2. आँकडों का संकलन Economics-I class 11 exercise Assignment
2. आँकडों का संकलन Economics-I class 11 exercise Assignment ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 11th Hindi Medium
Importanat Questions with Solutions:
अध्याय 2. आँकड़ो का संकलन
प्र०1: प्राथमिक आँकड़ो की परिभाषा दे ?
उत्तर: जब अनुसंधान कती स्वयं संबधित स्थान से आँकड़े एकत्र करता है एवं उपयोग करता है तो इस प्रकार से प्राप्त आँकड़ो को प्राथमिक आँकड़े कहते हैं |
प्र०2: द्धितीयक आँकड़ो को प्ररीभाषित करे ?
उत्तर: बे आँकड़े जो किसी अन्य के द्वारा पहले ही एकत्रित किए जा चुके हो | यदि कोई दूसरा विशेषज्ञ या अनुसंधान कर्ता इन आँकड़ो का प्रयोग करते है तो इस प्रकार प्राप्त आँकड़ो को द्धितीयक आँकड़ा कहते हैं |
प्र०3: प्रश्नावली से क्या अभिप्राय है ? प्रश्नावली तथा अनुसूची में क्या अंतर है ?
उत्तर: प्रश्नावली से अभिप्राय है किसी भी अनुसंधान के लिए संकलित आँकड़ो का संकलन की विधि से जो प्रश्नावली के माध्यम से सूचना देने वालो से प्राप्त की जाती है | इसके अंतर्गत सूचना देने वालो से प्रश्न पूछकर अनुसंधान से संबंधित समस्याओ का उत्तर प्राप्त किया जाता है |
प्रश्नावली तथा अनुसूची में मुख्य अंतर है यद्यपि इन दोनों में प्रश्न दिए होते है परन्तु प्रश्नावली में सभी उत्तर सूचकों द्धारा स्वय अरे या लिखे जाते है, इसके विपरीत अनुसूची में उतर गणक द्धारा लिखे जाते है |
प्र०4: एक अच्छी प्रश्नावली के मुख्य गुण कौन-कौन से है ?
उत्तर: एक अच्छी प्रश्नावली बताते समय मुख्य रूप से निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:-
(1) प्रश्नों की कम संख्या:- प्रश्नावली में प्रश्नों की संख्या अनुसंधान क्षेत्र के अनुसार होनी चाहिए परन्तु जहाँ तक संभव हो, इनकी संख्या कम से कम होनी चाहिए |
(2) सरलता:- प्रश्नों की भाषा सरल तथा स्पष्ट होनी चाहिए | प्रश्न ज्यादा जटिल तथा लम्बे न हो |
(3) उचित क्रम:- प्रश्नों का एक उचित तथा तर्कशर्ण क्रम होना चाहिए |
(4) अनुचित प्रश्न नही होने चाहिए:- प्रश्नावली में ऐसे प्रश्न नही पूछे जाने चाहिए जो सूचना देने वाले के मान सम्मान को ठेस पहुचाएँ |
(5) मतभेद रहित:- प्रश्न ऐसे होने चाहिए जिससे मतभेद न पैदा हो |
(6) गणना:- इस प्रकार से प्रश्न नही पूछे जाने चाहिए जिनमे गणना करणी पड़े |
(7) पूर्व-परीक्षण:- प्रश्नावली को अंतिम रूप देने से पूर्व उसका परीक्षण कर लेना चाहिए तकी तैयार प्रश्न शुद्ध हो|
(8) निर्देश:- प्रश्नावली को भरने के लिय स्पष्ट निर्देश देने चाहिये |
प्र०5:- प्राथमिक आँकड़ो एकत्रित करने की प्रश्नावली विधि पर नोट लिखिए |
उत्तर:- इस विधि में अनुसंधान कर्त्ता सबसे पहले अनुसंधान के उद्धेश्य को ध्यान में रखते हुए एक प्रश्नावली तैयार करता है |
प्रश्नावली विधि दो प्रकार की है:-
(1) डाक-पत्रों |
(2) गणको द्धारा |
(1) डाक – पत्रों द्धारा:- इस विधि में प्रश्नावली सूचना देने वाले व्यक्ति के पास प्रश्नावली डाक-पत्र द्धारा भेज दी जाती है | प्रश्नावली के साथ एक पत्र भी भेजा जाता है जिसमे जाँच के उद्धेश्य स्पष्ट किए जाते है एव सूचना देने वाले को यह विश्वास दिलाया जाता है कि इसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी |
उपयुक्तता:
(a) अनुसंधान का क्षेत्र काफी विस्तृत हो |
(b) सूचना देने वाले व्यक्ति शिक्षित हो |
गुण:-
(a) मितव्ययिता अर्थात कम खर्चीला |
(b) मौलिकता पाई जाती है आँकड़ो में |
(c) ये आँकड़े विस्त्रत क्षेत्र के लिए उपयोगी है |
अवगुण:-
(a) लोचनशीलता का अभाव होता है |
(b) इस विधि द्धारा प्राप्त आँकड़ो का सीमित उपयोग है |
(c) इस प्रकार प्राप्त आँकड़ो में पक्षपात की संभावना होती है |
(2) गणक विधि:- इस विधि में अनुसंधान के उद्धेश्य को ध्यान में रखकर प्रश्नावली तैयार कर ली जाती है | इन प्रश्नावलियो को लेकर सूचना देने वाले व्यक्तियों के पास गणक स्वयं जाते है |
उपयुक्तता:-
(1) जिनका विस्तृत क्षेत्र है |
(2) गुनको को अपने विस्तृत क्षेत्र के सूचकों की भाषा, रीती-रिवाज और स्वभाव का भलिभांति परिचय है |
गुण:-
