1. भारत - आकार और स्थिति Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1. भारत - आकार और स्थिति Geography class 9 exercise महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
मुख्य बिंदु
अध्याय-समीक्षा:
- भारत उतर्री गोलार्ध में स्थित है | इसका मुख्य भाग 8० 4' उत्तर से 37० 6' उत्तर अक्षांश तथा 68०7' पूर्व से 97०25' पूर्व देशांतर तक है |
- कर्क रेखा 23०30' उत्तर में देश को लगभग दो भागों में बाँटती है |
- मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चित में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं |
- भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था. सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जल मग्न हो गया |
- भारत के का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है | भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है |
- भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुंद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 कि.मी. है|
- गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है अतः 82०30० पूर्व देशांतर रेखा को भारत कि मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है |
- सन 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7,000 कि.मी. कम हो गई है |
- सन 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे प्रान्त और रियासत |
- भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुन्र्दी रास्ता पाक जलसन्धि तथा मन्नार कि खाड़ी है |
अभ्यास
Chapter-1 भारत- आकार और स्थिति
प्रश्न 1. नीचे दिए गये सही विकल्पों में से सहीं उत्तर चुने|
(i) कर्क रिका किस राज्य से हो के नहीं गुजरती?
(a) राजस्थान (b) उड़ीसा (c) छत्तीसगढ़ (d) त्रिपुरा
उत्तर: (b) उड़ीसा|
(ii) भारत का सबसे पुर्वी देशांतर कौन सा हैं?
(a) 97o25'पू0 (b) 77o6'पू0 (c) 68o7'पू0 (d) 82o32'पू0
उत्तर: (a) 97o25'पू0 |
(iii) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(a) चीन (b) भूटान (c) नेपाल (d) म्यांमार
उत्तर: (c) नेपाल|
(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे|
(a) पुदुच्चेरी (b) लक्षद्वीप (c) अंडमान और निकोबार (d) दीव और दमन
उत्तर: (b) लक्षद्वीप |
(v) मेरे मित्र एक इसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती हैं| आप बताइए, वह कौन सा देश हैं?
(a) भूटान (b) तज़ाकिस्तान (c) बांग्लादेश (d) नेपाल
उत्तर: (b) तज़ाकिस्तान
प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों के नाम बताइए| दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर: अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह| दक्षिण में हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह श्रीलंका और मालदीव हैं|
(ii) उन देशो के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं|
उत्तर: रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया|
(iii) हमारे उत्तरी- पश्चिमी , उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए|
उत्तर: उत्तरी-पश्चिमी पड़ोसी देश-पाकिस्तान और अफगानिस्तान; उत्तर के पड़ोसी देश-चीन (तिब्बत), नेपाल तथा भूटान; पूर्वी पड़ोसी - देश म्यांमार तथा बांग्लादेश|
(iv) भारत में किन - किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए |
उत्तर: गुजरात, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा |
प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिम भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता हैं, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती हैं? स्पष्ट कीजिए|
उत्तर: गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर हैं| इसी कारण मध्यवर्ती 82o30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया हैं| अतः दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती हैं|
प्रश्न 4. हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ हैं?
उत्तर: पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशो से भी पूर्वी तटके माध्यम से निकटतम संबंध बनाने में लाभ हुआ हैं| हिन्द महासागर में किसी भी देश i तटीय सीमा भारत जैसी नहीं हैं| भारत की इस महत्वपूर्ण स्थिति के कारण यहाँ के महासागर का नाम हिन्द महासागर पड़ा| भारत और विश्व के बीच प्राचीन समय से विचारों और वस्तुओ आदान-प्रदान होता रहा| इससे उपनिषदों के विचार, रामायण और पंचतंत्र की कहानियाँ, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली संसार के विभिन्न भागो तक पहुँच सके| मसाले, मलमल और व्यापर के अन्य समान भारत से विभिन्न देशो को ले जाए जाते थे | इसके विपरीत यूनानी स्थापत्यकला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों और गुबंदों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागो में देखा जा सकता हैं|
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Chapter-1 भारत- आकार और स्थिति
प्रश्न- भारत के भूभाग का कितना क्षेत्रफल है ?
उत्तर: 32.8 लाख वर्ग किमी |
प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व ने कौन सा स्थान है ?
उत्तर: भारत का सातवाँ स्थान |
प्रश्न: उन देशों के नाम लिखो जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है ?
उत्तर: रूस, कनाडा, अमेंरीका, चीन, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया |
प्रश्न: भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित क्षेत्र है ?
उत्तर: भारत में 29 राज्य तथा 7 केन्द्रशासित क्षेत्र है |
प्रश्न: भारत का सबसे पूर्वी देशातंर है ?
उत्तर: 97.25 पूर्वी |
प्रश्न: अरब सागर तथा बंगाल की खाडी में स्तिथ द्वीप समूह का नाम लिखा | दक्षिण में कौन कौन में द्वीपीय देश हमारे पड़ोसे है ?
उत्तर: अरब सागर तथा बंगाल की खाडी में स्तिथ द्वीप समूह का नाम है : अंदमान तथा निकोबार, द्वीप समूह | श्रीलंका तथा मालद्वीप दक्षिण इ हमारे पड़ोसी देश है |
प्रश्न: भारत का सबसे उतरी अक्षांश कौन सा है ?
उत्तर: 37.6 |
प्रश्न: भारत के उतर पश्चिम, उतर तथा उतर पूर्वी सीमा पर कौन सा पर्वत स्थित है ?
उत्तर: नवीनतम वलिम पर्वत |
प्रश्न: सन 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप हे बीच के दुरी कितनी कम हो गई है ?
उत्तर: 7000 किमी |
प्रश्न: भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि कौन सी है ?
उत्तर: पाक जलसंधि |
प्रश्न: भारत के सात केन्द्रशासित क्षेत्र कौन कौन से है ?
उत्तर: चंडीगढ़, दिल्ली , दीव और दमन , दादरा एंव नगर हवेली, पोंडिचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह |
प्रश्न: भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य कौन सा है ?
उत्तर: गुजरात
प्रश्न: भारत कौन से गोलाद्ध में स्थित है ?
उत्तर: उतरी गोलाद्ध |
प्रश्न: भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक का कितना प्रतिशत है ?
उत्तर: 2.4 प्रतिशत |
प्रश्न: सुनामी 2004 का प्रमुख परिणाम क्या रहा ?
उत्तर: भारत संध राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु जो इंदिरा बिदु खा जाता था, सन 2004 का सुनामी लहरों के कारण समुंद्र में जलमग्न हो गया |
प्रश्न: भारत कि तटरेखा लगभग कितनी लम्बी है ?
उत्तर: 7517 किमी |
प्रश्न: गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में कितने घंटो का अंतर है ?
उत्तर: 2 घंटो |
प्रश्न: भारत के दो अंतिम अक्षांश देशांतर के बीच मापी गई दुरी क्या है ?
उत्तर: 2933
प्रश्न: भारत के दो अंतिम अक्षांश बिन्दुओ के बीच किमी में मापी गई दुरी क्या है ?
उत्तर: 3214 किमी |
प्रश्न: सन 1947 से पूर्व भारत में कौन से दो प्रकार के राज्य थे ?
उत्तर: सन 1947 से पूर्व भारत में निम्नलिखित दो प्रकार के थे :
1. प्रातं 2. रिसायत
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
1. भारत - आकार और स्थिति
2. भारत का भौतिक स्वरुप
3. अपवाह
4. जलवायु
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
6. जनसंख्या
sponser's ads