड़ने वाली आकार में काटती है तो इसको द्रुमाकृतिक प्रवाह ढंग कहते है |
प्रश्न: आयताकार प्रवाह ढंग किसे कहते है ?
उत्तर- आयताकार प्रवाह ढंग उस समय बनता है जब नदी कठोर चट्टानों के क्षेत्र से होकर बहती है |
प्रश्न: भारतीयों नदियों को किन दो मुख्य वर्गों में विभाजित किया गया है ?
उत्तर- 1. हिमालय की नदियाँ 2. प्रायद्वीपीय नदियाँ |
प्रश्न: हिमालय की कौन सी दो मुख्य नदियाँ पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती है ?
उत्तर- सिन्धु तथा ब्रह्मपुत्र |
प्रश्न: नदी की विभिन्न अवस्थाएँ कौन सी है |
उत्तर- 1 डेल्टा 2 विर्सप 3 गोखुर झील 4 नदी का स्रोत 5 ऊपरी भाग 6 मध्य भाग 7 निचला भाग |
प्रश्न: हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखे ?
उत्तर- 1 सिन्धु 2 गंगा 3 ब्रह्मपुत्र |
प्रश्न: भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन सी है ?
उत्तर- गंगा नदी द्रोणी |
प्रश्न: नदी तंत्र किसे कहते है ?
उत्तर- किसी नदी तथा उसकी बड़ी सहायक नदियों को तंत्र कहा जाता है |
प्रश्न: सिन्धु नदी की लंबाई एवं इसका उद्गम लिखे ?
उत्तर- सिन्धु नदी की लम्बाई (2900) किलोमीटर तथा सिन्धु नदी का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है |
प्रश्न: सिन्धु जल समझौते का वर्णन करो ?
उत्तर- सिन्धु जल समझौता के अनुच्छेदों(1960) के अनुसार भारत इस नदी प्रक्रम के संपूर्ण जल का केवल 20 प्रतिशत जल उपयोग का सकता है |
प्रश्न: गंगा की दो मुख्य धारायों के नाम लिखे ?
उत्तर- गंगा की दो मुख्य धारायों के नाम है :- भागीरथी तथा अलकनंदा |
प्रश्न: गंगा कि प्रमुख सहायक नदियों के नाम लिखे ?
उत्तर- 1 यमुना 2 घाघरा 3 गंडक 4 कोसी |
प्रश्न: बंगलादेश में गंगा को किस नाम से पुकारा जाता है ?
उत्तर- जमुना नदी |
प्रश्न: सुन्दरवन डेल्टा में गंगा नदी को किस नाम से पुकारा जाता है ?
उत्तर- मेघना नदी |
प्रश्न: विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का नाम लिखो ?
उत्तर- सुन्दरवन डेल्टा |
प्रश्न: गंगा, ब्रह्मपुत्र ,सिन्धु, नर्मदा ,तापी ,गोदावरी , महानदी ,कृष्ण तथा कावेरी नदियाँ कि लंबाई बताओ ?
उत्तर: गंगा (2500) किलोमीटर, ब्रह्मपुत्र (2900)किलोमीटर ,सिन्धु (2900 किलोमीटर), नर्मदा (1300) किलोमीटर ,तापी (792) किलोमीटर,गोदावरी(1500) किलोमीटर , महानदी (855) ,कृष्ण (1400) किलोमीटर तथा कावेरी (765) किलोमीटर |
प्रश्न: ब्रह्मपुत्र नदी को अरुणाचल प्रदेश में किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: दिहांग
प्रश्न: ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों के नाम लिखे ?
उत्तर: दिबांग ,लोहित ,केनुला ,तितस्ता तथा टोसी |
प्रश्न: ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में एवं बांग्लादेश में क्या कहा जाता है ?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में एवं बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है |
प्रश्न: ब्रह्मपुत्र ,नर्मदा ,तापी ,गोदावरी , महानदी ,कृष्ण तथा कावेरी का उद्गम लिखे ?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र:- यह नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्त्रोरो के काफी नजदीक से निकलती है |
नर्मदा :- नर्मदा का उद्गम मध्यप्रदेश में बेतलेजिले में सतपुड़ा के श्रृखला में है |
गोदावरी :- गोदावरी महाराष्ट्र के नासिर जिले में पश्चिम घाट की ढालों से निकलती है |
महानदी :- महानदी हा उदगम छतीसगढ़ की उच्च भूमि से है |
कावेरी :- कावेरी पश्चिम घट के ब्रहागिरी श्रृंखला से निकलती है |
प्रश्न: भारत में दूसरा बड़ा जलप्रपात कौन सी नदी बनाती है ?
उत्तर: कावेरी नदी |
प्रश्न: झीलों का आथिर्क महत्व लिखो ?
उत्तर: झीलों मानव के लिए अत्यधिक लाभदायक होती है | लिसका वर्णन लिम्लिखित है :-
1. अत्यधिक वर्ष के समय यह बाढ़ को रोकती है |
2. झीलो का प्रयोग जलविधुत उत्पन्न करने में किया जाता है |
3. ये आसपास के क्षेत्रो के जलवायु को सामान्या बनाती है |
4. जलीय पारितंत्र को भी संतुलित रखती है |
5. झीलों की प्राक्रतिक सुंदरता व् पर्यटन को बढ़ाती है |
प्रश्न: जल विधुत संसाधनों को शक्ति के मामलो में भारत कि विश्व में कौन सी स्थित है ?
उत्तर; पांचवा स्थान |
प्रश्न: राष्ट्रिय नदी संरक्षण योजना का वणर्न करो ?
उत्तर: गंगा कार्य के किर्याकलोप का पहला चरण सन 1985 एम् प्रांरभ किया गया | एवं इसे 31 मार्च 2000 को बंद कर दिया था A यह योजना अब 16 राज्यो के बीच बहने वाले 27 नदियो के किनारो स्थित 152 क्षेत्रो तक विस्तार वाले है | प्रदुषण कम करने के कुल 215 योजनाओ में अभी याक 69 योजनाओ में से अभी तक को परा किया जा चुका है | इस योजना का प्रमुख उदेश्य नदियो में बढ़ रहे प्रदुषण को कम करना है |
प्रश्न: हिमालय से निकलने वाले तथा प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाले नदियों में चार अन्तर बताइए |
उत्तर:
|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
1. भारत - आकार और स्थिति
2. भारत का भौतिक स्वरुप
3. अपवाह
4. जलवायु
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
6. जनसंख्या
sponser's ads