Chapter 3. समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व Political Science-I class 12 exercise page 3
Chapter 3. समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व Political Science-I class 12 exercise page 3 ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 12th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय समीक्षा
- शीतयुद्ध का अंत हो गया तथा अमरीका विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरा, अमरीका प्रभुत्व एक धुर्वीय विश्व का युद आरंभ हुआ |
- नयी विश्व व्यवस्था की शुरुआत हुई, संयुक्त राष्ट्र संघ द्रारा इराक के विरूद्र बल प्रयोग की अनुमति दिए जाने की अमरीका राष्ट्रपति जार्ज बुश ने नई विश्व व्यवस्था की संज्ञा दी |
- दुसरो के व्यवहार को प्रभावित या नियंत्रण करने की क्षमता जिससे के हम उनसे मनचाहा काम कर सके - वचर्स्व या आधिपत्त्य कहलाता है |
- इतिहास हमे बत्ताता है कि विश्व में किसी भी देश का वर्चश्व स्थाई नहीं रह सकता |
- विश्व राजनीति में विभिन्न देश या देशों के समूह ताकत पाने और कायम रखने की लगातार कोशिश करते है |
- यह ताकत सैन्य प्रभुत्व, आथिर्क शक्ति, राजनितिक रुतबे और साँस्कृतिक विकास के रूप में होती है |
- अमेरिका वर्चस्व की शुरुआत सोवियत रूप के 1991 के विघटन के बाद हुई |
- लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका विश्व के सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरा था |
- अमेरिका द्वारा जापान के विरुद्ध परमाणु बम का प्रयोग |
- युद के दौरान अमरीका का निर्यात बढ़ा व विश्व की सबसे बड़ी आथिर्क शक्ति बन गया |
- विश्व पर वचर्स्व का प्रभाव : इराक ने कुवैत पर हमला किया संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कुवैत को मुक्त करने का फैशला लिया |
- UN ने इसे ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म सैनिक अभियान का नाम दिया |
- संयुक्त राष्ट्रसंघ की आड़ में यह अमेरिका अभियान था इसकी सेना के प्रमुख जनरल नार्मन श्वार्जकांव थे |
- 34 देशों की सेना में 75 प्रतिशत सैनिक अमेरिका के थे | इराक की हार हुई इसके अतिरिक्त समुद्री मार्ग, उदारीकरण, सी.बी,टी, विश्व बैंक, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, आथिर्क प्रतिबंधो द्वारा प्रभाव डालना आदि |
- प्रथम खाड़ी युद्ध के द्वारा अमेरिका अपनी शक्ति का प्रदशर्न किया इसे कम्यूटर युद्ध की संज्ञा दी तथा ''वीडियो गेम वार'' भी कहा जाता है |
- 1992-2000 चुनावे में बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति निवार्चित हुई उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मामलों में दिलचस्पी नहीं दिखाई |
- 1999 में युगोस्लाविया पर सैन्य कार्यवाही की गई जबकि वहाँ अलबानियाई लोगो ने आन्दोलन किया इसको दबाने के लिए नाटो सेनाओ ने को सोवो पर अपना कब्जा किया |
- 1998 में नैरोबी (केन्या) तथा दारे-सलाम (तंजानिया) के अमेरिकी दूतावासों पर बमबारी हुई इसका जिम्मेदार अलकायदा आतकं वादी इस्लामी संगठन को माना गया। इसके प्रतिशोध् में अमेरिकन राष्ट्रपति ने ‘‘आपरेशन इनपफाइनाइट रीच’’ का आदेश दिया इसके अन्तर्गत सूडान और अफगानिस्तान में अलकायदा के ठिकानों पर क्रूज मिसाइलो से बमबारी की गई। इसकी जानकारी अमेरिका ने UN को भी नहीं दी।
- 11 सितम्बर 2001आतंकवादी घटना के विरुद्र, आपरेशन एंड्यूरिन फ्रीडम ' चलाया |