(1) इस विधि द्धारा काफी विस्तृत क्षेत्र में भी सूचना प्राप्त की जा सकती है |
(2) इस विधि में शुद्धता पाई जाती है |
(3) इस विधि में गणको का सूचकों से प्रत्यक्ष संम्बंध स्थापित होता है |
(4) इस विधि में पूर्णता पाई जाती है |
अवगुण:-
(1) यह विधि बहुत खर्चीली होती है इसमे काफी मात्रा में धन, श्रम एवं समय लगता है |
(2) इसमे शिक्षिण गणको की आवश्यकता होती है |
Importanat Questions with Solutions:
Importanat Questions with Solutions:
प्रश्न: जनगणना विधि से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: जनगणना विधि वह विधि है जिसमें सांख्यिकीय विषय से संबंधित कुल या समग्र अर्थात सभी मदों का अध्ययन किया जाता है | यदि हम उन मदों में से कुछ मदों को अन्य का छोड़कर अध्ययन किया जाता है तो ऐसे विधि को जनगणना नहीं कहेंगे |
जैसे किसी विद्यालय के छात्रों का किसी विषय पर अध्ययन करना है तो यदि हम अपने अध्ययन में उस विद्यालय के सभी छात्रों एवं छात्राओं को शामिल कर अध्ययन करते है तो उसे जनगणना (cencus) कहा जायेगा |
प्रश्न: जनगणना विधि की उपयुक्तता लिखिए |
उत्तर: जनगणना विधि निम्नलिखित अनुसंधानों के लिए उपयुक्त है :
(i) जिनका अनुसंधान क्षेत्र सिमित हो |
(ii) जिनके मदों में काफी विभिन्नता हो |
(iii) जिनमें मदों की संख्या अधिक हो और गहन अध्ययन की आवश्यकता हो |
(iv) जहाँ शुद्धता एवं विश्वश्नियता की आवश्यकता हो |
प्रश्न : जनगणना विधि के गुणों को लिखिए |
उत्तर: जनगणना विधि द्वारा संग्रहित किए गए आँकड़े में निम्नलिखित गुण पाया जाता है :
(i) ये अधिक विश्वसनीय तथा शुद्ध होते हैं |
(ii) इसमें पक्षपात की सम्भावना कम रहती है |
(iii) इसमें विस्तृत सुचना प्राप्त होता है और प्रत्येक मदों के विषय में अनेक बातों का पता चलता है |
(iv) इस विधि द्वारा काफी भिन्न मदों का भी अध्ययन किया जा सकता है जहाँ अन्य विधि से संभव नहीं है |
(v) जनगणना विधि ऐसे सभी समस्याओं के लिए उपयोगी है जिनका अध्ययन प्रत्यक्ष रूप से संभव नहीं है | जैसे - बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार आदि |
Assignment
Assignment :
Q1-सांख्यिकी क्या है?
Q2-अर्थशास्त्रा की परिभाषा दें ।
Q3-अर्थव्यवस्था से क्या तात्पर्य है?
Q4-गणक की पभिाषा दें।
Q5-सूचकांक क्या है?
Q6-उपभोक्ता तथा उपभोग क्या हे?
Q7-सांख्यिकी की सीमाओं का वर्णन करे?
Q8-सांख्यिकी के कार्य लिखों?
Q9-सांख्यिकी की परिभाषा तथा सांख्यिकी के महत्व का वर्णन करे?
Q10-सांख्यिकी एकवचन संज्ञा से क्या अभिप्राय है?
Q11-सांख्यिकी बहुवचन संज्ञा से क्या अभिप्राय है?
Q12-आर्थिक क्रिया की परिभाषा दें।
Q13-बचत क्या है?
Q14-निवेश से क्या अभिप्राय है?
Q15-आँकड़े कितने प्रकार के होते है? उनके नाम व प्रिभाषा लिखें ।
Q16-प्राथमिक आँकड़े और द्वितियक आँकड़े अंतर स्पष्ट करें?
Q17-प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुसंधन से क्या अभिप्राय है। इसके दो गुणों का वर्णन करे?
Q18-अप्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुसंधन के अवगुण का वर्णन करें?
Q19-द्वितियक आँकडों की सावधनियाँ लिखों।
Q20-जनगणना विध् िक्या है? इसके दो गुण व दो दोषों का वर्णन करे।
Q21-प्रतिदर्श विध् िके गुणों का वर्णन करे?
Q22-आँकड़ों के व्यवस्थितीकरण से क्या अभिप्राय है?
Q23-वर्गीकरण से क्या अभिप्राय है?
Q24-वर्गीकरण के उद्देश्य का वर्णन करे?
Q25-एक अच्छें वर्गीकरण के मुख्य तीन तत्व लिखों?
Q26-शु( आँकड़ें से क्या अभिप्राय है?
Q27-श्रृखंला से क्या अभिप्राय है?
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Economics-I Chapter List
1. परिचय
2. आँकडों का संकलन
3. आँकड़ों का व्यवस्थितीकरण
4. आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण
5. आँकड़ों का चित्रीय प्रस्तुतीकरण
6. आवृति चित्र
7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ
8. केन्द्रीय प्रवृति के माप - समांतर माध्य
9. केन्द्रीय प्रवृति के माप - माध्यिका एवं भूयिष्ठक
10. परिक्षेपण के माप
11. सह-संबंध
12. सूचकांक या निर्देशांक
sponser's ads