अलंकार परिभाषा | भेद | उदाहरण | हिंदी व्याकरणfg
अलंकार ki paribhasha bhed aur udaharan sahit examples for preparation of exams based questions with answers. वर्ण, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, अलंकर, वाच्य, वाच्य परिवर्तन,वाक्य, उपवाक्य, वाक्य भेद, संधि-विच्छेद,पद-परिचय,क्रिया-भेद,अलंकार, रचना के आधार पर वाक्य-भेद, अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद, समास विग्रह, समास समस्त-पद, संज्ञा, सर्वनाम, विशे,षण, क्रिया-विशेषण, क्रिया, तत्सम, तद्भव रूप
CBSE Notes ⇒ Class th ⇒
अलंकार परिभाषा | भेद | उदाहरण | हिंदी व्याकरण
अलंकार
परिचय परिभाषा एवं भेद
अलंकार (Alankar) की परिभाषा, भेद (Types of Alankar) प्रकार और उदाहरण
अलंकार की परिभाषा :
"अलंकार का शाब्दिक अर्थ है "आभूषण" जिस प्रकार स्त्रियाँ स्वयं को सजाने के लिए आभूषणों का उपयोग करती हैं, उसी प्रकार कवि या लेखक भाषा को शब्दों या उनके अर्थो से सजाते है | वे शब्द या अर्थ जिससे किसी वाक्य को सजाया जाता है अलंकार कहलाता है |"
अलंकार के भेद / प्रकार :
अलंकार दो प्रकार के होते हैं |
(A) शब्दालंकार : शब्द या अक्षर में प्रयोग से बनने वाले अलंकार शब्दालंकार कहलाता है |
शब्दालंकार तीन प्रकार के होते हैं |
1. अनुप्रास अलंकार
2. यमक अलंकार
3. श्लेष अलंकार
1. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा:
अनुप्रास अलंकार : इसमें एक ही वर्ण की आवृति होती है अर्थात एक ही वर्ण बार-बार आता है |
जैसे- चारू चन्द्र की चंचल किरणें, खेल रही है जल थल में |
यहाँ 'च' वर्ण की आवृति हुई है |
अनुप्रास अलंकार के अन्य उदाहरण :
(a) कर कह जाता कौन कहानी
(b) घेर-घेर घोर गगन
(c) केकी कीर, हलावै हुलासावै
(d) सहसबाहु सम सो, सकल संसार
(e) कुटिल, कालबस, कालकवलु,
करनी करह, कहि कायर, बहुबसी
(f) मन की मन ही माँझ
(g) संदेसनि सुनि-सुनि,
बिरहिनि बिरह रही
(h) मुनीस महाभट मानी
(i) सुरंग सुधियाँ सुहावनी
(j) होगा दुःख दूना
(k) पारस पाकर, धूलि-धूसर
(l) कल कानन कुंडल मोरपंखा
2. यमक अलंकार की परिभाषा:
यमक अलंकार : इसमें एक शब्द एक से अधिक बार आता है दोनों जगह अर्थ अलग होते हैं |
जैसे- ”माला फेरत जुग भया, फिरा ना मन का फेर
कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर।“
यहाँ ‘मनका’ शब्द के दो अर्थ हैं:- (क) मन (ख) मोती
यमक अलंकार के अन्य उदाहरण :
(a) काली घटा का घमंड घटा |
(b) धारा पर पारा पारावार यों हलत है |
(c) तेरी बरछी ने बर छीने हैं खलन के |
(d) तरणि के ही संग तरल तरंग में तरणि डूबी थी हमारी ताल में |
श्लेष अलंकार की परिभाषा :
श्लेष अलंकार : एक ही शब्द के अलग-अलग अर्थ होते हैं | ऐसे शब्दों के कई अर्थ निकाले जा सकते है |
जैसे-
(1) मंगन को देखी पट देत बार बार |
(2) रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सुन,
पानी गयो जो उबरों मोती मानुष चुन |
यहाँ पानी शब्द का प्रयोग हुआ जिसके कई अर्थ निकलते है |
पानी के यहाँ निम्नलिखित अर्थ है :
पानी = तेजी (activeness)
इसका भाव है : रहीम कवि यह कह रहे है अपने अन्दर तेजी रखिए नहीं तो जीवन नीरस है यदि यह तेजी (activeness) चला गया तो आपको हर कोई दुत्कारेगा |
पानी = इज्जत या लोक-लाज
इसका भाव है : रहीम कवि यह कह रहे है कि पानी एक इज्जत या लोक-लाज है जो जिसके न रहने पर मोती की तरह लोग चुन लेंगे |
पानी = समुन्द्र का पानी जहाँ मोती मिलता है |
इसका भाव है: जैसे समुद्र की गहराई में असंख्य मोती छिपे हुए है जिन्हें पानी बचाता है यही यह समुद्र का पानी नहीं होता तो क्या वह बच पाता, लोग उठा लेते परन्तु पानी की वजह से ही कोई समुद्र की गहराई में नहीं उतरता है |
श्लेष अलंकार के अन्य उदाहरण :
(3) सुरवन को ढूँढत फिरत, कवि व्यभिचारी, चोर |
(4) जो रहीम गति दीप की कुल कपूत सोय
बारै उजियारै लगे, बढ़े अँधेरो होय |
(बारै से अभिप्राय दीपक के संबध में जलना व पुत्रा के संबंध में बढ़ना।)
