पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Geography class 7 exercise अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर
पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Geography class 7 exercise अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 7th Hindi Medium
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) वनस्पति का विकास किन दो कारको पर निर्भर करता हैं?
उत्तर: वनस्पति का विकास निम्नलिखित दो कारको पर निर्भर करता हैं–
(i) तापमान (ii) आर्द्रता
(ख) प्राकृतिक वनस्पति की तीन मुख्य श्रेणियाँ क्या हैं?
उत्तर: (i) वन, (ii) घासस्थल, और (iii) कांटेदार झाड़ियाँ |
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ो के नाम बताएँ?
उत्तर: (i) रोज़वुड और (ii) आबनूस |
(घ) विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं|
(च) नीबूं – वंश फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?
उत्तर: नीबू –वंश फल भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैंजहाँ गर्म शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा वाली मृदु शीत ऋतुएँ होती हैं|
(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ?
उत्तर: (i) इन वनों के वृक्षों का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता हैंजिसका उपयोग सामान्य तथा अखबारी कागज़ बनाने के लिए किया जाता हैं|
(ii) माचिस बनाने के लिए, पैकिंग के बक्से तथा सजावट का सामान बनाने हेतु |
(ज) विश्व के किन भागो में मौसमी घासस्थल पायें जाते हैं?
उत्तर: मौसमी घासस्थल महाद्वीपों के मध्य अक्षांशीय क्षेत्रो के भीतरी भागो में पाए जाते हैं| ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रो में भी देखने को मिलते हैं|
प्रश्न: सही उत्तर पर सही का निसान लगाइए –
(i) काई एवं लाईकेन पाए जाते हैं?
(क) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ख) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(ग) टुंड्रा वनस्पति में
उत्तर: (ग) टुंड्रा वनस्पति में|
(ii) कांटेदार झाड़ी मिलती हैं?
(क) गर्म एवं आर्द्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ख) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में
(ग) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर: (ख) गर्म एवं ठंडी रेगिस्तानी जलवायु में|
(iii) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर?
(क) बन्दर
(ख) जिराफ़
(ग) ऊँट
उत्तर: (क) बंदर
(iv) शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति?
(क) रोजवुड
(ख) चीड़
(ग) सागवान
उत्तर: (ख) चीड|
(v) स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं?
(क) दक्षिण अफ्रीका
(ख) चीड़
(ग) मध्य एशिया
उत्तर: (ग) रूस|
प्रश्न: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए?
(i) वालरस (क) नरम काष्ठ पेड़
(ii) देवदार का वृक्ष (ख) उष्णकटिबंधीय
(iii) जैतून (ग) एक ध्रुवीय जानवर
(iv) हाथी (घ) आस्ट्रेलिया का शीतोष्ण घासस्थल
(v) कंपोस (ड.) एक नींबू – वंश फल
(vi) डाउन (च) ब्राज़ील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल
उत्तर:
(i) - (ग)
(ii) - (क)
(iii) - (ड.)
(iv) - (ख)
(v) - (च)
(vi) - (घ)
प्रश्न: कारण बताइए –
(i) ध्रुवीय प्रदेशो में रहने वाले जानवरों के फर एवं त्वचा मोटी होती हैं|
उत्तर: इससे वे ठंडी जलवायु में सुरक्षित रहते हैं|
(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं|
उत्तर: ऐसा वे जल संरक्षित रखने के लिए करते हैं|
(iii) वनस्पति के प्रकार एंव सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलते हैं|
उत्तर: तापमान, नमी, ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई के कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है|
अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: वनस्पति की वृद्धि किन कारकों पर निर्भर करती हैं?
उत्तर: तापमान एवं नमी|
प्रश्न: आमतौर पर प्राकृतिक वनस्पति को निम्न तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता हैं?
