Chapter 4. मानचित्र Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न
Chapter 4. मानचित्र Geography class 6 exercise अतिरिक्त प्रश्न ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 6th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय - समीक्षा:
- जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे - अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गावों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं तो यह हमारे लिए उतना उपयोगी साबित नहीं होता हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग करते हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग कारते हैं| मानचित्र पृथ्वी की सतह या उसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र हैं|
- पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों : पर्वतों, पठारों, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्र को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता हैं|
- राज्यों, नगरों, शहरों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता हैं|
- कुछ मानचित्र विशेष जानकारियों प्रदान करते हैं : जैसे - सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उघोगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि| इस प्रकार के मानचित्र को थिमैतिक मानचित्र कहा जाता हैं|
- मानचित्र के तीन घटक हैं: दूरी, दिशा और प्रतीक|
- जब बड़े मानचित्र वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज़ पर दिखाना होता हैं, तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं| उदाहरण के लिए, मानचित्र पर 5 सेमी., स्थल के 500 किमी. को दर्शाता हैं| इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं|
- एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता हैं|
अभ्यास NCERT
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए|
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन - कौन से हैं?
उत्तर: मानचित्र के तीन घटक हैं - दूरी, दिशा और प्रतीक|
(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन - कौन से हैं?
उत्तर: चार मुख्य दिशाओं को उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता हैं|
(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता हैं|
(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर: जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग: जैसे - अपने देश, राज्यों, शहरों तथा गाँवों के विषय में अध्ययन करना चाहते हैं जो ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र हमारे लिए ज्यादा उपयोगी साबित होता हैं|
(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएं|
उत्तर: मनाचित्र एवं खाका में अन्तर -
मानचित्र :
- यह पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र हैं|
- मानचित्रों से बहुत ज्यादा जानकारियाँ प्राप्त होती हैं|
- इसमें रूढ़ प्रतीकों का प्रयोग किया जाता हैं|
खाका :
- यह एक छोटे का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र हैं|
- वे जानकारियाँ मिलाती हैं जिन्हें हम कभी - कभी जानना चाहते हैं|
- इसमें लंबाई एवं चौड़ाई का प्रयोग किया जाता हैं|
(vi) कौन - सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं?
उत्तर: बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं|
(vii) प्रतीक किस प्रक्रार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर: किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रक्रार में विभिन्न आकृतियों: जैसे - भवनों, सडकों, पुलों, वृक्षों रेल की पटारियों इत्यादि को दिखाना संभव नहीं होता हैं| अत: इन्हें अनेक प्रतीक द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं| ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं| इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता हैं तथा इनका अध्ययन करना आसान होता हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए:
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं|
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मनामानाचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र
उत्तर: (ख) थिमैटिक मनामानाचित्र|
(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता हैं|
(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों
उत्तर: (क) जलाशयों|
(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता हैं|
(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पाता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए
उत्तर: (ख) मुख्य दिशा का पाता लगाने के लिए|
(iv) पैमाना आवश्यक हैं
(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए|
उत्तर: (क) मानचित्र के लिए|
अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे - अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गाँवों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं तो यह हमारे लिए उतना उपयोगी सबित नहीं होता हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग साबित नहीं होता हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग करते हैं| मानचित्र पृथ्वी की सतह या उसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया एक चित्र हैं| लेकिन एक गोलाकार सतह को पूरी तरह से चपटा करना असंभव हैं|
प्रश्न: भौतिक या उच्चावच मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों: जैसे - पर्वतों, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्र को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: राजनीतिक मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं कों दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: थिमैटिक मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: कुछ मानचित्र विशेष जानकारियाँ प्रदान करते हैं: जैसे - सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वं तथा उघोगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि| इस इस प्रकार के मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: मानचित्र के कितने घटक होते हैं|
उत्तर: मानचित्र के तीन घटक होते हैं - दूरी, दिशा और प्रतीक|
प्रश्न: छोटे पैमाने वाला मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: जब बड़े मानचित्र वाले भागों जैसे - महाद्वीपों या देशों को कागज़ पर दिखाना होता हैं, तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं| उदाहरण के लिए, मनाचित्र पर 5 सेमी., स्थल के 500 किमी. को दर्शाता हैं इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं|
प्रश्न: उत्तर रेखा किसे कहते हैं|
उत्तर: अधिकतर मानचित्रों में ऊपर दाहिनी तरफ तीर का निशान बना होता हैं, जिसके ऊपर अक्षर उ. लिखा होता हैं| यह तीर का निशान उत्तर दिशा को दर्शाता हैं| इसे उत्तर रेखा कहा जाता हैं|
प्रश्न: रेखाचित्र मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: अपने घर के रास्ते को बताने के लिए एक कच्चा आरेखण बना सकता हैं| इस प्रकार कच्चे आरेख को बिना पैमाने की सहायता से खींचा जाता हैं तथा इसे रेखाचित्र मानचित्र कहते हैं|
प्रश्न:खाका किसे कहते हैं|
उत्तर: एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
Chapter 1. सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2. ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3. पृथ्वी की गतियाँ
Chapter 4. मानचित्र
Chapter 5. पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6. पृथ्वी के प्रमुख स्थलस्वरुप
Chapter 7. हमारा देश भारत
Chapter 8. भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी
sponser's ads