1. परिचय - Class 11 Economics Hindi CBSE Notes

CBSE Notes for Class 11 are one of the most useful study resources for students who want to understand every chapter clearly and perform well in school examinations. At ATP Education, we provide carefully prepared chapter-wise CBSE Notes for Class 11 based on the latest CBSE syllabus and NCERT curriculum. These notes are designed to simplify learning, improve conceptual understanding, and help students revise important topics quickly before examinations.

CBSE Notes for Class 11 – Chapter-wise Revision Notes

Every chapter is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can understand difficult concepts without confusion. Whether you are preparing for class tests, periodic assessments, half-yearly examinations, annual examinations, or board-oriented assessments, our Class 11 CBSE Notes help you revise the complete syllabus in less time while covering all the important concepts.

1. परिचय - Class 11 Economics Hindi CBSE Notes

1. परिचय

Class 11 Economics Hindi Updated : 05 March 2026

अर्थशास्त्र में सांख्यिकी : 

 

अर्थशास्त्र की परिभाषा: 

अर्थशास्त्र (Economics) : अर्थशास्त्र मानवीय व्यवहार का अध्ययन कराता है जिससे मनुष्य कि आर्थिक क्रियाओं से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को समझने एवं विश्लेषण में लाभदायक होता है |

अर्थशास्त्र की अवधारणा (Concept of Economic) : अर्थशास्त्र एक सामाजिक विज्ञान है, जो मनुष्य के आर्थिक व्यवहार का अध्ययन कराता है |     

उत्पादन इकाइयाँ (Production Units): वे सभी साधन जहाँ से धन उपार्जन किया जाता है उत्पादन इकाइयाँ कहलाती है | जैसे- ऑफिस, दुकान, फैक्ट्री, कृषि आदि |        

अर्थव्यवस्था (Economy): अर्थव्यवस्था आजीविका कमाने का एक महत्वपूर्ण साधन है |सभी उत्पादन इकाइयाँ मिलकर अर्थव्यवस्था का निर्माण करती हैं | 

रोटी, कपड़ा और मकान इन्ही तीन कारकों के लिए मनुष्य अपनी आजीविका कमाता है एवं सभी प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ करता है | 

हम अपने दैनिक जीवन में बहुत सी क्रियाएँ करते रहते है जिनमें से कई धन-उपार्जन से उदेश्य से की जाती है तो कई बिना किसी स्वार्थ एवं धन-उपार्जन के उदेश्य के बिना ही की जाती हैं | 

1. आर्थिक क्रियाएँ (Economical Activities):

वे क्रियाएँ जिनसे व्यक्ति धन व संपति प्राप्त कर अपनी इच्छा-पूर्ति कर सकता है अर्थात धन उपार्जन के उद्देश्य से कि गयी सभी क्रियाएँ आर्थिक क्रियाएँ है | 

जैसे - कपडे बेचना, नौकरी करना, मजदूरी करना, व्यवसाय करना आदि | 

संसार के सभी व्यक्ति उपभोक्ता हैं हम अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न वस्तुओं अथवा सेवाओं का उपभोग करते है | 

उपभोग (consumption) : उपभोग एक क्रिया है जिसके अंतर्गत हम अपनी आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं के उपयोगिता मूल्य का प्रयोग करते है | 

जैसे - 

वस्तुओं का उपभोग (The consumption of Articles) : भोजन लेना, चाय पीना, दूध पीना, कपडे पहना, जूते पहनना, कार चलाना, पुस्तकें पढ़ना आदि वस्तुओं का उपभोग है | 

सेवाओं का उपभोग (The consumption of services): डॉक्टर से ईलाज करवाना, दरजी से कपडे सिलवाना, मोची से जूते पॉलिश करवाना, शिक्षक से शिक्षा लेना, वकील से केस लड़वाना आदि सेवाओं का उपभोग है | 