- इस आपरेशन में अमरीकन ने सभी देशो को विश्व से आतंवाद का सफाया करने में योगदान करने को कहा | इसे 9/11की घटना से जाना जाता है |
- यह घटना अमरीकन की शक्ति और उसके वचर्स्व को खुली चुनौती थी |
- इस आपरेशन में अमरीकन ने 'अलकायदा' और अफगानिस्तान के तालिबान को निशान बनाया |
- 9/11 की घटना का प्रभुत्व अलकायदा के ओसामा बिन लादने के द्वारा निर्देशित थी |
- 19 मार्च 2003 इराक पर आक्रमण UN की अनुमति के बिना आक्रमण किया | सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों फ्रांस, रूस और चीन ने भी इसकी आलोचना की वास्तव में अमरीकन इराक में सद्दाम हुसैन के शासन को समाप्त करना, अपनी पसंद की सरकार स्थापित करना तथा इराक के तेल भंडार पर नियत्रण कारन था | इसे ' आपरेशन इराकी फ्रीडम 'कहा गया |
- सद्दाम हुसैन को बंदी बनाया, उस पर मुक़दमा चला, दिसम्बर 2006 में उसे फांसी दे दी गई |
- अमरीकन एक मात्र महाशक्ति के रूप में है उसने राजनीति को अपनी इच्छानुसार चलाने के प्रयास किये, अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं, संगठनों के परवाह नही की अपनी बात मनवाने के प्रयास किये? परन्तु यह दादागिरी कहीं भी गांव, नगर, प्रान्त राष्ट्र तथा विश्व मे अधिक दिन नहीं चलती उसे चुनौती मिलती है|
- अमरीकन शक्ति के रास्ते में अवरोध : अमरीका की संस्थागत बनावट है | यहां शासन के तीन अंगो के बीच शक्ति का बंटवारा है | कार्यपालिका द्वारा सैन्य शक्ति पर अंकुश लगाने का काम करती है | अमरीकी समाज जो अपनी प्रकृति में उन्मुक्त है | अमरीका के विदेशी सैन्य-अभियानों पर अंकुश रखना में बड़ी भूमिका निभाती है |
- नोटों (उतरी अटलांटिक ट्रीटी आग्र्नैजेशन) इन देशो में बाजारमूलक अर्थव्यवस्था चलती है |
- नोटों में शामिल देश अमेरिका के वचर्स्व पर अंकुश लगा सकते है |
- भारत-अमेरिका संबंध-सोवियत संघ के पतन के बाद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का उदारीकरण करने तथा वैशिवक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का फैसला किया |
- इस नीति द्वारा आथिर्क वृद्धि दर के कारण भारत अमेरिका समेत कई देशों के लिए आर्थिक सहयोगी बन गया है |
- भारत-अमरीकी संबंधों के बीच दो नई बाते उभरी इन बातों का संबंध प्रौद्योगिकी और अमरीकी में बसे अनिवासी भारतीयों से है |
NCERT हल (अभ्यास)
Q1. वर्चस्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) इसका अर्थ किसी एक देश की अगुआई या प्राबल्य है।
(ख) इस शब्द का इस्तेमाल प्राचीन यूनान में एथेंस की प्रधनता को चिहिंत करने वेफ लिए किया
जाता था।
(ग) वर्चस्वशील देश की सैन्यशक्ति अजेय होती है।
(घ) वर्चस्व की स्थिति नियत होती है। जिसने एक बार वर्चस्व कायम कर लिया उसने हमेशा के लिए वर्चस्व कायम कर लिया।
उत्तर :
(घ)
Q2. समकालीन विश्व-व्यवस्था वेफ बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) ऐसी कोई विश्व-सरकार मौजूद नहीं जो देशों वेफ व्यवहार पर अंवुफश रख सके।
(ख) अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अमरीका की चलती है।
(ग) विभिन्न देश एक-दूसरे पर बल-प्रयोग कर रहे हैं।
(घ) जो देश अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं उन्हें संयुक्त राष्ट्रसंघ कठोर दंड देता है।
उत्तर :
(क)
Q3. ऑपरेशन इराकी फ्रीडम’ (इराकी मुक्ति अभियान) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन
गलत है?