(5) रंचहि सो ऊंचो चढ़ै, रंचहि सो घटि जाए
तुलकोटि खल दुहुन की, एकै रीति लखाय ।
(6) चाहनहार सुवर्ण के, कविजन और सुनार
(7) पी तुम्हारी मुख बास तरंग आज बौरे भौरे सहकार ।
(8) खुले बाल, खिले बाल
चंदन को टीको लाल ।
(9) या अनुरागी चित्त की, गति समुझै नहिं कोई।
ज्यों-ज्योंज्यों बूडे स्याम रंग, त्यों त्यों उज्ज्वल होई।
(10) कहाँ उच्च वह शिखर काल का
जिस पर अभी विलय था।
(11) रावन सिर सरोज बनचारी।
चलि रघुवीर सिलीमुख धारी ।
B. अर्थालंकार किसे कहते है ?
अर्थालंकार : जब किसी वाक्य या छंद को अर्थो के आधार पर सजाया जाए तो ऐसे अलंकार को अर्थालंकार कहते हैं |
अर्थालंकार के भेद / प्रकार
अर्थालंकार निम्न प्रकार के होते हैं |
1. उपमा अलंकार
2. रूपक अलंकार
3. उत्पेक्षा अलंकार
4. अतिश्योक्ति अलंकार
5. मानवीकरण अलंकार
6. अन्योक्ति अलंकार
7. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
1. उपमा अलंकार की परिभाषा :
उपमा अलंकार - जहाँ किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना या समानता का वर्णन किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु के स्वाभाव, स्थिती, रूप और गुण से की जाय तो वहाँ उपमा अलंकार होता है | इसमें सरिस, जैसा, सा, जस आदि शब्द लगा रहता है |
जैसे - ”हाय! फूल सी कोमल बच्ची
हुई राख की ढ़ेरी।“
यहाँ ‘सी’ सामान्य धर्म है। बच्ची को फूल के समान बताया है, अतः उपमा अलंकार है।
नोट:- इसमें सा, से, सी, सम, सरिस, समान, सदृश, सरीखी, सरस, जैसे व सादृश्य आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
उपमा अलंकार के अन्य उदाहरण :
(a) पीपर पात सरिस मन डोला |
(b) लघु तरणि हंसनी ही सुन्दर |
(c) चाँद जैसे मुखरे पर बिंदियाँ सितारा |
(d) मखमल के झूले पड़े हाथी सा टीला।
(e) नागिन सा रूप है तेरा |
2. रूपक अलंकार की परिभाषा:
रूपक अलंकार - जहाँ गुणों की समानता दर्शाने के लिए दोनों वस्तुओं को एक दुसरे का रूप मान लिया जाता है | वहाँ रूपक अलंकार होता है |
जैसे -
(1) मैया मैं तो चन्द्र खिलौना लैहों |
इसमें चन्द्र उपमेय है और खिलौना उपमान है जिसकी तुलना अभेद है | गोल और सुन्दर होने की वजह से चन्द्र खेलने वाले गेंद की तरह दिखाई देता है इसलिए यहाँ रूपक अलंकार है
रूपक अलंकार के अन्य उदाहरण
(2) चरण कमल बन्दों हरिराई |
(यहाँ (उपमेय) में कमल (उपमान) का आरोप किया गया है, अतः रूपक अलंकार है।)
(3) अँसुवन जल सींचि-सींचि प्रेम-बेल बोई।
(4) सब प्राणियों के मत्त मनोमयूर अहा नचा रहा।
(5) जटिल तानों के जंगल में
(यहाँ जटिल तानों को जंगल मान लिया गया है |)
(6) मधुप गुनगुनाकर कह जाता (मन रूपी भँवरा)
(7) गागर रीती (जीवन रूपी खली गागर)
(8) अपरस रहत स्नेह तगा तैं
प्रीति-नदी में पाऊं न बोरयों
(9) मानुबंस राकेस कलंकु
3. उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा:
उत्प्रेक्षा अलंकार : जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना प्रकट की जाती है | वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है | इसमें मानों, मनु, जानों, जनहु आदि शब्द लगे रहते है |
जैसे - उसकाल मारे क्रोध के तनु काँपने उनका लगा |
मानों हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा ||
(यहाँ मानो शब्द का प्रयोग हुआ है, और तन (उपमेय) में उपमान (सागर) की संभावना प्रकट की गई है |)
उत्पेक्षा अलंकार के अन्य उदाहरण :
(a) फटिक सिलानि सौ सुधारयौं सुधा मंदिर
(b) छु गया तुमसे कि झरने लगे पड़े शेफालिका के फुल
(c) लड़की को दान में देते वक्त
जैसी वाही उसकी अंतिम पूँजी हो |
(d) पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के