  • यदि हम वस्तुओं या सेवाओं का उपभोग नहीं करे तो इन वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन भी नहीं होगा | 
  • यदि कोई समाचार पत्र ही नहीं पढ़े तो अख़बार क्यों छपेंगे ? एक अन्य उदाहरण है लोगों ने ब्लैक एंड व्हाईट टेलीविज़न को देखना बंद कर दिया अर्थात उपभोग बंद कर किया तो इन टेलीविज़नों का उत्पादन लगभग समाप्त हो चूका है | 

उत्पादन (Production) : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित कर उपभोग लायक बनाया जाता है ताकि वस्तु की उपयोगिता तथा सेवाओं में वृद्धि की जा सके, उत्पादन कहलाता है | 

जैसे- गेंहु एवं चीनी जैसे कच्चे माल के उपयोग से बिस्कुट बनना एक उत्पादन क्रिया है | मेडिकल कॉलेज द्वारा छात्रों को डॉक्टर बनाना, लॉ कॉलेज द्वारा छात्रों को वकील बनाना आदि सेवा क्षेत्र में उत्पादन के उदाहरण हैं | 

उत्पादक (Manufacture): वह व्यक्ति जो आय अर्जित करने के उदेश्य से वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करता है, एवं उससे लाभ कमाता है उत्पादक कहलाता है | 

जैसे - किसान, बढाई, लोहार, सुनार, वस्तुएँ बनाने वाली कंपनियाँ, सरकार आदि | कई क्षेत्रों में सरकार भी उत्पादन का कार्य करती है, इसलिए वह भी एक उत्पादक है | 

आय (Income) : हम अपनी सेवाओं या वस्तुओं के बदले कुछ धन प्राप्त करते हैं इसे ही आय कहते हैं |

आय को दैनिक, मासिक अथवा वार्षिक रूप में मापते है |

बचत (Saving): आय का वह भाग जिसका उपभोग नहीं कर पाते है बचत कहलाता है |

व्यय: आय का वह भाग जिसका हम उपभोग करते है व्यय कहलाता है |

निवेश (Investment) : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा भविष्य में अधिक से अधिक वस्तुओं का उत्पादन एवं सेवाओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से नए परिसम्पतियों (Assets) का निर्माण किया जाता है, निवेश कहलाता है | 

वितरण (Distribution): वितरण एक क्रिया है जिसमें उत्पादन के कारकों जैसे - भूमि, श्रम, पूँजी एवं उद्यम के बीच आय का सही प्रकार से वितरण, ताकि अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सके | यह एक अध्ययन का विषय है जिसे वितरण का सिद्धांत कहा जाता है | 

उत्पादन के चार कारक (साधन) हैं एवं जिनके मूल्य निम्नलिखित हैं:

(i) भूमि : भूमि से प्राप्त होता है - किराया |

(ii) श्रम : श्रम से प्राप्त होता है - मजदूरी |

(iii) पूँजी : पूँजी से प्राप्त होता है - ब्याज |

(iv) उद्यम : उद्यम से प्राप्त होता है - लाभ |   

उपभोग, उत्पादन एवं वितरण ये तीन अर्थशास्त्र के मुख्य घटक भी हैं |  

विनिमय (Exchange) : विनिमय एक आर्थिक क्रिया है जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद-बिक्री से सम्बंधित है | आजकल विनिमय की क्रिया मुद्रा के द्वारा की जाती है | 

 

2. गैर-आर्थिक क्रियाएँ (Non-Economical Activities) : 

वे सभी क्रियाएँ जो बिना धन-उपार्जन के उदेश्य से की जाती हैं गैर-आर्थिक क्रियाएँ कहलाती हैं | जैसे - 

सामाजिक कार्य, धार्मिक कार्य, मनोरंजन करना, संगीत सुनना, माता-पिता एवं भाई-बहन की सेवा आदि | 

  • सभी गैर-आर्थिक क्रियाएँ प्यार, सहानुभूति, कर्तव्य एवं देशप्रेम के उदेश्य से की जाती है | 

