Chapter 7. हमारा देश भारत Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
Chapter 7. हमारा देश भारत Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी. हैं|
- उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 कि.मी. हैंतथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से होकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 कि.मी. तक हैं|
- भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं| कर्क रेखा देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती हैं|
- 2 जून 2014 में तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना|
- भारत एक विशाल देश हैं| देश के 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में बाँटा गया हैं|
- हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रुंख्लाओं में बाँटा जाता हैं| सबसे उत्तर में स्थित श्रुंखला को वृहत हिमालय या हिमादी कहते हैं|
- इसी श्रुंखला में विश्व की सबसे ऊँची शिखर हैं| मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित हैं|
- हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित हैं| ये मैदान समतल तथा सपाट हैं|
- भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरूस्थल स्थित हैं| यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल हैं| यहाँ वनस्पति की मात्रा बहुत कम हैं|
- उत्तर - पश्चिम में अरावली श्रुंखला स्थित हैं, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रुंखला हैं|
- पश्चिमी घाट के पश्चिम में तथा पूर्घी घाट के पूर्व में तटीय मैदान स्थित हैं| पश्चिम तटीय मैदान काफी संकरे हैं| पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़े हैं|
- महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं|
- बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्रापुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित हैं|
- भारत में दो द्वीपसमूह हैं - लक्षद्वीप द्वीपसमूह, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह|
अभ्यास NCERT
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सक्षेप में दीजिए|
(i) भारत को को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता हैं? उनके नाम लिखिए|
उत्तर: भारत के भौतिक विभाजन
(a) हिमालय
(b) भारत का उत्तरी मैदान
(c) भारतीय महामरूस्थल
(d) प्रायद्वीपीय पठार
(e) तटीय मैदान
(f) द्वीपसमूह
(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुडी हैं| उनके नाम लिखिए|
उत्तर: भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े देश
(a) उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान
(b) उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान
(c) पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार
(iii) कौन - सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?
उत्तर: नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की और बहाकर अरब सागर में गिरती हैं|
(iv) गंगा एवं ब्रह्रापुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए|
उत्तर: बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्रापुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित हैं|
(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही हैं?
उत्तर: भारत में 28 राज्य 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं| पंजाब और हरियाणा की एक राजधानी चंडीगढ़ हैं|
(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसँख्या निवास करती हैं, क्यों?
उत्तर: उत्तरी मैदानों में सिन्धु, गंगा, ब्रह्रापुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं| ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं| यही कारण हैं कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक हैं|
(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता हैं, क्यों?
उत्तर: लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल पर बना हैं जिसे पॉलिप कहा जाता हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता हैं?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल
उत्तर: (क) शिवालिक|
(ii) सह्रादि को अन्य किस नाम से जाना जाता हैं?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि
उत्तर: (ख) पश्चिमी घाट|
(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित हैं?
(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव
उत्तर: (ख) भारत तथा श्रीलंका|
(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन - से हैं?
(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव
उत्तर: (ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह|
(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रुंखला कौन - सी हैं?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय
उत्तर: (क) अरावली|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: भारत का क्षेत्रफल कितना हैं|
उत्तर: भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी हैं|
प्रश्न: उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक का क्षेत्रफल कितना हैं|
उत्तर: उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तार लगभग 3,200 कि.मी. हैं तथा पूर्व में अरूणाचल प्रदेश स होकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2.900 कि.मी. तक हैं|
प्रश्न: भारत देश में कितने राज्य और कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं|
उत्तर: भारत देश में कुल 29 राज्य एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं|
प्रश्न: भारत का 29वाँ राज्य कब और कौन सा था|
उत्तर: भारत का 29वाँ राज्य 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्य बना था|
प्रश्न: भारत की राजधानी कौन सी हैं|
उत्तर: दिल्ली भारत की राजधानी हैं|
प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन सा हैं|
उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा हैं|
प्रश्न: उत्तर में स्थित श्रुंखला कौन सी हैं|
उत्तर: उत्तर में स्थित श्रुंखला वृहत हिमालय या हिमादी कहते हैं|
प्रश्न: दक्षिण में स्थित श्रुंखला कौन सी हैं|
उत्तर: मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित हैं|
प्रश्न: हिमालय के दक्षिण में कौन सा मैदान हैं|
उत्तर: हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित हैं|
प्रश्न: भारत के पश्चिम भाग में कौन सा मरूस्थल कौन सा हैं|
उत्तर: भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महारूस्थल स्थित हैं|
प्रश्न: उत्तर मैदानों के दक्षिण में कौन सा पठार हैं|
उत्तर: उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित हैं|
प्रश्न: विश्व का सबसे पुराना श्रुंखला कौन सा हैं|
उत्तर: अरावली श्रुंखला स्थित हैं, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रुंखला हैं|
प्रश्न: भारत में कितने द्वीपसमूह हैं|
उत्तर: भारत में दो द्वीपसमूह हैं -
1. लक्षद्वीप समूह
2. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
Chapter 1. सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2. ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3. पृथ्वी की गतियाँ
Chapter 4. मानचित्र
Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप
Chapter 7. हमारा देश भारत
Chapter 8. भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी
sponser's ads