(e) हँसते-हँसते चल देते हैं पथ पर ऐसे मानो भास्वर भाव वही हों कविताओं के |
4. अतिश्योक्ति अलंकार की परिभाषा:
अतिश्योक्ति अलंकार : जहाँ किसी व्यक्ति या वस्तु का वर्णन बहुत बढ़ा चढ़ा कर किया जाता है वहाँ अतिश्योक्ति अलंकार होता है | जैसे -
जैसे - हनुमान की पूंछ में लग न पाई आग |
लंका सिगरी जल गए, गए निशाचर भाग ||
यहाँ अर्थ से स्पष्ट है कि बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है - हनुमान के पूंछ में अभी आग भी नहीं लगी कि लंका जल गया और निशाचर भाग भी गए |
अतिश्योक्ति अलंकार के अन्य उदाहरण
(2) आगे नदिया पड़ी अपार, घोडा कैसे उतरे पार |
राणा ने देखा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ||
(3) काँच को करके दिखा देते हैं वे उज्ज्वल रतन।
(4) देख लो साकेत नगरी स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही।
(5) तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान
मृतक में भी डाल देगी जान
(6) हनुमान की पूंछ में लगन न पायी आगि,
लंका सिगरी जल गई, गए निशाचर भाग।।
(7) वह शेर इधर गांडीव गुण से भिन्न जैसे ही हुआ,
धड़ से जयद्रथ का उधर सिर छिन्न वैसे ही हुआ।।
(8) देख लो साकेत नगरी है यही,
स्वर्ग से मिलने गगन जा रही है।.
(9) संदेसनि मधुवन-कूप भरे।
(10) लहरें ब्योम चूमती उठती।
(11) परवल पाक फाट हिय गोहूँ।
(12) जोजन भर तेहि बदनु पसारा,
कपि तनु कीन्ह दुगुन बिस्तारा||
(13) मै तो राम विरह की मारी,
मोरी मुंदरी हो गयी कंगना |
(14) बालों को खोलकर मत चला करो,
दिन में रास्ता भूल जायेगा सूरज।।
(15) बांधा था विधु को किसने इन काली जंजीरों से?
मणि वाले फणियों का मुख क्यों भरा हुआ हीरो से?
(16) युद्ध में अर्जुन ने तीरों की ऐसी बौछार की,
कि सूरज छुप गया और धरती पे अँधेरा छा गया |
(17) एक दिन मैंने ऐसी पतंग उड़ाई ,ऐसी ऊंची पतंग उड़ाई ,
उड़ते-उड़ते वह देव लोक में पहुंच गई !
(18) कल मेरे पड़ोस वाली गली में दो परिवारों में लड़ाई हो गयी और वहां खून कि नदिया बह गयीं |
(19) आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे उस पार,
राणा ने सोचा इस पार तब तक चेतक था उस पार।।
(20) भूप सहस दस एकहिं बारा।
लगे उठावन टरत न टारा।।
(21) रावण में सौ हाथियों का बल था |
(22) राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था।
(23) कढ़त साथ ही म्यान तें,
असि रिपु तन ते प्रान।
(24) उसकी चीख से मेरे कान फट गए |
(25) चंचला स्नान कर आये,
चन्द्रिका पर्व में जैसे, उस पावन तन की शोभा,
आलोक मधुर थी ऐसे।।
5. मानवीकरण अलंकार की परिभाषा :
मानवीकरण अलंकार : जहाँ जड़ पर चेतन का आरोप हो तथा जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं तथा क्रियाओं का आरोप हो तो वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है |
जैसे -
उदाहरण-1
श्रद्धानत तरुओं की अंजली से झरे पात
कोंपल के मूंदे नयन थर-थर-थर पुलकगात।
यहां वृक्ष और उसके शाखाओं को मानवीय व्यवहार से जोड़ा गया है |
उदाहरण-2
गेंहूँ की फसल वसंत की हवा में
नृत्य करती हिलकोरे लेती झूमती मदमस्त में
यहाँ भी प्रकृति के घटकों का मानवीय व्यवहार से जोड़ा गया है |
मानवीकरण अलंकार के अन्य उदाहरण:
(1) लो यह लतिका भी भर लाई, मधु मुकुल नवल रस गागरी |
(2) बीती विभावरी जागरी
अंबर पनघट में डुबो रही
तास घट उषा नगरी |
(3) सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का।
(4) गेंहूँ के पौधे इस तरह झूम रहे थे
जैसे कोई नागिन अठखेलियाँ कर रही हो |
(5) मेघ आए बड़े बन-ठन के |
(6) दूध को सो फेन फैल्यो आँगन फरसबंद
तारा-सी तरुनि तामै ठाढ़ी झिलमिलाती होति |