(क) इराक पर हमला करने के इच्छुक अमरीकी अगुआई वाले गठबंधन में 40 से ज्यादा देश
शामिल हुए।
(ख) इराक पर हमले का कारण बताते हुए कहा गया कि यह हमला इराक को सामूहिक संहार के
हथियार बनाने से रोकने के लिए किया जा रहा है।
(ग) इस कार्रवाई से पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनुमति ले ली गई थी।
(घ) अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन को इराकी सेना से तगड़ी चुनौती नहीं मिली।
उत्तर :
(ग)
Q4. इस अध्याय में वर्चस्व के तीन अर्थ बताए गए हैं। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण बतायें। ये
उदाहरण इस अध्याय में बताए गए उदाहरणों से अलग होने चाहिए।
उत्तर :
वर्चस्व के तीन अर्थ निम्न है-
(a) सैन्य शक्ति में वर्चस्व
(b) ढांचागत ताकत के अर्थ में वर्चस्व
(c) सांस्कृतिक अर्थ में वर्चस्व
इन तीन वर्चस्व के निम्नलिखित उदाहरण दिए जा सकते है -
(1) अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के कारण लोगों का जीवन पूरी तरह सुरक्षित नही है |
(2) आधुनिक विश्व के लोग इन्टरनेट के माध्यम से एक- दूसरे से जुड़े हुए है, जोकि अमेरिका के ढांचागत वर्चस्व का उदाहरण है |
(3) टेलीविजन के माध्यम से हम अधिकांश वे कार्यक्रम एवं फ़िल्में ही देखते है, जिन्हें अमेरिका में या उनके लोगों द्वारा तैयार किया गया हुआ होता है | यह अमेरिका के सांस्कृतिक वर्चस्व का उदाहरण है |
Q5. उन तीन बातों का जिक्र करें जिनसे साबित होता है कि शीतययुद्ध की समाप्ति के बाद
अमरीकी प्रभुत्व का स्वभाव बदला है और शीतययुद्ध के वर्षों वेफ अमरीकी प्रभुत्व की तुलना में यह
अलग है।
उत्तर :
(1) शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका ने सम्पूर्ण विश्व पर अपना प्रभाव जमाया हुआ है |
(2) शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका ने विश्व के सभी महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठनों पर भी अपना दबदबा कायम किया है |
(3) शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका ने अफ़गानिस्तान, ईरान तथा इराक जैसे देशों में सैनिक हस्तक्षेप बढ़ा दिया है |
Q6. निम्नलिखित में मेल बैठायें |
(1) ऑपरेशन इनपफाइनाइट रीच
(2) ऑपरेशन इंड्यूरिंग फ्रीडम
(3) ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म
(4) ऑपरेशन इराकी फ्रीडम
(क) तालिबान और अल-कायदा वेफ खिलापफ जंग
(ख) इराक पर हमले वेफ इच्छुक देशों का गठबंधन
(ग) सूडान पर मिसाइल से हमला
(घ) प्रथम खाड़ी युद्ध
उत्तर :
(1) ओपरेशन इनफाइनाइट रीच - (ग) सूडान पर मिसाइल से हमला
(2) ऑपरेशन इन्ड्युरिंग फ्रीडम - (क) तालिवान और अल- कायदा के खिलाफ जंग
(3) ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म - (घ) प्रथम कड़ी युद्ध
(4) ऑपरेशन इराकी फ्रीडम - (ख) इराक पर हमले के इच्छुक देशों का गठबंधन |
Q7. अमेरीकी वर्चस्व की राह में कौन-से व्यवधान हैं। आपवेफ जानते इनमें से कौन-सा व्यवधान
आगामी दिनों में सबसे महत्त्वपूर्ण साबित होगा?
उत्तर :
Q8. भारत-अमरीका समझौते से संबंध्ति बहस के तीन अंश इस अध्याय में दिए गए हैं। इन्हें पढ़ें
और किसी एक अंश को आधर मानकर पूरा भाषण तैयार करें जिसमें भारत-अमरीकी संबंध् के बारे में
किसी एक रुख का समर्थन किया गया हो।
उत्तर :
शीतयुद्ध की समाप्ति के पश्चात विश्व राजनीती में बहुत महत्पूर्ण परिवर्तन आए है | सोवियत संघ के विघटन से विश्व दो- ध्रुवीय की अपेक्षा एकध्रुवीय हो गया है और विश्व राजनीती अमेरिका के इर्द- गिर्द होकर ही चलती है | ऐसे में भारत के राष्ट्रीय हितो के लिए यही अच्छा रहेगा की वह आने वाले समय में अमेरिका से सम्बन्ध अच्छे रख कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक लाभ उठाए |भारत ने हाल के कुछ वर्षो में a से कुछ ऐसे संधि या समझौते किये हैं, जिनसे दोनों के सम्बन्ध में लगातार सुधार आता है | उदहारण के लिए 2006 में अमेरिका एवं भारत के बीच किये गये असैनिक समझौते ने दोनों को और अधिक नजदीक ला दिया हैं |
Q9. यदि संसाधन संपन्न देश अमरीकी वर्चस्व का प्रतिकार नहीं कर सकते तो यह मानना अव्यावहारिक है कि अपेक्षाकृत छोटी और कमजोर राज्येतर संस्थाएं अमरीकी वर्चस्व का कोई प्रतिरोध कर पाएगी | इस कथन की जाँच करें और अपनी राय बटाएँ |
उत्तर :
page 3
एक अंकीय प्रश्न:
Q1. प्रथम खाड़ी युद्ध को आपरेशन के नाम से जाना जाता है ?
