अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद परिभाषा | भेद | उदाहरण | हिंदी व्याकरणfg
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद ki paribhasha bhed aur udaharan sahit examples for preparation of exams based questions with answers. वर्ण, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, अलंकर, वाच्य, वाच्य परिवर्तन,वाक्य, उपवाक्य, वाक्य भेद, संधि-विच्छेद,पद-परिचय,क्रिया-भेद,अलंकार, रचना के आधार पर वाक्य-भेद, अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद, समास विग्रह, समास समस्त-पद, संज्ञा, सर्वनाम, विशे,षण, क्रिया-विशेषण, क्रिया, तत्सम, तद्भव रूप
CBSE Notes ⇒ Class th ⇒
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद परिभाषा | भेद | उदाहरण | हिंदी व्याकरण
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद
परिभाषा एवं भेद
वाक्य : शब्दों के उस समूह को जिससे कहने वाले का अर्थ स्पष्ट हो जाए उसे वाक्य कहते है | अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते है |
वाक्य के भेद
1. विधानवाचक वाक्य
2. निषेधवाचक वाक्य
3. आज्ञावाचक वाक्य
4. विस्मयादीवाचक वाक्य
5. प्रश्नवाचक वाक्य
6. संकेतवाचक वाक्य
7. संदेहवाचक वाक्य
8. इच्छावाचक वाक्य
1. विधानवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से किसी क्रिया करने या होने की सामान्य सुचना मिलती है उसे विधानवाचक वाक्य कहते है | किसी के अस्तित्व का बोध भी इस प्रकार के वाक्यों से होता है | उदाहरण :
(i) सूर्य पश्चिम में अस्त होता है |
(ii) जनता ने नेता जी का स्वागत किया |
(iii) मैं कल दिल्ली गया था |
(iv) हम स्नान कर चुके |
2. निषेधवाचक वाक्य : जी वाक्यों से किसी कार्य के (न होने ) का बोध होता है उसे निषेधवाचक वाक्य कहते है | उन्हें नकारात्मक वाक्य भी कहते है | उदाहरण :
(i) मैं आज नहीं पढ़ूंगा |
(ii) मैं यह काम नहीं कर सकता |
(iii) माला नहीं नाचेगी |
(iv) मैं आज नहीं आऊंगा |
3. आज्ञावाचक वाक्य : जिन वाक्यों से आज्ञा या अनुमति देने का बोध हो | उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) आप चुप रहिये |
(ii) आया से चले जाओ |
(iii) आपना-आपना काम करो |
(iv) आप जा सकते है |
4. विस्मयादिवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से आश्चर्य (विस्मय) हर्ष ,शोक ,आदि के भाव व्यक्त हो | उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य है | उदाहरण :
(i) ओह ! बड़ा जुलम हो गया |
(ii) छि ! कितनी गन्दी बात है |
(iii) आह ! कैसा सुन्दर दृश्य है |
(iv) अरे ! वह मर गया |
5. प्रश्नवाचक वाक्य : जिन वाक्यों में प्रश्न होने का बोध हो या किसी से कोई बात पूछी जाए , उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) क्या तुम मेरे साथ स्कूल चलोगे ?
(ii) तुम क्यों रो रहें हो ?
(iii) क्या तुमने चाय पी ?
(iv) क्या तुमने ताजमहल देखा ?
6. संकेतवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से एक क्रिया से दूसरे क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो | उसे संकेतवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) वर्ष होती, तोह फसल अच्छी होती |
(ii) आप आते तो, इतनी मुसीबत नही आती |
(iii) यदि छुट्टियाँ हुई तो हम हांगकांग अवश्य जाएँगे |
(iv) अगर तुम आते तो मैं पार्क जाता |
7. संदेह्वाचक वाक्य : जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह अथवा संभावना का बोध हो उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) संभवत ! वह सुधर जाए |
(ii) हो सकता है आज वर्ष हो |
(iii) शायद आज मेरा दोस्त आए |
(iv) हो सकता है आज वो बहुत मार खाए |
8. इच्छावाचक वाक्य : वाक्य की इच्छा , आशा या आशीर्वाद को व्यक्त करने वाले वाक्य , इच्छावाचक वाक्य कहलाते है | उदाहरण :
(i) नववर्ष मंगलमय हो |
(ii) आप की यात्रा शुभ हो |
(iii) इश्वर तुम्हे बरकत दे |
(iv) आप खेल में स्वर्ण पदक जीते |
उदाहरण-अभ्यास-1
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य मुख्यतः आठ प्रकार के होते हैं – विधानवाचक, निषेधवाचक, प्रश्नवाचक, आज्ञावाचक, विनयवाचक, इच्छावाचक, विस्मयवाचक और संदेहवाचक। नीचे तीन अभ्यास सेट दिए गए हैं।
अभ्यास – 1 (वाक्य का भेद पहचानिए)
1. राम प्रतिदिन विद्यालय जाता है।
2. तुम आज क्यों नहीं आए?
3. कृपया दरवाज़ा बंद कर दीजिए।
4. वाह! कितना सुंदर दृश्य है।
5. मुझे आज बहुत खुशी है।
6. शायद वह कल आए।
7. यहाँ शोर मत करो।
8. क्या तुमने खाना खा लिया?