(7) अरी सरलते तेरी हँसी उडाऊ मैं |
(8) कहीं साँस लेते हो
घर-घर भर देते हो
उड़ने को नभ में
पर-पर कर देते हो |
(9) खंड-खंड करताल बाजार ही विशुद्ध हवा।
हवा का करताल बजाना मानवीय व्यवहार को प्रकट करता है। क्योंकि करताल मनुष्य द्वारा बजाए जाने वाला वाद्य यंत्र है। अतः यहां मानवीकरण अलंकार है।
(10) इस सोते संसार बीच
जगकर सजकर रजनीबाले।
रात को कन्या के रूप में बताया गया है , जो सज संवर कर घूम रही है।
(11) धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंत-रजनी।
यहाँ बसंत ऋतु की रात को उतर कर अपने पास आने के लिए कहा है अर्थात यहां मानव का संबंध स्थापित किया गया है।
(12) तिनको के हरे-हरे तन पर।
(13) लो हरित धरा से झांक रही
नीलम की कली , तीसी नीली।
(14) हंस रही सखियां मटर खड़ी।
यहां मटर को स्त्री के रूप में चित्रित किया गया है जो खड़ी होकर एक साथ हंसती हुई प्रतीत हो रही है
(15) आए महंत वसंत।
यहां बसंत को महंत अर्थात मानव माना गया है जो सज संवर कर बन-ठन कर आया है
(16) मेघ आए बड़े बन-ठन के सवर के। ।
बादलों के सजने सवरने का जिक्र है जो मानवीय क्रिया से जोड़ती है।
(17) अरहर सनई की सोने की
कंकरिया है शोभाशाली।
(18) यह हरा ठीगना चना बांधे मुरैना शीश पर।
चने को मानव के रूप में चित्रित किया है जो सिर पर पगड़ी बांधकर खड़ा है अर्थात मानवीय व्यवहार को दर्शाया गया है, इसलिए मानवीकरण अलंकार है |
(19) बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की।
(20) आगे-आगे नाचती गाती बाजार चली।
(21) बीच में अलसी हठीली
देह की पतली ,कमर की है लचीली।
यहाँ अलसी के पौधे को नव युवती के रूप में चित्रित किया है। जिसकी चाल हठीली है , कमल पतली है और देह से लचीला बताया है, यहाँ भी प्रकृति का मानवीय व्यवहार से वर्णन है |
(22) सिमटा पंख सांझ की लाली
जा बैठी अब तरु शिखरों पर।
यहाँ संध्या की सूर्य को पक्षी के रूप में चित्रित किया है, जो वृक्ष पर बैठा प्रतीत हो रहा है जो कि मानवीय व्यवहार से वर्णन है ।
(23) अपनी एक टांग पर खड़ा है यह शहर
अपनी दूसरी टांग से
बिलकुल बेखबर।
यहां शहर को मनुष्य के रूप में बताया है जो अपनी एक टांग पर खड़ा है। अतः यहां भी मानवीकरण अलंकार है।
(24) हेम कुंभ ले उषा सवेरे-भरती बुलकाती सुख मेरे
मदिर ऊंघते रहते जब-जगकर रजनी भर तारा।
(25) गुलाब खिलकर बोला मैं आग का गोला नहीं प्रीत की कविता हूं।
यहाँ गुलाब कैसे निर्जीव में भी बोलने का गुण विद्यमान है जो मानवीय व्यवहार जैसा है अतः यहां मानवीकरण के संकेत मिलते हैं।
(26) अचल हिमगिरि के हृदय में आज चाहे कंप हो ले
या प्रलय के आंसुओं में मौन अलखित व्योम रो ले।
(27) तुंग हिमालय के कंधों पर छोटी-बड़ी कई झीलें हैं।
यहाँ हिमालय को मानव बताकर उसके कंधों पर झील होने का संकेत है इसलिए यहाँ मानवीकरण अलंकार है ।
6. अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा:
(vi) अन्योक्ति अलंकार : जहाँ किसी उक्ति के माध्यम से किसी अन्य को कोई बात कही जाए, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है |
जैसे - (1) फूलों के आस-पास रहते हैं, फिर भी काँटे उदास रहते हैं |
7. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा:
पुनरुक्ति अलंकार दो शब्दों के योग से बना है पुन: + उक्ति अर्थात बार-बार बोलना या दोहराना, जब किसी वाक्य में कोई शब्द का प्रयोग दो बार किया जाता है अर्थात एक ही शब्द को दो बार दोहराया जाता हैं, वहाँ पर पुनरुक्ति अलंकार होता है।
दुसरे शब्दों में,
"जब एक ही शब्द की दो बार आवृति होती है तो ऐसे अलंकार को पुनरुक्ति अलंकार कहते हैं ?"