आर्थिक समस्या (Economical Problems): आर्थिक समस्या एक चयन की समस्या है जो यह बतलाते हैं कि हमारी आवश्यकताओं की तुलना में संसाधन दुर्लभ है और इनके वैकल्पिक उपयोग है | 

संसाधनों के दुर्लभ होने के कारण हमें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | और अर्थशास्त्र इन्ही आर्थिक समस्याओं का हल निकालने का एक विज्ञानं अथवा एक कला है | 

1. परिचय

Class 11 Economics Hindi Updated : 05 March 2026

सांख्यिकी (Statistics): 

सांख्यिकी (Statistics): ऐसे वक्तव्य (statements) जिनमें संख्या संबंधी तथ्य हो, सांख्यिकी या समंक कहलाता है | 

अर्थात सांख्यिकी संख्यात्मक सूचनाओं का भंडार है | 

परिभाषा: वह विज्ञान जिसमें संख्यात्मक विश्लेषण की विभिन्न विधियों का अध्ययन करते हैं, सांख्यिकी कहा जाता है | 

जैसे - 

  • सांख्यिकी में केवल संख्यात्मक तथ्यों का अध्यनन किया जाता है |
  • इसमें गुणात्मक तथ्यों का अध्ययन नहीं किया जाता है | 
  • सांख्यिकी संख्यात्मक सूचनाओं का भंडार है | 

सांख्यिकी के जन्मदाता: जर्मनी के एक प्रसिद्ध विद्वान गाटफ्रायड ओकेनवाल (Gottfried Achenwall) 1749 में | 

सांख्यिकी को दो प्रकार से परिभाषित किया जाता है |

(1) बहुवचन सांख्यिकी के रूप में : 

(2) एकवचन सांख्यिकी के रूप में :

(1) बहुवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी : बहुवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी से अभिप्राय है अंकों में व्यक्त की गयी सूचनाओं अथवा आँकड़ों से जिनका हम सांख्यिकी के विभिन्न विधियों में प्रयोग करते है | 

बहुवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी की परिभाषा : 

बहुवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी संख्यात्मक  तथ्यों का समूह होता है जिनमें सभी समंकों को संख्या के रूप में प्रकट किया जाता है | 

कोई भी statements जिसमें संख्यात्मक विवरण हो सांख्यिकी नहीं कहा जा सकता, अर्थात सभी संख्यात्मक सूचनाएँ सांख्यिकी नहीं होती है |

सांख्यिकी की विशेषतायें: 

वे सभी संख्यात्मक सूचनाएँ सांख्यिकी हो सकती है जिनमें निम्नलिखित गुण हो |

  • सूचनाएँ तथ्यों के समूह के रूप में हो ताकि तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके |
  • सूचनाएँ एक कारण से प्रभावित न होकर अनेक कारणों से प्रभावित होते हो |
  • एक दुसरे से सम्बंधित हो | 
  • संख्यात्मक रूप में व्यक्त हो गुणात्मक रूप में नहीं |  
  • उनका संकलन एक निश्चित उदेश्य से हुआ हो | 
  • सभी सूचनाएँ समान प्रवृति के हो | 
  • अनुसन्धान के उदेश्य, उसकी प्रकृति एवं आकार के आधार पर यें उचित मात्रा में परिशुद्ध हो | 

वे सभी संख्यात्मक सूचनाएँ सांख्यिकी नहीं हो सकती जिनमें निम्नलिखित गुण न हो | 

  • यदि तुलनात्मक अध्ययन संभव नहीं है | 
  • संख्यात्मक समूह में न हो | 
  • एक दुसरे से संबंधित न हो |
  • समान प्रवृति के न हो |
  • अनेक कारणों से प्रभावित न हो |
  • अकेली संख्यात्मक विवरण न हो |  

सांख्यिकी नहीं है :

