Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- दूसरी या बाह्र प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया हैं|
- पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं|
- कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी राहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं उन्हें हिमानी कहा जाता हैं|
- पर्वत एक रेखा के क्रम में भी व्यवस्थित हो सकते हैं जिसे श्रुंखला कहते हैं|
- पर्वत तीन प्रकार के होते हैं - वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत तथा ज्लावामुखी पर्वत|
- पठार उठी एवं सपाट भूमि होती हैं| यह आस - पास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता हैं तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता हैं| किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढाल खड़े होते हैं|
- पठारों की उंचाई प्राय: कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती हैं|
- तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार हैं, जिसके उंचाई माध्य समुद्र तल से 4,000 से 6,000 मीटर तक हैं|
अभ्यास NCERT
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नोत्तर के उत्तर संक्षेप में दीजिए|
(i) प्रमुख स्थलरुप कौन - कौन से हैं?
उत्तर: प्रमुख स्थलरुप हैं:
(a) प्रमुख स्थलरुप
(b) पठार
(c) मैदान
(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर हैं?
उत्तर: पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता हैं, जबकि पठार का उपरी भाग मेज के समान सपाट तथा आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता हैं|
पर्वत का उदाहरण - हिमालय पर्वत|
पठार का उदाहरण - दक्कन का पठार|
(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रक्रार कौन - कौन से हैं?
उत्तर: पर्वतों के तीन प्रक्रार होते हैं -
(a) वलित पर्वत
(b) भ्रंशोंत्थ पर्वत
(c) ज्लावामुखी पर्वत
(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रक्रार उपयोगी हैं?
उत्तर: मनुष्यों के लिए पर्वत निम्न प्रक्रार से उपयोगी हैं -
- पर्वत जल संग्रहागार होते हैं| बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानियों में होता हैं|
- पर्वतों से प्राप्त जल द्वारा बिजली उत्पन्न की जाती हैं|
- पर्वतों से प्राप्त जल सिंचाई तथा पीने के लिए प्रयोग किया जाता हैं|
- पर्वतों में अलग - अलग प्रक्रार की वनस्पतियाँ तथा जीव - जंतु पार जाते हैं|
- पर्यटन को बढ़ावा देते हैं|
(v) मैदानों का निर्माण किस प्रक्रार होता हैं|
उत्तर: नदियों और उनकी सहायक नदियों के द्वारा मैदान बने हैं| नदियाँ पर्वतों के ढालों पर नीचे की और बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं| वे अपरदित पदार्था को अपने साथ आगे की और ले जाती है और अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्था: जैसे - पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं| इन्ही निक्षेपों से मैदान का निर्माण होता हैं|
(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?
उत्तर: मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं| जहाँ परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता हैं| इसलिए ये मैदान विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं|
(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती हैं, क्यों?
उत्तर: कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं| पर्वतों का धरातल खाड़ी ढाल वाला होता हैं तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं|
(क) ऊँचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता
उत्तर: (क) ऊँचाई|
(ii) हिमानी कहा पाई जाती हैं?
(क) पर्वतों में
(ख) मैदानों में
(ग) पठारों में
उत्तर: (क) पर्वतों मे|
(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित हैं?
(क) केन्या
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) भारत
उत्तर: (ग) भारत|
(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती हैं|
(क) दक्षिणी अमेरिका
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) चीन
उत्तर: (ग) चीन|
(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रुंखला कौन - सी हैं?
(क) एंडीज
(ख) आल्प्स
(ग) राॅकीज़
उत्तर: (ख) आल्प्स|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: स्थल के बनने एवं टूटने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं|
उत्तर: स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया को दूसरी या बाह्र प्रक्रिया कहते हैं|
प्रश्न: पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को क्या कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जानब को अपरदन कहते हैं| तथा अपरदन की क्रिया से सतह नीची हो जाती हैं|
प्रश्न: हिमानी किसे कहते हैं|
उत्तर: कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं| उन्हें हिमानी कहा जाता हैं
प्रश्न: श्रुंखला किसे कहते हैं|
उत्तर: पर्वत एक रेखा के क्रम में भी व्यवस्थित हो सकते हैं जिसे श्रुंखला कहा जाता हैं|
प्रश्न: पर्वत कितने प्रकार के होते हैं|
उत्तर: पर्वत के तीन प्रकार के होते हैं-
1. वलित पर्वत
2. भ्रंशोत्थ पर्वत
3. ज्लावामुखी पर्वत
प्रश्न: भ्रंशोत्थ पर्वत का निर्माण कैसे होता हैं|
उत्तर: जब बहुत बड़ा भाग टूट जाता हैं तथा ऊधर्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता हैं तब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता हैं| ऊपर उठे हुए खंड को उत्खंड तथा नीचे धँसे हुए खण्डों को द्रोणिका भ्रंश कहा जाता हैं|
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा पठार कौन - सा हैं|
उत्तर: तिब्बत का पठार विश्व का सबसे बड़ा पठार हैं, जिअकी ऊँचाई माध्य समुद्र तल से 4,000 से 6,000 मीटर तक हैं|
प्रश्न: सोना एवं हीरों के खनन के लिए कौन सा प्रसिद्ध पठार कौन - सा हैं|
उत्तर: अफ्रीका का पठार सोना एवं हीरों के खनन के लिए प्रसिद्ध हैं|
प्रश्न: भारत का कौन - सा पठार खनिज के लिए भण्डार के लिए प्रसिद्ध हैं|
उत्तर: भारत में छोटानागपुर के पठार में लोहा, कोयल तथा मैंगनीज के बहुत बड़े भण्डार पाए जाते हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
Chapter 1. सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2. ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3. पृथ्वी की गतियाँ
Chapter 4. मानचित्र
Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप
Chapter 7. हमारा देश भारत
Chapter 8. भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी
sponser's ads