Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- पृथ्वी की सतह ऐसी हैं जिसमें पर्यावरण के तीन महत्त्वपूर्ण घटक आपस में मिलते हैं तथा एक दूसरे को प्रभावित करते हैं| पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता हैं|
- गैस की परतें, जो पृथ्वी को चारों और से घेरती हैं उसे वायुमंडल कहा जाता हैं|
- पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता हैं जिसे जलमंडल कहा जाता हैं|
- पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता हैं| बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता है तथा बड़े जलाध्यों को महासागरीय बेसिन के नाम से जाना जाता हैं|
- विश्व का सबसे ऊँचा शिखर माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से 8,848 मीटर ऊँचा हैं|
- विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का मेरियाना गर्त हैं, जिसकी गहराई 11,022 मीटर हैं|
- पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं - ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग हैं| ये महाद्वीप हैं - एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका|
- एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप हैं| यह पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग में फैला हैं|
- यूरोप एशिया से बहुत छोटा हैं| यह महाद्वीप एशिया के पशिचम में स्थित हैं|
- अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं|
- उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं| यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुंडा हैं जिसे पनामा स्थ्लसंधि कहा जाता हैं|
- दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं| इसके पूर्ण एवं पश्चिम में कौन से दो महासागर स्थित हैं?
- आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप हैं, जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं|
- यह चरों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से घिरा हैं| इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता हैं|
- अंटार्कटिका एक बहुत बड़ा महाद्वीप हैं, जो कि दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं| दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित हैं| चूंकि यह दक्षिण ध्रुव क्षेत्र में स्थित हैं, इसलिए यह हमेशा मोती बर्फ की परतों से ढका रहता हैं| यहाँ किसी भी प्रकार का स्थायी मानव निवास नहीं हैं| बहुत से देशों के शोध केंद्र यहाँ स्थित हैं| भारत के भी शोध संसधान यहाँ हैं| इनके नाम हैं मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री|
- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता हैं| पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल हैं| जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित हैं| इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलों, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं|
- महासागरीय जल हमेशा गतिशील रहता हैं| तरंगें, ज्वार - भाटा तथा महासागरीय धाराएं महासागरीय जल की तीन मुख्य गतियाँ हैं|
- बड़े से छोटे आकर के आधार पर क्रमशः पाँच महासागर प्रमुख हैं - प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, दक्षिणी महासागर तथा आर्कटिक महासागर|
अभ्यास NCERT
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सक्षेप में दीजिए|
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन - कौन से हैं?
उत्तर: पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं:
(a) भूमंडल
(b) जलमंडल
(c) वायुमंडल
(d) जीवमंडल
(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए|
उत्तर: पृथ्वी के सात प्रमुख महाद्वीप हैं:
(a) एशिया
(b) यूरोप
(c) अफ्रीका
(d) उत्तरी अमेरिका
(e) दक्षिणी अमेरिका
(f) ऑस्ट्रेलिया
(g) अंटार्कटिका
(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों|
उत्तर: पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित दो महाद्वीप हैं:
(a) आस्ट्रेलिया
(b) अंटार्कटिका
(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए|
उत्तर: वायुमंडल की पाँच विभिन्न परतें हैं| उनके नाम निम्नलिखित हैं -
(a) क्षोभमंडल
(b) समतापमंडल
(c) मध्य्मंडल
(d) आयनमंडल
(e) बहिर्मंडल
(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर: पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता हैं, क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हैं और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती हैं|
(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर: स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता हैं इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्थ कहा जाता हैं|
(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
उत्तर: जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग हैं| यह वह भाग हैं जहाँ जीवन मौजूद हैं| यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ पायी जाती हैं| मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक - दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं| इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) कौन सी पर्वत श्रंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती हैं?
(क) एंडीज
(ख) हिमालय
(ग) यूराल
उत्तर: (ग) यूराल|
(ii) उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुडा हैं?
(क) स्थलासंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर
उत्तर: (क) स्थलासंधि|
(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वधिक हैं?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन - डाइऑक्साइड
उत्तर: (क) नाइट्रोजन|
(iv) प्रथवी का कौन - सा भाग ठोस चट्टानों का बना हैं?
(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) थलमंडल
उत्तर: (ग) थलमंडल|
(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन - सा हैं?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया
उत्तर: (ख) एशिया|
प्रश्न: खाली स्थान भरें -
1. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग _________ प्रशांत महासागर में स्थित हैं|
2. __________ महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया हैं|
3. __________ स्थल, जल एवं हवा का एक सिमित भाग हैं, जो जीवन के लिए सहायक हैं|
4. यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ __________ कहा जाता हैं|
5. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ___________ हैं|
उत्तर:
1. मेरियाना गर्त|
2. हिंद|
3. जीवमंडल|
4. यूरेशिया|
5. माउंट एवरेस्ट|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: भूमंडल किसे कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की सतह ऐसी हैं जिसमें पर्यावरण के तीन महत्त्वपूर्ण घटक आपस में मिलते हैं तथा एक दूसरे को प्रभावित करते हैं| पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहते हैं|
प्रश्न: वायुमंडल किसे कहा जाता हैं|
उत्तर: गेंस की परतें, जो पृथ्वी को चारों और से घेरती हैं उसे वायुमंडल कहा जाता हैं|
प्रश्न: जलमंडल किसे कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता हैं जिसे जलमंडल कहा जाता हैं| जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ: जैसे - बर्फ, जल एवं जलवाष्प सम्मिलित हैं|
प्रश्न: महाद्वीपों किसे कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता हैं| बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता हैं|
प्रश्न: महासागरीय बेसिन किसे कहते हैं|
उत्तर: बड़े जलाशयों को महासागरीय बेसिन कहा जाता हैं|
प्रश्न: पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं|
उत्तर: पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं - एशिया, यूरोप, अफीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका|
प्रश्न: एशिया के सबसे छोटे मह्द्विप की व्याख्या कीजिए|
उत्तर: यूरोप एशिया से बहुत छोटा हैं| यह महाद्वीप एशिया के पश्चिम में स्थित हैं| आर्कटिक वृत्त इससे गुजरता हैं| यह तीन तरफ से जल से घिरा हैं|
प्रश्न: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप का व्याख्या कीजिए|
उत्तर: अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं| विषुवत्त वृत्त या 0o अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजराती हैं| अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं|
प्रश्न: विश्व के तीसरे सबसे बड़े महाद्वीप का नाम बताइए|
उत्तर: उत्तर अमेरिका|
प्रश्न: विश्व के सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा हैं|
उत्तर: आस्ट्रेलिया|
प्रश्न: वायुमंडल किसे कहते हैं|
उत्तर: हमारी पृथ्वी चारों और से से गैंस की एक परत से घिरी हुई हैं, जिसे वायुमंडल कहा जाता हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
Chapter 1. सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2. ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3. पृथ्वी की गतियाँ
Chapter 4. मानचित्र
Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप
Chapter 7. हमारा देश भारत
Chapter 8. भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी
sponser's ads