उतर:- '' आँपरेशन डेजर्ट स्टार्म ''|
Q2. अमरीका का आर्थिक वर्चस्वता को चुनोती कौन से देश डे रहे हैं ?
उतर:- भारत चीन और जापान |
Q3. समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व की शुरूआत कब हुई ?
उतर:- सोवियत संघ के विघटन के बाद |
Q4.प्रथम खाड़ी युद किन देशों के बीच लड़ा गया था ?
उतर:- इराक और लगभग उप देशो की एक संगठित फौज के बीज लड़ा गया था |
Q5. कौन-सा युध वीडियो गेमवर बन गया था ?
उतर:- प्रथम खाड़ी यद्द
Q6. राष्टपति किलाटनके समय कौन-सा आपरेशन हुआ था ?
उतर:- आपरेशन एनफाइनाइटरीच ''|
Q7. आतंकवाद के खिलाफ विश्वव्यापी युद के अंग के रूप में अमेरिका ने कौन सा आपरेशन
चलाया?
उतर :- आपरेशन एन्डयूरिगं फ्रीडम '|
Q8.हेीगमनी शब्द का अर्थ बताईए ?
उतर :-हेगेमनी शब्द से किसी एक राज्य के नेत्रित्व या प्रभुत्व की जानकारी मिलती है |
Q9.इंटरनेट किस परियोजना का परिणाम है ?
उतर :-इन्टरनेट अमेरिका सैन्य अनुसंधान परियोजना का परिणाम है |
Q10.बैड-वेगन नीति क्या है ?
उतर:- अमेरिका के वर्चस्व के विरोध में जाने के बजाज उसके तंत्र में रहते हुई अवसरों का फायदा
उठाना है
Q11.अमेरीका वर्चस्व से बचने का तरीका कौन-सा है ?
उतर:- अमेरिका वर्चस्व से बचने का तरीका अपने को छुपा लेने की नीति से है |
Q12.9/11,2001 में अमरीकी हमलो के लिए किस आतंकवादी को जिम्मेदार माना गया
उतर :- अलकायदा व तालिबान आतंकवादी संगठन |
Q13.इंटरनेट के जरिए वल्ड वाइड वेव का हेन्दी अर्थ बताइये?
उतर:- जगत-जोड़ता-जाल |
दो अंकीय प्रश्न
Q1.वर्चस्व का अर्थ समझाइए?
उतर:- स्मरणीय बिन्दु देखें |
Q2.बिल क्लिटन के समय (1992-2000) में विदेश नीति के विषय में बताइये ?
उतर:-लोकतंत्र को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन तथा विश्व-व्यापार जैसे' नरम मुद्दों पर ध्यान दिया गया |
Q3.भारत तथा अमरीका के बीच मित्रता को दर्शाने वाले किन्हीं दो तथ्यों को उजागर कीजिए?
उतर:-साफ्टवेयर के क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का 65 प्रतिशत अमरीका को जाता है | प्रौधोगिकी
के क्षेत्र की 15 प्रतिशत कंपनियों का प्रारंभ अमरीका में बसे भारतीयों ने किया है|
Q4.एमबीए क्या है?यह सबसे पहले कब और कहाँ प्रारंभ हुआ ?
उतर:- मास्टर आँफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की अकादमी डिग्री है |
Q5.अमरीकी वर्चस्व को नाटो कैसे सीमित करता है ?
उतर:-उतर स्मरणीय बिन्दु देखें
Q6.11सितम्बर 2001में अमेरिका में क्या घटना घटी ?