इसमें एक ही शब्द दो बार आता है परन्तु इसके अर्थ समान ही रहता है | यमक अलंकार में भी एक ही शब्द दो बार प्रयोग होता है लेकिन उनके अर्थ भिन्न-भिन्न होते है |
पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार का उदाहरण :
1. मीठा-मीठा रस टपकता।
उपर दिए गए वाक्य में मीठा शब्द का एक से अधिक बार प्रयोग किया गया है। जिसके कारण काव्य में सुंदरता की वृद्धि हुई है जिससे यहां पुनरुक्ति अलंकार माना जाएगा। इससे बार-बार (again and again) होने का बोध होता है |
2. सुनी-सुनी बतियाँ मोहि बताई |
यहाँ सुनी-सुनी में पुनरुक्ति अलंकार का प्रयोग हुआ है |
पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार के अन्य दुसरे उदाहरण :-
1. लिखन बैठि जाकी सबी , गहि-गहि गरब गरूर।
2. डाल-डाल अली-पिक के गायन का समां बंधा।
3. पुनि-पुनि
4. सूरज है जग का बुझा-बुझा
5. मधुर वचन कहि-कहि परितोषीं।
6. खड़-खड़ करताल बजा।
7. लाख-लाख कोटि-कोटि हाथों की गरिमा।
8. डाल-डाल अली-पिक के गायन का समां बंधा।
9. देख सजन को थर-थर कांपी |
10. आदरु दै-दै बोलियत , बयासु बलि की बेर
11. झूम झूम मृदु गरज गरज घनघोर।
12. बहुत छोटे-छोटे बच्चे।
13. जी में उठती रह-रह हूक।
14. थल-थल में बसता है शिव ही।
15. उड़-उड़ वृंतो से वृंतो परे।
16. खा-खाकर कुछ पायेगा नहीं।
17. ललित-ललित काले घुंघराले।
18. पुनि-पुनि ललित-ललित
19. रंग-रंग के फूलों पर सुन्दर।
20. सुबह-सुबह बच्चे काम पर जा रहे है।
21. हजार-हजार खेतों की मिट्टी का गुण धर्म
22. मैं दक्षिण में दूर-दूर तक गया।
23. पुनि-पुनि मोहि देखाब कुठारु।
24. अब इन जोग संदेसनि सुनि-सुनि।
25. ललित-ललित काले घुंघराले।
अभ्यास
उदाहरण :
Q1. निम्नलिखित पंक्तियों में निहित अलंकार के नाम लिखिए |
1. कितनी करुणा कितने संदो |
2. पीपर पात सरिस मन डोला |
3. धारा पर पारा पारावार यों हलत है |
4. लघु तरणी हंसनी सी सुन्दर |
5. पाहून ज्यों आए हों गाँव में नगर में |
6. सुरवन को ढूँढत फिरत, कवि व्यभिचारी, चोर |
7. तेरी बरछी ने बर छीने हैं खलन के |
8. ना तो कौनों क्रिया करम में नाही जोग वैराग में |
9. चरण कमल बन्दौ हरि राई |
10. बारै उजियारै लगे, बढ़े अँधेरो होय |
Show Answer:
1. अनुप्रास अलंकार
2. उपमा अलंकार
3. यमक अलंकार
4. उपमा अलंकार
5. उत्पेक्षा अलंकार
6. श्लेष अलंकार
7. यमक अलंकार
8. अनुप्रास अलंकार
9. रूपक अलंकार
10. श्लेष अलंकार
अभ्यास -1
अभ्यास (अलंकार) Alankar class - 9 Exercise for Practice:
Important Execise on Alankar for class - 9 practice for examination mid terms and The final term.
