Chapter 1. संसाधन Geography class 8 exercise अतरिक्त प्रश्नोत्तर
Chapter 1. संसाधन Geography class 8 exercise अतरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 8th Hindi Medium
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर- प्राकृतिक संसाधन का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊचाई जैसे अनेक भौतिक कारको पर निर्भर करते हैं| पृथ्वी पर इन कारको में विभिन्नता होने के कारण संसाधनो का वितरण असमान हैं|
(ii) संसाधन संरक्षण क्या हैं?
उत्तर- संसाधनो का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना , संसाधन संरक्षण कहलाता है|
(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर- मानव संसाधन महत्वपूर्ण इसलिए है क्योकि मनुष्य की योग्ताए ही भौतिक पदर्थो को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती हैं|
(iv) सततपोषणीया विकास क्या है?
उत्तर- संसाधनो का उपयोग करने की आवश्कता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं|
प्रश्न-2 सही उत्तर पर निशान लगाईए -
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नही करता ?
(क) उपयोगिता (ख) मूल्य (ग) मात्रा
(ii) निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ (ख) झरने का जल (ग) उष्णकटिबंधीय वन
(iii) कथन पूरा कीजिए-
जैव संसाधन ________ होते है|
(क) जीव जन्तुओं से व्युत्पन्न (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित (ग) निर्जीव वस्तुओ से व्युत्पन्न
उत्तर- (i) (ग), (ii) (क), (iii) (क)
प्रश्न 3. निम्नलिखित में भेद कीजिए :
(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन
उत्तर-
संभाव्य संसाधन |
वास्तविक संसाधन |
(i) वे संसाधन जिनकी पूरी मात्रा ज्ञान नहीं हो सकता है | (ii) इस समय इनका प्रयोग नही किया जा रहा है परंतु भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है| |
(i) इन संसाधनो की मात्रा ज्ञान होता है | (ii) इन संसाधनो का इस समय उपयोग किया जाता है |
|
(ii) सर्वव्यापक और स्थानीय संसाधन
उत्तर-
सर्वव्यापक संसाधन |
स्थानीय संसाधन |
वे संसाधन जो सभी जगह पाए जाते है सर्वव्यापक संसाधन कहलाता है| उदहारण के लिए ,वायु ,सूर्य की रोशनी आदि| |
वे संसाधन जो कुछ निशिचत स्थानों पर ही पाए जाते है, स्थानीक संसाधन कहलाते है| उदहारण के लिए ,ताँबा ,लौहा- अयस्क आदि| |
अतरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रशोत्तर
प्रश्न 1 विश्व में कहाँ पर पवन चक्की के प्रयोग से ऊर्जा उत्पन्न की जाती है?
उत्तर- नीदरलैण्ड |
प्रश्न 2 मानव संसाधन विकास से से आप क्या समझाते है?
उत्तर- अधिक स्न्सधनो के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगो के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है|
प्रश्न 3 संसाधन संरक्षण के कोइ दो उपाए बताईए |
उत्तर- (i) प्रत्येक व्यक्ति द्वारा संसाधन का उपयोग आवश्कतानुसार करके |
(ii) संसाधनो के पुन: चक्रण द्वारा |
(iii) संसाधनो को पुनः उपयोग करके |
प्रश्न 4 प्रौघौगिकी द्वारा किस प्रकार एक वस्तु को महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जाता है?
उत्तर- जलविधुत बनाने की प्रौघौगिकी ने तेजी से बहते जल से ऊर्जा उत्पन्न करके ,उसे एक महत्वपूर्ण संसाधन बना दिया है|
प्रश्न 5 भारत के कौई दो कौई दो क्षेत्र बताईए जहाँ पर पवन फार्म स्थापित किए गए है?
उत्तर- (i) तमिलनाडु के नगरकोईल (ii) गुजरात के तट |
प्रश्न 6 परितंत्र की संरक्षा हेतु हमारा क्या कर्त्तव्य है?
उत्तर- (i) सभी नाविकरणीय संसाधनो का उपयोग सततपोष्णीय हो |
(ii) पृथ्वी पर जीवन की विविधता संरक्षित की जाए |
(iii) प्राकृतिक पर्यवरनीय तंत्र की हानि को कम से कम किया जाए |
प्रश्न 7 वास्तविक व संभव्य संसाधनो के दो दो उदहारण दीजिए |
उत्तर- वास्तविक संसाधन -
(i) जर्मनी के रूप प्रदेश में कोयला |
(ii) पश्चिमी एशिया में खनिज तेल |
(iii) महाराष्ट्र में दक्कन पठार की कलि मिट्टी |
संभाव्य संसाधन - लद्दाख में पाया गया युरेनियम एक संभाव्य संसाधन है जिसका उपयोग भविष्य में किया जा सकता है |
प्रश्न 8 सामान्यत: संसाधनो को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है ?
उत्तर- (i) प्राकृतिक संसाधन (ii) मानव निओर्मित संसाधन ,(ii) मानव संसाधन |
प्रश्न 9 प्राकृतिक संसाधन क्या है? उदहारण सहित बताईए |
उत्तर- जो संसाधन प्र कृतिक से प्राप्त होते है और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते है ,वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते है| उदहारण के लिए वायु, जल, और मृदा |
प्रश्न 10 नवीकरणीय व अनविकरणीय संसाधन में अंतर बताईए -
उत्तर-
नाविकरणीय संसाधन |
अनविकरणीय संसाधन |
नवीकरणीय संसाधन शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते है जैसे , सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा | |
अनविकरणीय संसाधनो का भंडार , सीमित है| भंडार के एक बार समाप्त हो जाने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुनः पूरित होने में हजारो वर्ष लग सकते है| उदहारण के लिए ,कोयला , पेट्रोलियम | |
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Geography Chapter List
Chapter 1. संसाधन
Chapter 2. भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter 3. खनिज और शक्ति संसाधन
Chapter 4. कृषि
Chapter 5. उद्योग
Chapter 6. मानव संसाधन
sponser's ads