उतर:- 11 सितम्बर 2001 को अरब देशों द्वारा 19 अपरनकर्ताओं में चार अमरीकी व्यवसयिक
विमानों पर अधिकार कर लिया दो विमान वलर्ड ट्रेड सेंटर के उतर व दक्षिणी टावर से टकराए तीसरा
पेंटागन (USA का रक्षा विभाग मुख्यालय) से टकराया चौथा विमान पेन्सिल्वेनिया के खेत में गिरा |
Q7. समाज की उन्मुक्त-प्रकर्ति अमरीकी विदेशी सैनिक कार्यवाहियों पर अंकुश है ?
उतर:- अमरीकी समाज जो अपनी प्रक्रिति में उन्मुक्त है अमरीका के विदेशी सैन्य-अभियानों पर
अंकुश लगाती है |जैसे वियतनाम संघर्ष को अमरीका जनमत के प्रभाव के कारण ही समाप्त करना
पड़ा था |
Q8. इंटरनेट प्रणाली पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ?
उतर:- इंटरनेट 1950 में शुरू हुआ था | अमेरिका सैन्य अनुसंधान परिणाम है | यह उपग्रहों के
वैश्विक तंत्र पर निर्भर है | इसमे अधिकाशं उपग्रहों अमरीका के है |यह वैश्विक सार्वजनिक वस्तु का
उदाहरण है |
चार अंकीय प्रश्न :-
Q1.किन्ही चार वास्तविक घटनाओं का उल्लेख कीजिए जिनसे विश्व राजनीति में शीतयुद्ध के
उपरान्त बदलाव आये |
उतर:- प्रथम खाड़ी युद्द |
कोसोवो में सैनिक कार्रवाई |
9/11 की घटना और आतंकवाद के विरूद्द विश्वव्यापी युद्द |
इराक पर आक्रमण |
Q2. अमरीका द्वारा 2003 में इराक पर आक्रमण के दो परिणामोका आलोचनात्मक वर्णन कीजिए |
उतर:- कारण- सामूहिक संहार के हथियार बनाने से रोकना | इराक के तेल भंडार पर नियन्त्रण और
इराक में USA की मनपसन्द सरकार की स्थपना | परिणाम-सद्दाम हुसैन की सरकार का पतन
इराक में अमरीका के विरूद विद्रोह का आरंभ |
Q3. समुद्री व्यापार मार्ग (सीलेंन आवे कम्युनिकेशन्स-SLOCS) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |
उतर:- समुद्री व्यापार मार्ग का प्रयोग व्यापारिक जहाजों द्वारा किया जाता है | वैश्विक अर्थव्यवस्था
में इन मार्गो में खुलापन होना आवश्यक है | वर्चस्व वाला देश अपनी नौसेना की शक्ति के बल पर
इन मार्गो की आजादी पर नियम निश्चित करता है | दितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश नौसेना
शक्ति कम होने से यह भूमिका अमेरीका निभाता है |अमेरिकी नौसेना की उपस्थिति विश्व के सभी
महासागरों में है |
Q4. विश्व की अर्थव्यवस्था में अमरीका का क्या स्थान है | इसका उदाहरण सहित वर्णन कीजिए |
उतर:- विश्व की अर्थव्यवस्था में अमेरिका की भागीदारी 28% है | हर क्षेत्र में अमरीका की कोई
कम्पनी अग्रणी तीन कम्पनियों में कंपनियों में से है|अमरीका की वैश्विक अर्थव्यवस्था में उपर्युक्त
स्थिति बैंडवैगन प्रणाली है | (जैसी बहे व्यार पीठ तैसी कीजै) इसकी स्थापना अमरीका द्वारा दितीय
विश्व युद्द के बाद की गई थी | इसमे विश्व बैक, अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व व्यापार संगठन है |
Q5. आप किस प्रकार से अमेरिका की शक्ति का आकलन एक प्रमुख शक्ति के रूप में करेंगे ?
उतर:- साम्यवाद के प्रसार को रोकना-अमेरिका ने खुलकर साम्यवादी देशों की विदेश नीति पर प्रहार
किया | अमेरिका विदेश नीति का दूसरा उद्देश्य सैनिक हितों से संबधित था |नाटो,सिएटो,सेटों द्वारा
अपने साथ मिलाना |लोकतंत्र समर्थन किया साम्यवाद तथा उपनिवेशवाद का वीरो|त्रण व आर्थ
सहायता अपनी शर्तो पर देता था ताकि वे उसके साथ रहे |
Q6.ऊपर दिये बए कार्टून को ध्यान से देखिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उतर देजीए|
(क)फौजी की वर्दी अमेरिका के किस वर्चस्व को दर्शाती है ?