Exercise: अलंकार का नाम बताए |
1. पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून |
2. मखमल के ही संग तरल तरंग में तरणि डूबी थी |
3. कल कानन कुंडल मोरपंखा |
4. तरणि के ही संग तरल तरंग में तरणि डूबी थी हमारी ताल में |
5. देख लो साकेत नगरी स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही |
6. सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का |
7. सब प्राणियों के मत्त मनोमयूर अहा नचा रहा |
8. अँसुवन जल सींचि-सींचि प्रेम-बेल बोई |
9. हँसते -हँसते चल देते है पथ पर ऐसे मनो भास्वर भाव वाही हो कविताओं के |
10. काँच की करके दिया देते है वे उज्जवल रतन|
अलंकार प्रश्न-उत्तर देखने के लिए जाए : Alankar Questions With Answer
अभ्यास -2
अभ्यास 2
A. निम्नलिखित काव्यांशों में प्रयुक्त अलंकार का नाम बताइए |
1. अपरस रहत सनेह तगा तैं
प्रीति-नदी में पाऊं न बोरयौ |
2. गुरु चींटी ज्यो पागी
3. पुरइन पात रहत ज्यो जल
4. मन कि मन ही माझ
5. संदेसनी सुनी-सुनी
बिरहिनी बिरह रही
6. सुनी-सुनी
7. हमारै हरी हारिल कि लकरी
8. सुनत जोग लगत ज्यो ऐसी ज्यो करूई ककरी
9. कान्ह- कान्ह जकरी
10. बड़ी बुधि जानी जो
Show Answer:
1. रूपक अलंकार
2. उपमा अलंकार
3. अनुप्रास अलंकार
4. अनुप्रास अलंकार
5. अनुप्रास, पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
6. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
7. अनुप्रास, रूपक अलंकार
8. अनुप्रास अलंकार
9. उपमा अलंकार
10. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
B. निम्नलिखित काव्यांशों में प्रयुक्त अलंकार बताइए |
11. हरी है राजनीति पढ़ी आए
12. समुझी बात कहत बधुकर के, समाचार सब पाए
13. आयेसू काह कहिया किन
14. सहसबाहु सम सौ,सकल संसार
15. बलगाउ बिहाइ
16. हसी हमरे, काज करीअ कत
17. भूजबल भूमि भूप
18. छूअत टूट राधुपति न दोसु
19. मुनीस महाभट मानी
20. कछु कहा, कछु कहहु, किती कुलिस
Show Answer:
11. अनुप्रास अलंकार
12. वक्रोदित अलंकार
13. अनुप्रास अलंकार
14. अनुप्रास अलंकार
15. अनुप्रास अलंकार
16. अनुप्रास अलंकार
17. अनुप्रास अलंकार
18. अतिश्योकित अलंकार
19. अनुप्रास अलंकार
20. अनुप्रास अलंकार
अभ्यास -3
C. निम्नलिखित काव्यांशों में प्रयुक्त अलंकार को पहचानिए|
21. सुनी, सरोष, गिरा गंभीर
22. 'पुनि-पुनि'
23. कोती कुलिस सम बचन तुम्हारा
24. कुटिल, कालबस, कालकवलु,
करनी करह, कही कायर, बहुबसी
25. मानुबंस राकेस कलंकू
26. तुम्ह तो कालू हॉंक जनु लावा
27. अपमय खांड न अखमय
28. कौसिक कहा, केवल कौसिक
काठी कुठार कठोरे, गुनगनहि
29. लखन उतर आहुति सरिस
30. जल-सम बचन
Show Answer:
21. अनुप्रास अलंकार
22. पुनरूकित प्रकास अलंकार
23. उपमा अलंकार
24. अनुप्रास अलंकार
25. रूपक अलंकार
26. उत्प्रेक्षा अलंकार
27. रूपक अलंकार
28. अनुप्रास अलंकार
29. उपमा अलंकार
30. उपमा अलंकार
D. निम्नलिखित काव्यांशों में प्रयुक्त अलंकार को पहचानिए|
31. ब्याज, बड बाढा, सब सभा
32. मात पिताही उरिन भए नीके, .... थैली खोली
33. कटी किंकनी, हिय हुलसै
34. मुखचंद जुन्हाई
35. जग-मंदिर-दीपक
36. मदन महीप जू को बालक बसंत
37. फेकी कीर, हलावै हुलसावै
38. क्नज्क्मी नायिका लतान सिर सारी है
39. दूध को सो फेन फेल्यो आंगन फरसबंद
तारा-सी तरुनी तामै ठाढ़ी झिलमिलाती होती
40. फटिक सिलानी सौ सुधारयो सुधा मंदिर
Show Answer:
31. अनुप्रास अलंकार
32. व्क्रोकित अलंकार
33. अनुप्रास अलंकार
34. रूपक अलंकार
35. रूपक अलंकार
36. रूपक अलंकार
37. अनुप्रास अलंकार
38. अनुप्रास अलंकार
39. मानवीकरण अलंकार
40. उत्प्रेक्षा अलंकार
अभ्यास -4
E. निम्न काव्यांशों में प्रयुक्त अलंकार को पहचानिए :
41. उदधि दुधि
42. सिलानी सौ सुधार्यो सुधा
फेन फैल्यो
मिल्यो मल्लिका को मकरंद
43. कर काह जाता कौन कहानी
44. मधुप गुनगुनाता कह जाता (मन रूपी भँवरा)
45. 'गागर रीती' (जीवन रूपी खाली गागर)
46. आरी सरलते तेरी हँसी उडाऊं में
47. आलिंगन में आते-आते
48. थकी सोई है मेरी मौन व्यथा
49. धेर-ढेर धोर गगन
50. धेर-धेर, ललित-ललित
Show Answer:
41. रूपक अलंकार
42. अनुप्रास अलंकार
43. अनुप्रास अलंकार
44. रूपक अलंकार
45. रूपक अलंकार
46. मानवीकरण अलंकार
47. पुनरुकित प्रकाश अलंकार
48. मानवीकरण अलंकार
49. अनुप्रास अलंकार
50. पुनरुकित प्रकाश अलंकार
51. विकल-विकल उन्मन
52. घर-घर, पर-पर
53. कही साँस लेते हो
घर-घर भर देते हो
उड़ने को नभ में
पर-पर कर देते हो
Show Answer:
51. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
52. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
53. मानवीकरण अलंकार
Alankar-MCQ-Exercise
Alankar MCQ Questions with Answer for class 9 and 10, SSC, UPSC, Police updated
