पाठ 8. मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया Geography class 7 exercise अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर
पाठ 8. मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया Geography class 7 exercise अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न : 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये –
(i) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित हैं|
उत्तर: दक्षिण अमेरिका |
(ii) अमेज़न बेसिन के लोग कौन – सी फसलें उगाते हैं?
उत्तर:
खाद्य फसलें – टेपियोका , अनन्नास , शकरकंद , मैनियोक |
नगदी फसलें – कॉपी , मक्का , एवं कोको |
(iii) अमेज़न के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर: (i) टूकन , (ii) गुंजन पक्षी ,(iii) रंगीन पंखो वाले पक्षी एवं (iv) भोजन के लिए बड़ी चोंच
वाले पक्षी |
(iv) गंगा नदी के तट पर कौन – से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर: (i) इलाहाबाद, (ii) कानपूर, (iii) वाराणसी, (iv) लखनऊ, (v) पटना और (vi) कोलकाता |
(v) एक सिंह वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र के मैदानों में (असम)|
प्रश्न : 2 सही उत्तर पर सही का निसान लगाइए |
(i) टूकन क्या हैं?
(क) पक्षी|
(ख) पशु
(ग) फ़सलें
उत्तर: (क) पक्षी|
(ii) मैनियोक यहाँ का मुख्य भोजन हैं?
(क) गंगा बेसिन
(ख) अफ्रीका
(ग) अमेज़न
उत्तर: (ग) अफ्रीका|
(iii) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित हैं?
(क) ऑरेन्ज
(ख) हुगली
(ग) भागीरथी
उत्तर: (ख) हुगली|
(iv) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?
(क) शंकुधारी वृक्ष
(ख) पर्णपाती वृक्ष
(ग) क्षुप
उत्तर: (क) शंकुधारी वृक्ष|
(v) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?
(क) पर्वतों
(ख) डेल्टा क्षेत्रों में
(ग) अमेज़न में
उत्तर: (ख) डेल्टा क्षेत्रो में|
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) सूती कपड़े (क) असम
(ii) मलोका (ख) रेशम कीटपालन
(iii) पिरान्या (ग) ढालू छत
(iv) रेशम कीट (घ) गंगा के मैदान
(v) काजीरंगा (ड.) मत्स्य
उत्तर:
(i) - (घ)
(ii) - (ग)
(iii) - (ड.)
(iv) - (ख)
(v) - (क)
प्रश्न : 4 कारण बताइए –
(i) वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं?
उत्तर: विकास की गतिविधियों हेतु वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं|
(ii) गंगा – ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती हैं?
उत्तर: गंगा - ब्रह्मपुत्र क मैदानों में धान की कृषि अधिक होने के कई कारण हैं:
1. इन क्षेत्रों में 100 से. मी. से अधिक वर्षा होती हैं|
2. इस क्षेत्र में जलोढ़ मिट्टी पाई जाति हैं जो शान के लिए उपयुक्त होती हैं|
3. इन क्षेत्रों में सस्ते श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं|
प्रश्न : 5 मानचित्र कौशल -
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ| दोनों नदियों की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ|
उत्तर:
(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचे| भूमध्य रेखा पर स्थित देशों को चिहित करें|
उत्तर:
अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: उष्णकटिबंधीय प्रदेश किस रेखा के मध्य स्थित हैं?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय प्रदेश कर्क रेखा और मकर रेखा के मध्य स्थित हैं|
प्रश्न: भूमध्यरेखीय प्रदेश किसे कहते हैं?
उत्तर: भूमध्य रेखा के 10o उत्तर से 10o दक्षिण के भाग को भूमध्यरेखीय प्रदेश कहते हैं|
प्रश्न: बेसिन का निर्माण की व्याख्या कीजिए?
उत्तर: अमेजन नदी में बहुत सारी सहायक नदियाँ मिलकर अमेजन बेसिन का निर्माण करती हैं| यह नदी बेसिन ब्राजील के भागों, पेरू के कुछ भागों, बोलीविया, इक्वाडोर तथा वेनेजुएला के छोटे से अपवाहित होती हैं|
प्रश्न: सहायक नदियाँ किसे कहते हैं?
उत्तर: यह छोटी नदियाँ होती हैं जो मुख्य नदी में मिलाती हैं| मुख्य नदी अपनी नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती हैं वह उसका बेसिन अथवा जलसंग्रहण क्षेत्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: विश्व की सबसे बड़ी बेसिन नदी कहाँ पर हैं?
उत्तर: अमेजन|
प्रश्न: वर्षावन किसे कहते हैं?
उत्तर: इन प्रदेशों में अत्यधिक वर्षा के कारण यहाँ की भूमि पर सघन वन उग जाते हैं| वन इतने सघन होते हैं कि पत्तियों तथा शाखाओं से 'छत' सी बन जाती हैं जिसके कारण सूर्य का प्रकाश धरातल तक नहीं पहँच पाता हैं| यहाँ की भूमि प्रकाश रहित एवं नाम बनी रहती हैं| यहाँ केवल वाही वनस्पति पनपा सकती हैं जिससे छाया में बढ़ने की क्षमता हो| परजीवी पौधों के रूप में यहाँ आर्किड एवं ब्रेमिलायड पैदा होते हैं| यहाँ पाए जाते हैं| प्राणियों में बंदर, स्लांथ एवं चीटी खाने वाले टैपीर भी यहाँ पाए जाते हैं| साँप एवं सरीसर्प की विभिन्न पप्रजातियाँ भी इन वनों में पाई जाती हैं| मगर, साँप, अजगर तथा विभिन्न प्रजातियाँ भी इन वनों में पाई जाती हैं| मगर, साप, अजगर तथा एनाकोंडा एवं बोआ कुछ ऐसी ही प्रजातियाँ हैं| इसके अतिरिक्त हजारों कीड़े - मकोड़े भी इस बेसिन में निवास करते हैं|
प्रश्न: वर्षावन के निवासी कहाँ रहते हैं?
