9. त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग Mathematics class 10 exercise प्रश्नावली 9.3
9. त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग Mathematics class 10 exercise प्रश्नावली 9.3 ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium
प्रश्नावली 9.1
अध्याय 9. त्रिकोणमिति के अनुप्रयोग
Q1. सर्कस का एक कलाकार एक 20 m लंबी डोर पर चढ़ रहा है जो अच्छी तरह से तनी हुई है और भूमि पर सीधे लगे खंभे के शिखर से बंध हुआ है। यदि भूमि स्तर के साथ डोर द्वारा बनाया गया कोण 30° का हो तो खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए (देखिए आकृति)|
Solution:
माना खंभे की ऊँचाई = h मीटर
डोरी की लंबाई = 20 मीटर
θ = 30०
समकोण त्रिभुज ABC में;
Q2. आँधी आने से एक पेड़ टूट जाता है और टूटा हुआ भाग इस तरह मुड़ जाता है कि पेड़ का शिखर जमीन को छूने लगता है और इसके साथ 30० का कोण बनाता है। पेड़ के पाद-बिंदु की दूरी, जहाँ पेड़ का शिखर जमीन को छूता है, 8 m है। पेड़ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना पेड़ की ऊँचाई BC’ है और पेड़ बिंदु A से टूटकर
जमीन पर बिंदु C पर झुकी है |
θ = 30°, BC = 8 m
समकोण त्रिभुज ABC में, AB भुजा के लिए,
Q3. एक ठेकेदार बच्चों को खेलने के लिए एक पार्क में दो फिसलनपट्टी लगाना चाहती है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वह एक ऐसी फिसलनपट्टी लगाना चाहती है जिसका शिखर 1.5 m की ऊँचाई पर हो और भूमि के साथ 30° के कोण पर झुका हुआ हो, जबकि इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वह 3 m की ऊँचाई पर एक अधिक ढाल की फिसलनपट्टी लगाना चाहती है, जो भूमि के साथ 60° का कोण बनाती हो। प्रत्येक स्थिति में फिसलनपट्टी की लंबाई क्या होनी चाहिए?
Solution:
Q4. भूमि के एक बिंदु से, जो मीनार के पाद-बिंदु से 30 m की दूरी पर है, मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना मीनार AB की ऊँचाई = h मीटर
बिंदु C से मीनार के पाद बिंदु B की दुरी = 30 m
समकोण ΔABC में,
Q5. भूमि से 60 m की ऊँचाई पर एक पतंग उड़ रही है। पतंग में लगी डोरी को अस्थायी रूप से भूमि के एक बिंदु से बांध् दिया गया है। भूमि के साथ डोरी का झुकाव 60° है। यह मानकर कि डोरी में कोई ढील नहीं है, डोरी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
Q6. 1.5 m लंबा एक लड़का 30 m ऊँचे एक भवन से कुछ दूरी पर खड़ा है। जब वह ऊँचे भवन की ओर जाता है तब उसकी आँख से भवन के शिखर का उन्नयन कोण 30° से 60° हो जाता है। बताइए कि वह भवन की ओर कितनी दूरी तक चलकर गया है।
Solution:
माना कि वह लड़का x m दूर भवन की ओर गया |
लडके ऊंचाई छोड़कर भवन की ऊंचाई (AB) = 30 m - 1.5 m
= 28.5 m
समकोण त्रिभुज ABC में,
Q7. भूमि के एक बिंदु से एक 20 m ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः 45° और 60° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना संचार मीनार की ऊंचाई (AD) = h m
भवन की ऊंचाई (DC) = 20 m
माना भूमि पर वह बिंदु B है |
भवन सहित मीनार की ऊंचाई (AC) = (20 + h) m
समकोण त्रिभुज BCD में,
Q8. एक पेडस्टल के शिखर पर एक 1.6 m ऊँची मूर्ति लगी है। भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और उसी ¯बदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण 45° है। पेडस्टल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना पेडस्टल की ऊंचाई h मीटर है |
मूर्ति की ऊंचाई = 1.6 m
समकोण त्रिभुज BCD में,
Q9. एक मीनार के पाद-बिंदु से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण 30o है और भवन के
पाद-बिंदु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° है। यदि मीनार 50m ऊँची हो, तो भवन की
ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना भवन की ऊंचाई = h m
समकोण त्रिभुज ABC में,