(i) राम की आयु मोहन की आयु से दुगुनी है | 

(ii) अमेरिका की अर्थव्यस्था भारत की अर्थव्यस्था से आधी है | 

(iii) सचिन बड़ा है और गोपी छोटा है | 

(iv) करीम की उम्र 32 वर्ष है | 

(v) मोहन गरीब है और सोहन अमीर है | 

(vi) हमारे विद्यालय में 40 शिक्षक हैं | 

सांख्यिकी है :

(i) भारत में मृत्यु-दर 15 प्रति हजार है | 

(ii) 2015 में सीबीएसई के परीक्षा में 97 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं | 

(iii) भारत में 65 प्रतिशत आबादी युवा है | 

(iv) मोहन ने रमेश से 25 % अधिक अंक प्राप्त किये | 

(v) ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का औसत जेब खर्च 250 रुपयें प्रतिमाह है | 

कोई अकेली संख्यात्मक सूचना सांख्यिकी नहीं होती - कोई अकेली संख्यात्मक सूचना सांख्यिकी नहीं होती क्योंकि इसका तुलनात्मक विश्लेषण नहीं किया जा सकता है | और नहीं इन पर कोई प्रकाश डाला जा सकता है | 

(2) एकवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी : एकवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी  का अभिप्राय है सांख्यिकी की उन विधियों से जिनमें हम सांख्यिकी के संख्यात्मक आंकड़ों का संग्रह करना, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण, तथा उनका निर्वचन आदि अध्ययन करते है |  

एकवचन संज्ञा के रूप में सांख्यिकी की परिभाषा : 

वह विधि जो संख्यात्मक आंकड़ों का संकलन, वर्गीकरण, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण एवं निर्वचन का अध्यनन करती एकवचन सांख्यिकी कहते हैं | 

सांख्यिकी अध्ययन की अवस्थाएँ अथवा विधियाँ : 

(A) आँकड़ों का संकलन (Collection of Data) : जब कोई अन्वेषक (Investigator) अपने अध्ययन के लिए आँकड़ों को स्वयं अथवा अन्य प्रकाशित या अप्रकाशित विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त करता है तो इस प्रक्रिया को आँकड़ों का संकलन कहा जाता है | 

(B) आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण (Organisation of Data): जब इन संकलित आँकड़ों को क्रमानुसार व्यवस्थित करते है, वर्गीकरण करते है या संपादन करते है तो इस प्रक्रिया को आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण कहा जाता है | 

(C) आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण (Presentation of Data) : इन व्यवस्थित आँकड़ों को जब अन्वेषक के द्वारा सारणियन, आरेखीय प्रस्तुतीकरण या चित्रमय प्रस्तुतीकरण किया जाता है, तो इस प्रक्रिया को आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण कहाँ जाता है | 

(D) आँकड़ों का विश्लेषण (Analysis of Data) : आँकड़ों को उपयुक्त विधि द्वारा प्रस्तुतीकरण के बाद इनका विश्लेषण अनेक विधियाँ जैसे - माध्य, माध्यक, अपकिरण अथवा सहसंबंध आदि से प्रयोग से किया जाता है, इस प्रक्रिया को आँकड़ों का विश्लेषण कहा जाता है | 

(E) आँकड़ों का निर्वचन (Interpretation of Data): जब कोई अन्वेषक विश्लेषित आँकड़ों के आधार पर कोई निष्कर्ष निकालता है तो इस प्रक्रिया को आँकड़ों का निर्वचन कहा जाता है | 

सांख्यिकी विज्ञान एवं कला दोनों है : 

सांख्यिकी एक विज्ञान : विज्ञान की भांति ही इसमें पूर्वानुमान लगाये जा सकते हैं, इससे निष्कर्ष निकाला जा सकता है, इसमें शोध (experiment) संभव है तथा इसकी सभी विधियाँ वैज्ञानिक मतों पर आधारित, व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध होती है | 

सांख्यिकी विज्ञान के रूप में विशेषताएँ :