अलंकार बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ) उत्तर सहित यह सभी प्रश्न अपडेटेड है जो परीक्षा उपयोगी हैं |
Set-1 Total No of Questions - 20/Per Set
Question-A. दिए गए प्रश्नों में से सही विकल्प का चुनाव करें |
प्रश्न-1. अलंकार शब्द का शाब्दिक अर्थ है -
(क) अनुराग
(ख) आभूषण
(ग) सुन्दरता
(घ) काव्य
उत्तर - (ख) आभूषण
प्रश्न-2. "तीन बेर खाती है वो तीन बार खाती है" अलंकार को पहचानिए?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) यमक अलंकार
प्रश्न-3. जब एक ही शब्द दो बार या दो से अधिक बार आते है हर बार उनका अर्थ अलग-अलग होता है, वहाँ होता है -
(क) श्लेष अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर - (ग) यमक अलंकार
प्रश्न-4. "चरण– कमल बंदौ हरि राई" में अलंकार बताइए?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-5. "बीती विभावरी जागरी, अंबर पनघट में डुबो रही तारा– घट उषा नागरी" इसमें कौन– सा अलंकार है?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर– मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-6. काव्य या रचनाओं में अलंकार का उपयोग किया जाता है?
(क) भाषा को शब्दों या अर्थों से सजाने के लिए
(ख) काव्य या रचना को बड़ा करने के लिए
(ग) उदाहरण देने के लिए
(घ) अर्थ को समझाने के लिए
उत्तर- (क) भाषा को शब्दों या अर्थों से सजाने के लिए
प्रश्न-7. "तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए" अलंकार का सही विकल्प चुने?
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर– अनुप्रास अलंकार
प्रश्न-8. "मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाल सा बोधित हुआ" अलंकार बताएं?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-9. "सहस्त्र बाहु सम सो रिपु मोरा" नीचे दिए गए अलंकार पहचानिए?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-10. जहाँ जड़ पर चेतन का आरोप हो तथा जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं तथा क्रियाओं का आरोप हो तो वहाँ -
(क) यमक अलंकार होता है |
(ख) उपमा अलंकार होता है
(ग) मानवीकरण अलंकार होता है
(घ) उत्पेक्षा अलंकार होता है |
उत्तर - (ग) मानवीकरण अलंकार होता है |
प्रश्न-11. "शशि– मुख पर घूंघट डाले" कौन– सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-12. "मैया मैं तो चंद्र– खिलौना लेंन्हों" अलंकार की पहचान करें?
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-13. "मधुर– मधुर मेरे दीपक जल" इसमें कौन – सा अलंकार होगा?
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– अनुप्रास अलंकार
प्रश्न-14. "आगे-आगे नाचती– गाती बयार चली" अलंकार का नाम बताएं?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-15. जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना प्रकट किया जाता है वहाँ है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर- (ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न-16. "कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर" नीचे दिए गए अलंकारों में से उचित अलंकार की पहचान करें?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर– यमक अलंकार
प्रश्न-17. "मखमल सा झूला पड़ा हाथी– सा टीला" अलंकार की पहचान करें?
(क) अतिशयोक्ति अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-18. अतिश्योक्ति अलंकार में वस्तु का वर्णन किया जाता है -
(क) बहुत कम करके
(ख) बहुत बढ़ा-चढ़ाकर
(ग) सिर्फ तुलना किया जाता है
(घ) शब्दों का अर्थ का वर्णन होता है
उत्तर- (ख) बहुत बढ़ा-चढ़ाकर
प्रश्न-19. "हाय फूल– सी कोमल बच्ची हुई राख की थी ढेरी" इसमें कौन– सा अलंकार होगा?
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अतिशयोक्ति अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-20. "बरसा रहा है रवि अनल, भूतल तवा– सा जल रहा" इसके लिए उपयुक्त अलंकार कौन-सा है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
Set-2 Multiple Choice Questions (MCQ) Alankar (अलंकार)
Question-B. निचे दिए गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प का चुनाव करे |
प्रश्न-1. वह अलंकार जिसमे एक वस्तु को दुसरे वस्तु का ही रूप मान लिया जाता है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर - (ख) रूपक अलंकार
प्रश्न-2. "पीपर पात सरिस मन डोला" में अलंकार की पहचान कीजिए है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) मालवीयकरण अलंकार
उत्तर– (क) उपमा अलंकार
प्रश्न-3. "हरि– पद के कोमल कमल– से" इसमें कौन– सा अलंकार है?