उत्तर:
(क) वन : जो वुक्षों के लिए उपयुक्त तापमान एवं परिपूर्ण वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं| इन कारकों के आधार पर सघन एवं खुले वन विकसित होते हैं|
(ख) घासस्थल : जो माध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होते हैं|
(ग) काँटेदार झाड़ियाँ : काँटेदार झाड एवं झाड़ियाँ केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होते हैं|
प्रश्न: सदाबहार वन किसे कहते हैं?
उत्तर: ये घने वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं| ये क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष यहाँ अत्यधिक वर्षा होती हैं| चूंकि यहाँ का मौसम कभी शुष्क नहीं होता, इसलिए यहाँ के पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह झड़ती| इसलिए इन्हें सदाबहार कहते हैं|
प्रश्न: शीतोष्ण सदाबहार वन किसे कहते हैं?
उत्तर: शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं| ये सामान्यत: महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं - जैसे दक्षिण - पूर्वी अमेरिका, दक्षिण चीन एवं दक्षिण - पूर्वी ब्राजील| यहाँ बांज, चीड़ एवं यूकेलिप्टस जैसे ढृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं|
प्रश्न: शीतोष्ण - पर्णपाती वन किसे कहते हैं?
उत्तर: उच्च आक्षांश की और बढ़ने पर अधिक शीतोष्ण पर्णपाती वन मिलते हैं| ये उत्तर - पूर्वी अमेरिका, चीन, न्यूज़ीलैंड, चिली एवं पश्चिमी यूरोप के तटीय प्रदेशों में पाए जाते हैं| ये अपनी पत्तियाँ शुष्क मौसम में झाड देते हैं| यहाँ पाए जाने वाले पेड़ हैं - बांज, ऐश, बीच, आदि| हिरण, लोमड़ी, भेडिये यहाँ के आम जानवर हैं| फिजेंट तथा मोनाल जैसे पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं|
प्रश्न: भूमध्यसागरीय वनस्पति किसे कहते हैं?
उत्तर: महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण - पश्चिमी किनारे भिन्न हैं| यहाँ भूमध्यसागरीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं| यहाँ अधिकतर यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती हैं| इसलिए इसका यह नाम पड़ा| ये वनस्पतियाँ भूमध्यसागर के बाहरी प्रदेशों जैसे - संयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया, दक्षिण - पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण - पश्चिमी दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण - पश्चिमी आस्ट्रेलिया से भी पाई जाती हैं| इन प्रदेशों में गर्म - शुष्क ग्रीष्म एवं वाली मृदु शीत मौसम होता हैं| इन क्षेत्रों में औमातर पर संतरा, अंजीर, जैतून एवं अंगूर जैस एवं निंबु - वंश (सिट्रस) के फल पैदा किए जाते हैं, क्योंकि लोगों ने अपनी इच्छानुसार कृषि करने के लिए यहाँ की प्राकृतिक वनस्पति को हटा दिया हैं| यहाँ वन्य जीवन कम हैं|
प्रश्न: शंकुधारी वन (टैगा) किसे कहते हैं?
उत्तर: उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों (50o - 70o) में भव्य शंकुधारी वन पाए जाते हैं| ये वन अधिक ऊँचाइयों पर भी पाए जाते हैं| इन्हीं वृक्षों को सलीमा ने हिमालय में प्रचुर मात्रा में देखा था| ये लंबे, नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष होते हैं| इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता हैं, जो सामान्य तथा पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता हैं| चीड़, देवदार आदि इन वनों के मुख्य पेड़ हैं| यहाँ सामान्यत: रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय, भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं|
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
पाठ 1. परितंत्र का निर्माण
पाठ 2. हमारी पृथ्वी के अन्दर
पाठ 3. हमारी बदलती पृथ्वी
पाठ 4. वायु
पाठ 5. जल
पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
पाठ 7. मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ संचार, परिवहन एवं संचार
पाठ 8. मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया
पाठ 9. शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन
पाठ 10. रेगिस्तान में जीवन
sponser's ads