(i) इसमें ज्ञान का क्रमबद्ध समूह और अध्ययन हो | 

(ii) इसकी विधियाँ क्रमानुसार हों |

(iii) इसके नियम सार्वभौमिक हों |

(iv) इसमें पूर्वानुमान लगाने की क्षमता हों |

(v) इसमें गतिशीलता का गुण हों | 

(vi) इससे कारण और प्रभाव का सम्बन्ध स्पष्ट हों |

सांख्यिकी एक कला : कला का संबंध कार्य से है, कार्य करने की क्रिया को कला कहते हैं | जिससे हमें कार्य करने का ढंग, कौशल, निपुणता, परिणाम तथा अनुभव प्राप्त होता है | यही कारण है कि सांख्यिकी को कला भी कहा जाता है | 

सांख्यिकी कला के रूप में विशेषताएं :

(i) यह कार्य करने के व्यवस्थित ढंग को सिखाता है | 

(ii) कला लक्ष्य की ओर पहुँचाता है |

(iii) कला से आत्मसंयम एवं अनुभव की प्राप्ति होती है | 

(iv) कला से समस्याओं का समाधान मिलता है | 

(v) कला से कौशल, निपुणता के साथ-साथ परिणाम प्राप्त होते हैं | 

सांख्यिकी के कार्य : 

(i) सांख्यिकी जटिल सूचनाओं को सरल बनाती है | 

(ii) यह जटिल सूचनाओं को विश्लेषण एवं निर्वचन योग्य बनाती है | 

(iii) सांख्यिकी तथ्यों को संख्या के रूप में प्रस्तुत करती है | 

(iv) सांख्यिकी ज्ञान एवं कला दोनों रूपों में कार्य करती है | 

(v) सांख्यिकी विभिन्न मदों के बीच तुलनात्मक अध्ययन कराती है | 

(vi) यह निति निर्धारण एवं पूर्वानुमान में सहायक है | 

सांख्यिकी की सीमाएँ :

(i) सांख्यिकी व्यक्तिगत इकाईयों का अध्ययन नहीं करती है | 

(ii) सांख्यिकीय निष्कर्ष भ्रम पैदा कर देते है |

(iii) सांख्यिकी सिर्फ संख्यात्मक तथ्यों का अध्ययन कराती है | 

(iv) सांख्यिकी नियम केवल औसत पर ही सत्य उतरते हैं |

(v) इसका उपयोग केवल विशेषज्ञों द्वरा ही संभव है | 

(vi) इसका दुरूपयोग संभव है |

 

1. परिचय

Class 11 Economics Hindi Updated : 05 March 2026

सांख्यिकी की सीमाएँ :

(i) सांख्यिकी व्यक्तिगत इकाईयों का अध्ययन नहीं करती है | 

(ii) सांख्यिकीय निष्कर्ष भ्रम पैदा कर देते है |

(iii) सांख्यिकी सिर्फ संख्यात्मक तथ्यों का अध्ययन कराती है | 

(iv) सांख्यिकी नियम केवल औसत पर ही सत्य उतरते हैं |

(v) इसका उपयोग केवल विशेषज्ञों द्वरा ही संभव है | 

(vi) इसका दुरूपयोग संभव है |

सांख्यिकी का अर्थशास्त्र में महत्त्व (Importance of Statistics in Economic): 

(a) सांख्यिकी उपभोग संबंधित आंकड़ों का अध्ययन कराता है | 

(b) यह आर्थिक नियोजन के लिए ढाँचा प्रदान करता है | 

(c) व्यापार एवं उत्पादन में सांख्यिकी व्यापार का आकार बढ़ने पर मांग एवं पूर्ति में सामंजस्य स्थापित करने में सहायता करता है | 

(d) सांख्यिकी आंकड़ों के द्वारा विनिमय संबंधित अध्ययन आसानी से किया जा सकता है, जो राष्ट्रिय एवं अन्तराष्ट्रीय आवश्यकताओं के लिए आवश्यक है | 