उत्तर: वर्षावन अत्यधिक मात्रा में घरों के लिए लकड़ी प्रदान करते हैं| कुछ परिवार मुधमक्खी के छत्ते के आकर वाले छप्पर के घरों में रहते हैं| जबकि कुछ लोग 'मलोका' कहे जाने वाले बड़ा अपार्टमेन्ट जैसे घरों में रहते हैं जिनकी छत तीव्र ढलान वाली होती हैं|
प्रश्न: वर्षावन के निवासी भोजन में क्या खाते हैं?
उत्तर: यहाँ के लोग छोटे - से क्षेत्र में वन के कुछ वृक्षों को कटकर अपने भोजन के लिए फसल उगाते हैं| यहाँ के पुरूष शिकार करते हैं तथा नदी में मछली पकड़ने हैं जबकि महिलाएँ फसलों महिलाएँ फसलों का ध्यान रखती हैं| वे मुख्यत: तेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद उगाते हैं| क्योंकि मछली या शिकार मिलाना अनिश्चित होता हैं ऐसे में महिलाएँ ही अपनी उगाई शाक - सब्जियों से अपने परिवार का भरण - पोषण करती हैं वे "कर्तंन एवं दहन कृषि पद्धति" का प्रयोग करते हैं| इनका मुख्य आहार मेनियोक हैं, जिसे कसावा भी कहते हैं तथा यह आलो की तरह जमीन के अन्दर पैदा होता हैं| ये चींटियों की रानी एवं अंडकोष भी खाते हैं| कॉफी, मक्का एवं कोको जैसी नगदी फसल भी यहाँ उगाई जाती हैं|
प्रश्न: अमेजन बेसिन के लोगों का पलायन किस प्रकार हुआ हैं?
उत्तर: अमेजन बेसिन के लोगों का जीवन धीरे - धीरे बदल रहा हैं| पुराने समय में वन के अन्दर पहुँचने के लिए नदी मार्ग ही एकमात्र उपाय था| 1970 में ट्रांस अमेजन महामार्ग बनने से वर्षावन के सभी भागों तक पहुंचना संभव हो गया| अनेक स्थानों पर पहुँचने के लिए हवाईजहाज़ों तथा हेलिकॉप्टरों का उपयोग किया जाता हैं| इस प्रक्रिया के फलस्वरूप वहां की मूल आबादी को उस क्षेत्र से बाहर निकलकर ने क्षेत्र में बसना पड़ा जहाँ वे अपने पौराणिक तरीके से खेती करते रहे हैं|
विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे - धीरे नष्ट हो रहे हैं| ऐसा अनुमान हैं कि प्रतिवर्ष अमेजन बेसिन के वर्श्वं के वर्श्वं का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा हैं|
|
|
(चित्र की सहायता से वर्षावन के निवासी का पलायन)
प्रश्न: गंगा - ब्रह्रापुत्र बेसिन की व्याख्या कीजिए?
उत्तर: गंगा तथा ब्रह्रापुत्र की सहायक नदियाँ मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप में गंगा-ब्रह्रापुत्र बेसिन का निर्माण करती हैं| यह बेसिन उपोष्ण में 10o उत्तर से 30o उत्तर अक्षांश के मध्य स्थित हैं| घाघरा, सों, चंबल, गंडक, कोसी जैसी गंगा की सहायक नदियाँ एवं ब्रह्रापुत्र की सहायक नदियाँ इसमें अपवाहित होती हैं| इस बेसिन की मुख्य विशेषताएँ हैं| मैदानी क्षेत्र में अनेक चापझील पाई जाती हैं| वहां की जलवायु मुख्यत: मानसूनी हैं| मानसून में मध्य जून से मध्य सितंबर के बीच वर्षा होती हैं| ग्रीष्म ऋतु में गर्मीं एवं शीत ऋतु में ठंड होती हैं| भारत के राज्य जहाँ से गंगा - ब्रह्रापुत्र बेसिन स्थित हैं|
प्रश्न: जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर: जनसंख्या घनत्व का अर्थ हैं, एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या| उदाहरणत: उत्तराखंड का जनसंख्या घनत्व 189 हैं जबकि पश्चिम बंगाल का 1029 तथा बिहार का 1102|
प्रश्न: गंगा - ब्रह्रापुत्र बेसिन पाए जाने वाले वन्यजीव कौन - कौन से हैं?
उत्तर: बेसिन में विविध प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं| इनमें हाथी, बाघ, हिरन एवं बंदर आदि सामान्य रूप से पाए जाने वाले जीव हैं| एक सींग वाला गैंडा ब्रह्रापुत्र के मैदानों में पाया जाता हैं| डेल्टा क्षेत्र में बंगाल टाइगर मगर पाए जाते हैं| नदी के साफ़ जल, झील एवं बंगाल की खाड़ी में प्रचुर मात्रा में जलीय जीव पाए जाते हैं| रोहू, कतला एवं हिलसा मछलियों की सबसे लोकप्रिय प्रजातियाँ हैं| मछली एवं चावल इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का मुख्य आहार हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
पाठ 1. परितंत्र का निर्माण
पाठ 2. हमारी पृथ्वी के अन्दर
पाठ 3. हमारी बदलती पृथ्वी
पाठ 4. वायु
पाठ 5. जल
पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
पाठ 7. मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ संचार, परिवहन एवं संचार
पाठ 8. मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया
पाठ 9. शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन
पाठ 10. रेगिस्तान में जीवन
sponser's ads