Q10. एक 80 m चैड़ी सड़क के दोनों ओर आमने-सामने समान लंबाई वाले दो खंभे लगे हुए हैं। इन दोनों खंभों के बीच सड़क के एक बिंदु से खंभों के शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः 60° और 30° है। खंभों की ऊँचाई और खंभों से बिंदु की दूरी ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना भूमि पर वह बिंदु B है |
और खंभों की ऊंचाई = h मीo,
B बिंदु से एक खंभे की दुरी = x m
तो दुसरे खंभे की दुरी = (80 - x) m
समकोण त्रिभुज ABC में,
Q11. एक नहर के एक तट पर एक टीवी टॉवर उर्ध्वार्धर खड़ा है टॉवर के ठीक सामने दूसरे तट के एक अन्य बिंदु से टॉवर के शिखर का उन्नयन कोण 60° है। इसी तट पर इस बिंदु से 20 m दूर और इस बिंदु को मीनार के पाद से मिलाने वाली रेखा पर स्थित एक अन्य बिंदु से टावर के शिखर का उन्नयन कोण 30° है । टॉवर की ऊँचाई और नहर की चैड़ाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना टॉवर (AB) की ऊंचाई = h मीo
नहर BC की चौड़ाई = x मीo
समकोण त्रिभुज ABC में,
Q12. 7 m ऊँचे भवन के शिखर से एक केबल टावर के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और इसके पाद का अवनमन कोण 45o है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना टॉवर की ऊँचाई = h मीटर
भवन DE की ऊंचाई = 7 मीo
DE = BC = 7 मीo
AB की लंबाई = h - 7 मीo
समकोण त्रिभुज EDC में,
Q13. समुद्र-तल से 75 m ऊँची लाइट हाउस के शिखर से देखने पर दो समुद्री जहाजों के अवनमन कोण 30° और 45° हैं। यदि लाइट हाउस के एक ही ओर एक जहाज दूसरे जहाज के ठीक पीछे हो तो दो जहाजों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना दो जहाजों A तथा B है
जिनका अवनमन कोण क्रमश: 45° और 30° है |
लाइट-हाउस DC की ऊंचाई = 75 m
चूँकि अवनमन कोण उन्नयन कोण के बराबर होता है |
∴ ∠DAC = 45o और ∠DBC = 30o
Q14. 1.2 m लंबी एक लड़की भूमि से 88.2 m की ऊँचाई पर एक क्षैतिज रेखा में हवा में उड़ रहे गुब्बारे को देखती है। किसी भी क्षण लड़की की आँख से गुब्बारे का उन्नयन कोण 60° है। कुछ समय बाद उन्नयन कोण घटकर 30° हो जाता है | इस अन्तराल के दौरान गुब्बारे द्वारा तय की गयी दुरी ज्ञात कीजिए |
Solution:
लड़की की ऊंचाई = 1.2 m
भूमि से गुब्बारे की ऊंचाई = 88.2 m
लड़की को छोड़कर गुब्बारे की ऊंचाई = 88.2 - 1.2
AB = DE = 87.0 m
तय दुरी = BE
समकोण DABC में,
अर्थात इस अन्तराल के दौरान गुब्बारे द्वारा तय की गयी दुरी 87√3 m है |
Q15. एक सीध राजमार्ग एक मीनार के पाद तक जाता है। मीनार के शिखर पर खड़ा एक आदमी एक कार को 30° के अवनमन कोण पर देखता है जो कि मीनार के पाद की ओर एक समान चाल से जाता है। छः सेकंड बाद कार का अवनमन कोण 60° हो गया। इस बिंदु से मीनार के पाद तक पहुँचने में कार द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
Solution:
माना कार को बिंदु C से मीनार के पाद B तक पहुँचने में x सेकेण्ड लगता है |
Q16. मीनार के आधर से और एक सरल रेखा में 4 m और 9 m की दूरी पर स्थित दो ¯बदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक कोण हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 6 m है।
Solution:
माना मीनार की ऊँचाई = h मीटर है |
समकोण त्रिभुज ABC में,
✰ ✰✰ ✲ ✲✲✱✱✱ ✲✲✲✰✰
प्रश्नावली 9.2
प्रश्नावली 9.3
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Mathematics Chapter List
1. वास्तविक संख्याएँ
2. बहुपद
3. दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म
4. द्विघात समीकरण
5. समान्तर श्रेढ़ी
6. त्रिभुज
7. निर्देशांक ज्यामिति
8. त्रिकोणमिति का परिचय
9. त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग
10. वृत्त
11. रचनाएँ
12. वृतों से सम्बंधित क्षेत्रफल
13. पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
14. सांख्यिकी
15. प्रायिकता
sponser's ads