कुछ लोग सांख्यिकी पर अविश्वास करते हैं, उनके अविश्वास करने के निम्न कारण हैं:

(i) अधिकांश लोग आँकड़ों पर विश्वास कर लेते है, चाहे वह झूठी ही क्यों न हो | इसलिए कुछ संस्थाएँ इस विश्वास का फायदा उठाकर सही चीज को झूठी तथा झूठी चीज को सही साबित करने के लिए गलत आँकड़ें प्रस्तुत कर देते है |

(ii) एक ही समस्या से सम्बंधित अनेक आँकड़ें होते है |

(iii) पूर्व निर्धारित आँकड़ों को सिद्ध करने के लिए आँकड़ों को बदला जा सकता है |

(iv) सही आंकड़ों को भी इस प्रकार प्रस्तुत किया जा सकता है जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो |

(v) आँकड़ों का संकलन पक्षपातपूर्ण ढंग से किया जा सकता है जिससे गलत निष्कर्ष निकलते है | 

 

अभ्यास के लिए प्रश्नावली : (Assignment)


एक अंक वाले प्रश्नः

Q1. अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिए।
Q2. दुर्लभता का क्या अर्थ है?
Q3. बहुवचन में सांख्यिकी की परिभाषा लिखिए।
Q4. एकवचन में सांख्यिकी की परिभाषा लिखिए।
Q5. सांख्यिकी की एक सीमा बताइए।
Q6. आर्थिक क्रिया से आप क्या समझते हो?
Q7. अनार्थिक क्रियाएं क्या होती हैं?
Q8. सांख्यिकी का कोर्इ्र एक कार्य लिखिए।
Q9. उपभोक्ता की परिभाषा लिखिए।
Q10. उत्पादक कौन होता है?
Q11. आर्थिक समस्या क्यों उत्पन्न होती है?

तीन अंक वाले प्रश्न:

Q1. ‘सेवाधारी’ तथा ’सेवा प्रदाता’ शब्दों की व्याख्या कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी दीजिए।
Q2. वर्तमान समय में सांख्यिकी के क्षेत्र को समझाइए।
Q3. अर्थशास्त्र में सांख्यिकी के महत्व की व्याख्या कीजिए।
Q4. ‘मात्रात्मक’ तथा ‘गुणात्मक’ ऑंकड़ों में अंतर बताइए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी लिखिए।
Q5. उत्पादन, उपभोग व वितरण आर्थिक क्रियाएं हैं, वर्णन कीजिए।
Q6. आप अर्थशास्त्र का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं? कारण बताइए।
Q7. निम्नलिखित में कौन-सी क्रिया आर्थिक क्रिया है? कारण भी लिखिए।
(क) नदी के किनारे से रेत को शहर तक पहुँचाना।
(ख) शादी के समारोह में शामिल होना।
(ग) माता-पिता का उनके बच्चों को प्यार करना।
Q8. निम्नलिखित में अनार्थिक क्रिया को पहचानिए तथा कारण भी लिखिए।
(क) समाचार पत्रों की छपाई करने के लिए छपाई मशीन का उत्पादन।
(ख) हास्पिटल में डॉक्टर के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा।
(ग) निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र की स्थापना।
Q9. सांख्यिकी की कोई तीन सीमायें लिखियें?

एक अंक वाले प्रश्नों के उत्तर :