(ख)दुनिया का नक्शा से कार्टूनिस्ट अमेरिका की किस संस्था की अवहेलना कर रहा है|
उतर:-(क) फौजी की वर्दी अमेरीका की सैनिक शक्ति को दर्शाती है |
(ख) अमेरिका ने इराक पर हमला किया उसमें संयुक्त राष्ट्र संघ की अवहेलना तथा अनदेखा किया |
छ: अंकीय प्रश्न :-
Q1.सैन्य शक्ति के रूप में अमेरिका के वर्चस्व की व्याख्या कीजिए |
उतर:- अमरीका की सैन्य शक्ति सक्षम है | यह अपनी सेना को युद भूमि से अधिकतम दूरी पर
सुरक्षित रखकर दुश्मन को उसके घर में ही मार गिरा सकता है | अमेरिका की सैन्य शक्ति के बराबर
विश्व में कोई देश नही है | पेंटागन अपने बजट का बड़ा भाग रक्षा अनुसंधान और विकास पर खर्च
करता है| अमेरिका सेना की कमान अमेरिका तक नही पूरे विश्व में सस्म्मिलती है इसकी 5 कमाने
है | अमरीका की विजय क्षमता विकट है | इसी प्रकार अपरूद करने और दण्ड देने की भी
उसकी क्षमता स्वत: सिद्द होती है | अपने अधिक्रीत भू-भाग में कानून व्यवस्था स्थापित नही
कर सका |
Q2.संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के बदलते संबंधों का मूल्यांकनकीजिए |
उतर:- शीतयुद के दौरान भारत अमरीका के संबंध मधुर नही थे | लेकिन हाल ही में संबंध में सुधार
हुआ है | भारत में साफ्टवेयर के कुल निर्यात का 65%अकेला अमरीका प्रयोग करता है | बोइग का
35 प्रतिशत तकनीकी स्टाफ अनुमानत: भारतीय मूल का है |अमरीका की सिलिकोन वैली में लगभग
3 लाख भारतीय है | उच्च प्रौधोगिकी के क्षेत्र की 15 प्रतिशत कम्पनियों की शुरूआत अमरीका
भारतीयों ने की है |
Q3.11 सितम्बर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेटरपर आक्रमण के उपरांत आतंवाद के खिलाफ विश्वस्तरीय
युद्ध में संयुक्त राज्य अमरीका की भूमिका का विश्लेषनकीजिए |
उतर:- 9/11 के प्रत्युतर में अमरीका का रूख तेज और आक्रमक था |आतंकवाद के विरूद युद के
भाग के रूप में अमरीका ने आँपरेशन एंडयुरिग फ्रीडम प्रारभ किया यह आँपरेशन सभी संदिग्ध
संगठनों मुख्यत: अलकायदा और तालिबान के विरूद था | अमरीका ने विश्व स्तर पर गिरफ्तारियां
की और उनमे से कई को अन्तराष्ट्रीय हस्तक्षेप से बचने के लिए क्यूबा के निकट गवान्तलामो की
खडी में रखा गया |
Q4.अमरीका के वर्चस्व की सांस्क्रतिक शांति के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन कीजीए |
उतर:- सामाजिक,राजनीतिक तथा विचारधारा के आधार पर दबदबा होना |खानपान द्वार
(मैकडानलडी कारण), जींस का प्रचलन ,अच्छे जीवन और व्यक्तिगत सफलता की धारणा |
Q5.अमरीका के वर्चस्व से निबटने के विभिन्न उपायों के विषय में बताइये |
उतर:- विभिन्न देशों को अमेरिका वर्चस्व का लाभ उठाना चाहिए | अमेरिका से दूरी बनाए रखना
राज्येतर संस्थाए आगे आएं और प्रतिकार करे | स्वयंसेवी संगठन , सामाजिक आन्दोलन,
मीडिया,बुदिजीवी,कलाकार इत्यादि |
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Political Science-I Chapter List
Chapter 1. शीतयुद्ध का दौर
Chapter 2. दो ध्रुवीयता का अंत
Chapter 3. समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व
Chapter 4. सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
Chapter 5. समकालीन दक्षिण एशिया
Chapter 6. अंतर्राष्ट्रीय संगठन
Chapter 7. समकालीन विश्व में सुरक्षा
Chapter 8. पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन
Chapter 9. वैश्वीकरण
sponser's ads