9. भगवान तुम्हें सफलता दे।
10. बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
अभ्यास – 2 (निर्देशानुसार वाक्य बदलिए)
1. वह आज स्कूल जाएगा। (प्रश्नवाचक बनाइए)
2. तुम शोर करते हो। (निषेधवाचक बनाइए)
3. दरवाज़ा बंद करो। (विनयवाचक बनाइए)
4. कितना सुंदर फूल है। (विस्मयवाचक बनाइए)
5. शायद वह जीत जाए। (विधानवाचक बनाइए)
6. तुम समय पर आओ। (आज्ञावाचक बनाइए)
7. वह कभी झूठ नहीं बोलता। (प्रश्नवाचक बनाइए)
8. ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे। (इच्छावाचक पहचानिए)
9. क्या तुम तैयार हो? (विधानवाचक बनाइए)
10. यहाँ मत बैठो। (आज्ञावाचक बनाइए)
अभ्यास – 3 (रिक्त स्थान भरकर वाक्य-भेद लिखिए)
1. अरे! तुम यहाँ कैसे? (_________ वाक्य)
2. वह रोज़ सुबह दौड़ता है। (_________ वाक्य)
3. कृपया मेरी सहायता कीजिए। (_________ वाक्य)
4. क्या तुमने मेरा पत्र पढ़ा? (_________ वाक्य)
5. शायद आज वर्षा हो। (_________ वाक्य)
6. मुझे देर हो रही है। (_________ वाक्य)
7. यहाँ गंदगी मत फैलाओ। (_________ वाक्य)
8. भगवान तुम्हें लंबी आयु दे। (_________ वाक्य)
9. कितना मनोहर दृश्य है! (_________ वाक्य)
10. वह परीक्षा में अवश्य सफल होगा। (_________ वाक्य)
MCQ 20 प्रश्नों का सेट उत्तर सहित
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद – MCQ Pattern Test (20 Questions)
1. "राम प्रतिदिन विद्यालय जाता है।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) विस्मयवाचक
2. "क्या तुमने काम पूरा किया?" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) आज्ञावाचक
(ग) इच्छावाचक
(घ) संदेहवाचक
3. "यहाँ शोर मत करो।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) विस्मयवाचक
(घ) संदेहवाचक
4. "वाह! कितना सुंदर दृश्य है!" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) विस्मयवाचक
(घ) विधानवाचक
5. "भगवान तुम्हें सफलता दे।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) आज्ञावाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) निषेधवाचक
6. "शायद वह आज आए।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) विस्मयवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
7. "दरवाज़ा बंद करो।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) आज्ञावाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) इच्छावाचक
8. "तुम झूठ नहीं बोलते।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) विस्मयवाचक
9. "अरे! तुम यहाँ कैसे?" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) विस्मयवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) इच्छावाचक
10. "कृपया मेरी सहायता कीजिए।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) निषेधवाचक
(ख) विनयवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) विधानवाचक
11. "क्या वह कल आएगा?" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) आज्ञावाचक
12. "मुझे आज बहुत खुशी है।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विस्मयवाचक
(ख) विधानवाचक
(ग) निषेधवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
13. "ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) इच्छावाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) संदेहवाचक
14. "कभी देर मत करना।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) विस्मयवाचक
15. "वह अवश्य सफल होगा।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) संदेहवाचक
(ख) विधानवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) निषेधवाचक
16. "क्या तुम तैयार हो?" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) आज्ञावाचक
(ग) इच्छावाचक
(घ) विधानवाचक
17. "तुम यहाँ क्यों आए?" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) विस्मयवाचक
(ग) निषेधवाचक
(घ) इच्छावाचक
18. "शायद आज वर्षा हो जाए।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) आज्ञावाचक
(घ) विस्मयवाचक
19. "बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) निषेधवाचक
(घ) इच्छावाचक
20. "ओह! मैं परीक्षा में असफल हो गया!" यह कौन-सा वाक्य है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) विस्मयवाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) विधानवाचक
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद – MCQ Pattern Test (Answer Key)
1. (ग) विधानवाचक
2. (क) प्रश्नवाचक
3. (ख) निषेधवाचक
4. (ग) विस्मयवाचक
5. (ख) इच्छावाचक
6. (ख) संदेहवाचक
7. (क) आज्ञावाचक
8. (ख) निषेधवाचक
9. (ख) विस्मयवाचक
10. (ख) विनयवाचक
11. (क) प्रश्नवाचक
12. (ख) विधानवाचक
13. (क) इच्छावाचक
14. (ख) निषेधवाचक
15. (ख) विधानवाचक
16. (क) प्रश्नवाचक
17. (क) प्रश्नवाचक
18. (ख) संदेहवाचक
19. (क) विधानवाचक
20. (ख) विस्मयवाचक
Paragraphs
Advertise
Chapter Lists Hindi Vyakaran (हिंदी व्याकरण)
1. वर्ण
2. संधि
3. समास
4. उपसर्ग
5. प्रत्यय
6. अलंकार
7. वाच्य-Voice
8. वाक्य-उपवाक्य
9. अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद
10. रचना के आधार पर वाक्य-भेद
11. miscllaneous Exercise on Hindi Vyakaran
sponser's ads