Q1. अर्थशास्त्र ऐसे विषय का अध्ययन है जिसमें मनुष्य व समाज वैकल्पिक उपयोग वाले सीमित संसाधनों से चुनाव द्वारा अपनी असीमित आवश्यकताओं की संतुष्टि करते हैं।
Q2. दुर्लभता से अभिप्राय है, वस्तुओं तथा संसाधनों का उनकी मांग की तुलना में अभाव।
Q3. बहुवचन में सांख्यिकी से तात्पर्य ‘‘व्यवस्थित रूप में संगृहित संख्यात्मक तथ्यों से है।’’
Q4. एकवचन में सांख्यिकी से अभिप्राय सांख्यिकीय विधियों से है जैसे ऑकड़ों का संकलन, संगठन, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण व निर्वाचन।
Q5. सांख्यिकी केवल मात्रात्मक तथ्यों का अध्ययन करती है।
Q6. वे क्रियाएं जो मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए दुर्लभ संसाधनों के प्रयोग से संबंधित हैं आर्थिक क्रियाएं कहलाती है।
Q7. अनार्थिक क्रियाएं वे क्रियाएं होती है जिनका कोई आर्थिक पहलू नहीं होता है अर्थात् धन कमाने से इनका कोई संबंध नहीं होता है।
Q8. सांख्यिकी ऑंकाड़ों को संगठित रूप में प्रस्तुत करती है।
Q9. उपभोक्ता वह आर्थिक एजेंट होता है जो वस्तुओं व सेवाओं का क्रय आवश्यकताओं की संतुष्टिके लिए करता है।
Q10. व्यक्ति या संस्था जो वस्तु व सेवाओं का उत्पादन/बिक्री धन कमाने के लिए करता है। उत्पादक कहलाता है।
Q11. आर्थिक समस्या संसाधनों की दुर्लभता एवं सीमितता के कारण उत्पन्न होती है।

 

 

Why Choose CBSE Notes for Class 11?

Reading the complete textbook is essential for building knowledge, but revision notes help students organize that knowledge effectively. Our CBSE Revision Notes for Class 11 summarize every chapter by highlighting important concepts, definitions, keywords, formulas, examples, and important points that students should remember during examinations. This approach saves valuable study time and makes revision much easier.

Students often find it difficult to revise lengthy chapters before examinations. Our notes solve this problem by presenting important information in a structured format that is easy to understand and remember. Regular revision using these notes helps improve confidence and strengthens conceptual clarity.

Chapter-wise Study Material

Each chapter included in the CBSE Notes for Class 11 section is prepared according to the latest academic session. Every topic is explained in simple language while maintaining accuracy and completeness. Students can easily revise important concepts, learn key points, and strengthen their understanding of each chapter.

The notes are suitable for daily classroom learning, homework preparation, revision before examinations, and self-study. They also serve as an excellent companion to NCERT textbooks by presenting the most important information in an organized manner.

Explore CBSE Notes Class 11 Economics

Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

Hindi Medium

Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 1. परिचय (CBSE NOTES)

1. परिचय ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 2. आँकड़ों का संकलन (CBSE NOTES)

2. आँकड़ों का संकलन ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 3. आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण (CBSE NOTES)

3. आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 4. आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण (CBSE NOTES)

4. आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 5. आँकड़ों का चित्रीय प्रस्तुतीकरण (CBSE NOTES)

5. आँकड़ों का चित्रीय प्रस्तुतीकरण ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 6. आवृति चित्र (CBSE NOTES)

6. आवृति चित्र ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ (CBSE NOTES)

7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 8. केन्द्रीय प्रवृति के माप - समांतर माध (CBSE NOTES)

8. केन्द्रीय प्रवृति के माप - समांतर माध ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 9. केन्द्रीय प्रवृति के माप - माध्यिका ए (CBSE NOTES)

9. केन्द्रीय प्रवृति के माप - माध्यिका ए ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 10. परिक्षेपण के माप (CBSE NOTES)

10. परिक्षेपण के माप ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 11. सह-संबंध (CBSE NOTES)

11. सह-संबंध ()

Explore Now →
Class 11  CBSE Notes

CBSE Notes Class 11

Chapter 12. सूचकांक या निर्देशांक (CBSE NOTES)

12. सूचकांक या निर्देशांक ()

Explore Now →

Benefits of Using ATP Education Notes

  • Latest CBSE syllabus based notes.
  • Chapter-wise revision material.
  • Easy-to-understand explanations.
  • Important concepts and key points.
  • Quick revision before examinations.
  • Useful for school tests and annual exams.
  • Available in Hindi and English Medium.
  • Free educational resources for every student.