(क) यमक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर– (ग) उपमा अलंकार
प्रश्न-4. "मेघ आए बड़े बन ठन के" इसमें कौन– सा अलंकार सही सही विकल्प चुने?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– (क) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-5. निचे दिए गए छंद में कौन सा अलंकार है ? सही विकल्प चुने |
आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार।।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न-6. "आए महंत वसंत" में कौन-सा अलंकार है ? बताइए |
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-7. "कहे कवि बेनी, बेनी व्याल की चुराई लीन्हीं" अलंकार की पहचान करें?
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) यमक अलंकार
प्रश्न-8. उपमा का अर्थ है -
(क) सदृश्य
(ख) समानता
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ग) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न-9. शब्दालंकार के कितने भेद है ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर- (ख) तीन
प्रश्न-10. "संध्या-सुंदरी उतर रही है" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर- (ग) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-11. "चाँद जैसे मुखड़े पर बिंदिया सितारा" में कौन सा अलंकार है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर - (क) उपमा अलंकार
प्रश्न-12. "छू गया तुमसे कि झरने लगे पड़े शेफालिका के फुल" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर - (ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न-13. "लो यह लतिका भी भर लाई, मधु मुकुल नवल रस गागरी" में कौन-सा अलंकार है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर- (ख) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-14. "धारा पर पारा पारावार यों हलत है" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (घ) यमक अलंकार
प्रश्न-15. वह कौन-सा अलंकार होता है जिसमें एक ही शब्द के कई अर्थ निकलते है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (ख) श्लेष अलंकार
प्रश्न-16. अर्थालंकार के कितने भेद है -
(क) तीन
(ख) पांच
(ग) सात
(घ) आठ
उत्तर - (ख) पांच
प्रश्न-17. उस अलंकार का नाम बताइए जिसमें वर्ण की पुर्नावृति होती है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (क) अनुप्रास अलंकार
Alankar MCQs (Hindi Vyakaran)
1. अलंकार: रूपक (Rupak)
1. निम्न में से कौन-सा वाक्य रूपक अलंकार का उदाहरण है?
a) चाँद के समान मुखड़ा
b) सूरज चमक रहा है
c) पंखों वाला पक्षी उड़ रहा है
d) वह जल्दी भाग गया
Answer: a
2. “सागर की तरह गहरी आँखें” में कौन-सा अलंकार है?
a) अनुप्रास
b) रूपक
c) उपमा
d) मनोहर
Answer: b
2. अलंकार: उपमा (Upma)
1. “वह शेर की तरह बहादुर है” में कौन-सा अलंकार है?
a) रूपक
b) उपमा
c) अनुप्रास
d) प्रतीक
Answer: b
2. “सूरज की तरह चमकता चेहरा” किस अलंकार का उदाहरण है?
a) उपमा
b) रूपक
c) अनुप्रास
d) वीर
Answer: a
3. अलंकार: अनुप्रास (Anupras)
1. “खिलखिलाती कौआ काटा” में अलंकार किस प्रकार का है?
a) उपमा
b) अनुप्रास
c) रूपक
d) अलंकार नहीं
Answer: b
2. “मिट्टी में मिट गया मोती” में अलंकार है:
a) रूपक
b) उपमा
c) अनुप्रास
d) अलंकार नहीं
Answer: c
4. अलंकार: प्रयोजनात्मक (Shabd Alankar / Alliteration)
1. “सागर में सागर की लहरें संग-संग” में कौन-सा अलंकार है?
a) अनुप्रास
b) यमक
c) उपमा
d) रूपक
Answer: a
2. “हवा हिलती हुई हरियाली में” किस अलंकार का उदाहरण है?
a) अनुप्रास
b) उपमा
c) रूपक
d) यमक
Answer: d
5. अलंकार: प्रतीक अलंकार (Pratik)
1. “कबूतर ने शांति का संदेश दिया” में अलंकार किस प्रकार का है?
a) प्रतीक
b) रूपक
c) उपमा
d) अनुप्रास
Answer: a
2. “सूरज = ज्ञान का प्रतीक” में कौन-सा अलंकार है?
a) रूपक
b) प्रतीक
c) उपमा
d) अनुप्रास
Answer: b
Paragraphs
Advertise
Chapter Lists Hindi Vyakaran (हिंदी व्याकरण)
1. वर्ण
2. संधि
3. समास
4. उपसर्ग
5. प्रत्यय
6. अलंकार
7. वाच्य (Voice)
8. वाक्य-उपवाक्य
9. अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद
10. रचना के आधार पर वाक्य-भेद
11. miscllaneous Exercise on Hindi Vyakaran
sponser's ads