Your CBSE Notes Library Class 11:

Chapter-wise CBSE Notes for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

HINDI MEDIUM

Class 11 Economics Solutions

CBSE Class 11 Economics

Class 11 Economics CBSE Notes

Open Notes

Explore Now →
Class 11 Political Science Solutions

CBSE Class 11 Political Science

Class 11 Political Science CBSE Notes

Open Notes

Explore Now →
Class 11 Political Science-II Solutions

CBSE Class 11 Political Science-II

Class 11 Political Science-II CBSE Notes

Open Notes

Explore Now →
Class 11 Business Study Solutions

CBSE Class 11 Business Study

Class 11 Business Study CBSE Notes

Open Notes

Explore Now →
Class 11 History Solutions

CBSE Class 11 History

Class 11 History CBSE Notes

Open Notes

Explore Now →

Your CBSE Notes Library For Class 11

Chapter-wise CBSE Notes for Class 6 to 12 prepared according to the latest CBSE syllabus.

ENGLISH MEDIUM

Class 11 Accounts Solutions

NCERT Solutions Class 11 Accounts

Class 11 Accounts CBSE Notes

Open Book

Explore Now →
Class 11 Mathematics Solutions

NCERT Solutions Class 11 Mathematics

Class 11 Mathematics CBSE Notes

Open Book

Explore Now →
Class 11 Physics Solutions

NCERT Solutions Class 11 Physics

Class 11 Physics CBSE Notes

Open Book

Explore Now →
Class 11 Political Science-II Solutions

NCERT Solutions Class 11 Political Science-II

Class 11 Political Science-II CBSE Notes

Open Book

Explore Now →
Class 11 Political Science Solutions

NCERT Solutions Class 11 Political Science

Class 11 Political Science CBSE Notes

Open Book

Explore Now →
Class 11 Micro Economics Solutions

NCERT Solutions Class 11 Micro Economics

Class 11 Micro Economics CBSE Notes

Open Book

Explore Now →

Prepare with Confidence

Success in examinations depends on regular practice, conceptual understanding, and effective revision. Our Class 11 CBSE Notes are designed to help students study smarter instead of studying longer. By revising chapter-wise notes regularly, learners can improve their understanding, remember important concepts for a longer period, and write better answers during examinations.

Along with these notes, students can also explore NCERT Solutions, MCQ Questions, Online Tests, Important Questions, Study Materials, and other learning resources available on ATP Education. Together, these resources provide complete academic support for effective learning and better examination preparation.

Start exploring the CBSE Notes for Class 11 today and make your learning journey easier with well-organized chapter-wise notes, quick revision material, and reliable study resources prepared especially for CBSE students.

Benefits of Studying with Our CBSE Notes

  • Chapter-wise Coverage: Every chapter is explained in a structured and easy-to-follow format.
  • Latest CBSE Syllabus: Notes are prepared according to the latest CBSE curriculum and NCERT guidelines.
  • Quick Revision: Revise important concepts, formulas, definitions, and key points in less time.
  • Simple Language: Difficult topics are explained in clear and student-friendly language for better understanding.
  • Concept-Based Learning: Focus on understanding concepts instead of memorizing answers.
  • Exam-Oriented Preparation: Helps students prepare effectively for class tests, unit tests, half-yearly, annual, and board examinations.
  • Subject-wise Organization: Easily access notes for Mathematics, Science, English, Hindi, Social Science, Physics, Chemistry, Biology, Economics, and more.
  • Time-Saving Study Material: Well-organized notes reduce study time and improve learning efficiency.
  • Improves Answer Writing: Learn important points and present answers in a better and more organized manner.
  • Boosts Confidence: Regular revision strengthens concepts and increases confidence before examinations.
  • Free Learning Resource: Access high-quality CBSE Notes without any subscription or hidden charges.
  • Available in Hindi & English Medium: Study comfortably in your preferred medium with chapter-wise notes.